Think and Grow Rich
हैलो फ्रैंड्स इस वीडियो में मैं आपको Napoleon Hill के द्वारा लिखी गई पुस्तक Think and Grow Rich के सभी principles के बारे में बताऊंगा | यह किताब लेखक Napoleon Hill ने दुनिया के सबसे कामयाब 5०० लोगों का interview लेने के बाद लिखी थी | आपकी जानकारी के लिए बता दू की ये सब करने में उन्हें बीस साल का समय लगा | एक एक करके हम इस किताब के सभी principles डिसकस करेंगे | तो चलिए शुरुआत करते हैं पहले principle से |
1st Principle – Desire मतलब कुछ करने की तीव्र इच्छा
फ्रैंड्स कामयाब होने के लिए किसी भी व्यक्ति में कामयाबी की इच्छा होना बहुत जरूरी है क्योंकि इच्छा ही सफलता के सफर का पहला कदम है | आप तब तक कोई काम नहीं कर सकते जब तक आप में उसे करने की तीव्र इच्छा ना हो | बिना इच्छा शक्ति के आप किसी कार्य को करने के लिए प्रोत्साहित ही नहीं होंगे | बहुत से लोग ऐसा कहते हैं कि मैं जानता हूं कि मेरी इच्छा क्या है और उसे पाने के लिए मुझे क्या करना है | सिर्फ चाहने से आपको किसी भी कार्य क्षेत्र में मनचाहे परिणाम नहीं मिल सकते | किसी भी काम में कामयाब होने के लिए सबसे पहले आपके मन में उसके के लिए धधकती हुई तीव्र इच्छा होनी चाहिए जो आपको उस दिशा में कदम उठाने के लिए प्रेरित करें | जब आप तीव्र इच्छा शक्ति से किसी दिशा में कदम उठाते हैं तो परिणाम अपने आप मिलते हैं | यहां मैं आपको एक बात बताना चाहूंगा की चाहत और तीव्र इच्छा में क्या फर्क है | चाहत का मतलब है जब आप किसी चीज को पाना चाहते हैं लेकिन आप इस बारे में 100 percent sure नहीं हैं कि वह आपको मिलेगी या नहीं | दूसरी ओर तीव्र इच्छा का मतलब है जब आपको पूरा विश्वास होता है कि आप अपनी मंजिल को एक दिन हासिल कर ही लेंगे | जैसे कि Edwin C. Barnes के मन में Thomas Edison के साथ बिजनेस करने की तीव्र इच्छा थी | यह सिर्फ एक चाहत नहीं थी या कोई मनोकामना नहीं थी क्योंकि Barnes की Edison के साथ काम करने की तीव्र इच्छा थी और उन्हें यकीन था वह Edison के साथ बिजनेस करने में जरूर कामयाब होंगे | Barnes जब Edison से पहली बार मिले तो उन्हें उनके साथ बिजनेस करने का मौका नहीं मिला लेकिन कुछ वर्षों बाद जब भी Edison से दोबारा मिले तो उनकी यह इच्छा पूरी हो चुकी थी और वो Edisonके बिजनेस पाटनर थे | फ्रेंड्स दूसरे लोगों को यह विश्वास नहीं था कि Barnes कभी Edison के बिजनेस पार्टनर बन पाएंगे लेकिन उनकी तीव्र इच्छा शक्ति और आत्मविश्वास के कारण वो Edison के साथ बिज़नेस करने में कामयाब हुए |
2nd Principle – Faith यानि अटूट विशवास
फ्रैंड्स दूसरा Principle कहता है कि जब मन में कुछ पाने की तीव्र इच्छा हो तो उस इच्छा के कारण मन में एकअटूट विश्वास भी होता है | किसी भी इच्छा को पूरा करने के लिए आपके मन में अटूट विश्वास होना चाहिए कि यह मुमकिन है और आप उसे पा कर रहेंगे | जब आपको अपनी इच्छा के पूरी होने पर अटूट विश्वास होता है तो आप उसी दिशा में कार्य करते हैं और वह इच्छा आकार लेने लगती है | फ्रैंड्स जो लोग ऐसा सोचते हैं कि वह प्यार के काबिल नहीं है चाहे वह ऐसा अपने subconscious mind में ही क्यों ना सोचते हो वह अपने आपको ऐसे