HELLO BRAINBOOK ARMY  स्वागत है आपका BRAINBOOK चैनल में , जहां आप देख सकते हैं COMPLETE BOOK SUMMARIES

मेरा नया वीडियो BENJAMIN GRAHAM  की BOOK, THE INTELLIGENT INVESTOR पर आधारित है | BENJAMIN GRAHAM  के द्वारा लिखी गयी इस किताब को शेयर MARKET  की BIBLE के रूप में भी जाना जाता है | ये दुनिया की SHARE MARKET पर लिखी गयी सबसे बेहतरीन किताबों में से एक है | BENJAMIN GRAHAM  प्रसिद्ध अरब पति INVESTOR , WARREN BUFFET  के सलाहकार और प्रोफेसर भी थे |  हम सबको पता है कि ज्यादातर लोग SHARE MARKET में अपना पैसा INVEST करने से डरते हैं जबकि ये कहा जा सकता है कि अमीर बनने के लिए अगर SHARE MARKET में पैसे INVEST  किये जाए तो ये एक बहुत अच्छा माध्यम साबित हो सकता है| बड़े से बड़े INVESTORS ने इस किताब में दी गयी तकनीकों के माध्यम से अपने SHARE MARKET के RISKS यानि जोखिमों  को कम करने और ज्यादा से ज्यादा फायदा हासिल करने में success प्राप्त की है | मैंने कोशिश की है कि इस किताब के अंदर लिखी हुई हर ज़रूरी बात आप को बता सकूँ ताकि कुछ भी रह न जाए और आप इस किताब के अंदर लिखी हुई बातों से ज्यादा से ज्यादा फायदा उठा सकें तो चलिए शुरूआत करते हैं |

सबसे पहले हम जानते हैं कि SHARE MARKET क्या होता है ? बहुत से लोग सोचते हैं कि SHARE MARKET वो जगह है या ऐसा बाज़ार है जहाँ पैसों को  INVEST किया जाता है | लोग मानते हैं कि INVEST करना उसे कहते हैं , जब हम अपना कुछ पैसा SHARE MARKET में लगा देते हैं और छोड़ देते हैं चाहें फायदा हो या नुकसान ? जबकि BENJAMIN GRAHAM  के अनुसार एक अच्छा INVESTMENT MARKET आपके पूरे पैसे को profit के साथ वापसी का विश्वास देता है अगर थोड़ी सी समझदारी से INVEST किया जाए | BENJAMIN GRAHAM कहते हैं कि SHARE MARKET में पैसा लगा कर सिर्फ वही लोग नुक़सान उठाते हैं जो अपने पैसे को  SHARE MARKET में कैसे INVEST किया जाए इस बारे में पूरी information नहीं रखते हैं | जो व्यक्ति अपनी feelings पर control नहीं रख पाते , वे SHARE MARKET  से फायदा कमाने के मामले में कमजोर साबित होते है |

BENJAMIN लिखते हैं कि अपना पैसा INVEST  करने के लिए आप बहुत ज्यादा intelligent हों या आपका  IQ लेवल बहुत ज्यादा हो इसकी जरुरत नहीं है और ये भी जरूरी नहीं है कि आपने SHARE MARKET  में पैसा लगाने के लिए कोई course किया हो बल्कि इसमें decision लेने के लिए एक average knowledge और SHARE MARKET के ups and downs को अच्छे से समझने की ज़रूरत है | बस सही फैसला और अपने EMOTIONAL DECISIONS  को सीमित करने की जरुरत है | यह किताब सही तरीके से यह बताती है कि किस तरह INVEST किया जाये और ज्यादा से ज्यादा फायदा कमाया जाए ?

BENJAMIN GRAHAM लिखते हैं कि एक INVESTMENT OPERATION  वह है जो पूरी तरह से ANALYSIS यानि विश्लेषण पर , PRINCIPLE यानि सिद्धांत की सुरक्षा और satisfactory returns का वादा करता है। इन जरूरतों को पूरा नहीं करने वाले OPERATION सट्टा हैं |

आइए इस THEORY को एक example की मदद से समझें। Imagine कीजिए कि आप एक PRINTING PRESS  खरीदने की योजना बना रहे हैं। अब, इस कंपनी को खरीदने के लिए आप दो तरीकों का उपयोग कर सकते हैं।

सबसे पहले, आप कंपनी में गए , प्रिंटिंग दुकानों के ASSETS PRICES की calculation की, कंपनी के  कुल profit और कंपनी के CASH FLOW यानि नकदी प्रवाह की जांच की, MANAGERS यानि प्रबंधकों की क्षमता  की पुष्टि की, कुल ASSETS और LEVERAGE यानि देनदारियों की गणना की और फिर आखिरकार अंतिम कीमत के साथ आपने वो PRINTING PRESS खरीद ली |

दूसरा तरीका यह है कि आप PRINTING PRESS के मालिक से मिले और उसने जो भी कीमत मांगी आपने बिना कुछ खोज खबर लिए वह कीमत चुकाने का फैसला किया ।  तो अब आप खुद ही सोच सकते हैं कि कौन सा तरीका आपको ज्यादा सही लगा और जो आपके RISK को कम कर सकता है | बहुत से लोग ऐसा सोचते है कि SHARE MARKET में पैसों को  INVEST करना पूरी तरह से जुआ खेलने जैसा है जहाँ पैसा हारना और जीतना दोनों ही पता नहीं होता तो BENJAMIN GRAHAM आपको यही बताते हैं कि INVESTMENT और जुए में क्या अंतर है ? इस पूरी book में दो शब्दों का उपयोग किया गया है | पहला INVESTOR यानि निवेशक और दूसरा सट्टेबाज़

