If You Must Find Fault, This Is the Way to – Begin with praise and honest appreciation

If You Must Find Fault, This Is the Way to - Begin with praise and honest appreciation

किसी भी व्यक्ति में गलती ढूंढने से पहले, उस काम के लिए उसकी तारीफ करें, जो उसने सही किया है | ऐसा करने से वह व्यक्ति अपने आप अपनी गलती ढूंढ लेगा और उसे ठीक करने की कोशिश करेगा | कार्नेगी ने हमें ऐसा करने के लिए भी उदाहरण दिए हैं | जैसे की एक डेंटिस्ट दांत का ऑपरेशन करने से पहले मुंह के उस हिस्से को दवाई से सुन कर देता है | इसलिए जब भी आप किसी की गलती बताने की कोशिश करें तो उससे पहले उसके सही कार्यों के लिए उसकी तारीफ जरूर करें | ऐसा करने से सामने वाला व्यक्ति विनम्रता से अपनी गलती स्वीकार कर लेगा और उसे सुधारने की कोशिश भी करेगा |

 

How to Criticize – and Not Be Hated for It – Call attention to people’s mistakes indirectly.

How to Criticize – and Not Be Hated for It - Call attention to people’s mistakes indirectly.

एक बार जब Wanamaker’s department store के president John Wanamaker अपने स्टोर का राउंड ले रहे थे तो उन्होंने देखा एक काउंटर पर एक ग्राहक अकेला खड़ा है और उसे कोई अटेंड नहीं कर रहा | काउंटर के दूसरी तरफ स्टोर के कर्मचारी हंस रहे थे और आपस में बातें कर रहे थे | Wanamaker खुद काउंटर पर गए और उन्होंने एक ग्राहक को अटेंड किया, उन्होंने अपने कर्मचारियों को कुछ नहीं कहा और उन्हें सिर्फ वो सामान पैक करने के लिए दिया, जो ग्राहक को चाहिए था | Wanamaker ग्राहक से बात करते हुए अपना काम करते रहे | यहां आप ने देखा कि उन्होंने अपने कर्मचारियों से अप्रत्यक्ष रूप से कह दिया कि वह अपना काम ठीक से नहीं कर रहे और वह उनसे क्या चाहते हैं | जब आप किसी की गलती सुधारना चाहते हैं तो उसे अप्रत्यक्ष रुप से सुधारने की कोशिश करें |

 

Talk about your own mistakes before criticizing others

Talk about your own mistakes before criticizing others

किसी भी व्यक्ति के लिए अपनी आलोचना को स्वीकार करना आसान होता है जब आलोचना करने वाला व्यक्ति पहले खुद की ग़लतियों को देखता है | जब भी आप किसी को उनकी ग़लतियाँ बताने लगे तो पहले अपनी खुद की ग़लतियाँ और कमियाँ बताएं | जब आप ऐसा करते हैं तो यह स्वीकार करते हैं की ग़लतियाँ सभी में होती हैं इसलिए आप में भी हैं और सामने वाले व्यक्ति में भी हैं | हमें अपनी ग़लतियों के बारे में बोलने से कभी शर्माना नहीं चाहिए बल्कि उन्हें स्वीकार करना चाहिए | ऐसा करने से सामने वाला व्यक्ति आसानी से अपनी ग़लतियों को स्वीकार कर लेगा और आप की बात को बिना किसी विरोध के ध्यान से सुनेगा | इसलिए हमें दूसरों की ग़लतियाँ बताने से पहले हमेशा अपनी ग़लतियों के बारे में बात करनी चाहिए |

 

No One Likes to Take Orders – Ask questions instead of giving direct orders

No One Likes to Take Orders - Ask questions instead of giving direct orders

कोई भी व्यक्ति दूसरों से आदेश लेना पसंद नहीं करता | हमें लोगों को आदेश देने के बजाय किसी कार्य को करने के लिए सुझाव देना चाहिए | आपके ऐसा करने से लोगों का गर्व बना रहता है और वह महत्वपूर्ण महसूस करते हैं | जब आप लोगों को आदेश देते हैं तो वह आप का विरोध कर सकते हैं | दूसरी ओर जब आप लोगों को कोई कार्य करने के लिए सुझाव देते हैं तो वो आपको सहयोग देते हैं और प्रोत्साहित होकर उस कार्य को करते हैं| दोस्तों अगली बार जब भी आपको किसी से कोई काम करवाना हो तो उसे आदेश देने की बजाय वह काम करने का सुझाव दे |

 

