The Secret Book Summary in Hindi Complete (Part – 1/2)
Hello friends मैं एक बार फिर से आपके लिए अपने चैनल का नया वीडियो ले कर आया हूं जो कि Rhonda Byrne की किताब The Secret पर आधारित है | Rhonda Byrne ने हमें अपनी इस किताब में आकर्षण के नियम यानी कि लॉ ऑफ अट्रैक्शन के बारे में बताया है | आकर्षण के नियम को उन्होंने रहस्य का नाम दिया है | इस किताब को लिखने से पहले बहुत से लोग आकर्षण के नियम के बारे में जानते थे, लेकिन इसके बारे में आम लोगों को जानकारी नहीं थी | Rhonda Byrne ने जब अपने जीवन में आकर्षण के नियम को अपनाया तो उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई | उन्होंने सोचा कि अगर वह इस नियम के बारे में पूरी दुनिया को बताएंगी तो लोगों को बहुत फायदा हो सकता है और उनकी भी जिंदगी बदल सकती है, इसलिए उन्होंने इस नियम पर एक फिल्म बनाई जिसका नाम है The Secret और उसके बाद The Secret किताब भी लिखी | हमारा यह वीडियो उनकी इस किताब पर ही आधारित है |
दोस्तों इस वीडियो समरी को मैं 2 पाठ के वीडियो सीरीज में आपके सामने लेकर आऊंगा
अपने इस वीडियो मैं मैं आपको बताऊंगा कि आखिर आकर्षण का नियम क्या है | तो चलिए शुरुआत करते हैं इस बुक के पहले पार्ट से |
दोस्तों सृष्टि के नियम हम सबके लिए बराबर हैं | आप चाहे भारत में रहते हो, अमेरिका में ऑस्ट्रेलिया में या दुनिया के किसी भी देश में, सृष्टि के नियम हम सबके लिए एक है | हम सब एक ही नियम और एक ही शक्ति के साथ काम करते हैं और वह नियम है आकर्षण का नियम जिसे अंग्रेजी में Law of Attraction भी कहते हैं | आकर्षण का नियम ही वो रहस्य है जो कि Rhonda Byrne पूरी दुनिया के साथ शेयर करना चाहती थी |
आपके जीवन में जो कुछ भी हो रहा है उसे आप अपने जीवन में आकर्षित कर रहे हैं | आप हर चीज को अपने विचारों और अपने दिमाग में बसी हुई तस्वीरों के माध्यम से आकर्षित करते हैं | आप जो भी सोचते हैं और जो भी तस्वीरें अपने दिमाग में रखते हैं उन्हें आप अपने जीवन में आकर्षित करते हैं | इतिहास के कामयाब लोगों ने कहीं ना कहीं अपने काम में आकर्षण के नियम का जिक्र किया है | इतिहास के सभी धर्मों में इसका जिक्र अपनी कहानियों और ग्रंथों में किया है |
दुनिया में सबसे अधिक दौलतमंद लोगों ने दौलत कमाने के लिए आकर्षण के नियम का इस्तेमाल किया है | वह अपने मन में दौलत और प्रचुरता के बारे में सोचते हैं और कोई भी विपरीत विचार अपने मन में नहीं आने देते | उनके दिमाग में सर्वाधिक विचार दौलत के ही होते हैं जिसके कारण वह अपने जीवन में बहुत सारी दौलत आकर्षित करने में कामयाब होते हैं | आकर्षण का नियम आपके मन के प्रबल विचारों पर काम करता है |
आकर्षण का नियम कहता है कि जिस तरह के विचार आप अपने मन में सोचेंगे उसी तरह के विचारों को अपने जीवन में आकर्षित करेंगे | अगर आप सकारात्मक विचार सोचेंगे तो अपने जीवन में सकारात्मक विचारों वाले लोगों और सकारात्मक परिस्थितियों को आकर्षित करेंगे | अगर आप अपने मन में हमेशा नकारात्मक विचार रखेंगे तो नकारात्मक विचारों वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे |
