Do This and You’ll Be Welcome Anywhere

	How to Win Friends and Influence People Part-1

सबसे पहली बात जिससे लोग आपको हमेशा पसंद करेंगे वो यह है कि आप उन में दिलचस्पी दिखाएं | इसके लिए लेखक ने हमें एक आसान तरीका बताया है | आप लोगों के बर्थडे याद रखें और उन्हें उनके बर्थडे पर एक या दो दिन पहले मुबारकबाद दें | लोगों को यह अच्छा लगता है कि कोई उन पर ध्यान दें , उन्हें याद रखें और उन्हें महत्व दे | अगर आप किसी से मदद लेना चाहते हैं तो उन्हें महत्व दे, उनसे वही माँगे जो आप उनसे चाहते हैं | आप देखेंगे कि जब आप किसी व्यक्ति में दिलचस्पी लेना शुरु करते हैं तो ज्यादातर वह व्यक्ति आप की मदद करने को तैयार रहता है | कई बार तो लोग बिना माँगे ही आपकी मदद करते हैं या आपको कुछ ना कुछ देते रहते हैं | Dale Carnegie कहते हैं की दुनिया की सबसे उत्तम Sales तकनीक है कि आप लोगों में दिलचस्पी ले और उन्हें वह दे जो वह चाहते हैं या जिसकी उन्हें जरूरत हो |

A Simple Way to Make a Good First Impression

 How-to-Win-Friends-and-Influence-People-Part-1-Principal-2.jpg

आपके काम हमेशा आपके शब्दों से ज्यादा बोलते हैं | आपकी मुस्कुराहट सामने वाले व्यक्ति से यह कहती है कि आप उसे पसंद करते हैं और उससे मिलकर आपको खुशी हुई | एक झूठी मुस्कुराहट यह काम नहीं कर सकती इसलिए मुस्कुराते हुए उन चीजों का शुक्रिया अदा करें जो आपके पास है | हमें हमेशा असल में मुस्कुराना चाहिए ना कि केवल दूसरों को दिखाने के लिए | खुशी हमारी अंदरुनी भावनाओं से आती है ना कि बाहरी परिस्थितियों से | नए दोस्त बनाने के लिए मुस्कुराहट एक ताकतवर हथियार का काम करती है | दोस्तों अगली बार जब आप किसी से भी मिले तो खुशी से मुस्कुराकर मिले और मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि सामने वाला भी ज़रूर मुस्कुराएगा और सकारात्मक प्रतिक्रिया करेगा |

If You Don’t Do This, You Are Headed for Trouble – Dale Carnegie

If You Don’t Do This, You Are Headed for Trouble - Dale Carnegie

कहते हैं कि आप हमेशा आपसे मिलने वाले लोगों के नाम याद रखें | अगर आप किसी व्यक्ति से दोबारा मिलते हैं और आपको उनका नाम याद नहीं है तो आपकी बातचीत की शुरुआत अच्छी नहीं होगी | जब आप लोगों से दोबारा मिलते हैं और उन्हें उनके नाम से पुकारते हैं तो आपका ऐसा करना उन्हें अच्छा लगता है | कामयाब लोग खास तौर पर लीडर, लोगों के नाम याद रखने में माहिर होते हैं | कुछ तो लोगों के नाम और उनके फोन नंबर एक डायरी में नोट करते हैं जिससे कि वह उन्हें आसानी से दोबारा संपर्क कर सकें | लोगों को प्रभावित करने के लिए और दोस्ती करने के लिए उनसे बातचीत के दौरान आप उनका नाम ले | जैसे कि आप किसी व्यक्ति से मिलते हैं जिसका नाम John है तो आप उससे कहते हैं – हेलो कैसे हैं आप जबकि आप को कहना चाहिए – हेलो John कैसे हैं आप | बातचीत के दौरान लोगों का नाम लेने से आप उनसे एक बेहतर तरीके से संपर्क करते हैं जिसका उन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है |

