The Secret Book Summary in Hindi Complete (Part – 2/2)

तो दोस्तों मुझे पूरी उम्मीद है कि रोंडा बर्न की किताब द सीक्रेट का पहला part आपको बहुत पसंद आया होगा और अगर आपने वह पहला पार्ट नहीं देखा तो आप डिस्क्रिप्शन में दिए हुए लिंक पर जाकर उसे देख सकते हैं|
जैसे कि मैंने आपको पहले पाठ में बताया था कि Rhonda Byrne ने हमें अपनी इस किताब में आकर्षण के नियम यानी कि लॉ ऑफ अट्रैक्शन के बारे में बताया है | उन्होंने सोचा कि अगर वह इस नियम के बारे में पूरी दुनिया को बताएंगी तो लोगों को बहुत फायदा हो सकता है और उनकी भी जिंदगी बदल सकती है,
दोस्तों यह इस वीडियो सीरीज का दूसरा और आखिरी पार्ट है

अपने इस वीडियो मैं मैं आपको बताऊंगा कि आखिर आकर्षण का नियम क्या है | तो चलिए शुरुआत करते हैं इस बुक के दूसरे और पार्ट से

अपने दिन की योजना पहले से बनाएं
दोस्तों आप अपने पूरे दिन की योजना पहले से ही बना सकते हैं और आप को बनानी भी चाहिए | Prentice Mulford जोकि 19वीं शताब्दी में आकर्षण के नियम के शिक्षक थे उन्होंने हमें अपने दिन के बारे में पहले से ही योजना बनाने के बारे में बताया है |

उदाहरण के तौर पर किसी यात्रा पर जाने से पहले जब आप अपने दिमाग में सोचते हैं कि आपकी यात्रा सुखद हो आप अपने आप से कहते हैं कि मेरी यात्रा सुखद होगी तो आप सृष्टि में वह तत्व और शक्तियां भेज रहे हैं जो सभी छुट्टियों को इस तरह से व्यवस्थित कर देंगी कि आपकी यात्रा सच में सुखद बन जाएगी | जब आप घर से बाहर या किसी यात्रा पर जाने से पहले खराब मूड में होते हैं और बुरा महसूस करते हैं तो आप सृष्टि में कुछ बुरा होने की फ्रीक्वेंसी भेज रहे हैं जो किसी न किसी दुर्घटना को उत्पन्न कर सकती है | हमारे विचार और हमारी मानसिक अवस्था पहले से ही हमारे साथ होने वाली अच्छी या बुरी घटनाओं को व्यवस्थित कर देती है |

दोस्तों यह ज्ञान हमें आकर्षण के सिद्धांत के शिक्षक Prentice Mulford ने दिया है | आप देख सकते हैं कि उनकी कितनी क्रांतिकारी सोच थी | अगर आप रोज सुबह घर से निकलते समय जल्दबाजी या हड़बड़ाहट में निकलते हैं तो आपकी यह भावनाएं ऑफिस के लिए देरी होने के डर पर आधारित है और जब आपको किसी बात का डर होता है तो आप अपनी राह में एक के बाद एक बुरी स्थितियों और घटनाओं को आकर्षित करते हैं |

आजकल ज्यादातर लोग समझते हैं कि उनकी व्यस्त जीवनशैली के कारण उनके पास जरा सा भी समय नहीं है | जब वह यह बात दूसरों से कहते हैं तो सृष्टि में यह संकेत भेजते हैं कि उनके पास भविष्य में भी कभी समय नहीं होगा और सृष्टि उनके लिए ऐसी परिस्थितियां पैदा करती है जिससे वह और भी ज्यादा व्यस्त हो जाते हैं | अगर आप भी अपनी व्यस्त जीवनशैली से परेशान हैं तो आप उसे बदलने के लिए अपने आप से कहिए कि मैं अपनी जीवनशैली से बहुत खुश हूं | मेरे पास पर्याप्त समय है और ऐसा कहते हुए अच्छा महसूस करें | आप देखेंगे कि धीरे-धीरे आपकी स्थिति बदलने लगेगी और अपने काम के साथ-साथ आप खुद के लिए समय निकाल सकेंगे |

आप किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में सकारात्मकता से सोचें | आप सोचें कि उस काम में आपको केवल सकारात्मक परिणाम ही मिलेंगे | उसके बाद उस काम को करने की और सकारात्मक परिणाम की अपने मन में कल्पना करें | किसी भी काम को करने से पहले या यात्रा पर जाने से पहले ब्रह्मांड की सकारात्मक शक्तियों अपने से आगे भेजें | पहले से ही सकारात्मक परिणामों की कल्पना करने की आदत डालें | ऐसा करने से आप जैसा भी जीवन चाहते हैं उसका निर्माण खुद ही कर लेंगे |

Powerful Processes

बहुत से लोगों को लगता है कि वह अपनी परिस्थितियों की कैद में है और अपनी मौजूदा परिस्थितियों को बदल नहीं सकते | आपकी मौजूदा परिस्थितियों आपके विचारों का परिणाम है | अगर आप अपनी मौजूदा परिस्थितियों को बदलना चाहते हैं तो पहले आपको अपनी सोच और विचार बदलने होंगे | उदाहरण के तौर पर अगर आपके बैंक अकाउंट में ज्यादा पैसे नहीं हैं या आपकी सेहत अच्छी नहीं है तो आप लगातार अपने अतीत के विचारों और कार्यों के परिणामों के साथ जी रहे हैं | जब आप अपनी वर्तमान के हालात देखते हैं तो उसी से खुद को परिभाषित करते हैं और अपने आप को शाप देते हैं कि भविष्य में भी हालात बेहतर नहीं होंगे |

