तो दोस्तों स्वागत है आपका ब्रेन बुक चैनल पर जहां पर आप देख सकते हैं कंपलीट बुक समरी आज का यह वीडियो  Robert Kiyosaki की किताब Rich Dad Poor Dad पर आधारित है

यह इस किताब पर वीडियो सीरीज का दूसरा part है और अगर आपने इस बुक का पहला part नहीं देखा तो आप नीचे डिस्क्रिप्शन में दिए हुए लिंक पर जाकर उसे देख सकते हैं या फिर ऊपर आई बटन पर क्लिक करके देख सकते हैं|

जैसे कि मैंने आपको पहले part में भी बताया था लेखक हमें बताते हैं कि किस तरह से हमारे माता पिता और समा

ज के लोग हमें  धन के बारे में सोचना सिखाते हैं |  हमारे माता-पिता और समाज जो कुछ भी हमें धन के बारे में बताते हैं वही हमारी सोच बन जाती है, और धन के बारे में  हमारी वही सोच हमें जीवन भर प्रभावित करती है |

Robert Kiyosaki कहते हैं कि कोई व्यक्ति जीवन में कितना धन कमायेगा और कितना सफल होगा, यह सब उसके खर्च करने और निवेश करने की आदतों पर निर्भर करता है | लोग पैसे खर्च करने की आदतें अपने माता पिता से सीखते हैं | यही कारण है कि गरीब लोग अपने पैसा खर्च करने की आदतों को बदल नहीं पाते और कभी अमीर नहीं बन पाते |

दोस्तों लेखक ने इस बुक को 10 चैप्टर्स में लिखा है मैंने इस बुक सीरीज के पहले पाठ में पहले 5 चैप्टर्स को कवर किया है तो चलिए शुरुआत करते हैं छठे चैप्टर से

Lesson 6 – The rich invent money

एक चीज जो हमें सफल होने से रोकती है वह है हमारा खुद पर विश्वास ना होना | ज्यादातर लोग जीवन में कोई अच्छा मौका  मिलने का या किस्मत के साथ देने का इंतजार करते हैं, जबकि अमीर लोग बिज़नेस करने के और धन कमाने के मौके खुद ढूंढ लेते हैं | इस दुनिया में बुद्धिमान नहीं बल्कि साहसी व्यक्ति आगे बढ़ता है, साहसी व्यक्ति जो बिजनेस शुरू करने, निवेश करने ka जोखिम उठाने से नहीं डरता | इसलिए अगर आप अमीर होना चाहते हैं बुद्धि के होने से ज्यादा जरूरी है हिम्मत का होना |  फ्रेंड्स मैं यह नहीं कह रहा कि कोई भी मूर्ख व्यक्ति बिजनेस कर सकता है, बिजनेस करने और अमीर होने के लिए बुद्धि भी जरूरी है लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी हैजोखिम उठाने की हिम्मत और कुछ बड़ा करने की चाहत | अगर आप जीवन में बड़ा नहीं सोचेंगे और जोखिम नहीं उठाएंगे तो आप जीवन भर बहुत सी ऐसी चीजों का इंतजार करते रहेंगे जो कभी नहीं होंगी | अमीर बनने के लिए आपको पता होना चाहिए कि आर्थिक स्थितियां कैसे बदल रही हैं और अपने आप को उनके मुताबिक कैसे  ढालना है | गरीब और मध्यम वर्गीय लोग पैसा कमाने के लिए नौकरी करते हैं या जीवन भर एक ही काम करते रहते हैं | वह पैसा कमाने के लिए नए-नए मौके नहीं ढूंढते | अमीर लोग पैसा कमाने और बिजनेस करने के मौकों को केवल पहचानते ही नहीं है बल्कि नए मौके भी खुद ढूंढ लेते हैं | एक अच्छा बिजनेसमैन हमेशा अपने लिए नए मौके तलाश लेता है और नए बिजनेस करने को तैयार रहता है | जब आप अमीर बनने के लिए कोई बिजनेस शुरु करते हैं तो धीरे धीरे आप अमीर बनते रहते हैं और जैसे जैसे आप अमीर बनते हैं तो अमीर लोगों के साथ आप का  मेलजोल बढ़ता है | आपको पैसा कमाने की और बिज़नेस करने के और भी बेहतर मौके मिलते रहते हैं | कुछ बिजनेस के मौके जोखिम भरे होते हैं लेकिन जिन कार्यों में जोखिम ज्यादा होता है उनमें मुनाफा भी बड़ा होता है | अगर आप अमीर हैं तो आपके पास जोखिम उठाने के लिए पैसा होता है | अगर आपको किसी नए बिजनेस में घाटा भी हो जाए तो उससे आपकी और आपके परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित नहीं होती | जैसे कि लेखक रॉबर्ट कियोसाकी का रियल एस्टेट का बहुत बड़ा बिजनेस है | रियल एस्टेट बिजनेस mein होने वाले मुनाफे se रॉबर्ट कियोसाकी अपने और अपने परिवार के रोज के खर्चे पूरे करते हैं |  खर्चों के बाद जो धन बजता है उसे वह जोखिम भरी स्टॉक मार्केट में निवेश करते हैं | कई बार उन्हें स्टॉक मार्केट में घाटा होता है लेकिन उससे उनके परिवार के खर्चे प्रभावित नहीं होते | स्टॉक मार्केट में उन्हें घटा भी होता है लेकिन क्योंकि वह सोच समझ कर और योजना बनाकर निवेश करते हैं, इसलिए उन्हें ज्यादातर मुनाफा होता है | रॉबर्ट कियोसाकी जैसे अमीर लोग जब जोखिम भरे बिजनेस में निवेश करते हैं, जैसे कि स्टॉक मार्केट तो वह अच्छे तजुर्बे वाले अकाउंटेंट, वकील और स्टॉक मार्केट के सलाहकारों से सलाह लेते हैं, इसलिए उन्हें मुनाफा होने के चांसेस ज्यादा होते हैं |