आपका वर्तमान जीवन आपके बीते हुए समय के विचारों का ही परिणाम है | आप जो बातें सबसे ज्यादा सोचते हैं उन्हीं को अपने जीवन में आकर्षित करते हैं इसलिए आप यह जान सकते हैं कि अपने जीवन के हर क्षेत्र के बारे में आपके प्रबल विचार क्या है | अगर आपके जीवन का कोई हिस्सा खराब चल रहा है तो उसके बारे में अपने विचारों को बदल कर आप उसे ठीक कर सकते हैं | इस वीडियो को देखने के बाद आप अपने जीवन के किसी भी हिस्से को आसानी से बदल सकते हैं |
हमारे विचारों की एक फ्रीक्वेंसी होती है और जब भी आप अपने मन में कोई विचार सोचते हैं तो वह एक सिग्नल की तरह सृष्टि में जाता है और आकर्षण के नियम से उसी फ्रीक्वेंसी के लोगों, कार्यों और परिस्थितियों को हमारे जीवन में आकर्षित करता है | सृष्टि में जाने वाली हर चीज अपने स्त्रोत के पास लौट आती है और अपने विचारों के स्त्रोत आप हैं | इसलिए सृष्टि में जाने वाले आपके विचारों के सिग्नल किसी न किसी रूप में दोबारा आपके पास ही लौट आते हैं | जिस फ्रिक्वेंसी के विचार आप अपने मन में सोचते हैं उसी फ्रीक्वेंसी के विचारों वाले लोगों को अपने जीवन में आकर्षित करते हैं, उसी फ्रीक्वेंसी वाले घटनाओं को आकर्षित करते हैं, आपको अपने जीवन में उसी फ्रीक्वेंसी की परिस्थितियां और परिणाम मिलते हैं | दोस्तों अगर आप प्रचुरता के विचार सोचेंगे तो प्रचुरता को जीवन में आकर्षित करेंगे, अगर आप किसी पुराने दोस्त के बारे में सोचेंगे तो उसे अपने जीवन में आकर्षित करेंगे ठीक उसी तरह अगर आप किसी खास किताब के बारे में सोचेंगे तो उसे आकर्षित करेंगे | अब सवाल यह उठता है दोस्तों कि अगर केवल सोचने से ही व्यक्ति सब कुछ पा सकता है तो हर कोई अपने सपनों की जिंदगी क्यों नहीं जी रहा ?
दोस्तों हम इंसानों के जीवन की सबसे बड़ी समस्या यही है कि हम उन चीजों के बारे में ज्यादा सोचते हैं जो हम अपने जीवन में नहीं चाहते | आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि मैं ऑफिस के लिए लेट नहीं होना चाहता, मैं अकेला नहीं रहना चाहता, मैं परीक्षा में फेल नहीं होना चाहता और मैं यह गाड़ी नहीं खरीद सकता | लोग ऐसी बातें इसलिए कहते हैं क्योंकि वह ऐसा अपने मन में सोचते हैं , वह अपने जीवन में यह सब कुछ नहीं चाहते लेकिन वह अपने बारे में ऐसा ही सोचते हैं और ऐसा ही बोलते हैं | असल में ऐसा सोचने से और बोलने से वह इन्हीं बातों को अपने जीवन में आकर्षित कर रहे होते हैं |
आकर्षण का नियम इस बात की परवाह नहीं करता कि आप जो सोच रहे हैं वह चाहते हैं या नहीं | आकर्षण का नियम केवल आपके प्रबल विचारों पर बड़ी सटीकता से काम करता है | दोस्तों अब मैं आपको आकर्षण के नियम के कुछ उदाहरण बताता हूं |
- जब आप कई बार ऑफिस के लिए लेट होते हैं तो रोज ऑफिस जाते हुए अपने मन में सोचते हैं कि आज मैं लेट नहीं होना चाहता तो सृष्टि इसे कुछ इस तरह से सुनती है –
मैं रोज लेट होना चाहता हूं
और वह आपके रास्ते में ऐसी रुकावटें पैदा करती है जिससे कि आप रोज लेट हो जाते हैं |
- जब कोई व्यक्ति आपके साथ बदतमीजी करता है तो आप बुरा महसूस करते हैं और ऐसा सोचते हैं कि वह व्यक्ति बदतमीज है | उस व्यक्ति के बारे में आपका विचार इसी तरह सृष्टि में जाता है और जब आप कहते हैं कि मैं नहीं चाहता कि वह व्यक्ति मुझसे बदतमीजी करे तो सृष्टि इसे कुछ इस तरह से सुनती है
मैं चाहता हूं कि वह व्यक्ति मुझसे बदतमीजी करे और उसके अलावा और भी लोग मुझसे बदतमीजी करें और आपके साथ ठीक वैसा ही होता है |
