तो दोस्तों हमें उम्मीद है कि रॉबर्ट ग्रीन की बुक 48 Laws of Power का पार्ट -1 और पार्ट -2 आपको बहुत पसंद आया होगा ! तो चलिए शुरू करते हैं 48 Laws of Power के पार्ट -3 से !
Law 25 – अपने आप को दोबारा तैयार करें
Law 25 यह कहता है कि अगर आप अभी तक कामयाब नहीं हो पाए या समाज आपको महत्व नहीं देता तो आप अपने आप को दोबारा तैयार करें | दोस्तों इस Law का उदाहरण है फ्रांस की एक महिला Aurore Dupin Dudevant जोकि एक मशहूर लेखक थी | Dudevant अपने पति और बच्चों को छोड़कर Paris चली गई थी क्योंकि वह लेखक बनना चाहती थी लेकिन Paris पहुंचकर उसे समाज की सच्चाई का सामना करना पड़ा क्योंकि उस समय महिलाएं घर से बाहर जाकर काम नहीं करती थी | महिलाएं घर का काम करती थी और पुरुष बाहर काम करने जाते थे | Paris में जब उसने एक एडिटर को अपना लेख दिखाया तो एडिटर ने उसे कहा कि साहित्य तुम्हारे लिए नहीं है तुम जा कर गृहस्थी बसाओ | तब Dudevant ने यह फैसला लिया कि वह पुरुषों की तरह काम करेगी और इस समाज को लेखिका बनकर दिखाएगी | उसने अपने आप को दोबारा तैयार किया और एक साल बाद एक एडिटर ने उसके पहले उपन्यास Indiana को स्वीकार किया | उसने अपने पहले उपन्यास को एक उपनाम “George Sand” के अंतर्गत प्रकाशित किया क्योंकि George नाम पुरुषों का होता है महिलाओं का नहीं | इस लेखिका ने लोगों को अपने लेखों से आकर्षित किया | वह बिल्कुल पुरुषों की वेशभूषा में रहती थी उनकी तरह कपड़े पहनती थी और Cigar भी पीती थी | उसने पुरुषों का अंदाज़ अपना लिया और उसे अपने नई छवि भाने लगी; यहां तक कि उसका नाम पुरुष कलाकारों के कुछ सामाजिक समुदायों में शामिल हो गया | दोस्तों आपको बता दूँ यह महिला शुरू से ऐसी नहीं बनाना चाहती थी | उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह समाज के बंधनों से मुक्त होना चाहती थी और अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती थी | इसलिए शक्तिशाली बनने के लिए यह जरूरी है कि आप अपने आप को दोबारा तैयार करने की क्षमता रखें |
Law 26 – अपने हाथ साफ़ रखें
Law 26 यह कहता है कि आप लोगों के सामने शिष्टाचार और क्षमता की मिसाल बन कर रहें |आपके हाथ कभी ग़लतियों और बुरे कर्मों से ना रंगे जाए | किसी भी कार्य में अपनी भागीदारी को छुपाने के लिए दूसरों को बलि का बकरा बनाएं और और कठपुतली की तरह इस्तेमाल करें | दोस्तों इस Law का उदाहरण है प्राचीन चीन का एक राजनेता Ts’ao जो कि दूसरी शताब्दी में चीन का सबसे शक्तिशाली इंसान था | उसके राज में एक शहर की घेराबंदी के दौरान अनाज की आपूर्ति की गणना में एक ग़लती हो गई | जब तक उस शहर में अनाज पहुंचता तब तक सेना के पास अनाज की कमी हो गई | Ts’ao को सूत्रों ने बताया सेना में लोग अनाज की कमी के लिए उसे ही दोष दे रहे हैं | Ts’ao को लगा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो शहर में उसके खिलाफ दंगे हो सकते हैं| उसने सेना के अनाज सप्लाई के मुखिया को मदद के लिए अपने पास बुलाया | Ts’ao ने मुखिया