हेलो फ्रेंड्स मैं आपके लिए एक वीडियो लेकर आया हूँ जो Robert green की पुस्तक 48 laws of Power  पर आधारित है, जिसे मैंने चार parts में divide किया है | इस वीडियो में मैं आपको 48 laws of power के सभी laws बताऊंगा जिसे देखने  आप अच्छी तरह समझ जायेंगे कि Powerful लोग किस तरह आम लोगों पर शासन  करते हैं और हमेशा powerful बने रहते हैं | आप समझ जायेंगे की Powerful लोग कैसे सोचते हैं और कौन से tactics का इस्तेमाल करते हैं | लेखक Robert green ने हमे जीवन में कामयाब होने के लिए और किसी भी condition में Powerful बने रहने के लिए 48 Laws बताएं हैं | फ्रेंड्स मैं  आपको एक एक Law detail में examples के साथ बताऊंगा | इस वीडियो में examples तो पुराने दिए गए हैं लेकिन ये laws आज के ज़माने में भी पूरी तरह लागू होते हैं | Examples को देखकर आपको लगेगा कि ये laws कुछ अनैतिक हैं, लेकिन अनैतिक लोगो के साथ अनैतिकता से ही निपटना पड़ता है | महाभारत में श्री कृष्ण ने अर्जुन से कहा था कि धर्म की रक्षा के लिए उसे कौरवों से लड़ना पड़ेगा | धर्म की रक्षा के लिए महाभारत में युद्धिष्ठिर को भी झूठ बोलना पड़ा था | फ्रैंड्स मुझे पूरा यकीन है की वीडियो को देखने के बाद आप बहुत कुछ सीखेंगे और इन सभी Laws को practically follow कर सकेंगे |  So फ्रेंड्स चलिए शुरुआत करते हैं पहले Law से |

Law 1 – अपने बॉस को कभी अपना टैलेंट और स्मार्टनेस न दिखाए

Law No. 1- 48 Laws of Power - Animated Book Summary in Hindi Part - 1

दोस्तों अपने बॉस को या अपने से ऊपर वालों को ये बताये की वो हमेशा आपसे बेहतर है | उन्हें खुश या प्रभावित करने के लिए अपने हुनर को बहुत अधिक प्रदर्शित न करे क्यूंकि ऐसा  करने से वे आपको नुक्सान पहुंचा सकते हैं | आपके हुनर और काबिलियत से उनमे डर और असुरक्षा उत्पन्न हो सकती है | पहला Law समझाने के लिए लेखक रॉबर्ट ग्रीन ने हमें फ्रांस के राजा Louis 14  का उदाहरण दिया है | दोस्तों मैं आपको बताना चाहूंगा कि Louis 14  सत्रवीं शताब्दी  मे फ्रांस के राजा थे और उनका एक फाइनेंस मिनिस्टर था Nikola Fouquet जिसने राजा को इंप्रेस करने के चक्कर में एक बहुत शानदार पार्टी  आयोजित की जिस पर उसने बहुत खर्च किया | Louis 14 ने उसे सरकारी खजाना ज्यादा खर्च करने के जुर्म में जेल में डाल दिया | राजा को इंप्रेस करने के कारण Nikola Fouquet को अपनी बाकी की जिंदगी जेल में बितानी पड़ी | अपने मास्टरस को सदा ये महसूस कराये  कि वो आपसे बेहतर और प्रतिभाशाली है और इस तरह आप कामयाबी की ऊंचाइयों को हासिल करेंगे |

Law 2 – दोस्तों पर अधिक विशवास न करे – शत्रुओं का इस्तेमाल करना सीखें

Law No. 2- 48 Laws of Power - Animated Book Summary in Hindi Part - 1

अपने दोस्तों से बचकर रहे क्योंकि वो आपको कभी भी धोखा दे सकते है, दोस्त आसानी से ईर्ष्या से भर जाते है | आपको आगे बढ़ता देखकर वो बिगड़ सकते हैं और अत्याचारी बन सकते हैं | Byzantine राज्य के राजा Michael III  को Basilius द्वारा मौत के मुंह से बचाया गया था | इसके बदले में Michael ने Basilius को बहुत सारे गिफ्ट और पैसे दिए | Basilius की ताकत और बहादुरी देखकर राजा Michael  बहुत प्रभावित हुआ और उसने basilius को घोड़ों के  प्रशिक्षक  से अस्तबल का मुखिया बना दिया | Balilius को Byzantine के सबसे अच्छे स्कूल में ट्रेनिंग दी गई और उसे एक सभ्य और पढ़ा लिखा इंसान बनाया गया | Basilius ज्यादा अथॉरिटी और पावर चाहता था इसलिए उसने माइकल को मार दिया | दरअसल आपको अपने शत्रुओं से ज़्यादा अपने दोस्तों से डरने की ज़रूरत है | किसी पर विश्वास करने से पहले सौ बार सोचे क्योंकि लोग खुदगर्ज है और हमेशा कुछ ना कुछ चाहते हैं | आपके पुराने प्रतियोगी दोस्तों की तुलना में ज्यादा अच्छे और वफादार दोस्त बन सकते हैं |