Let the Other Man Save His Face

Let the Other Man Save His Face

जब भी परिस्थितियां बिगड़ जाए या जब कोई बुरी खबर आने वाली हो तो हमें सामने वाले व्यक्ति का आत्मसम्मान बचाने के लिए हर मुमकिन मदद करनी चाहिए | General Electric कंपनी को एक बार अपने एक विभाग के मुखिया को उसके पद से हटाना पड़ा था | वह अपने कार्य में माहिर था लेकिन ऐसे मुखिया के पद पर रखना मुमकिन नहीं था | कंपनी ने उसका औधा कम करने की बजाय उसे General Electric का कंसल्टिंग इंजीनियर बना दिया | ज्यादातर हम दूसरे व्यक्ति का आत्म सम्मान बचाने के लिए उसकी मदद करने के बारे में नहीं सोचते लेकिन अगर हम करना चाहते हैं तो यह ज्यादा मुश्किल नहीं है | डेल कार्नेगी ने किताब में कहा है कि हमें ऐसा कुछ भी कहने या करने का हक नहीं है जिससे कोई व्यक्ति अपनी ही नजरों में गिर जाए | यह मायने नहीं रखता कि हम उस व्यक्ति के बारे में क्या सोचते हैं, वह खुद अपने बारे में क्या सोचता है यह ज्यादा महत्वपूर्ण है |

 

How to Spur Men on to Success

How to Spur Men on to Success

हमें दूसरों की छोटी-छोटी ग़लतियों पर उनकी आलोचना करने की बजाय उन की अच्छी बातों के लिए उनकी सराहना करनी चाहिए | आपके आलोचना करने से उन में कोई सुधार नहीं आएगा | अगर आप उनकी सराहना करेंगे तो उन्हें अपनी गलतियों को सुधारने का प्रोत्साहन मिलेगा | आपकी सराहना के शब्द किसी की जिंदगी बदल सकते हैं | Enrico Caruso जोकि इटली के एक बहुत बड़े गायक थे, जब वह 10 साल के थे तो उनकी एक टीचर ने उन्हें कहा था कि वह अच्छा गाना नहीं गा सकते | उनकी मां ने उनकी सराहना की जिससे उन्हें गाने का प्रोत्साहन मिला | उनकी मां हमेशा उनकी तारीफ़ करती रही और उनके प्रोत्साहन के कारण ही वह यूरोप के सबसे बड़े गायक बने | दोस्तों सराहना करने में बड़ी शक्ति है, आपकी छोटी सी सराहना किसी भी व्यक्ति को जीवन में कामयाब होने के लिए प्रेरित कर सकती है | इसलिए हमें जब भी मौका मिले लोगों की सराहना जरूर करनी चाहिए | आपके सराहना करने से लोग केवल प्रोत्साहित ही नहीं होती बल्कि उनके दिल में आपके लिए सम्मान भी बढ़ता है |

Give the Dog a Good Name -Give the other person a fine reputation to live up to

Give the Dog a Good Name -Give the other person a fine reputation to live up to

दोस्तों दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो दूसरों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते | बहुत से लोग अपने बॉस की उम्मीद के मुताबिक काम नहीं करते | बहुत से विद्यार्थी अपने माता पिता और अध्यापकों की उम्मीद के मुताबिक पढ़ाई नहीं करते | अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जो उतना काम नहीं कर रहा हो जितना उसे करना चाहिए तो आपको कभी उसकी आलोचना नहीं करनी चाहिए क्योंकि जिस तरह से आप किसी व्यक्ति को प्रतिष्ठित करेंगे वह आपको ठीक वैसा ही बन कर दिखाएगा | आप किसी व्यक्ति से कहिए कि वह बहुत इमानदार है और अपने कार्य में बहुत कुशल हैं तो वह आपको ईमानदार और कुशल बन कर दिखाएगा चाहे वह पहले उतना कुशल ना भी हो | दूसरी ओर जब एक बॉस अपने किसी कर्मचारी की आलोचना करता है और कहता है कि उसका काम बिल्कुल भी अच्छा नहीं है तो वह अपने कार्य में और भी बदतर हो जाता है | हम जिस तरह से किसी को प्रतिष्ठित करते हैं वह हमारे लिए वैसा ही बन जाता है |

 

Make the Fault Seem Easy to Correct – Use Encouragement

Make the Fault Seem Easy to Correct - Use Encouragement

जब आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिले जो जीवन की किसी मुश्किल परिस्थिति में फसा हो या उसे कोई काम करने में मुश्किल आ रही हो तो आप उसे बताएं कि आपको विश्वास है कि वह उस काम को कर सकता है और मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकल सकता है | अगर वो कोई ऐसा काम कर रहा है जिसके बारे में आप जानते हों तो आप उसे बताएं कि थोड़ी सी कोशिश करने से यह काम हो जाएगा और उस काम में उसकी मदद करें | दूसरों में आत्मविश्वास जगाएं और उन्हें प्रोत्साहित करें | लेखक डेल कारनेगी कहते हैं अपने एक दोस्त को एक गेम खेलने से मना कर दिया था, तो उनके दोस्त ने उन्हें समझाया कि उनके लिए वह गेम खेलना बहुत आसान है | दोस्त के थोड़ा सा समझाने पर डेल कारनेगी उनके साथ गेम खेलने लगे | जब किसी व्यक्ति को कोई काम करने में दिक्कत आ रही हो तो आपके थोड़ा सा समझाने और प्रोत्साहित करने से वह उस कार्य में सफल हो सकता है |

