तो दोस्तों हमें उम्मीद है कि रॉबर्ट ग्रीन की बुक 48 Laws of Power का पार्ट -1 आपको बहुत पसंद आया होगा ! तो चलिए शुरू करते हैं 48 Laws of Power के पार्ट -2 से !

Law 13  – जब आप किसी से मदद मांगे तो उनके Self Interest का ध्यान रखे

Law No. 13- 48 Laws of Power - Animated Book Summary in Hindi Part - 2

दोस्तों यह Law  कहता है कि जब आपको किसी से मदद चाहिए हो तो उनके सेल्फ इंटरेस्ट का ध्यान रखें | आपको यह पता होना चाहिए  कि वह क्या चाहते हैं | जब Corinthians और Corcyrans  के बीच में जंग हुई तो उन्होंने Athenians से मदद मांगी | Corinthians का Athenians  के साथ कई सालों का पुराना रिश्ता था और उन्होंने कई बार Athenians की मदद भी की थी जबकि Corcyrans ने Athenians के दुश्मनो का साथ दिया था | Corcyrans ने Athenians  को अपनी Strong Navy का support ऑफर किया जिसे वह Spartans के खिलाफ जंग में इस्तेमाल कर सकते थे | Athenians ने Corcyrans का साथ देने का फैसला किया क्योंकि Corcyrans ने उनके  सेल्फ इटरेस्ट का ध्यान रखा | अगर आप किसी से मदद चाहते हैं और उन्हें  यह बताते हैं कि आपने अभी तक उनके लिए क्या-क्या किया है तो  मदद करने की बजाय वह आपको नजरअंदाज कर सकते हैं | अगर आप उन्हें कुछ ऐसा ऑफर करेंगे जिसकी उन्हें इस समय जरूरत है तो निश्चित ही वह आपकी मदद करने को तैयार हो जाएंगे क्योंकि लोग स्वार्थी होते हैं और मदद के बदले कुछ ना कुछ चाहते हैं खास तौर पर वो जिसकी उन्हें इस समय ज़रूरत हो

Law 14दोस्त की तरह दिखें जासूस की तरह काम करें

Law No. 14- 48 Laws of Power - Animated Book Summary in Hindi Part - 2

Charles Maurice de Talleyrand-Périgord, जो कि फ्रांस के एक बहुत महान राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ थे अपने विचार कभी किसी को नहीं बताते थे | वे हमेशा दूसरों को अपने विचार प्रकट करने का मौका देते थे जिससे कि वो उनके इरादे और उनकी योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल कर सके| वे अपने विचार और अपने गुस्से को छुपाने की कला में माहिर थे | दोस्तों आज के इस सोशल मीडिया के युग में यह बहुत कम देखने को मिलता है कि कोई अपने विचारों को छुपाए | हर व्यक्ति अपने विचारों को प्रकट करने के लिए मौका ढूंढता है | लोग अपने आप ऐसे विषयों पर बात करते हैं जिनके बारे में आप उनसे पूछते तक नहीं, वह खुद आपको  बताते हैं कि आज का उनका दिन कैसा गुजरा | वो लोग जिनसे आप रोज नहीं मिलते वह अपने  बारे में सोशल मीडिया पर बताते हैं कि उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है वो कहाँ  घूमने गए और वहां उन्होंने क्या किया | इस तरह लोग अपने विचार और कार्य दूसरों के सामने प्रकट करते हैं | आप लोगों की आदत का इस्तेमाल करें और उनके कैरेक्टर के बारे में जानकारी हासिल करें |

फ्रांस के राजनीतिज्ञ Talleyrand दूसरों की जानकारी हासिल करने के लिए एक तरकीब का इस्तेमाल करते थे | वह कुछ ऐसा बोलते थे जो दूसरों को सुनने में लगे कि वह कोई गुप्त बात बता रहे हैं और सुनने वालों की प्रतिक्रिया नोट करते थे |  ऐसा करने से लोगों को लगता था कि वे सचमुच उन्हें कोई गुप्त बात बता रहे हैं और ऐसा करने से लोग उन्हें अपने बारे में बताने को उत्सुक हो जाते थे |