दोस्तों जब आप अपनी डाक देखकर उसमें बिल होने की उम्मीद करते हैं तो उसमें बिल ही होता है | अगर आप हमेशा कर्ज की उम्मीद करते हैं तो आपको हमेशा कर्ज ही मिलता है | अगर आप बुरा होने की उम्मीद करते हैं तो आपके साथ ज्यादातर बुरा ही होता है और आपको इस बात से बिल्कुल भी हैरान नहीं होना चाहिए क्योंकि आकर्षण का नियम आपके विचारों के प्रति आज्ञाकारी होता है | आप जिस चीज़ की उम्मीद करते हैं आपको वही मिलता है | आप अपने दोस्तों और आसपास के लोगों को ही देख लीजिए उन्हें जिस बात का डर होता है उनके साथ हमेशा वही होता है क्योंकि वह उसी काम की उम्मीद करते हैं |

दोस्तों उम्मीद आकर्षण की एक प्रबल शक्ति है | आप किसी चीज़ की उम्मीद करेंगे वह आपकी तरफ आकर्षित होगी | जैसे कि बहुत डॉक्टर कहते हैं “इच्छा आपको आपकी मनचाही वस्तु से जोड़ती है और उम्मीद उसे आपकी तरफ खींच लाती है ”| इसलिए आपको अपने जीवन में हमेशा अच्छी चीजों, अच्छे लोगों और अच्छी परिस्थितियों की उम्मीद करनी चाहिए | दोस्तों इस समय आप किस चीज़ की उम्मीद कर रहे हैं |

दोस्तों अब मैं आपको कुछ ऐसी सशक्त प्रक्रियाएं बताऊंगा जिनका इस्तेमाल करके आप अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं और पूरी तरह बदल सकते हैं | कामयाब लोग इनका इस्तेमाल हमेशा से करते आ रहे हैं |

Gratitude – कृतज्ञता की सशक्त प्रक्रिया

दोस्तों अपने जीवन को बदलने के लिए जो सबसे आसान प्रक्रिया है वह है Gratitude| Gratitude जिंदगी में अच्छी चीजें लाने का सबसे अचूक उपाय है | दोस्तो आप अपने जीवन में किसी भी चीज को ज्यादा पाने के लिए कृतज्ञता का प्रयोग करें | कृतज्ञता से आपकी ऊर्जा और आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव आता है | कृतज्ञता का प्रयोग करने के लिए सबसे पहले उन सभी चीजों की सूची बनाएं जो आपके पास हैं | उन चीजों पर बिल्कुल भी ध्यान ना दें जो आपके पास नहीं है और ना ही उनकी कमी महसूस करें | अब अपनी सूची में लिखी हुई सभी चीजों के लिए कृतज्ञता महसूस करें | आपके पास ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जो दूसरे लोगों के पास नहीं है | जैसे कि इस वीडियो को देखने के लिए आपके पास कंप्यूटर है, मोबाइल फोन है, इंटरनेट की सुविधा है | अगर आप अपने घर में अपने आसपास देखेंगे तो पाएंगे कि आपके पास ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जो दूसरे लोगों के पास नहीं है | आपको उन सभी चीजों के लिए कृतज्ञता महसूस करनी होगी जब आप ऐसा करेंगे तो आपकी उर्जा में परिवर्तन आएगा और जल्दी ही वह सारी चीजें भी आपको मिल जाएंगी जो आज आपके पास नहीं है | The Secret के सभी शिक्षक अपने दिन की शुरुआत कृतज्ञता की प्रक्रिया से ही करते हैं | आप भी अपने दिन की शुरुआत कृतज्ञता के साथ कर सकते हैं , ऐसा करने से आपके दिन की अच्छी शुरुआत होगी और आपके अंदर सारा दिन सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी जो अच्छे लोगों और अच्छी परिस्थितियों को आपकी और आकर्षित करेगी |

Visualisation – मानसिक तस्वीर देखने की सशक्त प्रक्रिया

Visualisation यानी मानसिक तस्वीर देखना एक ऐसी प्रक्रिया है जो सभी महान उपदेशक और दार्शनिक सदियों से सिखाते आ रहे हैं | आज के युग के उपदेशक और सभी कामयाब लोग किसी न किसी रूप में मानसिक तस्वीरें देखने की प्रक्रिया इस्तेमाल करते हैं | जब आप अपने आपको अपनी मनचाही चीजों के साथ मानसिक तस्वीरों में देखते हैं तो आपके मन में वही भावनाएं उत्पन्न होती हैं जो असल में आपकी मनचाही चीजें पाने के बाद उत्पन्न होती | आप ऐसा महसूस करते हैं जैसे आपकी मनचाही चीजें सच में आपके पास मौजूद हूं | आपका दिमाग इसमें फर्क नहीं कर सकता कि यह सब सच में हो रहा है यहां केवल तस्वीरों में और वह आपकी मानसिक तस्वीर की सशक्त फ्रीक्वेंसी सृष्टि में भेजता है | आपकी मानसिक तस्वीर की फ्रीक्वेंसी के हिसाब से सृष्टि अपने आप को व्यवस्थित करती है और उसे सच कर देती है यानी आपको आपकी मनचाही चीजें जल्दी ही मिल जाती है | The Secret के सभी शिक्षक मानसिक तस्वीरें देखने की सशक्त प्रक्रिया का इस्तेमाल करते हैं | अल्बर्ट आइंस्टाइन की बड़े आविष्कार करने के लिए मानसिक तस्वीर देखने की प्रक्रिया का प्रयोग करते थे |

