13. Disarm Through Strategic Weakness And Vulnerability – रणनीतिक कमजोरी और भेद्यता के माध्यम से निरस्त करें


अपने शिकार पर हावी होने के बजाए उसे यह दिखाएं कि वह कितनी प्रभावशाली स्थिति में है, चाहे असल में ऐसा ना भी हो | आपको अपने शिकार पर पूरा नियंत्रण करना है लेकिन उसे यह पता नहीं चलना चाहिए कि वह आपके नियंत्रण में है | आपको उसे यह दिखाना है की सारी स्थिति उसके नियंत्रण में है और सब कुछ उसकी मर्जी के अनुसार ही चल रहा है | ऐसा करने से वह आपका साथ पसंद करेगा और आपके साथ रिश्ता बनाए रखेगा |

 

14. Confuse Desire And Reality — the perfect illusion – भ्रामक इच्छा और वास्तविकता – सही भ्रम


दोस्तों रॉबर्ट ग्रीन कहते हैं की हमेशा याद रखें लोग असाधारण में विश्वास करना चाहते हैं, जो भी आप बेचने की कोशिश कर रहे हैं उसे नाटकीय ढंग से प्रस्तुत करें चाहे वास्तविकता में वह वैसा ना भी हो | कोई भी व्यक्ति सामान्य चीजों को या सामान्य लोगों को पसंद नहीं करता | मनुष्यों की प्रकृति ऐसी है कि वह असाधारण लोगों और चीजों के पीछे भागते हैं | आपको लोगों के सामने खुद को नाटकीय ढंग से प्रस्तुत करना होगा जिससे उन्हें लगे कि आप आम लोगों जैसे नहीं है | ऐसा करने से लोग आपको पसंद करेंगे और आपको उन्हें प्रलोभित करने का मौका मिलेगा |

 

15. Isolate The Victim – अपने लक्ष्य को अलग करें


लोग उस समय सबसे अधिक कमजोर होते हैं जब वह अपने आसपास के लोगों और हर चीज से अलग हो जाते हैं | अपने लक्ष्य को यह दिखाएं कि वह अकेला ही एक ऐसा व्यक्ति है जो आपके लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण है | उसके दोस्त उसे आपकी तरकीबों से बचने का रास्ता दिखा सकते हैं इसलिए अपने लक्ष्य को प्रलोभित करने के लिए यह जरूरी है कि आप उसे उसके दोस्तों और करीबी लोगों से अलग करें | उसके मन में अपने लिए विश्वास लगाएं और उसके लिए बाकी लोगों से अधिक महत्वपूर्ण बनकर दिखाएं | जब आपका लक्ष्य दूसरे लोगों से ज्यादा आपको महत्व देगा तो आपको यह पता चल जाएगा कि वह आप पर विश्वास करने लगा है और निश्चित तौर पर वह आपके वश में होगा |

 

16. Prove Yourself – खुद को साबित करें


अगर आपका लक्ष्य खुद को असुरक्षित महसूस करता है और आप से दूर जाने की कोशिश करता है तो उसे अपनी कीमत बताने के लिए मुश्किल उठाकर भी उसकी मदद करें | दोस्तों हर व्यक्ति के जीवन में मुश्किलें आती रहती हैं और यह आपके लिए बहुत अच्छा है | अपने लक्ष्य के मुश्किल समय में सबसे पहले उसकी मदद करने के लिए आगे आएं और उसकी हर मुमकिन मदद करें | ऐसा करने से आप पर उसका विश्वास बनेगा और आपके लिए उसे लम्हा ना और आसान हो जाएगा | उसका मुश्किल समय आपके लिए खुद को साबित करने का सबसे अच्छा समय होगा | जब आप उसके मुश्किल समय में उसकी मदद करेंगे और उसका साथ देंगे तो उसके दिल में आपके लिए जगह मनेगी और आपके लिए उसके मन में प्रेम और आकर्षण की भावनाएं जाग जाएंगे |

 

17. Effect a Regression – प्रतिगमन को प्रभावित करें


आपसे पहले भी आपके लक्ष्य के लोगों के साथ अच्छे रिश्ते रहे होंगे | यह पता लगाने की कोशिश करें कि उन रिश्तो में उसे सबसे अच्छा क्या लगता था | यह जानने के लिए आप उससे उसके बीते हुए समय के बारे में बात करें | उसके बचपन के बारे में और उसकी कॉलेज लाइफ के बारे में बात करें क्योंकि यही समय व्यक्ति के जीवन का सबसे अच्छा समय होता है और हर व्यक्ति की इस समय के साथ अच्छी यादें जुड़ी होती हैं | उसके बाद उस उन रिश्तो की यादों को ताजा करने का तरीका ढूंढे और उसे वह सब अच्छी बातें याद दिलाएं | ऐसा करने से आप उसकी यादों से जुड़ी हुई अच्छी भावनाओं को जगायेंगे क्योंकि अपने लक्ष्य को प्रभावित करने के लिए उसकी अच्छी भावनाओं को दिखाना बहुत जरूरी है | उसे विश्वास होगा कि आप ही वह शख्स है जो उसे अच्छा महसूस करवा सकते हैं | हर व्यक्ति चाहता है कि वह अच्छा महसूस करें और जब उसे कोई ऐसा मिल जाता है जो उसे अच्छा महसूस करवाएं तो वह उसकी ओर आकर्षित जरूर होता है |