रिश्तो में बंधा हुआ पाते हैं जो अक्सर खराब हो जाते हैं या टूट जाते हैं | ऐसा उनके मन में बैठी हुई गहरी नकारात्मक धारणाओं के कारण होता है | हमारी धारणाएँ बहुत शक्तिशाली होती है, और हमारे लिए वह हमेशा सच साबित होती है | आपकी कोई इच्छा है और आप उसे पूरा करना चाहते हैं तो मन में अटूट विश्वास करें कि वह पूरी होगी | आपको अपने मन में अटूट विश्वास करना होगा कि जो आप चाहते हैं वह आपको जरूर मिलेगा क्योंकि अटूट विश्वास से ही इच्छाएं पूरी होती हैं | अगर आपको अटूट विश्वास करने में मुश्किल होती है तो इस बात को अपने मन में बार-बार दोहराएं की आप जो चाहते है वो पा सकते हैं और आपकी इच्छा जरुर पूरी होगी | बार बार किसी बात को दोहराने को affirmation कहते हैं | जब आप किसी affirmation को मन में बार-बार दोहराते हैं तो वह बात आपके subconscious mind में बैठ जाती है और आपको सच लगने लगती है | किसी बात को बार-बार दोहराने से उसमें आपका अटूट विश्वास बन जाता है |
3rd Principle – Auto Suggestion मतलब आत्म सम्मोहन
फ्रेंड्स बचपन से ही समाज ने और हमारे माता पिता ने हमारे लिए कुछ सीमाएं निर्धारित की हैं | समाज कहता है कि हमें उन सीमाओं के अंदर ही जीना है और उस से बाहर जाकर हम कोई कार्य नहीं कर सकते | यही कारण है कि जीवन में कुछ भी बड़ा करने का नहीं सोचते क्योंकि हमें बचपन से ऐसा बताया गया है कि हम जीवन में कुछ बड़ा नहीं कर सकते | समाज हमें कहता है कि कुछ बड़ा करने के बारे में सोचना भी पाप है | ये धारणाएँ हमारे subconscious mind में आत्म सम्मोहन की तरह काम करती हैं और हमारा पक्का विश्वास बन जाता है कि हम कुछ बड़ा पाने के काबिल नहीं है | बचपन से ही ऐसी धारणा होने के कारण हम कभी कुछ बड़ा करने की सोचते तक नहीं | फ्रेंड्स ऐसी नकारात्मक धारणाओं से मुक्ति पाने के लिए हमें ध्यान लगाना होगा | उसके लिए हमें किसी शांत जगह पर जाकर अपने मन को शांत रखकर नयी धारणाओं को दोहराना होगा जिससे कि वह हमारे subconscious mind में बैठ जाएं | नई धारणाएं जैसे कि हम सब कुछ पाने की काबिलियत रखते हैं जो हम चाहते हैं | दुनिया में कोई भी चीज छोटी या बड़ी नहीं होती यह सब तो बचपन से हमारे माता पिता और समाज ने हमें सिखाया हैं | ध्यान लगा कर आपको अपने आप से यह कहना होगा कि आप वह सब कुछ पाने के काबिल है जो आप जीवन में चाहते हैं | आप जीवन में कुछ भी बन सकते हैं और कोई भी goal हासिल कर सकते हैं चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों ना हो | ध्यान लगाकर ऐसा करने से यह सब नई बातें आप के मन में बैठ जाएँगी और आपकी सोच सकारात्मक बन जाएगी | समय के साथ-साथ ये affirmations आपकी नई धारणाएं बन जाएँगी और आप में काबिलियत और अटूट विश्वास पैदा करेगी | भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी ने भी ऐसा ही किया है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुरू से ही किसी बड़े घर के नहीं थे | अपनी रोजी रोटी कमाने के लिए वह चाय बेचते थे लेकिन उन्होंने अपनी सोच को सिर्फ चाय बेचने तक सीमित नहीं रखा | उन्होंने इस बात को समझा कि वह जीवन में कुछ भी बड़ा कर सकते हैं और कितने भी बड़े इंसान बन सकते हैं | बड़ी सोच रखने की वजह से ही मोदी जी आज भारत के प्रधानमंत्री हैं |