Law 15 – अपने दुश्मन को पूरी तरह कुचल दे

Law No. 15- 48 Laws of Power - Animated Book Summary in Hindi Part - 2

Law 15 कहता है  कि अपने दुश्मन को पूरी तरह खत्म कर दें | प्राचीन भारत के मशहूर दार्शनिक कौटिल्य कहते हैं कि दुश्मन के अवशेष आग और बीमारी की तरह होते हैं | अपने दुश्मन को कमजोर समझकर कभी भी नजरअंदाज ना करें क्योंकि वक्त के साथ-साथ वह और भी खतरनाक बन जाता है | कौटिल्य कहते हैं कि दुश्मन सूखी घास के ढेर में अंगारे की तरह होता है जो सुलग कर पूरी घास को जला सकता है| अब आप सोच रहे होंगे कि मैं कोई मिलिट्री का सैनिक नहीं हूं यहां कोई युद्ध का योद्धा नहीं हूँ तो मैं अपने दुश्मन को कैसे मार सकता हूं |

इस Law का मतलब यह नहीं है कि आप अपने दुश्मन का कत्ल कर दें | असल में यहां दुश्मन का अभिप्राय आपके प्रतियोगियों से है |  इसका मतलब यह है कि आप अपने प्रतियोगी पर हमेशा हावी रहे | दोस्तों जैसा कि आप सब किसी ना किसी जगह काम कर रहे होते हैं तो अपने ऑफिस में आप अपने साथ काम करने वाले लोगों को चतुरता से मात दे सकते हैं | हमेशा अपने प्रतियोगी से एक कदम आगे रहें और उससे बेहतर काम करके दिखाएं | अपने प्रतियोगियों को कभी अपने आप से आगे निकलने का मौका ना दें  | दोस्तों सिर्फ प्रतियोगी ही नहीं आपके लक्ष्य भी आपके दुश्मन हो सकते हैं क्योंकि जब हम कोई बड़ा लक्ष्य बनाते हैं और उसे हासिल करने के लिए पूरी कोशिश नहीं करते तो वही लक्ष्य हमारे रास्तों में मुश्किलें खड़ी कर देते हैं और हमें दुश्मन की तरह लगने लगते हैं | आपको अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर दिन लगातार कोशिश करनी होगी और उस दिशा में कदम उठाने होंगे तभी आप अपने लक्ष्य रूपी दुश्मन को कुचल पाएंगे क्योंकि जब लक्ष्य बड़े होते हैं तो उन्हें पाने के लिए कार्य भी बड़े स्तर पर करना पड़ता है |