 

18. Stir Up The Transgression And Taboo – अपमानजनक और निषिद्ध


यहां तक की सबसे साफ सुथरे लोग भी उन बातों के बारे में जानना चाहते हैं जिनके बारे में जानना मना है | आपका काम है अपने लक्ष्य को यह महसूस करवाना कि वह एक अस्पष्ट क्षेत्र में काम कर रहे हैं | आपको उसे वह सभी काम करने का रास्ता दिखाना होगा जो उसके लिए मना है | हर व्यक्ति अपने जीवन को स्वतंत्रता से जीना चाहता है और हर उस काम को करना चाहता है जिसमें उसकी दिलचस्पी है | आपको उसे वह सब काम करने का रास्ता दिखाना है और यह बताना है की उसके लिए आपका प्रस्ताव इतना बढ़िया है कि उसे गुप्त रखना जरूरी है | जब आप उसे रास्ता दिखाएंगे तो उसे यकीन हो जाएगा कि वह काम किया जा सकता है जिसे वह शुरू से ही करना चाहता था और यह विश्वास दिलाएंगे कि जो भी वह करना चाहता है उसे गुप्त रखा जा सकता है तो निश्चित तौर पर वह आप के प्रस्ताव को स्वीकार करेगा |

 

19. Use Spiritual Lures – आध्यात्मिक झुकाव का उपयोग करें


इससे बेहतर और क्या हो सकता है कि अगर आप अपने लक्ष्य के अंदर आध्यात्मिक विशेषताएं ढूंढ ले | आपको अपने लक्ष्य से कुछ इस तरह की बात कहनी है की खूबसूरती देखने वाले की आंखों में होती है चेहरे में नहीं | जब आप उससे इस तरह की बातें करेंगे जो आज तक पहले किसी ने ना की हो और उसे यह दिखाएंगे कि वह कितना महत्वपूर्ण है और आप उसे अच्छी तरह से समझते हैं तो आपका लक्ष्य आसानी से आपकी बातों में आ जाएगा | उदाहरण के तौर पर आप उसे बता सकते हैं कि किस तरह से वह ईश्वर के साथ जुड़ा हुआ है और किस तरह से ईश्वर उसकी हर समस्या का समाधान करता है | इस तरह की बातें करके आपको अपने लक्ष्य को लुभाना है लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना है कि अगर आपका लक्ष्य अध्यात्म में विश्वास नहीं करता तो उससे इस तरह की बातें ना करें नहीं तो वह बहुत जल्दी बोर हो जाएगा और आप को नजरअंदाज करने लगेगा |

 

20. Mix Pleasure With Pain – आनंद और पीड़ा को मिक्स करें


आपको अपने लक्ष्य के साथ ज्यादा मीठी बातें करने की जरूरत नहीं है क्योंकि ऐसा करने से उसे लगेगा कि आप असुरक्षित महसूस कर रहे हैं | अपनी मीठी बातों को थोड़ी कड़वी बातों के साथ मिक्स करके अपने लक्ष्य के सामने कहे | अगर आप हमेशा अपने लक्ष्य के साथ मीठी बातें करेंगे और उसे इंप्रेस करने के लिए की कोशिश करेंगे तो बहुत जल्दी वह आपके इरादों को समझ जाएगा और आपसे दूर जाने की कोशिश करेगा | ऐसा करने से आप का बना बनाया खेल बिगड़ सकता है और आप अपने लक्ष्य को लुभाने में कामयाब नहीं होंगे | इसलिए उसे इंप्रेस करने के साथ-साथ यह जरूरी है कि आप उसे एक कड़वी बातों की डोज भी देते रहें जब भी आपको लगे कि वह कुछ गलत बोल रहा है या कर रहा है | लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप कड़वी बातें जरूरत से ज्यादा ना करें नहीं तो उसे बुरा लग सकता है और वह आपसे दूर जाने की कोशिश कर सकता है | आपको मीठी और कड़वी बातों का संतुलन बना कर चलना होगा | खास तौर पर औरतों के लिए मीठी और कड़वी बातों का मिश्रण एक शक्तिशाली हथियार की तरह काम करता है और मीठा और कड़वा बोलने वाले का ख्याल हमेशा उनके मन में चलता रहता है |

 