Lesson 7 – Work to learn, don’t work for money

Robert Kiyosaki कहते हैं कि हमें स्कूलों में आर्थिक सफलता की पढ़ाई  करवाई जानी चाहिए | स्कूलों में धन के बारे में भी शिक्षा दी जानी चाहिए | ज्यादातर बुद्धिमान बच्चे स्कूलों में अव्वल अंक लेकर पास होते हैं और टॉप करते हैं लेकिन बुद्धिमता धन कमाने की कोई गारंटी नहीं देती | यह लोग पैसा कमाने के लिए और अमीर बनने के लिए बहुत सारी चीजें सीखते हैं जैसे कि बिज़नेस का प्रबंधन करना,  बातचीत करने का तरीका और किसी भी चीज को बेचने का तरीका | बिजनेस करने से पहले, लेखक ने ऐसी बहुत सारी चीजें सीखने के लिए एक के बाद एक नौकरी की | हर नौकरी से उन्हें कुछ ना कुछ सीखने को मिला और काम करने का तजुर्बा मिला | शुरु में तो लेखक शरमाते थे और उन्हें लोगों से बातचीत करनी ही नहीं आती थी | बिज़नेस करने के लिए जो Skills चाहिए थीं वो उन्होंने अलग-अलग जगह नौकरी करके सीखी | आपको अपने लिए एक ऐसा कैरियर करना चाहिए क्यों आपको वह सभी चीजें दिखा दे जो आप को बिज़नेस और निवेश करने के लिए चाहिए | ज्यादातर लोगों को अपनी नौकरी पसंद नहीं हो फिर भी वह अपने वेतन के बढ़ने का इंतजार करते हैं और जीवन भर वही नौकरी करते रहते हैं | वो उसी नौकरी से  पैसा कमाना चाहते हैं और तरक्की करना चाहते हैं | करोड़ों मध्यम वर्गीय लोग जीवन में पैसा कमाने के लिए नौकरी का रास्ता अपनाते हैं | वह अपना बिज़नेस यहां निवेश करने के बारे में कभी नहीं सोचते | मार्केटिंग और सेल्स की नौकरी करने वाले लोग किसी भी चीज को बेचना अच्छी तरह से सीख लेते हैं और उनकी बेचने की कला बिज़नेस और निवेश में उनके बहुत काम आती है | नौकरी करने वाले बुद्धिमान लोग सेल्स और मार्केटिंग के काम को अच्छा नहीं समझते, वह ना तो खुद यह काम करते हैं और दूसरों को भी करने से मना करते हैं | ऐसे लोग बेचने की कला को नहीं सीख पाते और बिज़नेस में कभी कामयाब नहीं होते | सेल्स और मार्केटिंग के काम में लोग इस बात से डरते हैं कि लोग उनसे बात करने से या उनका प्रोडक्ट खरीदने से मना कर देंगे | इसके लिए लोगों को सिर्फ एंड मार्केटिंग की  शिक्षा लेनी चाहिए यहां ऐसी नौकरी करनी चाहिए जहां उन्हें रोज लोगों से बातचीत करने को मिले | ऐसा करने से उन्हें लोगों से बातचीत करने का तरीका आएगा और उन्हें अपनी बातों से प्रभावित करने की कला भी आएगी | लोगों से बातचीत करने का तरीका और बेचने की कला बिज़नेस में बहुत काम आती है | किसी भी बिजनेस के प्रबंधन के लिए आपको तीन चीजें सीखनी जरूरी है |

