Hello Friends आज मैं आपके लिए एक नया वीडियो लेकर आया हूं जो कि Robert Kiyosaki की किताब Rich Dad Poor Dad पर आधारित है | Robert Kiyosaki ने यह किताब 10 अध्यायों में लिखी है | एक एक करके हम सभी अध्यायों पर चर्चा करेंगे | इस किताब में लेखक हमें बताते हैं कि किस तरह से हमारे माता पिता और समाज के लोग हमें धन के बारे में सोचना सिखाते हैं | हमारे माता-पिता और समाज जो कुछ भी हमें धर्म के बारे में बताते हैं वही हमारी सोच बन जाती है, और धन के बारे में हमारी वही सोच हमें जीवन भर प्रभावित करती है | किताब में लेखक बताते हैं कि उनके दो पिता थे – एक जो उनके असली पिता थे जिन्हें वो Poor Dad कहते हैं , वह बहुत पढ़े-लिखे थे, उन्होंने बड़े-बड़े Universites से अपनी पढ़ाई पूरी की थी | उनके पास Ph.D. की डिग्री थी और उन्हें कई बार पढ़ाई करने के लिए Scholarship भी मिली थी | उनके दूसरे पिता जिन्हें वो Rich Dad कहते हैं जोकि उनके एक बचपन के दोस्त के पिता थे, केवल आठवीं कक्षा तक पढ़े थे, फिर भी वो करोड़पति थे |
उनके दोनों पिता अपने अपने कार्य क्षेत्र में ही कामयाब थी और अच्छे पैसे कमा रहे थे | उनके Poor Dad असल में गरीब नहीं थे | अपने जीवन भर बड़ी बड़ी कंपनियों के लिए काम किया और अच्छा पैसा कमाया लेकिन वे ज्यादा अमीर नहीं बन सके | उनका अपना कोई बिज़नेस नहीं था और वह हमेशा दूसरों के लिए काम करते रहे | दूसरी ओर उनके Rich Dad केवल आठवीं पास थे, फिर भी उनके बहुत सारे बिज़नेस थे | वह करोड़पति थे और हमेशा अपने बिज़नेस के लिए काम करते थे |
Robert Kiyosaki कहते हैं कि कोई व्यक्ति जीवन में कितना धन कमायेगा और कितना सफल होगा, यह सब उसके खर्च करने और निवेश करने की आदतों पर निर्भर करता है | लोग पैसे खर्च करने की आदतें अपने माता पिता से सीखते हैं | यही कारण है कि गरीब लोग अपने पैसा खर्च करने की आदतों को बदल नहीं पाते और कभी अमीर नहीं बन पाते | दोस्तों लेखक ने यह किताब 10 अध्यायों में लिखी है तो चलिए शुरुआत करते हैं पहले अधयाय से |
दोस्तों लेखक ने इस बुक को 10 चैप्टर्स में लिखा है और मैं यह सारे 10 चैप्टर आपको लिए 2 वीडियोस ki series में लेकर आऊंगा तो चलिए शुरुआत करते हैं पहले चैप्टर से |
Lesson 1 – The Rich Don’t Work For Money
अमीर लोग पैसों के लिए काम नहीं करते – दुनिया में सभी लोग अमीर होना चाहते हैं लेकिन हो नहीं पाते क्योंकि वह बिज़नेस करने के लिए ज़रूरी रिस्क नहीं लेते यानि जोखिम नहीं उठाते | बिज़नेस करने के लिए और अमीर बनने के लिए जोखिम उठाना जरुरी है | Middle Class लोग हमेशा जोखिम उठाने से डरते हैं इसलिए वो ना तो बिजनेस करते हैं और ना ही कभी अमीर होते हैं | अमीर लोग कभी जोखिम उठाने से नहीं डरते और वह पैसे कमाने के लिए रिस्क लेते हैं | फ्रेंड्स ऐसा नहीं है कि अमीर लोगों को कभी जीवन में मुश्किल नहीं आती | कई बार अमीर लोगों के बिजनेस भी अच्छे नहीं चलते, लेकिन ऐसी परिस्थितियों में भी वह हिम्मत नहीं हारते और अपनी गलतियों से सीखते हैं | ज्यादातर लोग विपरीत परिस्थितियों में हिम्मत हार जाते हैं और बिजनेस को बंद कर देते हैं |