तो तो मानसिक तस्वीर देखने की प्रक्रिया में आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि आपको अपना ध्यान केवल किसी भी काम के अंतिम परिणाम पर केंद्रित करना होगा | जैसे कि आप कोई गाड़ी खरीदना चाहते हैं जो कि आपकी आय के मुताबिक बहुत महंगी है तो आप को यह नहीं सोचना कि वह गाड़ी आपके पास कैसे आएगी यहां आपके पास इतने पैसे कहां से आएंगे | आपको केवल अपनी आंखें बंद करके अपने आप को उस गाड़ी में बैठे हुए और उसे चलाते हुए देखना है | ऐसा करते हुए आपको गाड़ी चलाते हुए खुशी की भावनाएं महसूस करनी है, क्योंकि मानसिक तस्वीर की प्रक्रिया तब तक काम नहीं करती जब तक आपके अंदर सकारात्मक भावनाएं ना हो | इस प्रक्रिया के दौरान आपको सुख समृद्धि और खुशी की भावनाएं महसूस करनी है, तभी आपके अंदर आकर्षण की शक्ति पैदा होगी और आपकी मनचाही चीजें जल्दी ही आपको मिल जाएंगी | जब मानसिक तस्वीरें देखने की प्रक्रिया खुशी की भावनाओं के साथ की जाए तो सृष्टि लोगों, परिस्थितियों और घटनाओं को इस तरह से व्यवस्थित करती है कि आपकी मनचाही चीजें जल्दी से जल्दी आपको मिल जाए |

मानसिक तस्वीर देखने की प्रक्रिया

मानसिक तस्वीर देखने की प्रक्रिया में हमें अपना ध्यान केवल अंतिम परिणाम पर केंद्रित करना चाहिए | अगर आप विदेश की यात्रा पर जाना चाहते हैं तू अपने आप को विदेश में देखें | आपको तस्वीरों में यह नहीं देखना कि आपके पास विदेश जाने के लिए पैसे कहां से आएंगे, आपका वीजा कैसे लगेगा जहां आप विदेश जाने की फॉर्मेलिटी कैसे पूरी करेंगे | आपको केवल मानसिक तस्वीरों में अपने आपको विदेश में घूमते हुए और आनंद उठाते हुए देखना है | मानसिक तस्वीरें देखते हुए आपको पूरी भावनाएं महसूस करनी है, और जितना हो सके उतना डिटेल में देखना चाहिए |

जैक कैनफील्ड कहते हैं की आकर्षण मानसिक तस्वीर या विचार से नहीं बल्कि भावनाओं से उत्पन्न होता है | बहुत से लोग सोचते हैं कि अगर वह सकारात्मक सोचेंगे और मानसिक तस्वीरें देखेंगे तो अपनी मनचाही चीजों को पा सकते हैं लेकिन सच तो यह है देखने के साथ अगर आपके मन में सुख समृद्धि प्रेम और खुशी की भावना नहीं है तो आकर्षण की शक्ति आपके अंदर पैदा हो ही नहीं सकती | इसलिए आकर्षण के नियम को इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने अंदर सुख समृद्धि प्रेम और खुशी की भावनाएं रखनी होगी |

आकर्षण के लिए किसी भी सशत्र प्रक्रिया को करते समय आपको एक बात का खास ध्यान रखना होगा कि आपको यह नहीं सोचना कि यह कैसे होगा | आपको आपकी मनचाही चीज कैसे मिलेगी , यह सोचना सृष्टि का काम है | सृष्टि आपके और आपके सपने के बीच के सबसे छोटे, सबसे तेज और सबसे अधिक सामंजस्य वाले रास्ते को जानती है |

The Secret to Money – धन का रहस्य

दोस्तों अब मैं आपको बताऊंगा कि आकर्षण के सिद्धांत का उपयोग आप धन के लिए किस प्रकार कर सकते हैं | रहस्य के ज्ञान और आकर्षण के नियम को जीवन के हर क्षेत्र में लागू किया जा सकता है | यह प्रक्रिया हर उस चीज पर लागू की जा सकती है जिसे आप पाना चाहते हैं और उनमें धन भी शामिल है | धन को अपने जीवन में आकर्षित करने के लिए आपको अपना ध्यान दौलत पर केंद्रित करना होगा | दोस्तों अगर आपका ध्यान इस बात पर है कि आप महंगी चीजें नहीं खरीद सकते या आपके पास ज्यादा पैसे नहीं हैं तो धन को अपने जीवन में आकर्षित करना नामुमकिन है | अगर आप अपना ध्यान कम पैसों पर केंद्रित करेंगे तो सृष्टि हमेशा आपके लिए ऐसी परिस्थितियां बनाती रहेगी जिनमें आपके पास पैसे की कमी हो | धन को अपने जीवन में आकर्षित करने के लिए आपको धन की प्रचुरता पर ध्यान केंद्रित करना होगा |

धन को आकर्षित करने के लिए आपको अपने विचारों को बदलना होगा | आपको अपने मन में ऐसे विचार रखने होंगे कि आपके पास इस समय पर्याप्त से ज्यादा है | आपको यह महसूस करना होगा कि आपके पास इस समय पर्याप्त से ज्यादा धन है | आपको धन और प्रचुरता के बारे में अच्छा महसूस करना होगा और जब आप ऐसा करेंगे तो पैसा आपके जीवन में प्रवाहित होने लगेगा |

आप यह कल्पना करें कि जितना भी पैसा आप चाहते हैं वह सब आपके पास एक ही समय मौजूद है | उस पैसे को खर्च करने की कल्पना करें, पैसे से आप वो सभी चीजें खरीदें जो आप अपने लिए खरीदना चाहते हैं | वह सभी काम करने की कल्पना करें जो आप करना चाहते हैं और महसूस करें कि यह कितना अद्भुत है | सैकड़ों लोगों ने द सीक्रेट टीम को बताया है कि इस प्रक्रिया का इस्तेमाल करके उन्होंने धन की बहुत बड़ी रकम हासिल की है |