 

Making People Glad to Do What You Want – Make the other person happy about doing the things you suggest

Making People Glad to Do What You Want - Make the other person happy about doing the things you suggest

आप जो भी कार्य लोगों से करवाना चाहते हैं उन्हें वह काम करते हुए खुश होने का मौका दें | उन्हें हमेशा महत्वपूर्ण महसूस करवाएं और काम करने का इनाम दें | उनसे कहें कि वही उस काम को करने के लिए सबसे ज्यादा काबिल हैं, तो वह और भी ज्यादा प्रोत्साहित होकर उस काम को करेंगे | जब Napoleon Bonaparte अपनी सेना को सम्मानित कर रहे थे तो उन्होंने अपने 18 Generals को “Marshals of France,” के नाम से सम्मानित किया और अपनी 1500 सैनिकों की सेना को “the Grand Army.” का नाम दिया | इसलिए हमें जब भी किसी से कोई काम करवाना हो तो उन्हें प्रोत्साहित ज़रूर करना चाहिए और काम होने के बाद उन्हें काम का इनाम ज़रुर देना चाहिए |

दोस्तों इसी के साथ इस किताब के सभी अध्याय समाप्त होते हैं | लेखक डेल कार्नेगी ने हमें मनुष्य की प्रकृति के बारे में कुछ तथ्य बताए हैं जो आपको जीवन में किसी भी कार्य क्षेत्र में सफल होने में मदद करेंगे | तो चलिए दोस्तों अब मैं आपको लेखक द्वारा बताए गए कुछ उदाहरण बताता हूं |

Leland Foster Wood ने कहा था कि शादी की सफलता का मतलब शादी के लिए सही व्यक्ति को ढूंढने से कहीं अधिक है | शादी का मतलब है शादी के लिए सही व्यक्ति ढूंढने से पहले खुद को सही इंसान बनाना | अपने पार्टनर को बदलने की कोशिश ना करें क्योंकि ऐसा करने से आप निराश ही होंगे | आपको केवल खुद को सही इंसान बनाने पर ध्यान देना चाहिए |

ज्यादातर रिश्ते किसी एक गलती की वजह से नहीं टूटते बल्कि छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने से टूटते हैं | ज्यादातर दूसरे व्यक्ति नजर अंदाज करना और महत्व ना देना सभी रिश्ते के टूटने का मूल कारण है | रिश्तो में दयालुता को बनाए रखें और दूसरे व्यक्ति को महत्व दे क्योंकि हर व्यक्ति महत्वपूर्ण महसूस करना चाहता है | अपने पार्टनर की गलतियों को नजरअंदाज करें और उनकी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें |

रिश्तो को अच्छा बनाने के लिए दयालुता से भी जरूरी है विनम्रता | जैसा की Henry Clay Risner ने कहा था की विनम्रता मनुष्य के हृदय की वह विशेषता है जो दूसरों की गलतियों को नहीं देखती बल्कि उनकी अच्छाइयों को देखती है | विनम्रता लोगों की गलतियों के पार देख सकती है और मनुष्य की बाकी विशेषताओं से कहीं बढ़कर है |

जब आप अपना काम खत्म करके घर वापस आते हैं तो अपने दिन के सभी कामो को घर के दरवाजे के बाहर ही छोड़ दें | अपने दिनभर की चिंताओं को घर में लाने की और उनका वह अपने परिवार पर डालने की जरुरत नहीं है |

दिल कार्नेगी ने अपनी इस किताब में मनुष्य की सामान्य बुद्धि के कई तथ्य बताए हैं | इस किताब में बताई गई ज्यादातर बातें इस बात के इर्द-गिर्द घूमती है, कि हमें दूसरों की गलतियों के लिए उनकी आलोचना नहीं करनी चाहिए बल्कि उनके सभी कार्यों के लिए उनकी तारीफ करनी चाहिए | इस वीडियो में भी मैंने आपको बार-बार यही बात बताई है | दोस्तों इस वीडियो को बनाने का मेरा मकसद केवल यह नहीं है कि हमें लोगों को प्रभावित करने और दोस्त बनाने के लिए तरीके सीखने हैं | इस वीडियो से मैंने आपको यह दिखाने की कोशिश की है कि हमें किस प्रकार का व्यक्ति बनकर जीवन जीना चाहिए | अगर आप विनम्रता और दयालुता को अपनाएंगे और सभ्य व्यक्ति बनकर रहेंगे तो लोगों को प्रभावित करना और दोस्त बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है |