Law 3 – अपने उद्देशयों को छुपाएं

Law No. 3- 48 Laws of Power - Animated Book Summary in Hindi Part - 1

लोगों को अपने काम के इरादे कभी न बताएं | आपके काम के पीछे आपका क्या उद्द्येश्य है, किसी से न बताएं |  आप हमेशा अपने इरादे लोगों से छुपा कर रखे | हम अक्सर अपने गोल्स दूसरों को बता देते हैं जिसका लोग फायदा उठा सकते है और हमारे अगेंस्ट कोई प्लान बाना सकते हैं | Marquis de Sevigne एक लेडी से प्यार करते थे जिसके सामने उन्होंने अपनी सॉरी फीलिंग्स बता दी और नतीजा यह हुआ कि उस लेडी का Marquis में कोई इंटरेस्ट नहीं रहा | आप क्या चाहते हैं और क्या करने वाले हैं किसी से न बताएं | अपनी ज़ुबान  पर नियंत्रण रखने के लिए आपको मेहनत करनी होगी और लगातार अभ्यास करना होगा |  दोस्तों समझदारी इसी में है कि आप लोगों से  वही कहें  जो वह सुनना चाहते हैं ना कि वह जो आप बोलना चाहते हैं | इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप अपने शब्दों का इस्तेमाल ध्यान से  करें | जब लोगों को ये पता नहीं होता की आप क्या करने वाले हैं तो वो आपके विरुद्ध कोई रणनीति नहीं बना सकते | जब तक वो आपके इरादों को समझ पाएंगे तब तक बहुत देर हो चुकी होगी |

Law 4 – कोशिश करे की आप कम से कम  बोलें

Law No. 4- 48 Laws of Power - Animated Book Summary in Hindi Part - 1

आप हमेशा कोशिश करे कि  कम  से कम  बोलें क्यूंकि कम बोलने से लोग आपकी बात ज़्यादा सुनेंगे और अपने बारे में ज़्यादा बताएँगे | इससे आपको लोगों के बारे में जानकारी मिलेगी और उनकी  सारी कमज़ोरियाँ पता चलेंगी जिसका इस्तेमाल बाद में आप उनके खिलाफ कर सकते हैं | जब आप लोगों को अपने शब्दों से प्रभावित करने की कोशिश करते हैं तो आप जितना ज्यादा बोलते है उतने ही आप साधारण लगते हैं | इस Law  का उदाहरण है प्राचीन Rome का एक योद्धा और नेता Caius Marcius Coriolanus जिसने Rome के लिए बहुत बार जंग लड़ी | Coriolanus उस समय का हीरो था और लोग उसे दिल से चाहते थे | Coriolanus ने  17 साल मिलिट्री में काम करने के बाद राजनीति में कदम रखा | उस समय Rome में जनतंत्र था और वह चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था | वह भाषण में बहुत बोलता था  और अपनी वीरता और देशभक्ति दिखाने के लिए जंग के किस्से सुनाता था | इससे लोग बहुत प्रभावित हुए  लेकिन  चुनाव के दिन  लोगों ने उसे बहुत बड़े-बड़े लोगों के साथ देखा गया उसने आम लोगों को नजरअंदाज किया और अपने प्रतियोगियों का मज़ाक उड़ाया जिसकी वजह से उसे ज्यादा वोट नहीं मिले |

ज्यादा बोलने के कारण उसने जनतंत्र का बहिष्कार किया जिसकी वजह से Rome में दंगे हो गए |  यह सब उसके ज्यादा बोलने की वजह से हुआ | तो दोस्तों ये है ज़्यादा  बोलने के नुकसान इसलिए हमें ज्यादा बोलने से बचना चाहिए | अगर आप कुछ साधारण सी बात कहते है लेकिन उसे अस्पष्ट और रहस्यपूर्ण रूप में कहने से लोगों का इंटरेस्ट आप में बना रहेगा | कम बोलने से आप  नियंत्रण में रहेंगे और कुछ भी गलत बोलने से बचे  रहेंगे |  कामयाब और शक्तिशाली लोग हमेशा कम बोलकर लोगों को प्रभावित करते है |