प्रचुरता को आकर्षित करें

अगर आज के समय में आपके पास पर्याप्त पैसे नहीं हैं तो ऐसा आपके विचारों के कारण है | आपके विचार धन को आपके पास आने से रोक रहे हैं | हर नकारात्मक विचार और भावना अच्छी चीजों को आपके पास आने से रोकती है और उसमें पैसा भी शामिल है | आपको एक अच्छा जीवन जीने के लिए जितना भी धन चाहिए वह सब सृष्टि में इसी समय मौजूद है लेकिन आप अपने विचारों से उस धन को अपने पास आने से रोक रहे हैं | आपको धन के अभाव के विचार सोचने की बजाय धन की प्रचुरता के विचार सोचने होंगे और अपना सारा ध्यान प्रचुरता पर केंद्रित करना होगा | पैसे की जरूरत एक बहुत शक्तिशाली भावना है, इसलिए अगर आप हर समय पैसे की जरूरत को महसूस करते हैं आकर्षण के नियम के अनुसार पैसे की जरूरत को अपनी और आकर्षित करते रहेंगे |

दोस्तों में आकर्षण के नियम के बारे में आपको एक राज़ की बात बताना चाहता हूं | आप अपने जीवन में जो कुछ भी चाहते हैं उसे पाने का सबसे आसान तरीका इसी समय खुशी महसूस करना है | पैसे और अपनी मनचाही चीजों को अपने जीवन में आकर्षित करने का यह सबसे तेज तरीका है | अपने जीवन में धन को आकर्षित करने के लिए खुशी और आनंद की भावनाओं को महसूस करें | ऐसा करने से आप उन सभी चीजों को अपने जीवन में आकर्षित करेंगे जो आपको खुशी और आनंद देती हैं | आकर्षण का नियम आप की अंदरूनी विचारों और भावनाओं को हमेशा साकार करता है |

अगर आपने अभी तक अपने मन में यह विचार रखा है कि पैसा सिर्फ नौकरी यहां वेतन के रूप में आपके पास आ सकता है तो उसे फौरन त्याग दें क्योंकि अगर आप ऐसा सोचेंगे तो आपके पास धन के प्रवाह के दूसरे रास्ते नहीं खुलेंगे | कुछ लोग कर्ज के बोझ तले दबी रहते हैं और कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं | वह हमेशा यह महसूस करते हैं कि वह इस कर्ज से मुक्त होना चाहते हैं लेकिन मुक्त होने की बजाए वह और कर्ज लेते रहते हैं | उनके साथ ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह हमेशा कर्ज के बारे में सोचते हैं | उनका ध्यान प्रचुरता और समृद्धि की बजाए कर्ज पर केंद्रित होता है | ऐसे लोगों को मैं बताना चाहूंगा कि उन्हें अपना ध्यान Karz की बजाए प्रचुरता पर केंद्रित करना होगा | उन्हें कर्ज की चिंता छोड़कर इसी समय खुशी महसूस करनी होगी | जब वह अपना ध्यान प्रचुरता पर केंद्रित करेंगे और हर समय खुशी महसूस करेंगे तुझे सृष्टि उनके लिए कर्ज मुक्ति और प्रचुरता के सारे रास्ते खोल देगी |

दोस्तों अब जब आप सब जान चुके हैं तो जब भी आप किसी दौलतमंद व्यक्ति को देखेंगे तो यह जान जाएंगे कि उसके विचार धन के अभाव पर नहीं बल्कि प्रचुरता पर केंद्रित हैं जिनकी वजह से वह अपने जीवन में धन के प्रवाह को लगातार आकर्षित कर रहा है | अब आपको भी ठीक ऐसा ही करना है |

पैसा पाने के लिए धन का दान करें

दोस्तों धन का दान करना अपने जीवन में धन को लाने के लिए सबसे शक्तिशाली तकनीक है क्योंकि ऐसा करते हुए आप यह महसूस करते हैं कि आपके पास पर्याप्त से ज्यादा धन है | इसमें कोई शक नहीं है कि दुनिया के सबसे दौलतमंद लोग सबसे बड़े दानवीर होते हैं | माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स और फेसबुक के मार्क जुकेरबर्ग हर साल करोड़ों डॉलर चैरिटी में देते हैं और आकर्षण के नियम से यह सृष्टि उन्हें कई गुना दौलत और दे देती है | अगर इस समय आप सोच रहे हैं कि मेरे पास दान देने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं तो आपके विचार अभी भी धन की कमी पर केंद्रित हैं | दान देने का मतलब है अपना ध्यान पर्याप्त से ज्यादा होने पर केंद्रित करना और जब आप ऐसा करते हैं तो आकर्षण के नियम के अनुसार यह सृष्टि आपको धन और प्रचुरता प्रदान करती है |
[shop_promo_box]

The Secret to Relationships – संबंधों का रहस्य

संबंधों के बारे में सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आप संबंध किसके साथ बना रहे हैं और इसमें सिर्फ आपका पाटनर ही शामिल नहीं है | दूसरों को समझने से पहले आपको खुद को समझने की जरूरत है | आप यह उम्मीद कैसे कर सकते हैं कि दूसरे लोग आपके साथ रहना पसंद करेंगे जब आप खुद के साथ रहना पसंद नहीं करते | दोस्तों यहां मैं आपको एक सवाल पर विचार करने को कहता हूं | क्या आप खुद के साथ वैसा ही व्यवहार करते हैं जैसा आप चाहते हैं कि दूसरे आपके साथ करें ? जब आप खुद के साथ वैसा व्यवहार नहीं करते हैं जैसा आप दूसरों से अपने लिए करवाना चाहते हैं तो आपके संबंध कभी अच्छे नहीं बन सकते | अगर आप खुद के साथ प्रेम और सम्मान का व्यवहार नहीं करेंगे तो आपको ऐसे अनुभव होंगे जिनमें लोग आपके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करेंगे | लोग और उनका व्यवहार केवल परिणाम है और इसका कारण आपके विचार हैं | जब आप खुद के साथ प्रेम और सम्मान का व्यवहार करेंगे तो ऐसे लोग अपने आप आपके अनुभव में आएंगे जो आपके साथ प्रेम और सम्मान का व्यवहार करेंगे |