- जब आप ऐसा सोचते हैं कि यह काम बहुत मुश्किल है मैं इसे नहीं कर सकता तो सृष्टि इसे कुछ इस तरह से सुनती है
मैं और भी ऐसे ही काम चाहता हूं जो मुश्किल है और मैं नहीं कर सकता और आप मुश्किल कामों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं |
- जब आप किसी बीमारी से परेशान होते हैं और दुखी होते हैं तो अपने आप से कहते हैं कि मैं बीमार नहीं होना चाहता तो सृष्टि इसे इस तरह से सुनती है
मैं बीमार होना चाहता हूं और इससे भी ज्यादा बीमार होना चाहता हूं और आपके साथ ठीक वैसा ही होता है |
अगर आप ऐसा सोचते हैं कि आप आकर्षण के नियम को नहीं समझते और यह काम नहीं करता तो आप बिल्कुल गलत हैं क्योंकि आप शायद गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत को नहीं समझते लेकिन इसका मतलब यह नहीं की गुरुत्वाकर्षण आप पर लागू नहीं होता | गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत से ही आप जमीन पर टिके हैं | ठीक उसी तरह आपके जीवन पर आकर्षण का नियम लागू होता है चाहे आप उसे समझते हो या नहीं | आप अपने जीवन में जिन चीजों पर ध्यान लगाते हैं आकर्षण का सिद्धांत आपको परिणामों के रूप में वही सब कुछ वापस देता है | आकर्षण के सिद्धांत का उपयोग करके आप अपने जीवन की हर परिस्थिति और परिणाम को बदल सकते हैं |
आकर्षण के सिद्धांत के बारे में सुनकर ज्यादातर लोग अपने नकारात्मक विचारों को लेकर भयभीत हो जाते हैं कि वह तो ज्यादातर नकारात्मक विचार सोचते हैं लेकिन खुशी की बात यह है कि एक सकारात्मक विचार एक नकारात्मक विचार से सैकड़ों गुना शक्तिशाली होता है इसलिए आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है | जब आप अपने मन में लगातार लंबे समय तक नकारात्मक विचार रखते हैं तब जाकर कहीं आपके जीवन में कुछ नकारात्मक होता है | इसलिए आपको अपने मन में आने वाले नकारात्मक विचारों के बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए | आप फैसला कीजिए कि आज से आप केवल सकारात्मक विचार ही सोचेंगे |
[shop_promo_box]
दोस्तो आज आप की जिंदगी जैसी भी है अच्छी या बुरी उसे आपने ही आकर्षित किया है | यहां तक की आपके जीवन से आपकी जो शिकायतें हैं उन्हें भी आपने ही आकर्षित किया है | दोस्तों आप मेरी बात पर यकीन नहीं करेंगे और मन ही मन सोच रहे होंगे कि मैंने इस कार हादसे को आकर्षित नहीं किया, मैंने अपने खराब बॉस को आकर्षित नहीं किया, मैंने अपने परिवार के झगड़े को आकर्षित नहीं किया लेकिन मैं सीधे-सीधे आपसे यही कहूंगा अपनी नकारात्मक परिस्थितियों को आप ही ने आकर्षित किया है | इस बात को स्वीकार करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन एक बार आपने इसे स्वीकार कर लिया तो यह जिंदगी बदलने वाली बात होगी |
तो फिर यहां मैं आपको एक जरुरी बात बताना चाहता हूं – आकर्षण का नियम यह नहीं कहता कि जो भी आप अपने मन में सोचेंगे आपके जीवन में वही होगा | आकर्षण का नियम कहता है कि जो भी विचार आप अपने मन में सोचेंगे उन विचारों की एक फ्रीक्वेंसी होती है | आप अपने जीवन में उन्हीं लोगों परिस्थितियों और परिणामों को आकर्षित करेंगे जिनकी फ्रीक्वेंसी आपके विचारों की फ्रीक्वेंसी से मैच होगी |