से कहा कि उसे उसकी मदद की जरूरत है | Ts’ao ने मुखिया से सेना को दिखाने के लिए उस का सिर मांगा | जब मुखिया ने कहा कि इसमें उसकी कोई गलती नहीं है तो Ts’ao ने उससे कहा कि अगर तुम ऐसा नहीं करोगे तो शहर में गदर हो सकते है | उसी दिन मुखिया का सिर काट दिया गया और अनाज की कमी की गलती का इल्जाम उस पर लगा दिया गया | तो दोस्तों यहाँ आपने देखा किस तरह Ts’ao ने अपनी गलती मुखिया के सिर पर डाल दी | उसने उसे बलि के बकरे की तरह इस्तेमाल किया और अपने हाथ साफ सुथरे रखें | दोस्तों शक्तिशाली लोग जैसे कि बड़े बिजनेसमैन और राजनेता अपनी गलतियों को छुपाने के लिए ऐसा ही करते हैं | इस Law का प्रयोग कई बार नाटकों और फिल्मों में भी दिखाया गया है कि किस तरह शक्तिशाली और कामयाब लोग अपनी गलती का इल्जाम दूसरों पर लगाते हैं और खुद जनता की नजरों में साफ-सुथरे बने रहते हैं |
Law 27 – लोगों में अपना विश्वास और भारी मात्रा में अपने प्रशंसक बनाएं
दोस्तों प्रत्येक व्यक्ति में दूसरों पर विश्वास करने की इच्छा होती है | Law 27 कहता है कि आप उनकी इच्छा का केंद्र बने जिससे लोग आप पर विश्वास करें | इसके लिए आप लोगों को कुछ नया बताएं जिस पर वो विश्वास कर सकें | दोस्तों मैं आपको बताना चाहूंगा कि बहुत से कामयाब लोग जैसे कि नेता अभिनेता और खिलाड़ी ऐसा ही करते हैं | राजनेता लोगों से वोट लेने के लिए पहले उनके दिल में अपना विश्वास बनाते हैं उनसे वादे करते हैं कि वह सत्ता में आने के बाद उनके लिए क्या-क्या करेंगे | वो अपने भाषण में मीठी-मीठी बातें करके लोगों का दिल जीतते हैं | अभिनेता फिल्मों में अच्छा अभिनय करके और खिलाड़ी खेल में अपना हुनर दिखा कर लोगों के दिल में अपना विश्वास जगाते हैं और भारी मात्रा में प्रशंसक बनाते हैं | इस law का एक उदाहरण है भारत के योग गुरु बाबा रामदेव जिन्हें आज से 10 वर्ष पहले बहुत कम लोग जानते थे | उन्होंने लोगों को योग की शिक्षा देकर उनमें अपना विश्वास जगाया और आज उनके करोड़ों प्रशंसक हैं | भारी मात्रा में प्रशंसक होने की वजह से ही आज वो एक कामयाब और शक्तिशाली इंसान हैं | दोस्तों पूरी दुनिया में प्राचीन काल से ही ऐसे बहुत से संत हुए हैं जिन्होंने लोगों में अपना विश्वास बनाने के लिए उन्हें अच्छी सेहत और प्रचुरता की प्राप्ति होने का विश्वास दिलाया | ऐसा करने से धीरे-धीरे करके उनके प्रशंसकों में बढ़ोतरी होती है और और एक दिन उनके प्रशंसक करोड़ों की मात्रा में हो जाते हैं | भारी मात्रा में प्रशंसक होने के कारण उनकी गलतियां भी छुप जाती हैं | जब भी वो कोई गलत कार्य करते हैं तो उनके प्रशंसकों की भीड़ उनके बचाव के लिए उन्हें समर्थन देती है | आधुनिक युग में बड़े बिजनेसमैन राजनेता और खिलाड़ी शक्तिशाली बनने के लिए भारी मात्रा में अपने प्रशंसक जुटाते हैं |
Law 28 – किसी भी कार्य को आत्मविश्वास और बहादुरी से करें