Law 5 – Reputation यानी प्रतिष्ठा पर बहुत कुछ निर्भर करता है – इसे हमेशा संभल कर रखेंLaw No. 5- 48 Laws of Power - Animated Book Summary in Hindi Part - 1

दोस्तों प्रतिष्ठा ही आपकी शक्ति का आधार है |  प्रतिष्ठा के बल पर आप लोगों को जीत सकते हैं और भयभीत कर सकते हैं | दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान Erwin Rommel अपनी अच्छी gunning  skill  के लिए जाने जाते थे जिससे शत्रु उनका सामना करने से डरते थे और लड़ने के लिए पहले ही demoralize हो जाते थे | आपकी Reputation  यानी प्रतिष्ठा आपसे पहले आती है मतलब लोग आपको आपकी Reputation से जानते हैं | दोस्तों शुरू में आपको किसी भी क्षेत्र में अपनी प्रतिष्ठा बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी | इससे आप लोगों से अलग दिखाई देंगे और लोग आपके बारे में बात करेंगे | इसे ध्यान से बनाएं और हमेशा बचाकर रखें खास तौर पर तब जब आप पहली बार अपनी प्रतिष्ठा बना रहे हो क्योंकि आपके प्रतिद्वंदी और आप से जलने वाले लोग आपकी प्रतिष्ठा को बिगाड़ने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहेंगे |

Law 6 – किसी भी कीमत पर ध्यान आकर्षित करे

Law No. 6- 48 Laws of Power - Animated Book Summary in Hindi Part - 1

दोस्तों रोबर्ट कहते है की लोग किसी भी चीज़ को उसकी लुक से परखते हैं | जो चीज़ दिखाई नही देती उसकी कोई अहमियत नही होती | अपने आप को भीड़ में शामिल न करे नहीं तो लोग आपको भूल जायेंगे | दोस्तों आप अपनी एक अलग पहचान बनाये जिससे आप भीड़ से अलग दिखेंगे और लोगों का ध्यान हमेशा आप पर रहेगा | Pablo Picasso  Spain  के एक मशहूर पेंटर और मूर्तिकार थे जो कभी नहीं चाहते थे कि लोग उन्हें भूल जाएं | Picasso या तो बहुत अच्छी पेंटिंग बनाते थे या बहुत बुरी यानी Ugly पेंटिंग्स बनाते थे क्योंकि उनका मानना था कि किसी भी तरह की पब्लिसिटी अच्छी पब्लिसिटी है |दोस्तों ध्यान आकर्षित करने की  कला किसी में भी जन्म से नहीं होती; यह आपको सीखनी  होगी | आपको अपनी एक ऐसी छवि बनानी होगी जिससे आप दूसरों से अलग दिखाई दे |  आपका नाम और प्रतिष्ठा उस छवि से जुड़ जाए | आपको लोगों से कुछ अलग करना  होगा और उसे दुनिया के सामने  लाना होगा | आपकी छवि चाहे अच्छी हो या बुरी लेकिन एक बार आप की छवि बन गई तो आप लोगों की नजरों में रहेंगे और हमेशा उनका ध्यान आकर्षित करते रहेंगे, ठीक ऐसा ही किया था Pablo Picasso ने | दोस्तों पावरफुल बनने के लिए ये ज़रूरी है की आप लोगो की नज़रों में रहे और सदा उनका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करके रखें |

Law 7 – दूसरों से काम लेना सीखें

Law No. 7- 48 Laws of Power - Animated Book Summary in Hindi Part - 1

Thomas  edison जो की ना सिर्फ एक साइंटिस्ट बल्कि एक अच्छे बिजनेसमैन भी थे  | एडिसन ने निकोलस टेस्ला की कंपनी को अपने जनरेटर मैं सुधार करने का काम दिया |  Nikola Tesla  ने पूरे एक साल तक एडिसन के जनरेटर पर काम किया और  उसमें बहुत सारे सुधार किए | Nikola Tesla  के काम का सारा क्रेडिट एडिसन की कंपनी को मिला | एडिसन ने  यह काम करने के लिए Nikola Tesla को  $50000 देने का वादा किया था  लेकिन उन्हें पूरे पैसे नहीं दिए गए ना ही उसे अपने काम का कोई क्रेडिट मिला | Tesla ने रेडियो भी बनाया था लेकिन रेडियो बनाने का सारा क्रेडिट Marconi  को मिला | Tesla ने ऐसे बहुत सारे आविष्कार किए  और वैज्ञानिक तौर पर काम किए लेकिन उन्हें उन कार्यों का क्रेडिट कभी नहीं मिला  ना ही उन्हें अपने कार्य के पूरे पैसे मिले | निकोला टेस्ला की कहानी से हमें पता चलता है कि हमें क्या काम करना चाहिए और क्या नहीं |  शक्तिशाली बनने के लिए यह जरूरी है कि आप दूसरों से काम लेना सीखें और ऐसे लोगों को Hire करें जो वो काम जानते हैं जो आप नहीं कर सकते |