Robert Kiyosaki कहते हैं कि हमें बिज़नेस में सफल होने के लिए सोच समझकर और बिना देर किए हुए फैसला लेना चाहिए | लेखक का एक बचपन का दोस्त था जिसके पिता को वह Rich Dad कहते थे | रिच डैड ने लेखक को सिखाया कि किस तरह आम लोग जीवन भर ऐसी नौकरियां करते रहते हैं जिन्हें वह जरा भी पसंद नहीं करते और ऐसे लोग कभी अपना बिजनेस शुरू करने की हिम्मत नहीं रखते | Rich Dad ने उन्हें समझाया की औपचारिक शिक्षा नहीं बल्कि काम करने का तजुर्बा व्यक्ति का सबसे अच्छा टीचर होता है | ऐसे बहुत कम लोग होते हैं जो अमीर बनने का सपना देखते हैं और उसके लिए शुरू से अंत तक की योजना बनाकर अपना बिजनेस शुरू करते हैं | ऐसे लोगों सिर्फ पैसा कमाने के लिए बिजनेस नहीं करते, वह लोगों को लंबे समय के लिए कोई अच्छा उत्पाद यहां सर्विस देते हैं जिसके बदले में उन्हें पैसा मिलता है |
Lesson 2 – The poor and middle class work for money, but the rich make money work for them.
गरीब और मध्यम वर्गीय लोग पैसा कमाने के लिए काम करते हैं, लेकिन अमीर लोगों के लिए उनका पैसा काम करता है | गरीब और मध्यम वर्गीय लोग अपने धन का सही प्रबंधन करना नहीं जानते इसीलिए वे जीवन में अमीर नहीं बन पाते | वह किसी भी काम का रिजल्ट उसी वक्त चाहते हैं, अगर वह कोई काम करते हैं तो वह पैसा कमाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते, जबकि ज्यादातर बिज़नेस में ऐसा नहीं होता | वह जितने भी पैसे कमाते हैं ज्यादातर उन्हें उसी वक्त खर्च कर देते हैं | अगर वह कुछ पैसे बचाव ही लेते हैं तो उसे म्यूच्यूअल फंड जैसी योजनाओं में निवेश करते हैं जिसमें उन्हें धन का घाटा होने का डर रहता है | अगर किसी गरीब या मध्यम वर्गीय व्यक्ति को अपने वेतन से कुछ अधिक पैसे मिलते हैं तो वह जल्दी ही उससे कुछ ना कुछ खरीद लेते हैं | ज्यादातर वह अपने घर का सामान खरीद लेते हैं और अगर कहीं से बड़ी रकम मिल जाए तो गाड़ी या नया घर खरीद लेते हैं | ऐसा करने के लिए उनका लिविंग Standard तो बढ़ जाता है लेकिन साथ ही साथ उनके खर्चे भी बढ़ जाते हैं | खर्चे बढ़ने से उनके पास निवेश करने के लिए पैसे नहीं बचते और लेखक रॉबर्ट कियोसाकी कहते हैं कि बिना निवेश किए हुए कोई भी व्यक्ति अमीर नहीं बन सकता | गरीब और मध्यम वर्गीय लोग जीवनभर नौकरियां करते रहते हैं और अपने बच्चों को भी पढ़ाई करके नौकरी करने की ही सलाह देते हैं | रॉबर्ट कियोसाकी ने ऐसे लोगों को Rat Race का नाम दिया है |
अमीर बनने के लिए व्यक्ति को बहुत कुछ सीखना पड़ता है खास तौर पर बिजनेस और धन के बारे में | अमीर लोग हमेशा सक्रिय होकर काम करते हैं और बिजनेस में जोखिम उठाने से नहीं डरते | वह अपने पैसों को ऐसे ही बिजनेस में निवेश करते हैं जिसमें उन्हें आने वाले समय में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद हो | बिजनेस में पैसे को निवेश करने के बाद वह उसी बिजनेस से पैसा कमाते हैं | कुछ लोग कई तरह की निवेश योजनाओं में निवेश करते हैं और इस तरह से उनका पैसा उनके लिए काम करता है | अमीर लोग पैसे से पैसा कमाना जानते हैं इसलिए उनका धन ही उनके लिए काम करता है |
Lesson 3 – Why teach financial literacy?आर्थिक शिक्षा क्यों जरूरी है ?