  1. Cash Flow का प्रबंधन
  2. कार्यप्रणाली का प्रबंधन जैसे कि समय और कार्यों का प्रबंधन
  3. काम करने वाले लोगों का प्रबंधन (मार्केटिंग, प्रचार  और संचार )

अगर कोई व्यक्ति स्टॉक मार्केट में निवेश करके पैसा कमाना चाहता है तो उसे पहले स्टॉक मार्केट के बारे में सीखना होगा | इसके लिए सबसे अच्छा रास्ता है किसी शेयर ब्रोकर कंपनी में काम करना | किसी ऐसी कंपनी में काम करके शेयर मार्केट के बारे में सब कुछ सीखने के बाद ही निवेश करना चाहिए |

Lesson 8 – Overcoming obstacles

आर्थिक शिक्षा लेने के बाद भी कुछ लोग अमीर नहीं बन पाते क्योंकि उन्हें बहुत सी बातों का डर होता है | चलिए मैं आपको बताता हूं कि ऐसी कौन सी बातें हैं जिनके डर से आर्थिक शिक्षा लेने के बाद भी लोग अमीर नहीं बन पाते

Fear of losing money

ज्यादातर लोग बिजनेस में पैसा लगाने से डरते हैं कि अगर बिजनेस नहीं चला तो उनके पैसों का नुकसान हो जाएगा लेकिन बिजनेस में कामयाब होने के लिए  धन का जोखिम उठाना जरूरी है | बड़े बड़े बिजनेसमैन को भी कई बार बिजनेस में धन का घाटा हो जाता है लेकिन फिर भी वह हिम्मत नहीं हारते और अपनी गलतियों से सीख पर दोबारा बिजनेस करते हैं और मुनाफा कमाते हैं |

Overcoming cynicism

ज्यादातर लोग बिजनेस शुरू करते समय यहां निवेश करते हुए खुद पर शक करते हैं | उन्हें यकीन नहीं होता कि उनका बिजनेस अच्छा चलेगा या निवेश मैं उन्हें मुनाफा होगा |  उनके परिवार के सदस्य उनके शक को और भी पक्का कर देते हैं और उन्हें निवेश करने से मना करते हैं |

अगर आप अपने किसी दोस्त या आस-पास के लोगों से बिजनेस करने और निवेश करने के बारे में पूछेंगे तो वह आपको बड़ी ही बेहूदा सलाह देंगे क्योंकि उन लोगों को खुद बिजनेस और निवेश के बारे में कुछ भी पता नहीं होता  | आप अपने आपको आत्मविश्वास से भर कर रखें और ऐसे लोगों से सलाह ना ले | इसलिए बिजनेस और निवेश के बारे में उन्ही लोगों से सलाह लें जिन्हें उस बिजनेस का अच्छा तजुर्बा हो |

ज्यादातर लोग बिजनेस और निवेश के बारे में निराशावादी होते हैं और बिजनेस के  और सफल होने की सभी तरीकों को अच्छी तरह जानते हैं | वह सोचते हैं कि अगर गरीब और मध्यम वर्गीय लोग बिजनेस करेंगे तो हमेशा असफल होंगे |  अगर आप अमीर बनना चाहते हैं तो ऐसे लोगों से दूर रहें और केवल शिक्षित और तजुर्बेकार लोगों से सलाह ले |