21. Give Them Space – उन्हें खुद के लिए समय दीजिए


समय के साथ-साथ अगर आपके लक्ष्य को आप की आदत हो गई है तो आप में उसकी दिलचस्पी कम हो जाएगी क्योंकि जब आप किसी व्यक्ति को बार-बार संपर्क करते हैं और ज्यादा समय उसके साथ बिताते हैं तो उसे यह लगता है कि आप हमेशा उसके लिए उपलब्ध हैं | इससे सामने वाले की नजरों में आप की कीमत कम हो जाती है और सामने वाला आपको वैल्यू नहीं देता | इसलिए आप कुछ कदम पीछे हट जाइए ताकि आपका लक्ष्य खुद आपसे संपर्क करें और बात करने की कोशिश करें | जब आप अपने लक्ष्य को खुद के लिए समय देंगे तो वह आपसे बोर नहीं होगा और आपको मिस करेगा | उसे इतना समय दीजिए कि वह आपको मिस करें और खुद आपसे संपर्क करें | जब सामने वाला व्यक्ति खुद आपसे संपर्क करता है या बात करने की कोशिश करता है तो उसके पास आपको अस्वीकार करने का कोई कारण नहीं होता |

 

22. Use Physical Lures


अपने लक्ष्य का ध्यान खुद पर केंद्रित रखने के लिए अपने आप को आकर्षक बनाकर रखें | अच्छे कपड़े पहने, साफ-सुथरे बंद कर रहे, हमेशा मुस्कुराएं और आत्मविश्वास के साथ बात करें | अपने शरीर को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करें और मॉडल दिखने के लिए नए जमाने के कपड़े पहने | समय और जगह के अनुसार कपड़े पहने, ऑफिस जाने की समय फॉर्मल कपड़े, घूमने जाने के लिए कैजुअल और किसी पार्टी या सामाजिक मेलजोल के दौरान उसी के अनुसार कपड़े पहने | अपने आप को अधिक आकर्षक बनाने के लिए आप एक आधुनिक हेयर कट ले सकते हैं और अच्छी क्वालिटी का परफ्यूम इस्तेमाल कर सकते हैं | आपका शारीरिक आकर्षण एक शक्तिशाली हथियार की तरह काम करता है क्योंकि इसमें आपको संपर्क करने या बात करने की जरूरत नहीं पड़ती | खास तौर पर जब आप प्रदूषण के खेल की शुरुआत करते हैं उस समय शारीरिक आकर्षण बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि शुरू में आप अपने लक्ष्य से सीधी बातचीत नहीं करते |

 

23. Master The Art of The Bold Move


जब आपको यह पता चल जाए कि आपका लक्ष्य भी आपने दिलचस्पी लेने लगा है तो समझ लीजिए कि अब अपने इरादे दिखाने का और आक्रमक कदम उठाने का समय आ गया है | आपको एक प्राकृतिक और आक्रमण कदम के साथ खेल को खत्म करना चाहिए | दोस्तों आपको यह सीखना होगा और समझना होगा यह किस समय और किस तरह से आपको यह आक्रमक कदम उठाना है, क्योंकि अगर आप बिना सीखें यहां बिना सोचे समझे यह कदम उठाएंगे तो आपका सारा बना बनाया खेल बिगड़ सकता है | यहां तक पहुंचने के लिए आपने जितनी भी मेहनत की है, वह सब आपकी एक गलती से बेकार हो सकती है | इसलिए प्रलोभन के खेल में यह आखिरी कदम सही तरीके से और सही समय पर उठाना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है |

 

24. Beware of The Aftereffects


एक बार जब आप प्रलोभन का खेल खेलने में सफल हो जाएं तो अभी तक बताई गई रणनीतियों में थोड़ा फेरबदल करें ताकि आपका लक्ष्य आपको हल्के में ना लें | वह ऐसा ना सोचे कि आप हमेशा उसके लिए उपलब्ध हैं क्योंकि ऐसा सोचने से वह आप पर ध्यान नहीं देगा | दोस्तों हर व्यक्ति की प्रकृति और स्वभाव अलग-अलग होता है इसलिए हर व्यक्ति को लुभाने के लिए अलग-अलग तरीके से काम करना पड़ता है | जरुरी नहीं कि जो तरकीब एक व्यक्ति के लिए काम करेगी वह दूसरे व्यक्ति के लिए भी काम करें | किसी भी व्यक्ति को अपनी और लगाने के लिए आपको पहले उसकी प्रकृति और स्वभाव को अच्छी तरह से समझना होगा |

दोस्तों यह थे रॉबर्ट ग्रीन की किताब The Art of seduction मैं बताएंगे प्रलोभन के 24 नियम | मुझे उम्मीद है कि आप यह सभी नियम अच्छी तरह से समझ गए होंगे | इस वीडियो में जो तरीके बताए गए हैं उनमें महारत हासिल करने के लिए उन्हें अपने असल जीवन में इस्तेमाल करना होगा | बिना अभ्यास के कोई भी व्यक्ति इस खेल में माहेर नहीं हो सकता | अगर आप भी प्रलोभन का खेल सीखना चाहते हैं तो इस वीडियो को ध्यान से देखें सभी तरीकों को समझें और उन्हें अपने जीवन में उपयोग करने का अभ्यास करें |

तो दोस्तों इसी के साथ हमारा यह वीडियो समाप्त होता है | मुझे उम्मीद है कि आपने हमारे इस वीडियो से प्रलोभित करने के कई तरीके सीखे होंगे | प्रभावित करने के तरीकों को अच्छी तरह समझने के लिए इस वीडियो को बार-बार देखें और इन तरीकों को प्रेक्टिकली इस्तेमाल करें |