दोस्तों Law 28 कहता है की अगर आप में किसी कार्य को करने का आत्मविश्वास नहीं है तो उसे ना करें | आप की दुविधा और हिचकिचाहट उस कार्य में अड़चनें पैदा कर सकती है | आप जब किसी कार्य को करें तो आत्मविश्वास और बहादुरी से करें | एक बार फ्रांस की सरकार ने पांच धातु व्यापारियों को एफिल टॉवर खरीदने का न्योता दिया | सरकार ने एफिल टावर बेचने का कारण यह बताया कि उसके रखरखाव की कीमत बहुत ज्यादा है | आकर्षक सौदा देख कर उनमें से एक व्यापारी ने एफिल टावर के लिए बोली लगाई | उस व्यापारी को सौदे की विश्वसनीयता पर शक हुआ लेकिन सरकारी अधिकारी के रिश्वत मांगने पर व्यापारी को सौदे पर यकीन हो गया | उस व्यापारी ने राहत की सांस ली और एफिल टॉवर खरीदने के लिए ढाई लाख Francs सरकारी अधिकारी को दे दिए | सौदा होने के कुछ दिन बाद ही व्यापारी को पता चला कि सरकार ने एफिल टावर बेचा ही नहीं है और उसके साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है | तो दोस्तों यहां आपने देखा की सरकारी अधिकारी ने व्यापारी की हिचकिचाहट को समझ लिया था और उसे विश्वास दिलाने के लिए स्पष्टता से रिश्वत मांगी जिसके कारण वह उसे धोखा देने में कामयाब हुआ | कायरता खतरनाक हो सकती है इसलिए बेहतर है कि किसी कार्य को तब तक ना करें जब तक आप में उसे करने का आत्मविश्वास ना हो | कामयाब और शक्तिशाली लोग किसी भी कार्य को आत्मविश्वास के साथ शुरू करते हैं | दोस्तों अगर आप कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन उसे करने का आत्मविश्वास आपने नहीं है तो बेहतर होगा कि पहले आप उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करें और उसके लिए अपने आप को तैयार करें | इससे आप में आत्मविश्वास आएगा और आपके बिजनेस के चलने के चांसेस ज्यादा होंगे | आत्मविश्वास और बहादुरी से शक्ति मिलती है और शक्ति से आप किसी भी कार्य को करने में सफल होंगे |
Law 29 – अंत तक पहुंचने की पूरी योजना बनाएँ
दोस्तों Law 29 कहता है कि अंतिम परिणाम ही सब कुछ है | जब भी हमारे पास कोई लक्ष्य होता है तो हमें उसे हासिल करने के लिए योजना बनानी पड़ती है | जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल करने के लिए योजना बनाना बहुत जरूरी है | योजना आपकी कामयाबी में एक ताकतवर हथियार का काम करती है | पुराने जमाने में बड़े-बड़े राजा महाराजा जंग लड़ने से पहले उस जंग की पूरी योजना बनाते थे | दोस्तों आज के युग में बहुत से लोग ऐसे हैं जो एक लक्ष्य तो निर्धारित कर लेते हैं लेकिन उसे पाने के लिए स्पष्ट योजना नहीं बनाते | ऐसे लोगों को अपना लक्ष्य हासिल करने में बहुत मुश्किल आती है और कुछ तो अपने लक्ष्य तक पहुंच ही नहीं पाते | दोस्तों यहां मैं आपको इस नियम का एक उदाहरण बताता हूं | फिल्म Troy में Spartans और Trojans की जंग दिखाई गई है | अगर Spartans Trojans के शहर Troy पर लापरवाही से आक्रमण करते रहते तो निश्चित तौर पर वो जंग में हार जाते | Spartans ने जंग में जीतने के लिए एक योजना बनाई | उन्होंने Trojans के शहर के बाहर लकड़ी का एक घोड़ा बना कर छोड़ दिया जो कि हार मानने की एक निशानी थी |Trojans ने सोचा कि Spartans