अमीर बनने के लिए बदलती हुई आर्थिक परिस्थितियों के अनुसार अपने आप को ढालना बहुत जरूरी है | हमें धन कमाने के लिए आर्थिक शिक्षा लेनी चाहिए क्योंकि यह स्कूलों में कभी नहीं पढ़ाई जाती | आर्थिक शिक्षा में एकाउंटिंग एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है | अमीर बनने के लिए आपको संपत्ति और देनदारी में फर्क पता होना चाहिए | आपको अपने स्रोतों को संपत्ति हासिल करने के लिए इस्तेमाल करना चाहिए ना की देनदारी | गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों को संपत्ति और देनदारी में फर्क नहीं पता होता और भाई देनदारी को संपत्ति समझकर खरीद लेते हैं | अमीर लोग ऐसी गलती कभी नहीं करते क्योंकि वह संपत्ति और देनदारी के बीच के फर्क को अच्छी तरह जानते हैं | संपत्ति वह है जो आपकी अपनी है और जिसे आप धन कमाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं | देनदारी का मतलब है कोई ऐसी चीज जिसे खरीदने के बाद हमारे ऊपर उसके पैसे देने की जिम्मेदारी होती है | आर्थिक शिक्षा में दो महत्वपूर्ण चीजें होती हैं जो हर उस व्यक्ति को पता होनी चाहिए जो अमीर बनना चाहता है |
पहली Profit / Loss sheet – Profit / Loss sheet आपकी आय और खर्चों की सूची होती है, और इसमें आपके खर्चों के बाद बचने वाली कुल आय की गणना की जाती है |
दूसरी Balance Sheet – Balance Sheet आपकी संपत्ति और देनदारियों की सूची होती है और इसमें कुल मूल्य की गणना की जाती है |
गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों की सबसे बड़ी समस्या यह है कि उनके खर्चे और देनदारियां उनकी आय और संपत्ति से अधिक होती हैं | ज्यादा धन उनकी आर्थिक परिस्थितियों को सुलझा नहीं सकता | जैसे जैसे किसी व्यक्ति की आय बढ़ती है तो उसका भरने वाला टैक्स भी बढ़ जाता है, इस बात को गरीब और मध्यम वर्गीय लोग नजरअंदाज करते हैं | फ्रेंड अब मैं आपको घर और प्रॉपर्टी के बारे में कुछ जरूरी बातें बताऊंगा |
- ज्यादातर लोग लोन लेकर घर खरीदते हैं जो की एक बहुत बड़ी देनदारी होती है | अगर कोई व्यक्ति घर खरीदने के लिए 30 साल का लोन लेता है तो उस लोन के खत्म होने से पहले ही वह एक नया घर खरीद लेता है | अब इस नए घर का लोन उसे अगले 30 साल तक चुकाना होता है | नया घर जिसे लोग अपनी संपत्ति समझते हैं दरअसल लोन के रूप में उनकी देनदारी है |
- प्रॉपर्टी टैक्स आपको हमेशा भरना ही पड़ता है चाहे आपने घर लोन पर खरीदा हो या बिना लोन के | होम लोन पूरा चुकाने के बाद भी आप को प्रॉपर्टी टैक्स भरना पड़ता है |
- प्रॉपर्टी की कीमत कम भी हो सकती है और उसके साथ आपकी संपत्ति की भी कीमत कम हो जाती है |
- घर में या प्रॉपर्टी में निवेश किया गया धन और किसी ज्यादा मुनाफे वाली योजना में निवेश नहीं किया जा सकता |
लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने रेंटल रियल एस्टेट में निवेश करके बहुत सा धन कमाया है | रेंटल रियल एस्टेट का मतलब है किसी प्रॉपर्टी को किराए पर देना और किराए के रूप में उससे धन कमाना | एक घर आपकी संपत्ति हो सकता है अगर वह आपको किराए के रूप में उसकी देखरेख और टैक्स के खर्चे से ज्यादा पैसे देता है या अगर समय के साथ उसकी कीमत बढ़ती है |
A long term strategy that will lead to wealth
दोस्तों चलिए मैं आपको अमीर बनने की एक दीर्घकालिक योजना बताता हूं | यहां दीर्घकालिक का मतलब है लंबे समय तक चलने वाली योजना | अपने जीवन के शुरुआती दौर में यानी जब आप धन कमाना शुरू करते हैं, अपना धन और समय संपत्ति खरीदने में निवेश करें | अपना समय और धन देनदारियों मैं निवेश ना करें | उसके बाद उस संपत्ति से धन कमाना शुरू करें और ज्यादातर मुनाफे को और संपत्ति खरीदने के लिए निवेश करें | जब आप बहुत सारी संपत्तियां खरीदने जो आपको अच्छा मुनाफा कमा कर दे, तब आप उस मुनाफे से एक अच्छा जीवन जीने के लिए कुछ देनदारियां खरीदे | अगर आपको ज्यादा मुनाफा मिल रहा हो तो उस मुनाफे को सोच समझकर अत्यधिक जोखिम वाले निवेश में लगाएं | अत्यधिक जोखिम वाले निवेश में जोखिम तो अधिक होता है लेकिन मुनाफा भी बहुत बड़ा होता है |
Lesson 4 – Mind your own business
आपका व्यवसाय जिसे आप अपनी नौकरी भी कहते हैं आपके बिज़नेस से बिल्कुल अलग है | आपको कभी भी अपनी आर्थिक सुरक्षा के लिए नौकरी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए | आपको बिज़नेस करना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा संपत्ति बनानी चाहिए | किसी भी व्यक्ति की आर्थिक समस्याएं उसके जीवन भर दूसरों के लिए काम करने का नतीजा है | इसलिए गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों के पास अपने जीवन के आखिरी दिनों में कुछ भी नहीं होता | गरीब लोगों के पास कोई संपत्ति नहीं होती केवल देनदारियां होती है | मध्यमवर्गीय लोगों के पास थोड़ी सी संपत्ति होती है और बहुत सी देनदारियां जिन्हें वह संपत्ति समझते हैं जैसे कि लोन पर खरीदा हुआ घर और घर का सामान | हमें अपने जीवन में जितनी हो सके उतनी संपत्ति खरीदनी चाहिए, जैसे की प्रॉपर्टी और घर जिसे हम धन कमाने के लिए इस्तेमाल कर सकें | लेखक के Rich Dad ने उन्हें समझाया की असली संपत्ति वही है जिससे आप पैसे कमा सकें जैसे कि stocks, bonds, mutual funds, real estate property, copyrights, books, music, etc. आप इनमे से कोई भी ऐसी संपत्ति खरीद सकते हैं जो आपको पसंद हो, जैसे कि लेखक Robert Kiyosaki को रियल एस्टेटकी प्रॉपर्टी खरीदना पसंद था इसलिए उन्होंने बहुत सी प्रॉपर्टीज खरीदी और उन्हें किराए पर देकर बहुत सारे पैसे कमाए | अच्छा बिजनेसमैन वही होता है जो भावनाओं में ना बह कर सोच समझ कर फैसला लेता है | लेखक रॉबर्ट कियोसाकी मैं अपने दिल में अपनी किसी भी