Law 16 – प्रतिष्ठा और आदर बढ़ाने  के लिए अपनी अनुपस्थिति का प्रयोग करें

Law No. 16- 48 Laws of Power - Animated Book Summary in Hindi Part - 2

जितना आप लोगों को नजर आएंगे और सुने जाएंगे उतने ही साधारण लगेंगे | किसी भी प्रसंग की शुरूआत में आपको अपनी उपस्थिति को बढ़ाना होगा क्योंकि अगर आप बहुत जल्दी गायब हो जाते हैं तो भुला दिए जाएंगे | जब आपके प्रेमी  के मन में आपके प्रति प्रेम की भावनाएं जाग जाएं तो आपकी अनुपस्थिति उसे और बढ़ा देगी | लेखक रॉबर्ट ग्रीन ने इस Law को समझाने के लिए Madame Guillelma और उसके प्रेमी  Sir Guillaume का उदाहरण दिया है | Madame Guillelma जितना आगे बढ़ती थी उतनी ही वह Sir Guillaume के लिए उपलब्ध रहती थी और साधारण  लगती थी| Sir Guillaume के पास कल्पना करने के लिए कुछ नहीं था | जब Madame Guillelma ने अपने प्रेमी से मिलने से मना कर दिया, तब उसे उसकी कमी का एहसास हुआ, वह उसे दिल से सराहने लगा और उसे वापस लाने के बारे में सोचने लगा | इस उदाहरण से हमें पता चलता  है कि दूसरों की नजरों में अपना आदर और सम्मान बढ़ाने  के लिए अपनी अनुपस्थिति को आप एक शक्तिशाली हथियार की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं | यह  Law आर्थिक विज्ञान के आपूर्ति और मांग के Law की तरह ही  है |जो चीज बाजार में प्रचुर मात्रा में होती है उसकी कीमत कम हो जाती है और जिस चीज की बाजार में कमी होती है उसकी कीमत बढ़ जाती है | दोस्तों जहां आप की उपस्थिति ज्यादा होगी वहां  लोग आपको नजर-अंदाज कर सकते हैं  इसलिए अपनी प्रतिष्ठा और आदर को बढ़ाने के लिए और बनाए रखने के लिए अपनी अनुपस्थिति का प्रयोग करना सीखें | इस Law का प्रयोग करने के लिए आप अपने ऑफिस में अच्छा काम करके दीजिए,  इससे आपकी प्रतिष्ठा बनेगी उसके बाद आप कुछ दिन के लिए छुट्टी ले लीजिए और आप देखेंगे कि वापस आने पर आपको पहले से ज्यादा आदर और सम्मान मिलेगा |

Law 17 – अपने आप को unpredictable यानि अप्रत्याशित बनाएं

Law No. 17- 48 Laws of Power - Animated Book Summary in Hindi Part - 2

दोस्तों अक्सर लोग आपके  व्यवहार और आदतों को जानते हैं और उसका फायदा उठाते हैं | इससे चतुर लोग  आपके हर काम का पहले से ही अंदाजा लगा लेते हैं | जब उन्हें यह पता होता है कि आप क्या करने वाले हैं तो वो अपनी चाल चलते हैं | किताब में रॉबर्ट ग्रीन ने स्पेन  के मशहूर आर्टिस्ट Pablo Picasso  का उदाहरण दिया है | Picasso जब बहुत मशहूर और बड़े आर्टिस्ट बन गए थे तब वह एक ज्यूइश और अमेरिकन संगीतकार Paul Rosenberg के साथ काम कर रहे थे | एक दिन अचानक उन्होंने Paul Rosenberg के साथ काम करने से इंकार कर दिया जिसका Paul Rosenberg को ज़रा भी अंदाजा नहीं था | Rosenberg ने  Picasso को ज्यादा पैसे देने का फैसला किया | दोस्तों कहने का मतलब यह है कि जब लोग आपकी आदतों और आपके व्यवहार को अच्छी तरह जानते हैं तो वे जल्दी ही समझ जाते हैं कि आप क्या करने वाले हैं और आप के खिलाफ कोई षड्यंत्र बना सकते हैं | जब आप अपने आपको अप्रत्याशित बना लेते हैं और ऐसा कोई कदम उठाते हैं जिसकी लोगों को उम्मीद नहीं होती तो वह आपके खिलाफ कुछ नहीं कर सकते क्योंकि इस बात के लिए वह पहले से तैयार नहीं होते |  Picasso ने  ठीक ऐसा ही किया और Rosenburg उन्हें ज्यादा पैसे देने के लिए मजबूर हो गए | आपका अप्रत्याशित व्यवहार और भी कई तरीकों से काम करेगा जिससे आपको बहुत फायदा हो सकता है | शक्तिशाली बनने के लिए यह जरूरी है कि आप अपने आप को अप्रत्याशित बनाएं |