ने हार मान ली है और वो जीत का जश्न मनाने लगे | रात को जब सभी Trojans जश्न मना कर सो गए तो Spartans ने उन पर हमला कर दिया | Trojans इस हमले के लिए तैयार नहीं थे क्योंकि उन्हें इस तरह के हमले की कोई उम्मीद नहीं थी इसलिए वो जंग हार गए | तो दोस्तों इस उदाहरण में आपने देखा की Trojans ने इस तरह होने वाले हमले के खतरे को नज़रअंदाज़ किया | आजकल बहुत से लोग किसी कार्य को करने के लिए पूरी योजना नहीं बनाते जिस कारण उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है | ज्यादातर लोग वही करते हैं जो उनका दिल कहता है वह नहीं जो उनका दिमाग सोचता है | इसलिए हमें अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए आने वाली मुश्किलों के लिए पहले से तैयार रहना चाहिए और किसी भी कार्य को करने से पहले अंत तक की योजना बनानी चाहिए |
Law 30 – दूसरों को यह दिखाएं कि आप ने अपनी उपलब्धियां सरलता से हासिल की है
दोस्तों आपको कई बार किसी कार्य को करने के लिए कोई तरकीब लगानी पड़ती है लेकिन उसका पता लोगों को नहीं लगना चाहिए | आपका कार्य दूसरों को देखने में सरल लगना चाहिए | अपने कार्य को पूरा करने के लिए आपने जो भी मेहनत और अभ्यास किया है और जो भी चाल चली है उसके बारे में लोगों को कभी ना बताएं | अगर आप लोगों को बताएंगे कि आपने अपना काम करने के लिए कौन सी तरकीब लगाई है तो वह उस तरकीब का इस्तेमाल आपके खिलाफ कर सकते हैं | दोस्तों प्राचीन काल से ही राजा महाराजा जासूसी का इस्तेमाल दुश्मन के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए करते रहे हैं | जापान में 16वी शताब्दी में Hattori Hanzo जो कि Togukawa का सबसे अच्छा सेनापति और जासूस था जिसने Iga Ninjas को Nobunga को मरने के बाद नागरिक अव्यवस्था का पता लगाने के लिए भेजा | Togukawa, Akechi सेना से बचते हुए घूम रहे थे तो Hanzo ने उन्हें Iga राज्य से होते हुए जाने के लिए कहा क्योंकि Hanzo की वहाँ Samurai लोगों के साथ जान-पहचान थी | Hanzo के कहने पर Iga के लोगों ने Togukawa को गुप्त रास्ते बताये और सही सलामत उसके राज्य Mikawa तक पहुंचाया | तो दोस्तों इस उदाहरण में आपने देखा की Hanzo , Akechi सेना की कमज़ोरी को जानता था जिसकी वजह से वो Togukawa को Akechi सेना से बचाने में और सही सलामत अपने राज्य में वापस लाने में कामयाब हुआ | दोस्तों आप लोगों को हमेशा यह बताएं कि आपने अपना लक्ष्य बड़ी आसानी से हासिल किया है | अपनी तरकीबे और तकनीकें कभी किसी से ना बताएं नहीं तो लोग आपकी तकनीकों का इस्तेमाल आपके खिलाफ कर सकते हैं | दोस्तों बड़े बिजनेसमैन दूसरों को यह कभी नहीं बताते कि वह किस तरह से पैसा कमाते हैं | स्कूलों और कॉलेजों में हमेशा अव्वल रहने वाले विद्यार्थी दूसरों को ये कभी नहीं बताते कि वे किस तकनीक से पढ़ाई करते हैं | अपनी मेहनत और अपनी तकनीकों को छुपाकर आप अपने प्रतियोगियों से जीत सकते हैं और उनके आगे निकल सकते हैं |
Law 31 – विकल्पों को नियंत्रित रखें – दूसरों को अपने पत्ते खेलने पर मजबूर करें