Laziness

Laziness का मतलब है किसी काम को करने का आलस | अक्सर आलसी लोग कार्यों को टालते रहते हैं और उन्हें सही समय पर नहीं करते क्योंकि  लोग स्वाभाविक तौर पर आलसी होते हैं | आलसी लोग कभी जीवन में कामयाब नहीं हो सकते और ना ही अमीर बन सकते हैं | कामयाब और व्यस्त दिखने वाले लोग भी आलसी होते हैं लेकिन वह अपने बिजनेस में या  काम में आलसी नहीं होते | वह अपने परिवार के लिए, अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के लिए और अपनी सेहत को लेकर आलसी होते हैं | कामयाब लोग अपने आपको अपने बिजनेस में यहां अपने काम में व्यस्त रखते हैं | बिजनेस में कामयाब होने के लिए वह बिजनेस के अलावा बाकी सभी कामों  के लिए अलसी बने रहते हैं क्योंकि वह अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपने काम और बिजनेस को देते हैं | अगर आप अमीर बनना चाहते हैं तो आपको अपने काम और बिजनेस में कभी भी आलसी नहीं होना चाहिए | ज्यादातर लोग सुबह जल्दी उठने का हालत करते हैं और देर से उठते हैं | अगर आप अमीर लोगों की डेली रूटीन देखेंगे तो उनमें से ज्यादातर लोग सुबह जल्दी उठते हैं,  अपने शरीर को चुस्त रखने के लिए कसरत करते हैं, सही समय पर नाश्ता करते हैं और सही समय पर अपने बिजनेस के काम में लग जाते हैं | इसलिए अगर आप जीवन में कामयाब होना चाहते हैं और अमीर बनना चाहते हैं तो आज ही आलस को त्याग दें और अपना सारा ध्यान अपने काम पर लगाएं |

Habits

अपने क़र्ज़ और बिलों का भुगतान करने से पहले Rich Dad पहले अपने खर्चे और निवेश का भुगतान करते थे | देखने में यह ठीक नहीं लगता लेकिन हमेशा उन्हें सतर्क रखता है पैसे कमाने के नए मौकों के लिए | Rich Dad हमेशा ऐसा ही करते थे क्यूंकि उन्होंने ऐसा करने की आदत डाली थी और वो दुसरो को भी ऐसा करने को कहते थे | इसलिए हमें अमीर बनने के लिए कामयाब लोगो से अच्छी आदतें सीखनी चाहिए |

Arrogance

Arrogance का मतलब है नए विचारों और नयी चीज़ों को अस्वीकार करना जिन्हें आप नहीं जानते | निवेश और बिज़नेस करने के मौके हमेशा बदलते रहते हैं और आप उन्हें नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते क्योंकि ऐसा करना बहुत बड़ी गलती होगी | आपको निवेश करने और बिज़नेस करने के नए मौके ढूंढने चाहिए |  जब भी आप किसी nai बिज़नेस में या निवेश करने के बारे में सोचते हैं तो आपको उसकी पूरी जानकारी हासिल करनी चाहिए | जानकारी हासिल करने के लिए आपको उन लोगों से मदद लेनी चाहिए जो पहले से उस बिज़नेस को कर रहे हैं और जिनके पास उस बिज़नेस को करने का अच्छा तजुर्बा है |

निवेश करने के लिए रियल एस्टेट एक बहुत ही अच्छा बिजनेस है | लेखक रॉबर्ट कियोसाकी के पास ऐसी बहुत सी प्रॉपर्टीज है  जिन्हें वह किराए पर देकर पैसा कमाते हैं लेकिन उनमें से एक को भी वह खुद नहीं देखते | उन्होंने अपना रियल एस्टेट का बिजनेस चलाने के लिए प्रॉपर्टी मैनेजर काम पर रखे हैं | अच्छे प्रॉपर्टी मैनेजर उनका रियल एस्टेट का सारा बिजनेस संभालते हैं जिससे  कियोसा ko बहुत अच्छा पैसा कमाते हैं |