दोस्तों कुछ और सोचते हैं की अब उन्हें अपने विचारों पर नजर रखनी होगी लेकिन एक रिसर्च के मुताबिक व्यक्ति के दिमाग में 1 दिन में 60,000 विचार आते हैं | इतने विचारों पर नजर रखना एक बहुत मुश्किल काम है इसलिए हमारे पास एक आसान तरीका है यह जानने के लिए कि हमारे विचार सही है या गलत | और वह तरीका है हमारी भावनाएं जिन्हें हम अंग्रेजी में Feelings भी कहते हैं | अपनी भावनाओं से आप जान सकते हैं कि आप क्या सोच रहे हैं और सही सोच रहे हैं या गलत | हमारी भावनाएं दो तरह की होती हैं अच्छी भावनाएं और बुरी भावनाएं | अच्छी भावनाओं में आप अच्छा महसूस करते हैं और बुरी भावनाओं में आप बुरा महसूस करते हैं | जब आप अच्छा महसूस कर रहे होते हैं तो समझ लीजिए कि आप सही रास्ते पर हैं और आप अपने जीवन में उन परिस्थितियों को आकर्षित करेंगे जो आपको और भी अच्छा महसूस करवाएंगे | प्यार, उमंग, खुशी और आभार व्यक्त करना अच्छी भावनाओं के कुछ उदाहरण है ! जब आप बुरा महसूस करते हैं तो आप गलत रास्ते पर होते हैं और आप और भी बुरी परिस्थितियों को अपने जीवन में आकर्षित करेंगे | गुस्सा, निराशा, पछतावा और शिकायत करना बुरी भावनाओं के कुछ उदाहरण है |
दोस्तों हम सब ने अपने जीवन में ऐसे दिन देखे हैं जब एक के बाद एक सब कुछ गलत होता चला जाता है | यह सब केवल एक ही विचार से शुरू होता है चाहे आपको उसकी जानकारी हो या नहीं | एक खराब विचार और खराब विचारों को आकर्षित करता है जिससे उनकी फ्रिक्वेंसी बढ़ जाती है और आपके जीवन में कुछ ना कुछ बुरा घटित होता है | जब आप उस बुरी घटना पर प्रतिक्रिया करते हैं तो और भी बुरी घटनाओं को अपने जीवन में आकर्षित करते हैं | जैसे-जैसे आपके जीवन में कुछ बुरा होता रहता है वैसे वैसे आप उन घटनाओं पर प्रतिक्रिया करते रहते हैं और बुरा महसूस करते हैं जो आपके जीवन में और भी बुरी घटनाओं को आकर्षित करता रहता है और इस तरह यह सिलसिला चलता रहता है जब तक कि आप अपने विचारों की फ्रीक्वेंसी को बदलते नहीं है |
आपको अपने विचारों की फ्रीक्वेंसी को बदलना होगा और नकारात्मक विचारों की बजाए सकारात्मक विचार सोचने होंगे | दोस्तो अगर आप अपनी जिंदगी को बदलना चाहते हैं तो आप अपने विचारों को आज से ही बदल सकते हैं | जैसे कि Michael Bernard जो कि एक आध्यात्मिक गुरु हैं उन्होंने हमें अपने विचारों को और जीवन को बदलने का एक तरीका बताया है | Michael Bernard कहते हैं कि आप सेहतमंद महसूस करना शुरू करें, आप दौलतमंद महसूस करना शुरू करें, आप महसूस करें कि आपके चारों ओर प्यार ही प्यार है चाहे असल में यह सब ना भी हो, तो आप देखेंगे की प्रकृति आपके विचारों पर प्रतिक्रिया करेगी और आपको वही सब देगी जो आप सोच रहे हैं और महसूस कर रहे हैं | इस तरह से अपने विचारों को बदल कर आप अपने जीवन में मिलने वाले परिणामों को बदल सकते हैं |
How to use The Secret – रहस्य का इस्तेमाल कैसे करें
दोस्तों अब मैं आपको बताऊंगा कि आप अपने जीवन में रहस्य का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं या नहीं आकर्षण के सिद्धांत को फॉलो कैसे कर सकते हैं | लेखिका ने अपनी पुस्तक The Secret मैं एक रचनात्मक प्रक्रिया बताई है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने जीवन में कुछ भी प्राप्त कर सकते हैं और कुछ भी बन सकते हैं | तो आइए जानते हैं कि रचनात्मक प्रक्रिया को किस तरह इस्तेमाल करते हैं |