Law 18 – अपने बचाव के लिए  किले न बनाएं  – अलगाव खतरनाक है

Law No. 18- 48 Laws of Power - Animated Book Summary in Hindi Part - 2

जब आप दुनिया से अलग होते हैं तो आपको धोखा देना उतना ही आसान होता है | जब कोई आपको आपके दोस्तों और परिवार से अलग करने की कोशिश करता है तो वह आपको अपने वश में करना चाहता है चाहे वह ऐसा जानबूझकर करें या अनजाने में | ऐसा करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है |  इसलिए आप अपने दोस्तों और परिवार से लंबे समय तक अलग ना रहे | शायद आप ये न  जानते हो लेकिन परिवार और दोस्तों को अपने से दूर करके आप अपना नुकसान कर सकते हैं | दोस्तों यह दुनिया खतरनाक है और दुश्मन हर जगह है इसलिए हर किसी को अपना बचाव करना पड़ता है | दुनिया से दूर जा कर कहीं छुप जाना सुरक्षित लगता है लेकिन अलग होने से खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है क्यूंकि आपको जरूरी सूचना नहीं मिलती और पता नहीं चलता की बाहर क्या हो रहा है | ऐसा करना आपको विशिष्ट बनाता है और आप आसानी से दुश्मन की नजर में आ जाते हैं |

बेहतर होगा कि आप अपने दोस्तों और परिवार के बीच में रहें | सबके साथ रहने से आप दुश्मन की नजरों से बचे रहते हैं | अक्सर देखा जाता है कि बहुत से कलाकार और वैज्ञानिक अपनी रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए अकेले रहते हैं  | ऐसा करने से वो शोर शराबे में  पड़ने से बच जाते हैं और उनकी रचनात्मकता बढ़ जाती है | वह आराम से अपने प्रोजेक्ट पर काम कर पाते  हैं लेकिन वह लोगों से और अपनी संस्कृति से अलग हो जाते हैं और संभावित खतरों का ध्यान नहीं रखते | दोस्तों अब आप सोच रहे होंगे कि मैं तो कोई राजा नहीं हूं और ना मैं किसी किले में  दुनिया से अलग होकर रहता हूं तो यह Law मेरे ऊपर कैसे लागू होता है |  दरअसल यहां बात सिर्फ  शारीरिक अलगाव की नहीं हो रही बल्कि मानसिक और भावनात्मक अलगाव की हो रही है | अगर आप अपने दोस्तों और परिवार के बीच में रहते हैं लेकिन उनकी बातों का या अपने ऑफिस में काम करने वाले लोगों की बातों का तिरस्कार करते हैं तो यह समझ लीजिए आप उन  सबसे दूर है और अलग है | अगर आप प्राइवेसी चाहते हैं या किसी भी कारण थोड़ा अलगाव चाहते हैं तो भी आप अपने दोस्तों और परिवार से जुड़े रहें और उनकी देखभाल और सराहना जरूर करें |