4rth Principle – Specialized Knowledge मतलब विशेष ज्ञान
फ्रेंड्स 4rth Principle ये कहता है की कामयाब होने के लिए हमें विशेष ज्ञान की जरूरत होती है और सिर्फ विशेष ज्ञान लेना ही काफी नहीं है बल्कि उसका इस्तेमाल करना भी जरूरी है | अगर मात्र ज्ञान हासिल करने से कोई कामयाब हो सकता तो विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर और वैज्ञानिक दुनिया की सबसे महान और कामयाब लोग होते, लेकिन ऐसा नहीं है | जानकारी हासिल करने से कोई भी व्यक्ति बुद्धिमान या कामयाब नहीं होता | आज हम ऐसे युग में जी रहे हैं जिसमें ज्ञान हमारी उंगलियों पर है | जैसा कि आप सब जानते हैं कि मोबाइल फोन और इंटरनेट की सुविधा आज सबके पास है और हम किसी भी चीज की जानकारी हासिल कर सकते हैं लेकिन फिर भी हर व्यक्ति अपने जीवन में कामयाब नहीं है | ज्यादातर लोग इंटरनेट का इस्तेमाल जानकारी हासिल करने के लिए नहीं करते और जो करते भी हैं वह उस जानकारी का सही इस्तेमाल नहीं करते | फ्रेंड्स जीवन में कामयाब होने के लिए या कुछ बड़ा करने के लिए सिर्फ ज्ञान की ही नहीं बल्कि विशेष ज्ञान की जरूरत होती है | विशेष ज्ञान मतलब अपने कार्य क्षेत्र का ज्ञान | जैसे कि कोई महान खिलाड़ी मात्र कॉलेज की पढ़ाई करने से खिलाड़ी नहीं बनता उसे अपने खेल के बारे में विशेष ज्ञान लेना पड़ता है और लगातार अभ्यास करना पड़ता है जिससे वह एक महान खिलाड़ी बनता है | दुनिया के सबसे अमीर आदमी Bill Gates अगर कॉलेज की पढ़ाई करते रहते तो आज किसी सूचना तकनीकी कंपनी में नौकरी कर रहे होते | दोस्तों कामयाब होने के लिए Bill Gates ने पहले कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर का विशेष ज्ञान हासिल किया, फिर उन्होंने लोगों की जरूरतों को समझा और उनके लिए Windows ऑपरेटिंग सिस्टम बनाया जो आज दुनिया के सबसे ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं | अपने विशेष ज्ञान का इस्तेमाल कर के Bill Gates दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए |
5th Principle – Imagination मतलब कल्पना करना
लेखक नेपोलियन हिल ने अपनी किताब में कहा है कि इंसान अपने दिमाग में जिसकी कल्पना कर सकता है और विश्वास कर सकता है वह उसे हासिल भी कर सकता है | दुनिया में ज्यादातर लोग अपनी कल्पना का पूरा इस्तेमाल नहीं करते | लगभग सभी क्षेत्रों में दुनिया के महान लोगों ने कामयाबी हासिल करने के लिए कल्पना का इस्तेमाल किया है | महान लोग जो भी बनना चाहते थे और जो भी हासिल करना चाहते थे पहले अपने दिमाग में उसकी कल्पना करते हैं | उदाहरण के तौर पर दुनिया के महान वैज्ञानिक Albert Einstein कोई भी अविष्कार करने से पहले दिमाग में उसकी कल्पना करते थे | और सिर्फ Albert Einstein ही नहीं कोई भी वैज्ञानिक किसी वस्तु या मशीन का अविष्कार करने से पहले दिमाग में उस चीज की कल्पना करता है कि बनने के बाद वह कैसी दिखेगी और कैसे काम करेगी | फ्रेंड्स मैं आपको एक बात बता दूँ कि यहाँ कल्पना का मतलब दिन में सपने देखना नहीं है | कल्पना का मतलब है creative कल्पना जो कामयाबी