An Easy Way to Become a Good Conversationalist

An Easy Way to Become a Good Conversationalist

बातचीत में माहिर होने का और एक आसान तरीका – किसी से बातचीत करते हुए सबसे जरूरी है सामने वाले की बात ध्यान से सुनना | अगर आप बातचीत में माहिर होना चाहते हैं तो आपको लोगों की बात को ध्यान से सुनना पड़ेगा | अगर आप चाहते हैं कि लोग आप में दिलचस्पी ले तो आपको भी लोगों में दिलचस्पी दिखानी होगी | आप लोगों से कुछ ऐसे सवाल पूछे जिनका उत्तर देना उन्हें अच्छा लगता है | आप लोगों से उनके बारे में पूछे और उन्हें उनकी उपलब्धियों के बारे में बातचीत करने का मौका दें क्योंकि हर व्यक्ति अपनी उपलब्धियों के बारे में बात करके अच्छा महसूस करता है | बातचीत करते हुए हमेशा दूसरे व्यक्ति की दिलचस्पी का ध्यान रखें और उन्हें बोलने का मौका दें | सबसे ज़रूरी बात यह है कि किसी से भी बातचीत करते हुए आप उस व्यक्ति की आंखों में देखें | दोस्तों यह शायद आपको सुनने में अटपटा लगे लेकिन अगर आप किसी से बात करते हुए अपने स्मार्टफोन में देख रहे हैं तो आपकी बातचीत प्रभावशाली नहीं होगी और इस बात के चांसेस बहुत कम है कि सामने वाला व्यक्ति आप में दिलचस्पी दिखाएगा | इसलिए किसी से भी बातचीत करते हुए उनसे नज़रे मिलाकर बात करें |

How to Interest People – Dale Carnegie

How to Interest People - Dale Carnegie

कहते हैं कि हमें यह पता लगाने की कोशिश करनी चाहिए कि लोगों की दिलचस्पी किस बात में है | लोगों के इंटरेस्ट का पता लगाना और उनसे उसी के बारे में बात करना उन्हें प्रभावित करने का एक बहुत अच्छा तरीका है | Teddy Roosevelt को जब अगले दिन किसी से मिलना होता था तो वह रात को देर तक बैठकर उन विषयों के बारे में पढ़ते थे जिनमें उस व्यक्ति की दिलचस्पी होती थी | अपनी उर्जा को उन चीजों के बारे में जानने के लिए खर्च करें जिनमें लोगों की दिलचस्पी है | उसके बाद लोगों से उन्हीं चीजों के बारे में बात करें | ऐसा करने से लोगों को आप में और उनमें एक समानता दिखाई देगी और उन्हें लगेगा कि उन्हें आपसे दोस्ती करनी चाहिए |

How to Make People Like You Instantly

How to Make People Like You Instantly

दुनिया में हर व्यक्ति अपनी एक पहचान बनाना चाहता है दूसरों का ध्यान आकर्षित करना चाहता है, और महत्वपूर्ण बनना चाहता है | आप चाहे तो किसी भी व्यक्ति के लिए यह सब कर सकते हैं | अगली बार जब भी आप किसी से मिलें तो ध्यान रखें कि उन में ऐसा क्या है जिसकी आप सचमुच तारीफ कर सकते हैं | जब आपको यह पता चल जाए तो उस बात पर उनकी तारीफ ज़रूर करें क्योंकि तारीफ सुनना सभी को अच्छा लगता है | दूसरों में अच्छाइयाँ ढूंढने की आदत बनाएँ और उनकी तारीफ भी ज़रूर करें | ऐसा करने से सामने वाला व्यक्ति महत्वपूर्ण महसूस करता है और उस पर इस बात का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है | तारीफ करते समय इस बात का ध्यान रखें कि जब भी आप दूसरे व्यक्ति की तारीफ करें तो ईमानदारी से करें क्योंकि अगर आप झूठी तारीफ करेंगे तो सामने वाले को पता चल जाएगा और आप उनके साथ अच्छी दोस्ती नहीं कर पाएंगे | दूसरों को महत्व देने की आदत बनाएँ, ऐसा करने से आपके परिणाम और रिश्तों में अत्यधिक सुधार आएगा |

दोस्तों मुझे पूरी उम्मीद है कि आपको यह वीडियो पसंद आया होगा और आपने इस वीडियो से जो बातें सीखी है उनको अपने लाइफ में इस्तेमाल करके आप बहुत सारे दोस्त बना सकेंगे| दोस्त बनाने और लोगों को प्रभावित करने के लिए आप इस वीडियो को बार-बार देखें और इन सारे प्रिंसिपल्स को अपनी लाइफ में प्रेक्टिकली फॉलो करें ताकि यह सारे प्रिंसिपल्स आपके अवचेतन मन में बैठ जाएं| यह वीडियो अभी इस सीरीज का केवल पहला part है तो अगर आप ऐसी ही कुछ और भी बातें जानना चाहेंगे जो जिसके कारण आप लोगों को प्रभावित कर सके और बहुत सारे दोस्त बना सके तो हमारे अगले आने वाले वीडियोस को जरूर देखें| और अगर आपको हमारा यह वीडियो पसंद आया तो हमारे इस वीडियो को लाइक और शेयर करें और हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें | हमारे इस वीडियो के देखने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद | मैं जल्दी ही आपके लिए अपने चैनल का नया वीडियो लेकर आऊंगा तब तक के लिए आपका समय शुभ हो