Law 19 – जानिए आप  किससे डील कर रहे हैं –  गलत व्यक्ति को नुकसान ना पहुंचाएं

Law No. 19- 48 Laws of Power - Animated Book Summary in Hindi Part - 2

दोस्तों दुनिया में बहुत से प्रकार के व्यक्ति होते हैं, सबका व्यवहार अलग होता  है और प्रत्येक व्यक्ति आपकी बातों पर अलग अलग तरीके से प्रतिक्रिया करेगा | अगर आप किसी को धोखा देते हैं या नुकसान पहुंचाते हैं तो वो अपनी सारी उम्र आप से बदला लेने की कोशिश करते रहेंगे | कई लोग भेड़ के वेश में भेड़िए होते हैं इसलिए हमें अपने शिकार और प्रतियोगियों को ध्यानपूर्वक  पहचानना चाहिए और कभी गलत व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए |  आप अपनी स्वाभाविक प्रवृत्ति से कभी किसी को  समझने की कोशिश ना करें | आप किसी भी व्यक्ति का चेहरा या बाहरी दिखावट देख कर उस पर यकीन ना करें | अगर आप किसी व्यक्ति को किसी भी बात के लिए मना करना चाहते हैं तो विनम्रता और आदर से करें | किसी का अपमान ना करें क्योंकि आप नहीं जानते कि सामने वाला कितना शक्तिशाली है | अपमान करने से लोग नाराज़ हो सकते हैं और आप को नुकसान पहुंचा सकते हैं | कुछ लोग सामने वाले व्यक्ति को कमज़ोर समझकर उसका अपमान कर देते हैं, ऐसा करना गलत है क्योंकि बाद में वो शक्तिशाली बन सकता है और आप को नुकसान पहुंचा सकता है | इसलिए हमेशा इस बात का ध्यान रखे की आप किस से डील कर रहे हैं ताकि आप किसी गलत व्यक्ति को नुक्सान न पहुचायें | |

Law 20 – किसी से कमिटमेंट यानी पक्का वादा ना करें

Law No. 20- 48 Laws of Power - Animated Book Summary in Hindi Part - 2

दोस्तों Law 20 यह कहता है कि आप किसी से कोई कमिटमेंट यानि  पक्का वादा ना करें क्योंकि जब आप किसी से कोई वादा करते हैं तो आप उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हो जाते हैं | जिससे आप कमिटमेंट करते हैं आपका नियंत्रण उसके हाथ में चला जाता है | आपको अपनी छवि मजबूत बनानी चाहिए ताकि लोग खुद आपसे संपर्क करने की कोशिश करें | Alcibiades जो  कि एक ग्रीक राजनेता और योद्धा था, Athenians और Spartans उसका खास ध्यान रखते थे  क्योंकि Persianians उससे बेहद प्रभावित थे | Persinians उसका आदर करते थे क्योंकि ग्रीस के लोग उससे प्रभावित थे |  Alcibiades ने  किसी से कमिटमेंट नहीं की थी  बल्कि सभी को प्रभावित किया हुआ था जिससे लोग उसका आदर और सम्मान करते थे | किसी से कमिटमेंट करने का मतलब है अपने आप को उनके हवाले कर देना | ऐसा करने से आपका कर्त्तव्य बढ़ जाता है और खुद पर नियंत्रण कम हो जाता है | इसलिए दोस्तों शक्तिशाली बनने के लिए यह जरूरी है कि आप कभी किसी से पक्का वादा ना करें और खुद की एक मजबूत छवि बनाने की कोशिश करें ताकि आप खुद पर नियंत्रण रख सकें और लोग अपने काम के लिए खुद आपसे संपर्क करें |