कुछ लोग सोचते हैं कि दूसरों की खातिर त्याग करने से वह एक अच्छे व्यक्ति बन जाते हैं लेकिन ऐसा करना गलत है क्योंकि त्याग करना आपकी अभाव की भावनाओं को दर्शाता है | त्याग में आप सोचते हैं कि सब के लिए पर्याप्त नहीं है इसलिए मैं इसके बिना रह लूंगा | ऐसी भावनाओं से आप अच्छा महसूस नहीं करते और यह आपको द्वेष की ओर ले जाती हैं | आप दूसरों की इच्छाओं का आह्वान नहीं कर सकते क्योंकि आप उनकी तरह सोच नहीं सकते | सबसे पहले आपका काम खुद की इच्छाओं का आह्वान करना है | दूसरों को देने की बजाय आपको खुद को ही ज्यादा देना होगा | आपको खुद को पूर्णता से भरना होगा तब तक जब तक कि आप दूसरों को देने की स्थिति में ना आ जाए | संबंधों में यह बहुत जरूरी है कि दूसरों को देने से पहले आप खुद की खुशी पर ध्यान दें क्योंकि आप अपनी खुशियों के लिए खुद ही जिम्मेदार हैं |

दोस्तों संबंधों में हमें अक्सर दूसरों के बारे में शिकायत करने की आदत होती है | उदाहरण के तौर पर कुछ लोग कहते हैं कि मेरे साथ काम करने वाले लोग बड़े आलसी, मेरी पत्नी मुझे बहुत गुस्सा दिलाती है, मेरे बच्चे बहुत शरारती हैं | दूसरों के बारे में शिकायत करते हुए हमारा सारा ध्यान दूसरों की गलतियों पर केंद्रित होता है | जब तक हम दूसरों की गलतियां देखते रहेंगे और शिकायत करते रहेंगे तब तक हमें ऐसे लोग मिलते रहेंगे जो गलतियां करेंगे और हमें शिकायत करने का मौका देंगे | सही लोग भी हमारे साथ गलत व्यवहार ही करेंगे क्योंकि हमारा ध्यान गलतियों पर केंद्रित है | ज्यादातर हम अपने जीवनसाथी की गलतियों को देखते हैं और सबसे ज्यादा शिकायत भी उसी से करते हैं | दोस्तों किसी व्यक्ति से आप का संबंध कितना भी खराब क्यों ना हो , आपके और उसके बीच चाहे कितनी भी बड़ी गड़बड़ हो गई हो आप अपने संबंध को पूरी तरह सुधार सकते हैं | इसके लिए आप अगले 30 दिन तक एक कागज पर उन सभी चीजों के बारे में लिखें जो आपको उस व्यक्ति में पसंद हैं | उन सभी विशेषताओं के बारे में लिखें जिनके कारण आप उसे पसंद करते हैं | उस व्यक्ति की गलतियों पर से ध्यान हटाए और उस कागज पर लिखी हुई उनकी विशेषताओं को रोज पढ़ें | अब आप उनकी गलतियों की बजाएं केवल उनकी उन बातों पर ध्यान देंगे जो आपको पसंद हैं | ऐसा 30 दिन तक लगातार करें और आप देखेंगे कि आप का संबंध उस व्यक्ति के साथ बिल्कुल ठीक हो जाएगा और समस्याएं हवा में उड़ जाएंगी |

दूसरों से प्रेम हासिल करने के लिए पहले आपका खुद से प्रेम करना जरूरी है | जब तक आप खुद से प्रेम नहीं करते और अच्छा महसूस नहीं करते तब तक दूसरों से प्रेम पाना असंभव है | अक्सर आप दूसरों को आपको खुश करने का मौका देते हैं लेकिन कई बार वह आपकी इच्छा के अनुसार काम नहीं कर पाते और आपको वह खुशी नहीं दे पाते | आपके माता पिता आपके बच्चे और आपके जीवन साथी का आपकी खुशियों पर कोई नियंत्रण नहीं है | वह तो केवल आपकी खुशी में शामिल हो सकते हैं, अपनी खुशियों के स्त्रोत आप खुद हैं |

आपके जीवन की सारी अच्छाइयां और खुशियां प्रेम की फ्रीक्वेंसी पर होती हैं | प्रेम की भावना दुनिया की सबसे शक्तिशाली भावना है | अपने अंदर प्रेम की भावनाएं उत्पन्न करने की आपकी योग्यता असीम है और प्रेम करते समय आप पूरी सृष्टि के साथ सामंजस्य स्थापित करते हैं | आप का काम केवल उन चीजों और लोगों पर ध्यान केंद्रित करना है जिनसे आप प्रेम करते हैं | इसके अलावा आपका खुद से प्रेम करना भी बहुत जरुरी है | जब आप अपने अंदर प्रेम महसूस करेंगे और अपने आप को प्रेम से पूरी तरह भर लेंगे तो आप पाएंगे की प्रेम और खुशियां आप की ओर लौट रही है कई गुना होकर | आपके अनुभव में अच्छे लोग आने लगेंगे और आपके जीवन में एक के बाद एक अच्छी चीजें होने लगेंगी |