जब आप दूसरे व्यक्ति को विकल्प देते हैं तो आप उसे ज्यादा अच्छे से धोखा दे सकते हैं | आपके प्रतिद्वंदी सोचते हैं कि वे नियंत्रण में हैं लेकिन असल में वो आपके हाथ में कठपुतली की तरह होते हैं | अपने प्रतियोगियों को ऐसे विकल्प दें जिनमें प्रत्येक विकल्प में आप ही का फायदा हो | दोस्तों मैं आपको इस law का उदाहरण बताना चाहूंगा | रूस का एक अत्याचारी राजा था Ivan जिसको अपने राज में एक मुश्किल समय का सामना करना पड़ा | अत्याचारी होने की वजह से उसे पूरी ताकत और अधिकार नहीं मिल रहा था और बहुत सारे रूस के राजकुमार उसके विरुद्ध थे | राजा Ivan ने अपनी ताकत का इस्तेमाल करने की बजाय एक कदम पीछे हटने का सोचा | उसने राजा का सिंहासन त्याग दिया | ऐसा करने पर रूस के लोग उसे राजा के पद पर वापस आने को कहने लगे | राजा Ivan ने सबकी दरख्वास्त सुनी लेकिन वह कठोर बना रहा, और उसने किसी की बात नहीं मानी | कुछ दिन बाद उसने प्रजा को दो विकल्प दिए – उसने कहा कि या तो लोग उसे राजा के पद पर स्वीकार कर ले और पूरी ताकत इस्तेमाल करने का अधिकार दें या फिर वह अपने लिए कोई नया राजा ढूंढ ले | अराजकता और अत्याचार के बीच में फंसे रूस के लोगों ने उसे दोबारा अपना राजा स्वीकार कर लिया | लोगों ने उसके अत्याचार को नज़रअंदाज़ करते हुए उसे दोबारा राजा बना दिया | दोस्तों आपने देखा कि किस तरह राजा ने रूस के लोगों को वही विकल्प दिए जो उसके पक्ष में थे | Law 31 हमें बताता है कि किस तरह विकल्पों का इस्तेमाल करके हम लोगों से वह काम करवा सकते हैं जो हम चाहते हैं चाहे वह उनकी इच्छा के खिलाफ ही क्यों ना हो | लोगों को विकल्प देकर आप उन्हें एक झूठी तसल्ली देते हैं कि वह नियंत्रण में है और अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं | दोस्तों इस Law का इस्तेमाल खास तौर पर तब करना पड़ता है जब दूसरे लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हो | यही जिंदगी है जिसमें हर कोई दूसरों का नियंत्रण अपने हाथ में लेना चाहता है | आप लोगों को विकल्प देकर उनकी दूसरों को नियंत्रित करने की इच्छा का इस्तेमाल कर सकते हैं और शक्तिशाली बन सकते हैं |
Law 32 – लोगों की कल्पना के साथ खेले
Law 32 कहता है कि लोगों की कल्पना के साथ खेले | लोगों की कल्पनाएं उनकी आंखों पर पर्दा डाल कर रखती है और वो जीवन की कठोर सच्चाइयों को नहीं देख पाते | रॉबर्ट ग्रीन ने किताब में बताया है कि सकारात्मक बदलाव हमेशा धीरे धीरे होता है | कामयाब होने के लिए कड़ी मेहनत, अच्छी किस्मत, बलिदान और बहुत सारे सब्र की जरूरत होती है | लेकिन कुछ लोग इन बातों को नज़रअंदाज़ करते हैं और आसानी से कामयाब होना चाहते हैं | वह हमेशा कामयाब होने के लिए कोई आसान रास्ता खोजते रहते हैं | ऐसे लोगों को आसानी से बेवकूफ़ बनाया जा सकता है| इस law के उदाहरण है 19वी शताब्दी Rome के तीन नेता Julius Caesar, Marcus Licinius Crassus. और Pompey the Great जो अपनी राजनीति की शक्ति को जनता के न्यायाधिकरण