अगर आप स्टॉक मार्केट में निवेश करते हैं तो आपको “Stops” का इस्तेमाल करना चाहिए | Stop स्टॉक की एक ऐसी सुविधा है जो आपके स्टाफ को  मार्केट में बिकने के लिए लगा देगा जैसे कि उसका मूल्य एक निश्चित किए हुए स्तर से कम होगा | जब आप stop का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अपने स्टॉक का मूल्य बार-बार देखने की जरूरत नहीं पड़ती | Stops की सुविधा आपको स्टॉक मार्केट में ज्यादा घाटा होने से बचाती है |

अगर आप में अमीर बनने की चाहत है तो शायद समाज इस बात को बुरा मानता हो, लेकिन अमीर बनना और संपूर्णता से भरा जीवन जीना कोई बुरी बात नहीं है, यह प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है | अगर आप अपने जीवन का ज्यादा समय अमीर बनने में लगाते हैं तो समाज इसे भी गलत कहेगा,  लेकिन यह भी सच है कि अगर आप एक संपूर्ण जीवन जीना चाहते हैं और अपनी आने वाली पीढ़ियों का सुधार करना चाहते हैं तो आपको अमीर बनना होगा |

Chapter 9 – Getting started

किसी भी बिज़नेस  की या निवेश की शुरुआत करना एक मुश्किल काम है, और उससे भी मुश्किल है उन समस्याओं को सुलझाना जो बिज़नेस या निवेश के शुरुआती दौर में आती है | अब मैं आपको कुछ

अच्छी बातें बताऊंगा जो बिजनेस करने में आपकी मदद करेंगी |

अपनी दीर्घकालिक इच्छाओं और लक्ष्यों को अपने दिमाग में रखें | पहले तो आपको अकेले बैठकर सोचना  होगा कि आप जीवन में क्या करना चाहते हैं | जैसे कि आप अपने परिवार को खुश देखना चाहते हैं, आर्थिक स्वतंत्रता चाहते हैं , एक परिपूर्ण जीवन जीना चाहते हैं, आप कलाकार बनना चाहते हैं,  डॉक्टर या इंजीनियर बनना चाहते हैं, यहां बहुत बड़े बिजनेसमैन बनना चाहते हैं और खुश रहना चाहते हैं | अब कलेक्शन चाहे जो भी हो, इन सभी लक्ष्यों को आपको एक कागज पर या एक डायरी में लिखना चाहिए |

अपने आप को लगातार शिक्षित करते रहें यानी सीखते रहें | बिजनेस करने के लिए आपको किताबें पढ़नी चाहिए, ऑडियो सुननी चाहिए और बड़े-बड़े लोगों के सेमिनार अटेंड करनी चाहिए | आपको बड़े बड़े बिजनेसमैन जैसे कि बिल गेट्स, डोनाल्ड ट्रंप, स्टीव जॉब्स और वारेन बफ़ेट जैसे लोगों की  सफलता की कहानियां पढ़नी चाहिए, खासतौर पर उनकी जो उसी बिजनेस में हो जो आप करना चाहते हैं | इन लोगों की कहानियां पढ़ने से आप ना केवल सिर्फ बिजनेस करने के तरीकों को सीख पाएंगे बल्कि अपने जीवन में और भी ज्यादा सकारात्मक बन जाएंगे | सीखने से केवल आपका ज्ञान ही नहीं बढ़ता बल्कि आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है |

ध्यान रखें कि बहुत से कामयाब लोग चालाक होते हैं और घमंडी होते हैं और उनकी सलाह  पर हमेशा यकीन नहीं किया जा सकता | वह अपने कार्य क्षेत्र की तो बहुत जानकारी रखते हैं और उन्हें ऐसा लगता है कि उन्हें दूसरे क्षेत्रों  के बारे में भी बहुत जानते हैं, जिनके बारे में असल में उन्हें बहुत कम जानकारी होती है | उन्हें ऐसा लगता है की उन्हें सभी क्षेत्रों की जानकारी है और वह अपने आप को अपने प्रतियोगियों से बेहतर समझते हैं |  जब भी आप अपने बिजनेस के लिए किसी कामयाब व्यक्ति से सलाह ले तो सोच-समझ कर लें |