Step 1 – Ask
रचनात्मक प्रक्रिया में आपका सबसे पहला कदम है मांगना | आप जो भी अपने जीवन में चाहते हैं अपने मन में वह चीज और सृष्टि से मांगिए | इसके लिए सबसे पहले आप को ध्यान से सोचना होगा कि आप क्या चाहते हैं | जब भी आप किसी से कुछ मांगते हैं तो सृष्टि उसका जवाब जरूर देती है और सृष्टि हमेशा यही जवाब देती है – “आपकी इच्छा ही मेरा आदेश है” |
आप जो भी चाहते हैं उसे एक कागज पर वर्तमान काल में लिखिए | दोस्तों यह जरूरी है कि आप जो भी चाहते हैं उसे भविष्य काल में नहीं केवल वर्तमान काल में ही लिखें | मान लीजिए कि आप BMW गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो आपको ऐसा नहीं लिखना कि “एक दिन मैं BMW गाड़ी लूंगा” बल्कि आपको इस तरह से लिखना है की “मेरे पास BMW गाड़ी है” या फिर आप इस तरह से भी लिख सकते हैं कि “मैं बहुत खुश और शुक्रगुजार हूं कि मेरे पास BMW गाड़ी है” | आप अपनी किसी भी ख्वाहिश हो इस तरह से कागज पर लिख सकते हैं |
दोस्तों मांगना और रचनात्मक प्रक्रिया का पहला लेकिन इसके लिए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप जो भी चाहते हैं उसके बारे में आप स्पष्ट हों | आप इस तरह से नहीं कह सकते कि मैं पैसे कमाना चाहता हूं, आप को स्पष्ट रहना होगा कि आप कितने पैसे कमाना चाहते हैं | आप ऐसे नहीं कह सकते कि मैं गाड़ी खरीदना चाहता हूं, आप को स्पष्ट होना होगा कि आप कौन सी गाड़ी का कौन सा मॉडल खरीदना चाहते हैं और उस गाड़ी की कीमत क्या है | अगर आप स्पष्टता से नहीं मांगेंगे तो आकर्षण का नियम आपको आपकी मनचाही चीज नहीं दे सकता | अगर आप सृष्टि में मिश्रित विकेंसी भेजेंगे तो आप को मिश्रित परिणाम ही मिलेंगे |
आप जो भी चाहते हैं आपको वह सृष्टि से केवल एक बार ही मांगना है | मांगने की प्रक्रिया किसी रेस्टोरेंट में जाकर मेन्यु कार्ड से आर्डर देने जैसी है | आप एक बार वेटर को ऑर्डर देने के बाद उस ऑर्डर को दोबारा नहीं देते क्योंकि आपको विश्वास होता है कि वेटर आपका ऑर्डर लेकर आएगा ठीक उसी तरह आप सृष्टि से एक चीज केवल एक बार ही मांगे, अगर आप बार बार एक ही चीज सृष्टि से मांग रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपको सृष्टि पर विश्वास नहीं है | इसलिए पहले अपने मन में स्पष्ट करें कि आप क्या चाहते हैं उसके बाद सृष्टि से मांगने के लिए उस चीज की अपने दिमाग में स्पष्टता से कल्पना करें |
Step 2 – Believe
रचनात्मक प्रक्रिया में दूसरा कदम है विश्वास करना | रचनात्मक प्रक्रिया में किसी भी चीज को सृष्टि से मांगने के बाद आपको यकीन करना होगा कि वह चीज आपकी हो चुकी है | मांगने के बाद आपको उस चीज की चिंता नहीं करनी चाहिए कि वह आपको कैसे मिलेगी | आपको सृष्टि पर अटूट विश्वास करना है कि सही समय आने पर वह आपको आपकी मनचाही चीज दे देगी | दोस्तो जब आप कोई भी चीज सृष्टि से मांगते हैं और विश्वास करते हैं कि वह आपको मिल चुकी है तो पूरी सृष्टि सक्रिय होकर आपके सपने को साकार करने में लग जाती है | दोस्तों रचनात्मक प्रक्रिया में आपको एक बात का खास ध्यान रखना होगा | रचनात्मक प्रक्रिया के दौरान सृष्टि से कुछ भी मांगने के बाद आपको ऐसा बिल्कुल नहीं सोचना चाहिए कि आपकी मनचाही चीज अभी तक आपको नहीं मिली है क्योंकि ऐसा करने से सृष्टि को यह सिग्नल जाता है आपके पास वह चीज नहीं है और सृष्टि उसी पर अमल करती है |