में सुधार करके बढ़ाना चाहते थे | Crassus और Pomprey के बीच में झगड़ा हुआ इस बात को लेकर कि वे एक दूसरे की लोकप्रियता कम करना चाहते हैं और अपनी बढ़ाना चाहते हैं | Julius Caesar ने उन दोनों की कल्पना से खेलने का मौका मिला और उसने उन दोनों को अपने साथ वाली पोज़ीशन दे दी | Crassus और Pomprey के संयुक्त प्रभाव और दौलत से Julius Caesar सत्ता में आ गया | Caesar ने कामयाब होने के लिए Crassus और Pomprey की शक्तिशाली बनने की कल्पना का इस्तेमाल किया | दोस्तों आपको लोगों की कल्पना का इस्तेमाल बड़ी सावधानी से करना होगा क्यों कि वो आपके इरादों को जान सकते हैं , अगर आप इस Law का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको लोगों को उनकी कल्पनाओं में डुबोकर रखने की कला को सीखना होगा | आपको लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी और बड़ी सावधानी से उनकी कल्पना का इस्तेमाल करना होगा जिससे कि उनको आप पर जरा सा भी शक ना हो | अगर आपने ऐसा करना सीख लिया तो जल्दी ही आप लोगों का इस्तेमाल करके अपने इरादों को पूरा करने में कामयाब होंगे |
Law 33 – लोगों की कमज़ोरी को ढूंढे
दोस्तों हर इंसान की एक ना एक कमज़ोरी ज़रूर होती है | ज़्यादातर यह कमज़ोरी कोई जरूरत क्या कोई गुप्त भावना होती है जिस पर उनका कोई नियंत्रण नहीं होता | अगर आपको लोगों की कमज़ोरी का पता चल जाए तो उसे आप उनके खिलाफ इस्तेमाल कर सकते हैं | कुछ लोग तो अपनी कमज़ोरी दूसरों के सामने बता देते हैं लेकिन कुछ लोग अपनी कमज़ोरी को छुपाते हैं | उदाहरण के तौर पर 16वी शताब्दी में फ्रांस की एक रानी Catherine de’ Médicis जो की फ्रांस के राजा Henry II की पत्नी थी, पुरुषों की कमज़ोरी को जानकर उनके खिलाफ इस्तेमाल करती थी | उसमें लोगों की भावनाओं और इच्छाओं को समझने की शक्ति थी जिससे वह उन पर नियंत्रण रखती थी | वह पुरुषों की भावुकता और संवेदनशीलता को जानती थी और उन्हें अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करती थी | दोस्तों शक्तिशाली बनने के लिए यह जरूरी है कि आप दूसरों की कमज़ोरी को पहचाने | इसके लिए आप लोगों से बात करें और उनकी बात ध्यान पूर्वक सुने | उनके साथ अपना कोई ऐसा सीक्रेट शेयर करें जिसका आपके लिए कोई खास महत्व ना हो | ऐसा करने से सामने वाला आपको अपने बारे में बताएगा | इसके लिए आपको लोगों को पढ़ना आना चाहिए जैसे कि कोई व्यक्ति कैसी बातों से खुश होता है किस तरह के कपड़े पहनता है, बेहरे को बक्शीश में कितने पैसे देता है, उसके क्या-क्या शौक है, खाली वक्त में वह क्या करता है | दोस्तों ऐसी और भी बहुत सारी चीजें हैं जिससे आप किसी के बारे में जान सकते हैं | आपको अपने प्रतियोगियों की ऐसी कमज़ोरी का पता लगाना है जिस पर उनका कोई नियंत्रण ना हो | उनकी कमज़ोरी का पता लगने पर भविष्य में आप उन्हें उनके खिलाफ इस्तेमाल कर सकते हैं |
Law 34 – अपनी खुद की शैली में रॉयल बन कर रहे राजा की तरह नजर आए