अपने बिजनेस के लिए आप उन लोगों से सलाह ले सकते हैं जो उस बिजनेस को पहले से ही कामयाबी से कर रहे हैं | बिजनेस के क्षेत्र में बहुत से सफल लोगों ने किताबें लिखी हैं जिन्हें पढ़कर आपको पता चल जाएगा कि  कि आप अपने बिजनेस में कैसे कामयाब हो सकते हैं | आपके समाज में और आपके आसपास ऐसे बहुत से मध्यम वर्गीय लोग होंगे जो अपने बिजनेस को सफलतापूर्वक कर रहे हैं | आप ऐसे लोगों से मिल सकते हैं और उनसे भी बहुत कुछ सीख सकते हैं | आपको ऐसे लोगों को पहचानना होगा,  उन्हें मिलना होगा और उनसे जानकारी हासिल करनी होगी | उनसे मिलने के लिए रॉबर्ट कियोसाकी कहते हैं कि आप उन्हें लंच या डिनर के लिए आमंत्रित कर सकते हैं | ऐसा करने से आपको उनसे मिलने का और जानकारी हासिल करने का मौका मिलेगा |

वह लोग जो  धन से मंत्र मुग्ध होते हैं ज्यादातर वही लोग ज्यादा पैसे कमाते हैं और धन के बारे में बात करना पसंद करते हैं क्योंकि  ऐसा करना उन्हें पसंद होता है | इसीलिए अमीर लोग धन के बारे में बात करना पसंद करते हैं | किसी भी व्यक्ति के धर्म और धर्म के बारे में उसकी सोच में  पारस्परिक नाता है | मध्यम वर्गीय लोग धन के बारे में ज्यादा बातचीत नहीं करते क्योंकि उन्हें धन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती |

इन तथ्यों से हमें दो बातें पता चलती हैं – पहली यह कि अगर आप अमीर होना चाहते हैं तो अमीर लोगों से ही सलाह ले | दूसरी यह कि जब भी आप गरीब लोगों के आस पास हों तो धन के बारे में बात ना करें क्योंकि  आपके ऐसा करने से वह असुरक्षित महसूस करेंगे |

अलग-अलग बाजारों में बिजनेस  करने के नए नए मौके आते रहते हैं | जब एक बाजार में बहुत सारे लोग बिजनेस करने लग जाते हैं तो उस बाजार में  नए सिरे से बिजनेस करना आपके लिए मुश्किल हो जाता है क्योंकि उसमें प्रतिस्पर्धा बहुत होती है और ऐसे बाजार में आपके लिए पैसा कमाना मुश्किल होता है | किसी भी बिजनेस को शुरू करने का सही समय वह होता है जब वह बाजार में नया आता है | बाजार में जब कोई नया उत्पाद आता है तो आप उसे मनचाहे  ऊंचे दाम पर बेच सकते हैं | सही समय पर बिजनेस करने के लिए जरूरी है कि आप बाजार में आने वाले नए मौकों का खास तौर पर ध्यान रखें |

आपके पुराने बिज़नेस का ज्ञान नए समय में काम नहीं आता | इसलिए समय के साथ बिजनेस करने के नए तरीके सीखते रहें और उन्हें अपने बिजनेस में आजमाते रहें | खुद को अनुशासित रखना और पूरी मेहनत और लगन से काम करना अमीर लोगों की कुछ विशेषताएं हैं |

सबसे पहले अपने आपको दे और उसके बाद अपने creditors को दे | इससे आपके ऊपर दबाव कम होगा और आप बिज़नेस करने के नए मौके ढूंढ सकेंगे |

ज्यादा तजुर्बे वाले वकील ब्रोकर और अकाउंटेंट महंगे होते हैं लेकिन जब एक बार आप का बिज़नेस अच्छे स्तर पर चलने लगे तो  ऐसे लोगों को रखने चाहिए आपके बहुत से पैसे बच सकते हैं | अगर आपको अपने बिज़नेस के लिए सलाहकार रखने हूं तो ध्यान रखें कि उनमें आपके बिज़नेस और निवेश की जरूरतों को पूरा करने की काबिलियत हो |