Law 8 – दूसरों को अपनी तरफ लाने का प्लान बनाए – जरूरत पड़ने पर Bait यानि चारे का इस्तेमाल करें

Law No. 8- 48 Laws of Power - Animated Book Summary in Hindi Part - 1

जब आप किसी व्यक्ति को कोई काम करने के लिए फ़ोर्स करते हैं तो नियंत्रण आपके हाथ में होता है | जब आप अपने दुश्मन को अपनी तरफ खींचने के लिए कोई तरकीब बनाते हैं और उसे अमल में लाते हैं तो उसकी योजनाऐं  असफल हो जाती हैं | इस Law के उदाहरण हैं Ottovon Bismark जो कि जर्मनी के एक ताकतवर नेता और राजनीतिज्ञ थे , उन्होंने कहा था कि जब वह हिरण को पकड़ने के लिए चारा डालते हैं तो  कभी पहले हिरनी को  गोली नहीं मारते बल्कि पूरे झुंड के आने का इंतजार करते हैं | अपने दुश्मन को अपनी चाल  पर प्रतिक्रिया करने को मजबूर करें | उन्हें  शानदार लाभ होने का लालच दे और अपनी ओर आकर्षित करें और फिर उस पर आक्रमण करें | दोस्तों शक्ति का मतलब है लोगों को अपने नियंत्रण में रखना और उनसे अपनी चाल पर प्रतिक्रिया करवाना | जब आप लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं तो सारा नियंत्रण आपके हाथ में होता है और जिसके हाथ में नियंत्रण होता है उसी के पास शक्ति होती है, वही शक्तिशाली होता है |

Law 9 – दूसरों को अपने काम से जीतें अपने आर्ग्यूमेंट्स से नहीं

Law No. 9- 48 Laws of Power - Animated Book Summary in Hindi Part - 1

प्राचीन  Rome के जनरल Mucianus को जंग लड़ने के लिए मजबूत शस्त्र  चाहिए था उसने  अपने इंजीनियर को जंग के लिए एक मजबूत जहाज़ बनाने के लिए कहा | Mucianus के इंजीनियर ने  जहाज़ का कोई और डिज़ाइन बनाने की सलाह दी |  इंजीनियर ने Mucianus के साथ जहाज़ के डिज़ाइन पर तर्क वितर्क किया | इसका नतीजा यह हुआ कि Mucianus ने  इंजीनियर को मौत की सजा सुनाई | दोस्तों यहां इंजीनियर अपनी जगह पर बिल्कुल सही था लेकिन अपने बॉस की बात का अनादर करने की वजह से वह मारा गया | कहने का मतलब यह है कि आपके बॉस या बड़े अधिकारी इस बात की परवाह नहीं करते कि आप सही है या गलत, वो  तो सिर्फ आप से अपनी बात मनवाना चाहते हैं | शक्तिशाली लोग अपनी बात ना मानने पर किसी  को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं | इसलिए अपने बॉस से या ऊपर वालों से कभी आर्ग्यूमेंट्स या बहस ना करें, उनके साथ सदा सहमति जतायें और अपने काम से उनका दिल जीतने की कोशिश करें ना कि अपने शब्दों से |