दूसरी और जब आप रचनात्मक प्रक्रिया में इस तरह से सोचते हैं कि आपकी मनचाही चीज आपको मिल चुकी है तो सृष्टि उसी पर अमल करती है और आपकी मनचाही चीज आपको दे देती है | जब आपने घर या नई गाड़ी की बुकिंग करते हैं तो आप यकीन करते हैं कि कुछ ही देर में आपका घर या आपकी गाड़ी आपको मिलने वाली है | आप अपने घर यहां गाड़ी की दोबारा बुकिंग नहीं करते क्योंकि आपको विश्वास होता है कि एक बार बुकिंग करने पर वह कुछ ही दिनों वह घर या गाड़ी आपको मिल जाएगी | सृष्टि से कुछ भी मांगना एक घर या गाड़ी की बुकिंग करने जैसा ही है | मांगने के बाद आपको पूरा विश्वास होना चाहिए कि सही समय पर वह चीज आपको मिल जाएगी | जब आप पूरा विश्वास करते हैं तो यह सृष्टि सभी परिस्थितियों, लोगों और घटनाओं को जबरदस्त तरीके से प्रेरित कर देती है ताकि आपकी मनचाही चीज आप तक पहुंच जाए | इतिहास की कामयाब लोग किसी लक्ष्य को निर्धारित करने से पहले यह बिल्कुल नहीं जानते थे कि वह उसे कैसे हासिल करेंगे वह बस इतना जानते थे कि उन्हें उस लक्ष्य को हासिल करना है |
Step 3 – Receive
रचनात्मक प्रक्रिया का तीसरा कदम है पाना | आप सृष्टि से जो कुछ भी चाहते हैं उसके बारे में अच्छी भावनाएं महसूस करें | ठीक उसी तरह महसूस करें जैसी आप उसे पाने के बाद करते | रचनात्मक प्रक्रिया में खुश रहना और अच्छा महसूस करना बहुत जरूरी है क्योंकि अच्छा महसूस करने से आप खुद को उसी फ्रीक्वेंसी पर रखते हैं जिस फ्रीक्वेंसी पर आपकी मनचाही चीज होती है | आकर्षण के नियम के अनुसार वही दो चीजे करीब आती हैं जो एक ही फ्रीक्वेंसी पर होती हैं | सबसे पहले आप किसी चीज को सृष्टि से मांगते हैं, उसके बाद यकीन करते हैं कि आप उसे पा सकते हैं और उसके बाद उसे पाने के लिए अच्छा महसूस करते हैं | किसी भी चीज को पाने का सबसे आसान तरीका यह है कि आप बिल्कुल वैसा ही महसूस करें जैसा आप उसे पाने के बाद करते | जब आप अच्छा महसूस करते हैं तो आप पाने की फ्रीक्वेंसी पर होते हैं इसलिए उस चीज के बारे में अच्छा महसूस करें जो आप चाहते हैं और आप जल्दी ही उसे पा लेंगे |
आकर्षण का नियम इसकी शिक्षा और इसके अभ्यास का मतलब यह पता लगाना है कि आप अपनी मनचाही चीज को पाने की भावनाएं किस तरह उत्पन्न कर सकते हैं | अपनी मनचाही चीज की भावनाएं उत्पन्न करने के लिए आप जो कर सकते हैं आपको करना चाहिए | उदाहरण के तौर पर अगर आप अपनी मनपसंद गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो आज ही जाकर उसे टेस्ट ड्राइव करें | अगर आप नया घर खरीदना चाहते हैं तो उस घर को देखने जाएं उसके भीतर जाएं और उसे पाने की भावनाएं जगाने के लिए जो कर सकते हैं वह करें |
दोस्तों कई बार आपको अपनी मनचाही चीज पाने के लिए कोई काम भी करना पड़ता है | अगर आप नहीं जानते कि उसे पाने के लिए आप को क्या काम करना है तो सृष्टि आपको रास्ता दिखाएगी | आपको वह काम करने का मौका मिलेगा और उसी मौके पर आपको वह काम करना होगा | अगर आप सही भावनाएं महसूस करते हैं तो सृष्टि आपको हमेशा आपके और आपकी मनचाही चीज के बीच में सबसे छोटा और सबसे तालमेल वाला रास्ता दिखाती है |