The secret to Health – सेहत का रहस्य

दोस्तों अभी तक मैंने आपको बताया कि किस तरह हमारे विचारों और हमारी सोच का हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ता है | मैंने आपको बताया कि किस तरह रहस्य का इस्तेमाल करके आप ज्यादा पैसे कमा सकते हैं और अपने संबंधों को मधुर बना सकते हैं | अब मैं आपको बताऊंगा कि आप आकर्षण के नियम का इस्तेमाल करके अपनी सेहत को कैसे सुधार सकते हैं | दोस्तों जिस तरह से हमारे जीवन के बाकी हिस्से हमारी सोच और हमारे विचारों से प्रभावित होते हैं ठीक उसी तरह से हमारी सेहत और हमारा शरीर भी हमारे विचारों का ही परिणाम है | मनुष्य के शरीर और सेहत की बात करने से पहले मैं आपको Placebo effect के बारे में कुछ बताना चाहता हूं |

Placebo एक नकली गोली होती है जिसे खाने से हमारे शरीर पर उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता | Placebo दरअसल सिर्फ एक शक्कर की गोली होती है जिसके बारे में मरीज से झूठ बोला जाता है कि वह उसकी बीमारी की औषधि है और उसे वह खाने को दे दी जाती है | मरीज से यह कहा जाता है कि यह उसकी बीमारी की सबसे अच्छी औषधि है, बस यही बात मरीज के दिमाग में बैठ जाती है और वह Placebo की गोली खाने से ही ठीक हो जाता है | तो दोस्तों आपने देखा कि किस तरह से एक मरीज केवल ऐसा सोचने से कि यह उसकी बीमारी की सबसे अच्छी दवा है ठीक हो जाता है | इसका मतलब है कि किसी भी औषधि से ज्यादा हमारे विचार हमारी सेहत और शरीर के लिए महत्वपूर्ण है | दोस्तों इसका मतलब यह नहीं कि हमें दवा नहीं लेनी चाहिए, अगर कोई व्यक्ति गंभीर रुप से बीमार है और दवा ना लेने से उसकी जान जा सकती है तो निश्चित तौर पर उसे डॉक्टर द्वारा बताई गई दवा लेनी चाहिए |

डॉक्टर Ben Johnson जोकि Atlanta में एक बहुत बड़े एनर्जी हीलिंग के विशेषज्ञ हैं कहते हैं कि सभी बीमारियों का एक ही कारण है और वह है तनाव | वह कहते हैं कि अगर आप किसी कड़ी यहां सिस्टम पर ज्यादा दबाव डालेंगे तो अधिक दबाव के कारण वह कड़ी टूट जाती है | सारा तनाव एक नकारात्मक विचार से शुरू होता है जिस पर काबू ना होने की वजह से व्यक्ति के दिमाग में और भी नकारात्मक विचार आ जाते हैं | सभी नकारात्मक विचार एक साथ होकर तनाव उत्पन्न करते हैं जिसके कारण व्यक्ति बीमार होता है | दोस्तों तनाव तो परिणाम है करण आपके नकारात्मक विचार हैं | अभिव्यक्ति तनाव के कारण बीमार होता है और इस सब की शुरुआत एक नकारात्मक विचार से होती है | अपने नकारात्मक विचारों को अपने मन से निकालकर सकारात्मक विचार सोचने से आप किसी भी बीमारी को ठीक कर सकते हैं |

हमारा शारीरिक तंत्र हमें फीडबैक देने के लिए हमारे शरीर में बीमारी उत्पन्न करता है | बीमारी के माध्यम से वह हमें बताता है कि हमारा दृष्टिकोण संतुलित नहीं है, हम खुद के लिए प्रेमपूर्ण और कृतज्ञ नहीं है | अपने अंदर प्रेम और कृतज्ञता उत्पन्न कर के आप किसी भी बीमारी को ठीक कर सकते हैं और केवल बीमारी ही नहीं आप अपने जीवन की किसी भी समस्या का समाधान कर सकते हैं | लेखिका ने इसके लिए अपनी किताब में एक व्यक्ति नॉर्मन का उदाहरण दिया है | नॉर्मन को एक असाध्य बीमारी थी और उसके डॉक्टरों ने उससे कहा था कि वह केवल कुछ महीनों का ही मेहमान है | डॉक्टर के ऐसा कहने पर नॉर्मल ने अपना इलाज खुद करने का फैसला किया | 3 महीने तक उसने मजेदार कॉमेडी फिल्में देखी और वह हंस-हंसकर अपने जीवन का आनंद लेता रहा | उसने हंसते रहने और खुश रहने का फैसला किया | तीन महीनों के अंदर वह पूरी तरह ठीक हो गया और डॉक्टर ने उसके ठीक होने को एक चमत्कार कहा | नॉर्मन के दिल खोलकर हंसने से उसकी सारी नकारात्मकता बाहर निकल गई | हंसी सभी बीमारियों का सर्वश्रेष्ठ इलाज है |

हमें हमेशा पूर्णता के विचार सोचना चाहिए क्योंकि कोई भी बीमारि शरीर में नहीं रह सकती जिसमें पूर्णता के विचार हूं | अधूरी विचार ही संपूर्ण मानव जाति के कष्टों के कारण हैं जिसमें रोग गरीबी और दुख शामिल हैं | इसी तरह बुढापे की धारणाएं भी केवल हमारे विचारों में ही होती हैं | हमारे शरीर में लाखों कोशिकाएं हर सेकंड बनती हैं और लाखों कोशिकाएं खत्म होती हैं | कुछ ही महीनों में हमारा एक नया शरीर बन जाता है | बुढापे की चिंता अपने दिमाग से निकाल दें क्योंकि आप का शरीर केवल कुछ ही महीनों पुराना है | अच्छी सेहत और स्वस्थ शरीर पर ध्यान केंद्रित करने से आप आदर्श सेहत आदर्श शरीर,और योवन पा सकते हैं | आप अपने आपको हमेशा मानसिक तस्वीरों में स्वस्थ देखें और केवल पूर्णता के विचार सोचे | सभी नकारात्मक विचार अपने मन से आज ही निकाल दें |