Law 10 – दुखी और बदकिस्मत लोगों से दूर रहें

Law No. 10- 48 Laws of Power - Animated Book Summary in Hindi Part - 1

Lola Montez ने Bavaria के राजा को मोहित करके उसके राज्य का पतन कर दिया | कामयाब और शक्तिशाली लोगों को अपने वश में करके उन्हें बर्बाद करना ही उसका लक्ष्य था | Lola Montez की अराजकता और बर्बादी की चाहत ने सब कुछ बर्बाद कर दिया | Lola Montez के स्वभाव के कारण बहुत सी  ज़िंदगियाँ  खत्म हो गई |  जो भी लोग उसके संपर्क में आए वह या तो बर्बाद हो गए, मर गए या फिर उन्हें समाज से बाहर निकाल दिया गया | इस  प्रकार का संक्रामक चरित्र केवल स्त्रियों तक ही सीमित नहीं है बल्कि कई पुरुष भी इस प्रकार संक्रामक होते हैं | ऐसा संक्रामक चरित्र किसी भी व्यक्ति के अंदर की अस्थिरता को दर्शाता है,  जब यह अस्थिरता बाहर निकलती है तो दूसरे लोगों को भी प्रभावित करती है | संक्रामक चरित्र वाले लोग बहुत शक्तिशाली होते हैं और वे अपने संपर्क में आने वाले किसी भी व्यक्ति को अपनी नकारात्मक भावनाओं से प्रभावित  कर सकते हैं | इसलिए दोस्तों हमें दुखी और बदकिस्मत लोगों से दूर रहना चाहिए और  उनके संपर्क में आने से से बचना चाहिए | अगर आप दुखी और बदकिस्मत लोगों के संपर्क में रहेंगे या उनकी मदद करेंगे तो आप भी उनके साथ बर्बाद हो जाएंगे |

Law 11 – लोगों को अपने ऊपर निर्भर  रखना सीखें

Law No. 11- 48 Laws of Power - Animated Book Summary in Hindi Part - 1

दोस्तों  law 11 यह कहता है लोगों को अपने ऊपर निर्भर  करके रखें इससे उनकी नजरों में आप की अहमियत बनी रहेगी | दुनिया में हर व्यक्ति जरूरत के हिसाब से काम करता है और उसी  को संपर्क करता है जिसकी उसे जरूरत होती है | दोस्तों  इस Laws के उदाहरण थे जर्मनी के एक बेहद ताकतवर नेता और राजनीतिज्ञ Otto Von Bismark जो लोगों को अपने ऊपर निर्भर  रखने की ताकत को जानते थे |  Otto Von Bismark ने एक कमजोर राजा ढूंढा Frederick William IV जो कि Prussia का राजा था |  Bismark ने  राजा को अपने ऊपर पूरी तरह निर्भर कर लिया | राज्य में अपनी पोजीशन को इतना स्ट्रॉन्ग बना लिया कि राज्य  में जो काम वह कर सकता था और कोई नहीं कर सकता था | यहां तक कि राजा की मृत्यु के बाद राजा का भाई गद्दी पर बैठा और वह भी सभी मुख्य कार्यों के लिए Bismark  पर  निर्भर  था | राज्य के सभी मुख्य कार्य Bismark पर निर्भर होने के कारण राज्य में उसकी अहमियत सबसे अधिक थी |  दोस्तों लोग जिस व्यक्ति पर निर्भर होते हैं उसी को अहमियत देते हैं |  शक्तिशाली बनने के लिए जरूरी है कि आप लोगों को अपने ऊपर निर्भर करना सीखें |

Law 12 – अपनी ईमानदारी और उदारता से अपने शिकार को वश में करें

Law No. 12- 48 Laws of Power - Animated Book Summary in Hindi Part - 1

दोस्तों रॉबर्ट ग्रीन  कहते हैं की आप अपनी ईमानदारी और उदारता से किसी भी व्यक्ति को अपने वश में कर सकते हैं | जब आप लोगों को अपनी ईमानदारी और उदारता दिखाएंगे तो वह लोग जो जल्दी किसी पर यकीन नहीं करते वह भी आप पर यकीन करने  लगेंगे | यह Law कहता है कि आप शुरू में बेहद ईमानदारी और उदारता दिखाएं  और जब दूसरा व्यक्ति आप पर यकीन करने लगे तो आप जैसे चाहें उसे धोखा दे सकते हैं या हेरा फेरी कर सकते हैं| आपकी ईमानदारी किसी भी व्यक्ति के शक के सुरक्षा कवच को भेद  सकती है |  इसका उदाहरण है

Count Victor Lustig  जिन्होंने Al  Capone से $50000 लिए और यह  वादा किया कि वे 60 दिन में उसे डबल कर देंगे | Lustig ने उस  रकम को डबल करने के लिए कोई कोशिश नहीं की और  60  दिन बाद में $50000 वापस लेकर के Capone के पास आ गए | Capone अजनबी  लोगों पर भरोसा नहीं करते थे लेकिन Lustig की इमानदारी देखकर Capone ने उन्हें $5000  दे दिए | इस तरह ईमानदारी से आप किसी को भी अपने वश में कर सकते हैं |