धन कमाने के लिए केवल सेमिनार अटेंड करने से आप धन नहीं कमा सकते | सेमिनार बिज़नेस और निवेश करने की तकनीक को सीखने के अच्छे स्त्रोत हैं |  लेखक ने एक सेमिनार से बिजनेस करने की कुछ ऐसी तकनीके सीखी जिनका इस्तेमाल करके उन्होंने लाखों डॉलर कमाए |

आप किसी बिजनेस में उतना ही पैसा लगाएं जितना आप घाटा खाने की हिम्मत रखते हैं | आप किसी भी बिजनेस में उतना पैसा लगा सकते हैं जितने पैसो का घाटा होने से आपकी  और आपके परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी पर कोई फर्क ना पड़े |

आपको कभी भी बहुत ज्यादा  महंगा सामान नहीं खरीदना चाहिए |  कुछ लोगों को महंगी गाड़ियां या घर का अत्यधिक महंगा सामान खरीदने का शौक होता है | कुछ लोग तो कर्ज लेकर भी अपने शौक  की चीजें खरीदते हैं | ऐसा करने से एक तो पैसा बर्बाद होता है, और दूसरा आप कर्ज के बोझ तले दब जाते हैं | जब आप बैंक से कर्ज लेकर सामान खरीदते हैं, तो आपको कर्ज की रकम तो लौटाने ही पड़ती है साथ ही साथ उस रकम का ब्याज भी देना पड़ता है | कर्ज पर समान खरीदने से आपको वह सामान बहुत महंगा पड़ता है | इसलिए हमें केवल उतना ही सामान खरीदना चाहिए जिसकी हमें जरुरत हो | गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों को कभी महंगा सामान नहीं खरीदना चाहिए |

आपको कभी कभी अपने कार्य से विराम लेना चाहिए और अपने निवेश के परिणामों का विश्लेषण करना चाहिए | परिणामों को देख कर आपको अपनी गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा और अपने बिजनेस के लिए नई योजनाएं बनाने का समय मिलेगा |

आपको अपने बिजनेस में ऐसे लोगों को ढूंढना चाहिए  जो पहले से ही आपके बिजनेस में सफल हो | ऐसे लोगों के  काम करने के तरीकों का निरीक्षण करें और बिजनेस करने की  सही तकनीक सीखें | जब भी शेयर मार्केट नीचे आ जाए तो अलग-अलग संस्थाओं के शेयर खरीदें | जब शेर मार्केट नीचे होती है तो ज्यादातर कंपनियों के शेयर आपको सस्ते दामों पर मिलते हैं |

अमीर बनने के लिए अपनी सोच के दायरे को बड़ा करें | आपको बड़ा बिजनेस करने के लिए बड़ी सोच रखनी पड़ेगी और बड़े-बड़े लोगों के साथ नेटवर्क बनाना होगा | बड़े लोगों के  नेटवर्क से आपको बिजनेस करने के बहुत से तरीके सीखने को मिलेंगे, और बहुत से काम करने के लिए उनका सहयोग भी मिलेगा | आपके नेटवर्क में प्रत्येक व्यक्ति तो आपको सहयोग नहीं देगा,  लेकिन कुछ लोग ऐसे जरूर होते हैं जो आपका सहयोग करेंगे और बिजनेस करने में आपकी मदद करेंगे |

एक सबसे जरूरी बात – धन कमाने के लिए धन की जरुरत नहीं होती | ज्यादातर  गरीब और मध्यम वर्गीय लोग सोचते हैं कि अमीर बनने के लिए या धन कमाने के लिए पहले निवेश करने  के लिए धन होना चाहिए, लेकिन सच तो यह है कि धन कमाने के लिए धन की नहीं , एक बड़े विचार की जरूरत होती है | एक ऐसा विचार जिसका इस्तेमाल करके आप लोगों के लिए कुछ ऐसा कर सके जो पहले किसी ने ना किया हो,  आप लोगों की किसी जरूरत को पूरा कर सकें, उनकी किसी समस्या को सुलझा सकें |

तो दोस्तो इसी के साथ इस किताब का हमारा यह वीडियो  समाप्त होता है | दोस्तों जल्दी ही मैं आपके लिए अपने चैनल का अगला वीडियो लेकर आऊंगा |  हमारे इस वीडियो को देखने के लिए मैं आप सब का बहुत बहुत शुक्रिया अदा करता हूं |