The Secret to World – संसार का रहस्य

दोस्तों यह दुनिया जिन चीजों को नहीं चाहती उनके बारे में लोग कहते हैं कि वह उन्हें हटा सकते हैं या दूर कर सकते हैं | आजकल हमारे समाज में ऐसी संस्थाएं हैं जिनके साथ जुड़कर लोग मनचाही चीजों के खिलाफ संघर्ष करते हैं और उन्हें हटाने की कोशिश करते हैं | आजकल लोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खिलाफ, आतंकवाद के खिलाफ, गरीबी के खिलाफ, युद्ध के खिलाफ, नशीले पदार्थों के खिलाफ, भ्रूण हत्या के खिलाफ और हिंसा के खिलाफ संघर्ष करते हैं | ऐसा करके हम मनचाही चीजों की ऊर्जा को बढ़ाते हैं और उन्हें अपने जीवन में आकर्षित करते हैं | अनचाही चीजों के खिलाफ संघर्ष करने से हम संघर्ष को अपने जीवन में आकर्षित करते हैं | हम जिस चीज चीज पर ध्यान केंद्रित करते हैं उसे उत्पन्न कर लेते हैं | जब हम युद्ध और आतंकवाद जैसी चीजों के खिलाफ संघर्ष करते हैं तो बहुत सारे लोगों की उर्जा एक साथ उन चीजों पर केंद्रित होती है जिससे वह चीजें और ज्यादा बढ़ती हैं | अनचाही चीजों के घटित होने के बाद उनका प्रतिरोध करने से हम उन्हें और भी ज्यादा ऊर्जा और शक्ति प्रदान करते हैं | ऐसा करके आप बहुत तेज गति से उन्हें अपनी ओर खींचते हैं जिससे घटनाएं और परिस्थितियां और भी बड़ी हो जाती हैं क्योंकि यही सृष्टि का नियम है |

मदर टेरेसा कभी युद्ध विरोधी रैली में नहीं जाती थी | वह कहती थी कि अगर शांति की रैली है तो मुझे जरूर बुलाइए क्योंकि वह आकर्षण के नियम को जानती थी और आप तो जानते ही हैं कि उन्होंने दुनिया के लिए कितना कुछ किया है | नकारात्मक चीजों पर ध्यान केंद्रित करके या उनके खिलाफ संघर्ष करके आप दुनिया की मदद नहीं कर सकते क्योंकि ऐसा करने से आप ना सिर्फ उन्हें बढ़ाते हैं बल्कि अपने जीवन में और भी ज्यादा नकारात्मक चीजें आकर्षित करते हैं | अगर कोई विश्वव्यापी समस्या है तो भी आपके पास उसे बदलने के लिए पर्याप्त शक्ति है |
आप दुनिया में हर व्यक्ति की खुशी पर ध्यान केंद्रित करें, अगर गरीबी की समस्या है तो भोजन की प्रचुरता पर ध्यान दें, अगर युद्ध और आतंकवाद की समस्या है तो पूरे विश्व की शांति पर ध्यान दें | चाहे आपके आसपास या दुनिया में कुछ भी हो रहा हो आप प्रेम और कल्याण की भावनाएं महसूस कर के दुनिया को बहुत कुछ दे सकते हैं |

ज्यादातर लोग अखबारों में बुरी खबरें पढ़ते हैं और न्यूज़ चैनल पर नकारात्मक खबरें देखते हैं क्योंकि आजकल अखबारे और न्यूज़ चैनल यही सब दिखाते हैं | अखबार और न्यूज़ चैनल बड़ी खबरें इसलिए दिखाते हैं क्योंकि समाज के रूप में लोग यही पढ़ना और देखना चाहते हैं | बुरी खबरों पर ध्यान केंद्रित करने से उन चीजों को ऊर्जा मिलती है और समाज में और भी बुरी घटनाएं होती हैं | यह सब तभी बदल सकता है जब आप नकारात्मक खबरों से ध्यान हटा एंगे उन्हें पढ़ना और देखना बंद करेंगे और उन चीजों पर ध्यान लगाएंगे जो समाज के लिए अच्छी हैं |

ऊर्जा वही बहती है जहां ध्यान जाता है | जब आप अच्छी चीजों पर ध्यान केंद्रित करते हैं तो अच्छा महसूस करते हैं | अच्छा महसूस करने से आप अपने जीवन में अच्छी चीजें लाते हैं, साथ ही आप पूरी दुनिया में अच्छी चीजें लाते हैं | अगर आप सचमुच प्रबलता से सोचें तो आपके विचार दुनिया भर के भूखे लोगों को भोजन करा सकते हैं और पूरे विश्व में सुख शांति स्थापित कर सकते हैं |