Law 21 – लोगों को उन्हीं की तरह बन कर फसाएँ – अपने प्रतियोगी से मूर्ख दिखें

Law No. 21- 48 Laws of Power - Animated Book Summary in Hindi Part - 2

दोस्तों दूसरों के सामने कोई भी मूर्ख नहीं दिखना चाहता | रॉबर्ट ग्रीन हमें Law 21 में बताते हैं कि आप अपने प्रतियोगी को हमेशा होशियार समझने का मौका दे | सिर्फ होशियार ही नहीं बल्कि आप से अधिक होशियार | एक बार आपके प्रतियोगियों को यकीन हो गया कि वो आपसे अधिक स्मार्ट है तो उन्हें कभी नहीं लगेगा कि आपके कोई गुप्त  उद्देश्य हैं | अपने प्रतिद्वंदी को मिस गाइड करना यानी अपने उद्देश्य से बहकाना एक बहुत अच्छी तरकीब है | अपने प्रतियोगियों के सामने बेवकूफ बन कर रहे और उन्हें यह दिखाएं जैसे आप कुछ नहीं जानते, ऐसा करने से लोग आपको अपने बारे में खुद बताएंगे क्योंकि आज  के युग में प्रत्येक व्यक्ति अपने बारे में दूसरों को बताना चाहता है | इससे लोग आप पर शक नहीं करेंगे और यह नहीं जान पाएंगे कि आप कितने शक्तिशाली हैं | आप अपने बारे में किसी को भी पहली  मुलाकात में सब कुछ ना बताएं , ऐसा करना आपके लिए बेवकूफी साबित हो सकती है | याद रखिए Law 3 में बताया गया है कि अपने इरादों को छुपाए और Law 4 कहता है जरूरत से कम बोले | जब आप लोगों को यह महसूस कराएंगे कि वो आपसे  ज्यादा स्मार्ट और इंटेलिजेंट हैं तो वो आप पर शक नहीं करेंगे और इस तरह उनके सुरक्षा कवच को तोड़ना आपके लिए आसान हो जाएगा | आप अपने बारे में न बता कर उनके बारे में ज्यादा जान पाएंगे और इस जानकारी को बाद में उनके खिलाफ इस्तेमाल कर सकेंगे |

Law 22 – आत्मसमर्पण की युक्ति इस्तेमाल करें – अपनी कमजोरी को ताकत बनाए

Law No. 22- 48 Laws of Power - Animated Book Summary in Hindi Part - 2

जब आप कमजोर हो तो अपने स्वाभिमान के लिए लड़े नहीं बल्कि आत्मसमर्पण कर दे | आत्मसमर्पण करने से आपको अपनी ताकत जुटाने का वक्त मिलेगा और आप फिर से लड़ने के लिए तैयार हो जायेंगे | अगर आप कमज़ोरी की अवस्था में लडेंगे तो आपका दुश्मन आप पर जीत हासिल करेगा और संतुष्ट हो जाएगा | इससे पहले  कि आप हार जाए आप आत्मसमर्पण करें क्योंकि ऐसा करने पर आप दुश्मन तक पहुंच पाएंगे और उसके बारे में जानकारी हासिल करेंगे | जब Athenians और Melians, Melos  के टापू के लिए जंग लड़ रहे थे तो Melians की ताकत कमजोर पड़ गई और Athenians ने उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा लेकिन Melians इस बात के लिए राजी नहीं हुए | Melians को  उम्मीद थी Spartans उनकी जंग में मदद करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ | वह अपने सम्मान के लिए लड़ते रहे और जब वह जीत नहीं पाए तो उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया| Athenians ने सभी Melian सैनिकों को मार दिया और उनकी औरतों और बच्चों को ग़ुलाम बना लिया | अगर Melians पहले ही आत्मसमर्पण कर देते तो वे मारे न जाते और ग़ुलाम नहीं बनाए जाते |  वह चालाकी से Athenians को नुकसान पहुंचा सकते थे और उन पर जीत हासिल कर सकते थे | दोस्तों हमें कभी भी कमज़ोरी की अवस्था में लड़ना नहीं चाहिए बल्कि आत्मसमर्पण करके अपने आप को तैयार करना  चाहिए  फिर चाहे वह जंग का मैदान हो या रोज़मर्रा की जिंदगी | आत्मसमर्पण करके हम अपनी कमज़ोरी को ताकत में बदल सकते हैं |

Law 23  – अपनी शक्तियों को केंद्रित करें

Law No. 23- 48 Laws of Power - Animated Book Summary in Hindi Part - 2

दोस्तों अगर आपका ध्यान एक लक्ष्य पर नहीं है तो यह Law  खास तौर पर आपके लिए है | कुछ लोगों को अपना ध्यान एक काम  पर लगाने में मुश्किल होती है, जब भी वह अपना  ध्यान किसी काम में लगाने की कोशिश करते हैं तो सैकड़ों और चीजें उनका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करती हैं | आधुनिक युग में संघर्ष का स्तर पहले से कहीं ज्यादा है और आप उसे अपने जीवन में स्थान देते हैं | यही गलती Athenians ने की थी जब वो Sicily के टापू पर कब्ज़ा करने के चक्कर में अपना सारा साम्राज्य गवा बैठे | Romans ने भी ठीक ऐसा ही किया जब उन्होंने अपने आसपास के राज्यों पर कब्ज़ा करने की कोशिश की और Barbarian जनजाति के हमला करने पर अपना राज्य भी हार गए | अगर आपका राज्य बड़ा है तो उसे सुरक्षा भी बड़ी चाहिए |