प्रॉपर्टी के लिए कोई भावनात्मक विचार नहीं रखे | वह हमेशा नई प्रॉपर्टीज को ढूंढते रहते थे और पुरानी प्रॉपर्टीज बेचकर नई खरीदते रहते थे जिस से भी ज्यादा पैसे कमा सके | किसी भी बिजनेस मैं कामयाब होने के लिए जोखिम उठाना पड़ता है और कड़ी मेहनत भी करनी पड़ती है | ज्यादातर लोगों के बिजनेस पहले वर्ष में ही असफल हो जाते हैं क्योंकि वह बिजनेस की शुरुआत में ही कुछ गलतियां करते हैं और उनमें अपने बिजनेस को लंबे समय तक चलाने के लिए दृढ़ता नहीं होती | हमें किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले उसे लंबे समय तक चलाने की योजना बनानी चाहिए जैसे कि लेखक Robert Kiyosaki ने अपने रियल एस्टेट बिजनेस में किया | इसलिए हमें बिजनेस करते हुए जोखिम उठाने से नहीं डरना चाहिए और उसे सफल बनाने के लिए उसकी पूरी जानकारी हासिल करनी चाहिए और लंबे समय की योजना बनानी चाहिए | दोस्तों अगर आप कोई बिजनेस करना चाहते हैं और आपको उसकी जानकारी नहीं है तो आपको उसकी जानकारी हासिल करने के लिए उन लोगों की मदद लेनी चाहिए जो लंबे समय से उस बिजनेस को सफलतापूर्वक कर रहे हैं | ऐसा करने से जोखिम कम हो जाता है और बिजनेस के सफल होने के चांसेस बढ़ जाते हैं |
Lesson 5 – The history of taxes and the power of corporations
Taxes की शुरुआत कब हुई जब लोगों को यह सिखाया गया कि अमीर लोगों को ज्यादा पैसा कमाने का जुर्माना भरना चाहिए | शुरू में टैक्स इसका मतलब था कि जो भी व्यक्ति ज्यादा पैसा कमाएगा वह जुर्माने के तौर पर उसका कुछ हिस्सा सरकार को देगा | Taxes को अमीर लोगों के लिए बनाया गया था लेकिन बाद में उसे मध्यम वर्गीय लोगों के लिए भी लागू कर दिया गया | शुरू में गरीब लोगों ने और मध्यम वर्गीय लोगों ने टैक्स प्रणाली को सहयोग दिया था | आज मध्यम वर्गीय लोग सबसे अधिक टैक्स देते हैं और अमीर लोग सबसे कम टैक्स देते हैं क्योंकि अमीर लोग टैक्स बचाने के बहुत से तरीके जानते हैं | कॉरपोरेशन टैक्स हमेशा इनकम टैक्स से कम होता है इसीलिए अमीर लोग अपना धन कॉरपोरेशन में निवेश करते हैं | कॉर्पोरेशन को टैक्स इसके लिए कई तरह की छूट मिलती है | लेखक के Rich Dad कहते हैं कि अमीर लोग, गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों से ज्यादा प्रतिभाशाली होते हैं और ज्यादा मेहनत करते हैं, इसीलिए वह बिजनेस कर पाते हैं और उनसे ज्यादा पैसे कमाते हैं | इसलिए Rich Dad कहते हैं कि अमीर लोगों को ज्यादा इनकम टैक्स लगाना गलत है | देश की अर्थव्यवस्था में जो भी परिवर्तन होते हैं अमीर लोग अपने आपको उनके मुताबिक ढालते हैं | वह मेहनत करके पैसा कमाते हैं इसलिए वह सरकार से टैक्स बचाने के नए तरीके ढूंढ लेते हैं | लेखक कहते हैं कि अगर आप अमीर बनना चाहते हैं तो आपको भी अपने देश के टैक्स प्रणाली को समझना होगा और टैक्स बचाने के नए तरीके ढूंढने होंगे |