The Secret for you – आपके लिए रहस्य

दोस्तों हर चीज एक पदार्थ से बनी है चाहे वह आपका शरीर हो, समुद्र हो, पृथ्वी हो या आसमान के सितारे हो और वह पदार्थ है | दुनिया की हर चीज ऊर्जा से बनी है | आइए इस तथ्य को और अच्छी तरह से समझते हैं | दुनिया की हर चीज ब्रह्मांड में है, इसलिए सबसे पहले ब्रह्मांड है, उसके बाद हमारा ग्रह पृथ्वी है, और पृथ्वी पर हमारे जैसे इंसान हैं | इंसान के शरीर में अंगों का तंत्र है , फिर कोशिकाएं हैं, फिर अणु है और फिर परमाणु और परमाणु में ऊर्जा है | इसका मतलब है दोस्तों की ब्रह्मांड में हर चीज ऊर्जा से बनी है | दुनिया में हर प्रकार की ऊर्जा कि कोई ना कोई फ्रीक्वेंसी होती है | आप भी उर्जा से बने हैं इसलिए आप की भी एक फ्रीक्वेंसी होती है जिसे आप लगातार सृष्टि में भेजते हैं | आप इस समय किस फ्रीक्वेंसी पर हैं यह आपके विचारों पर निर्भर करता है | आप जीवन में जो चीजें चाहते हैं वह भी उर्जा से बनी है और उनकी भी अपनी फ्रीक्वेंसी है | जब आप अपनी मनचाही चीज के बारे में सोचते हैं, उसे मानसिक तस्वीरों के रूप में देखते हैं और अच्छा महसूस करते हैं तो आप उसी फ्रीक्वेंसी को सृष्टि में भेजते हैं जिस पर आपकी मनचाही चीज है | अब आप और अपनी मनचाही चीज एक ही फ्रीक्वेंसी पर हैं और आप उसे अपनी तरफ खींच लेते हैं | जब आप अपनी मनचाही चीज की फ्रीक्वेंसी पर होंगे तो आपको उसे पाने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती क्योंकि आप सृष्टि के सबसे शक्तिशाली नियम का इस्तेमाल कर रहे हैं | ऐसा इसलिए होता है कि आप अपनी मनचाही चीज की फ्रीक्वेंसी पर पहुंचकर उसकी कंपनी को बदल देते हैं जिससे वह एक चुंबक की तरह आपकी और खिंची चली जाती है | आपके पास दुनिया की किसी भी चीज पर ध्यान केंद्रित करने की शक्ति है इसलिए आप दुनिया के सबसे शक्तिशाली ट्रांसमिशन टावर हैं |

ज्यादातर लोग अपने भौतिक शरीर से ही खुद को परिभाषित करते हैं लेकिन आप केवल एक भौतिक शरीर नहीं है बल्कि आप उस से भी बढ़कर हैं, आप एक ऊर्जा है | अगर आप अपने हाथ को किसी माइक्रोस्कोप के नीचे देखेंगे तो आपको ऊर्जा की तरंगे नजर आएंगी | अगर आप किसी वैज्ञानिक से जाकर पूछेंगे कि दुनिया किस चीज से बनी है तो वह आपको बताएगा कि दुनिया उर्जा से बनी है | जब आप पूछेंगे कि उर्जा क्या है तो वह आपसे कहेगा कि उर्जा को बनाया या नष्ट नहीं किया जा सकता, ऊर्जा हमेशा से थी, आज भी है और हमेशा रहेगी | अब अगर आप किसी धर्मगुरु से जाकर पूछेंगे कि दुनिया कैसे बनी है, तो वो आपको बताएगा कि दुनिया को ईश्वर ने बनाया है | वह आपको बताएगा कि ईश्वर को बनाया या नष्ट नहीं किया जा सत्ता, ईश्वर हमेशा था, आज भी है और हमेशा रहेगा |

दोस्तों अगर आप ध्यान से देखें तो वैज्ञानिक और धर्मगुरु दोनों की बात का मतलब एक ही है केवल शब्दावली अलग-अलग है | तो दोस्तो आपने देखा कि आप केवल एक सीमित शरीर नहीं है आप एक शक्तिशाली ऊर्जा क्षेत्र हैं और ऊर्जा से ही बने हैं |

बहुत से लोग खुद को जीवन का शिकार मानते हैं | वह अक्सर अपने अतीत की घटनाओं को दोष देते हैं | वो कहते हैं कि वह एक गरीब परिवार में पैदा हुए या उनके माता-पिता उन्हें बहुत पीटते थे | कुछ लोग कहते हैं कि उनके पिता शराब पीते थे, उनके परिवार में झगड़े होते थे, जब वह छोटे थे तो उनकी मां ने तलाक दे दिया | यह किसी न किसी रूप में हर इंसान की कहानी है | महत्वपूर्ण यह नहीं कि आपके साथ पहले क्या हुआ, महत्वपूर्ण यह है कि अब आप क्या करने वाले हैं | अब आपके पास दो रास्ते हैं – या तो आप अपने अतीत की अनचाही घटनाओं और परिस्थितियों के बारे में सोच सकते हैं जहां पर आप अपनी मनचाही चीजों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं | जब आप अपनी मनपसंद चीजों पर ध्यान केंद्रित करते हैं तो अनचाही चीजें और परिस्थितियां अपने आप गायब हो जाती हैं | जब आप लगातार ऐसा करते हैं तो एक समय ऐसा आता है जब अनचाही चीजें और परिस्थितियां हमेशा के लिए खत्म हो जाती हैं |

दोस्तों रहस्य के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि आज आप जहां भी है जिससे परिस्थिति में है, आप वही से अपना नया जीवन शुरु कर सकते हैं | आप अपनी मनचाही चीजों पर ध्यान केंद्रित करके अपने भीतर प्रेम और खुशी की भावनाएं महसूस कर सकते हैं | आकर्षण का नियम हमेशा आपकी सबसे अंदरूनी भावनाओं के अनुरूप ही प्रतिक्रिया करेगा | यह आपको एक ऐसा जीवन दे सकता है जिसकी इस समय आप कल्पना भी नहीं कर सकते |

तो दोस्तों इसी के साथ हमारा यह वीडियो समाप्त होता है | मुझे उम्मीद है कि आपको रोंडा बर्न की किताब द सीक्रेट पर बना हुआ यह वीडियो जरुर पसंद आया होगा और आपने इससे बहुत कुछ सीखा होगा |