इसका समाधान यह है कि हमें अपने विचारों और कार्यों को केंद्रित करना चाहिए और अपना सारा ध्यान एक दिशा में लगाना चाहिए | कुछ लोग बार-बार अपने कार्य के क्षेत्र को बदलते रहते हैं जिससे उन्हें किसी भी क्षेत्र में सफलता नहीं मिलती |  इससे बेहतर यह है की किसी एक क्षेत्र में ध्यान लगाएं जो आपकी रूचि और काबिलियत के मुताबिक सबसे अच्छा हो और उसी क्षेत्र में लगातार मेहनत करें | ऐसा करने से आपकी सारी ताकत और ऊर्जा एक ही कार्य में केंद्रित होगी और आप सफलता की सीढ़ी पर चढ़ते जाएंगे | दोस्तों शक्तिशाली बनने के लिए यह जरूरी है कि आप अपनी सारी ऊर्जा और ताकत एक ही कार्य  क्षेत्र  में लगाएं | तभी आप जीवन में अपने लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे और कामयाब हो पाएंगे |

Law 24 – एक कुशल दरबारी की भूमिका निभाएं

Law No. 24- 48 Laws of Power - Animated Book Summary in Hindi Part - 2

दोस्तों एक कुशल दरबारी ही ऐसे युग में कामयाब होता है जहां सबकुछ शक्ति और राजनीतिज्ञ निपुणता पर निर्भर करता है |वह किसी भी  कार्य को अप्रत्यक्ष रुप से करने की कला को जानता है | एक कुशल दरबारी अपने से ऊपर वालों की खुशामद करता है, उनकी हर बात पर विनम्रता से राज़ी होता है और अप्रत्यक्ष रुप से उन  पर अपना हक़ भी  जमाता है | तो चलिए मैं आपको Law 24 का एक उदाहरण देता हु |  Charles Maurice de Talleyrand Périgord जो कि फ्रांस के एक बहुत महान राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ थे | Talleyrand ने कुछ समय तक Napoleon Bonaparte जो कि फ्रांस के एक बहुत बड़े योद्धा और राजनेता थे, उनके दरबार में बतौर दरबारी और विदेश मंत्री काम किया था |  Napoleon ज्यादातर सभी बड़े फैसले खुद ही लेते थे और Talleyrand को उन्होंने बहुत कम जिम्मेदारी दी हुई थी |Talleyrand Napoleon के काम में कभी दखल अंदाजी नहीं करते थे और उनके हर फैसले को मंजूर करते थे | Napoleon के गलत फैसलों  मैं भी वो दखल अंदाजी नहीं करते थे | Talleyrand एक चतुर दरबारी की तरह काम करते थे और Napoleon को हमेशा अच्छी सलाह देते थे लेकिन जब Napoleon ने जीते हुए राज्यों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया तो Talleyrand ने उनका समर्थन नहीं किया और विदेश मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया | तो दोस्तों आपने देखा कि किस तरह  Talleyrand ने एक चतुर दरबारी की भूमिका निभाई | दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दूँ की Talleyrand ही बाद में Napoleon Bonaparte और उसके राज्य के पतन का कारण बना | अगर आप Courtship के laws को अमल में लाना सीख ले तो इस बात की कोई सीमा नहीं कि आप जीवन में कितना आगे बढ़ सकते हैं |