हासिल करने में एक बहुत शक्तिशाली हथियार का काम करती है | creative कल्पना का मतलब है कि आप जो भी बनना चाहते हैं या जो भी हासिल करना चाहते हैं, उसकी कल्पना करना यानी अपने दिमाग में उसे तस्वीरों के रूप में देखना | ऐसा करने से वह चीज आकार लेने लगती है और उसे पाने के सभी रास्ते आपके सामने आने लगते हैं | अब आपको सिर्फ उन रास्तों पर चलना होता है और मेहनत करनी होती है और इस तरह आप शीघ्र ही अपने मुकाम को हासिल कर लेते हैं | कामयाब होने के लिए यह जरूरी है कि आप creative कल्पना का इस्तेमाल करना अच्छी तरह सीख ले |
6th Principle – Organized Planning
Friends जीवन में कामयाब होने के लिए हमें वास्तविक योजना की जरूरत होती है | वास्तविक योजना बनाना ही किसी भी इच्छा को पूरी करने का पहला कदम होता है | हमें किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी पूरी योजना बनानी चाहिए | खास तौर पर किसी बड़े कार्य को करने के लिए संगठित योजना जरूरी है | आप जो भी काम करना चाहते हैं उसके लिए एक योजना बनाइए और उसे एक कागज पर लिखिए | काग़ज़ पर लिखने से योजना के कामयाब होने की संभावना अधिक होती है | उसके बाद उस योजना को छोटे-छोटे Steps में विभाजित करें | उदाहरण के तौर पर Henry Ford सिर्फ अपनी बुद्धिमता के कारण कामयाब नहीं हुए, वो अपनी वास्तविक योजनाओं के कारण गाड़ियों के बिजनेस के बादशाह बनने में कामयाब हुए | ऐसे बहुत से लोग है जो Henry Ford से ज्यादा पढ़े लिखे हैं लेकिन वो उनकी तरह कामयाब नहीं है क्योंकि ना तो उनका कोई बड़ा goal था और ना ही कोई वास्तविक योजना थी | Henry Ford को अपने कैरियर की शुरुआत में हार का सामना करना पड़ा | गाड़ियों के बिजनेस में बहुत बड़ा नाम कमाने के बाद भी उन्हें कई बार घाटा हुआ लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और नई योजनाएं बनाकर दोबारा कामयाबी हासिल की | Friends अब मैं आपको वास्तविक योजना से काम करने का तरीका बताऊंगा | आपको ऐसे लोगों को इकट्ठा करना होगा जो आपको अपनी योजना पर काम करने में मदद करेंगे | लोगों को इकट्ठा करने से पहले आपको यह सोचना होगा कि आप अपने काम के बदले में उन्हें क्या देंगे क्योंकि कोई भी व्यक्ति बिना पैसों के या बिना किसी मुआवज़े के काम नहीं करेगा | उसके बाद आप अपनी टीम के members के साथ कम से कम हफ्ते में दो बार मीटिंग करें और अपनी योजना को डिटेल में डिस्कस करें | सबसे जरूरी बात यह है कि आपको अपने टीम के लोगों के साथ सामंजस्य स्थापित करके रखना होगा जिसके बिना कोई भी योजना कामयाब नहीं हो सकती | अगर आप वास्तविक योजना बनाएंगे और उन सभी बातों का पालन करेंगे जो मैंने आपको ऊपर बताई हैं तो निश्चित तौर पर आप अपने goals को हासिल करेंगे और जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे |
———————————————————————————————————–
तो दोस्तों अगर आपको हमारा यह वीडियो पसंद आया तो इस वीडियो को जरूर लाइक और शेयर कीजिए ताकि हमें प्रोत्साहन मिले और हमारे चैनल Brain बुक को जरूर सब्सक्राइब कीजिए ताकि आप थिंक एंड ग्रो रिच बुक ke अगले पार्ट को मिस ना करें| तो मिलते हैं अगले वीडियो में आपका समय शुभ हो|