दोस्तों जैसे कि अब आप रचनात्मक प्रक्रिया को पूरी तरह समझ चुके हैं तो अब आप उसे अपने जीवन के हर क्षेत्र में इस्तेमाल कर सकते हैं | आप जो भी पाना चाहते हैं वह पा सकते हैं और जो भी बनना चाहते हैं वह बन सकते हैं | तो चलिए अब हम अपने जीवन के मुख्य हिस्सों में आकर्षण के नियम और रचनात्मक प्रक्रिया का इस्तेमाल करना सीखें |
The Secret and your body – रहस्य और आपका शरीर
दोस्तों अब हम रचनात्मक प्रक्रिया का इस्तेमाल उन लोगों के लिए करेंगे जिनका वजन ज्यादा है और जो अपना वजन कम करना चाहते हैं | जिन लोगों का वजन ज्यादा है उन लोगों के लिए सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि जब तक वे वजन कम करने पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे तब तक वह वजन कम नहीं कर पाएंगे | आपने देखा होगा कि आज के युग में बहुत से लोग अपना वजन कम करने के लिए डायटिंग करते हैं | डाइटिंग करते हुए उनका ध्यान वजन कम करने पर ही रहता है और यही कारण है कि डाइटिंग कामयाब नहीं होती | जब तक आप वजन कम करने पर ध्यान देंगे तब तक आप वजन कम करने की ओर ही आकर्षित होते रहेंगे | आप कितनी भी कोशिश कर ले अपना वजन कम नहीं कर पाएंगे | सृष्टि आपके लिए वजन कम करने के और भी कारण देगी क्योंकि आपका ध्यान वजन कम करने पर ही केंद्रित है |
दूसरी बात यह है कि जिन लोगों का वजन ज्यादा है वह उनके विचारों की वजह से है | उनके मन में यह बात गहराई से बैठ गई है कि उनका वजन ज्यादा है | वह जब भी अपने शरीर के बारे में सोचते हैं तो यही सोचते हैं कि उनका वजन जरूरत से ज्यादा है और सृष्टि उन्हें जवाब देती है – “आपकी इच्छा ही मेरा आदेश है ” और उनके वजन को ज्यादा बनाए रखती है | भले ही डॉक्टर उन्हें बताते हैं कि उनके थायराइड ग्रंथि के धीमी होने की वजह से उनका वजन ज्यादा है, उनका मेटाबोलिज़्म धीमा है, लेकिन असल में यह सब मोटापे के बारे में सोचने के बहाने हैं | यह विचार हमारे अपने नहीं है बल्कि हमें डॉक्टरों से और दूसरे लोगों से सुनने को मिलते हैं और हम उन्हें बिना सोचे समझे अपना लेते हैं | कुछ लोग कहते हैं कि ज्यादा खाना खाने से यहां ज्यादा कैलोरी से उनका वजन बढ़ता है लेकिन यह सब केवल उनकी सोच है , क्योंकि वह ऐसा सोचते हैं कि ज्यादा खाने से उनका वजन बढ़ता है इसलिए सृष्टि उनसे कहती है – “आपकी इच्छा ही मेरा आदेश है” और कम खाना खाने पर भी उनका वजन ज्यादा ही रहता है | भोजन तब तक आपका वजन नहीं बढ़ा सकता जब तक आप उसके बारे में ऐसा सोचते नहीं है | खाना खाने से आपका वजन तभी बढ़ता है जब आप कुछ भी खाते समय यही चिंता करते हैं और महसूस करते हैं यह खाने से मेरा वजन तो नहीं बढ़ेगा |
जो दुबले पतले होते हैं और बड़े गर्व से कहते हैं कि मैं चाहे कितना भी खा लूं लेकिन मेरा वजन हमेशा नॉर्मल रहता है और मैं हमेशा फिट रहता हूं तो सृष्टि उनसे कहती है – “आपकी इच्छा ही मेरा आदेश है ” और उनके वज़न को नॉर्मल ही रखती है चाहे वह कुछ भी खा ले |
How much time does it take to manifest your desires
आपकी इच्छा को पूरा होने में कितना समय लगता है | Rhonda Byrne की किताब द सीक्रेट में Dr. Joe Vitale कहते हैं की आपकी इच्छा को पूरा होने में जितना भी समय लगेगा उसके लिए कोई नियम पुस्तिका नहीं है | आपकी इच्छा जल्दी ही पूरी हो सकती है और उसमें समय भी लग सकता है | यह सब आपके और सृष्टि के तालमेल पर निर्भर करता है |
महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टाइन ने हमें बताया था कि इस समय केवल एक भ्रम है | हम समय में विश्वास करते हैं क्योंकि हम अपने जीवन में चीजों को एक के बाद एक होते हुए देखते हैं | आइंस्टाइन और क्वांटम भौतिकी शास्त्री हमें बताते हैं कि ब्रह्मांड में हर चीज एक साथ हो रही है | अगर आप इस बात को समझ ले समय का अस्तित्व ही नहीं है तो आप देखेंगे कि आप भविष्य में अपने लिए जो भी चाहते हैं वह पहले से ही मौजूद है | सृष्टि को आपकी मनचाही चीज आपको देने में जरा भी समय नहीं लगता है | अपनी मनचाही चीज को पाने में जो भी देरी होती है आपकी तरफ से ही होती है | आप यकीन करने मैं, जानने में, और अपनी मनचाही चीज को अपने पास महसूस करने में समय लगा देते हैं आप अपनी मनचाही चीज की फ्रीक्वेंसी पर देरी से पहुंचते हैं इसलिए आपको वह चीज पाने में समय लगता है | जैसे कि आप अपनी मनचाही चीज की फ्रीक्वेंसी पर पहुंचते हैं आपको वह चीज मिल जाती है |
हम अक्सर सोचते हैं कि यह काम छोटा है यह तो जल्दी ही हो जाएगा या कुछ घंटों में ही हो जाएगा, दूसरी तरफ हम सोचते हैं कि यह काम बड़ा है इसमें कई महीने या कई साल लग जाएंगे | यह वो नियम है जो हमने बनाए हैं जबकि सृष्टि के लिए कोई नियम नहीं होते | सृष्टि के लिए कुछ भी छोटा या बड़ा नहीं होता उसके लिए सब बराबर है | सृष्टि के मुताबिक किसी काम के लिए कोई समय और देरी नहीं होती | अगर आप अपने मन में अपनी मनचाही चीज को पाने की भावनाएं जगा ले तो सृष्टि जल्दी ही आपको आपकी मनचाही चीज दे देती है |
हम अक्सर सोचते हैं कि ज्यादा पैसे कमाने में समय लगता है जैसे कि $1 एक छोटी सी राशि है और उसे कोई भी जल्दी से कमा सकता है दूसरी ओर एक लाख डॉलर एक बड़ी राशि है और उसे कमाने में बहुत समय लगेगा लेकिन शायद आपको इस बात का एहसास ना हो बड़े-बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट एक लाख डॉलर 1 मिनट में कमाते हैं | दोस्तों आपके लिए भी सृष्टि के नियम वही है जो बड़े बिजनेसमैन के लिए है | अगर बड़े बिजनेसमैन 1 मिनट में ज्यादा पैसे कमा सकते हैं तो आप भी कमा सकते हैं फर्क केवल आपके और उनके सोचने के तरीके में है | बड़े बिजनेसमैन 1 मिनट में लाखों डॉलर कमाने की फ्रीक्वेंसी पर है जहां पर आप नहीं है इसलिए आप कम समय में ज्यादा पैसे नहीं कमा रहे | अगर आप समय के बारे में अपने विचार बदल दें और यह जानेंगे कि किसी भी चीज को पाने के लिए समय का कोई महत्व नहीं है तो अपने जीवन में जो भी चाहते हैं वह सब कुछ जल्दी ही पा सकते हैं | अपनी मनचाही जिंदगी पाने के लिए आपको ज्यादा लंबे समय तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है | आपको केवल अपनी मनचाही जिंदगी की भावनाओं को अपने अंदर इसी समय जगाना है और बनाए रखना है जब तक कि आप उसे हासिल ना कर ले |
तो दोस्तों मुझे पूरी उम्मीद है कि Rhonda Byrne की बुक द सीक्रेट पर बना हुआ यह पहला part आपको बहुत पसंद आया होगा मैं जल्दी आपके लिए इस वीडियो का दूसरा पार्ट लेकर आऊंगा तो चलिए मिलते हैं अगले वीडियो में आपका समय शुभ हो