Law 34 कहता है कि आप जिस तरह लोगों को नज़र आएंगे लोग उसी तरह आपके साथ व्यवहार करेंगे | अगर आप असभ्य और साधारण देखेंगे तो लोग आपका आदर नहीं करेंगे | राजा लोग खुद अपना आदर करते हैं और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करते हैं | Orleans के राजा Louis Philippe को ऐसा राजा समझा जाता था जिसके सिर पर ताज नहीं था और वो अपने सिर पर टोपी और छाता लेकर Paris की सडकों पर निकलते थे | उनका व्यवहार ऐसा था जो एक राजा के लिए उचित नहीं थी जिसके कारण लोगों के मन में उनके लिए सम्मान कम हो गया | दूसरी तरफ Christopher Columbus जिन्होंने अमेरिका की खोज की थी लोगों का दिल जीतना अच्छी तरह जानते थे | वे अपने अच्छे व्यवहार से लोगों का मन मोह लेते थे, अपने अच्छे व्यवहार और साहसीपन से उन्होंने राजा का भी दिल जीत लिया था | उन्होंने अपने आप को ऐसा बना रखा था कि वह जहां भी जाते थे लोग उनकी तरफ आकर्षित होते थे और उनका सम्मान करते थे | वो दूसरों से पहले खुद का सम्मान करते थे और एक राजा की तरह जीवन जीते थे | अगर आप खुद का सम्मान करेंगे और यह यकीन करेंगे कि आपकी किस्मत बहुत अच्छी है तो वह आपके व्यवहार में नज़र आएगा | दोस्तों रॉयल बनने के लिए यहां मैं आपको तीन बातें बताऊंगा –
पहली बात – आपको जो भी चाहिए उसे पूरे आत्मविश्वास और साहस के साथ मांगे |
दूसरी बात – बड़े-बड़े लोगों के साथ संपर्क बनाएं और यह दिखाएं कि आप उनके बराबर हैं |
तीसरी बात – अपने से बड़े लोगों को तोहफा दे,यह दिखाने के लिए कि आप उनकी बराबरी कर सकते हैं |
अपनी कीमत हमेशा ज्यादा रखें , क्योंकि अगर आप कम मांगेंगे तो आपको हमेशा कम ही मिलेगा | जब आप अपने लिए बड़ी कीमत निर्धारित करेंगे तो आप एक राजा की तरह बड़े नजर आएंगे क्योंकि बड़े लोग कम कीमत में काम नहीं करते | ऐसा करने से लोगों को आपका आत्मविश्वास दिखेगा और वो आप का सम्मान करेंगे |
Law 35 – समय के प्रबंधन की कला को सीखें
दोस्तों Law 35 कहता है की जल्दबाजी में कभी कोई कार्य न करें क्योंकि जल्दबाजी में काम करने से आपका खुद पर और समय पर कोई नियंत्रण नहीं रहता | हमेशा धीरज रखें और धैर्य से काम ले जैसे कि आपको पूरा विश्वास हो कि हर चीज सही समय पर आपके पास आ जाएगी | अक्सर हम इसलिए काम करते हैं क्योंकि हम उस काम को करना चाहते हैं या फिर मौजूदा परिस्थितियां हमें वह काम करने के लिए मजबूर करती हैं | लेकिन हर काम को करने के लिए एक सही समय होता है | हमें किसी भी कार्य को करने का सही समय पता होना चाहिए | Joseph Fouche जोकि फ्रांस के एक क्रांतिकारी थे, वह पहले एक स्कूल में अध्यापक थे | उन्हें अध्यापक से क्रांतिकारी बनने में 30 वर्ष का समय लगा | Joseph Fouche ने राजा Louis XVIII के लिए भी काम किया, फिर नेपोलियन के साथ और उसके बाद अगली सरकार के साथ और फिर दोबारा नेपोलियन के साथ काम किया | उन्होंने अलग-अलग जगह पर काम करते हुए समय का ध्यान रखा क्योंकि वो समय के प्रबंधन की कला को जानते थे | उनके समय के प्रबंधन की सटीकता के कारण वह कई बार जेल जाने से और मरने से बचे | Joseph जानते थे कि उन्हें कब क्या काम करना है कब एक जगह से दूसरी जगह पर जाना है | उनके सटीक समय प्रबंधन के कारण ही वो फ्रांस के इतिहास की राजनीतिज्ञ अस्थिरता और उथल-पुथल के बीच में भी सुरक्षित बने रहे | दोस्तों इस उदाहरण से हमें ये सीखने को मिलता है कि हमें किसी भी कार्य को करने के लिए सही समय का इंतजार करना चाहिए | हमें धैर्य से काम लेना चाहिए और किसी भी कार्य को जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए | दोस्तों यहां मैं ऐसा नहीं कह रहा कि हम किसी कार्य को करने में इतनी देर कर दें कि उसे करने का सही समय निकल जाए | हमें ना तो कोई कार्य जल्दबाजी में करना चाहिए और ना भी बहुत देरी से | हमें उसे सही समय पर करना चाहिए इसलिए यह बहुत जरूरी है कि हम समय के प्रबंधन की कला को सीख ले | कामयाब होने में और शक्तिशाली बनने में समय का प्रबंधन एक बहुत ताकतवर हथियार की तरह काम करता है |
Law 36 – जो आप पा नहीं सकते उसका तिरस्कार करें – नजरअंदाज करना ही सबसे अच्छा प्रतिशोध है
दोस्तों Law 36 कहता है कि किसी भी समस्या को स्वीकार करके आप उसके अस्तित्व को बढ़ाते हैं | आप अपने शत्रु पर जितना अधिक ध्यान देते हैं वह उतना ही शक्तिशाली बन जाता है | जब आप एक छोटी सी गलती को ठीक करने की कोशिश करते हैं तो वह और बड़ी हो जाती है | कभी-कभी समस्याओं को छोड़ देना ही उनके समाधान का सबसे अच्छा रास्ता होता है | अगर आपके जीवन में कुछ ऐसा है जिसे आप हासिल नहीं कर सकते तो उसका तिरस्कार करना चाहिए | आप उसमें जितनी कम दिलचस्पी दिखाएंगे उतने ही आप श्रेष्ठ देखेंगे | दोस्तों जैसे कि अगर आपके ऑफिस में कोई ऐसा व्यक्ति है जो सब को परेशान करता है, अपनी बात मनवाने के लिए उन पर चिल्लाता है तो उसके साथ बहस करने की बजाए आप उसे नज़रअंदाज़ करें | आप जितना उस पर ध्यान देंगे वह उतना ही आपको परेशान करेगा, इसलिए बेहतर होगा कि ऐसे व्यक्ति से एक दूरी बनाकर रखें | जब आपके सामने कोई ऐसी समस्या हो जिसका समाधान आपके पास नहीं है या कुछ ऐसा हो जिसे आप पा नहीं सकते तो इसके लिए मैं आपको दो तरकीबें बताऊंगा |
पहली तरकीब – अंगूर खट्टे हैं – दोस्तों अपने बचपन में अंगूर और बिल्ली की कहानी तो सुनी होगी | जब बिल्ली अंगूरों को खाने की कोशिश करती है लेकिन अंगूर ऊंचे होने की वजह से उन तक पहुंच नहीं पाती तो बिल्ली कहती है कि अंगूर खट्टे हैं | जब आप किसी चीज को पा नहीं सकते तो अपनी निराशा दिखाने की बजाए आप उस का तिरस्कार करें और यह दिखाएं कि आपको उसमें कोई दिलचस्पी नहीं है | शक्तिशाली लोग इसी तरकीब का इस्तेमाल करते हैं |
दूसरी तरकीब – बात को हल्के में ले – अगर आपसे हीन व्यक्ति आप पर किसी भी तरीके से आक्रमण करता है या आप को नुकसान पहुंचाता है तो आप इसे हल्के में लें | आप उन्हें दिखाएं कि उसके ऐसा करने से आपको कोई फर्क नहीं पड़ता | अगर आपसे कोई बड़ी गलती हो जाए तो आप ये दिखाएं कि इसमें चिंता की कोई बात नहीं है, ऐसा करने से आपकी बड़ी गलती भी छोटी नजर आएगी |