BENJAMIN GRAHAM  कहते हैं कि अगर आप सिर्फ STOCK  खरीदते और बेचते हैं तो आपको पूरी तरह से INVESTOR  नहीं माना जा सकता , बल्कि एक अच्छा INVESTOR वो होता है जो SHARE MARKET का पूरी तरह ANALYSIS  करने के बाद और अपने पैसे को INVEST करने की पूरी तरह सही दिशा बना कर STOCK का चुनाव करता है कि उसे क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं | सामान्य INVESTORS  को सट्टे में रूचि नहीं दिखानी चाहिए | जब आप कोई शेयर खरीदे , तो उसके पीछे एक मजबूत reason होना चाहिए | आपको यह पता होना चाहिए कि जो पैसा आप बाजार में लगा रहे है , वो कितना फायदा आपको दिलाएगा  |

BENJAMIN GRAHAM  ने एक अच्छा INVESTOR  बनने के लिए 3 बातें बताई हैं जो किसी व्यक्ति के अंदर होना बहुत जरूरी है  |
पहली ANALYSIS यानि विश्लेषण = किसी भी व्यक्ति को बिना सोचे समझे अपना पैसा नहीं लगाना चाहिए | पहले पूरी तरह हर चीज के बारे में जैसे कंपनी के बारे में ,उसके RETURNS के बारे में , उसके PROMOTERS  के बारे में और बाकी सभी चीजों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए उसके बाद ही INVEST करना चाहिए |

जब आज हम एक फ़ोन भी MARKET से लेने जाते हैं तो अपने सभी दोस्तों से पूछते है , देखते हैं कि कौन सा फ़ोन MARKET  में सबसे अच्छा चल रहा है ? आपके बजट में सबसे अच्छा फ़ोन कौन सा आएगा ? वगैरह वगैरह ।

तो BENJAMIN  कहते हैं कि एक छोटा सा फ़ोन खरीदने में जब आप इतनी information प्राप्त करते हैं तो ठीक ऐसी ही जानकारी आपको तब भी लेनी चाहिए जब आप अपने पैसे को INVEST  करने जा रहे हैं | एक important बात ये भी है कि आज कल सलाह देने वाले लोग आस पास ही घूमते रहते हैं | अगर आप किसी को ये बताएँगे कि आप SHARE MARKET में पैसे लगाने के बारे में सोच रहे है तो सामने वाला व्यक्ति उस वक़्त ऐसे behave करेगा जैसे वो MARKET का बहुत बड़ा विद्वान् हो | यहाँ गलती उसकी नहीं है जो ज्ञान दे रहा है क्यूंकि उसका तो काम ही यही है  बल्कि अगर आप उसकी बातें सुन कर अपने पैसे को INVEST कर रहे हैं तो सबसे ज्यादा गलत आप हैं | BENJAMIN लिखते हैं कि अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो अपना सबसे बड़ा दुश्मन वह खुद ही है | इसलिए कंपनी का ANALYSIS  सिर्फ सुनी सुनाई बातों से मत कीजिये | पूरी जानकारी खुद से हासिल करने की कोशिश करनी चाहिए तब  ही कोई decision लेना चाहिए | BENJAMIN GRAHAM कहते हैं कि जैसे ही आप INVEST करने के लिए अपना D-MAT  Account खुलवाएंगे , आपके पास बहुत सारे फ़ोन आने लगते है और लोग आपको जल्दी से जल्दी पैसा कमाने के बहुत ही लुभावने OFFER देते हैं |  किसी की भी advice पर बिना सोचे समझे काम न करें , अपना खुद का दिमाग लगाएं। GRAHAM के अनुसार जिन लोगों को बहुत कोशिशों के बाद भी SHARE MARKET समझ में नहीं आता वो share market से दूर रहे ताकि आपका मेहनत से कमाया हुआ पैसा safe रहे |

दूसरा है SAFETY OF PRINCIPLES यानि आपका investment safe  होना चाहिए | ऐसा नहीं होना चाहिए कि आपके खरीदे गए STOCK में आपका फायदा तो न हो ,  बल्कि लगाया हुआ पैसा भी चला जाए | हमेशा ऐसी कंपनी में पैसा लगाएं जो अपने customers को कुछ न कुछ safe profit तो ज़रूर देती हो |

अभी कुछ समय पहले का ही example लें तो PNB घोटाले से समझ सकते है जो करीब 14 हजार करोड़ का घोटाला है जो मेहुल चौकसी की कंपनी GITANJALI GEMS  के द्वारा किया गया | जब तक घोटाला बाहर नहीं आया था तब तक GITANJALI का share price MARKET में 62 रूपए था लेकिन अब भाव घट कर 1 रूपए आ गया है और इस कारण पहले जो कंपनी 720 करोड़ की हुआ करती थी अब उसकी market value  मात्र 36 करोड़ रह गई है | हम यहाँ पर ये नहीं कह रहे हैं कि आपको पहले से ही पता होगा कि घोटाला होने वाला है बल्कि ये कहने की कोशिश कर रहे है कि सभी ज़रूरी information आप पहले से ही अपने पास रखें | अपने लगाए गए पैसे की safety का हमेशा ध्यान रखें | GRAHAM  लिखते हैं कि यदि आप सामान्य शेयर खरीद रहे हो , तो उन्हें इस तरह चुने जैसे आप किराने का सामान खरीद रहे हैं जहाँ आपको मोल भाव करने और सामान लेने और न लेने की पूरी freedom होती है  , इस तरह नहीं जैसे PERFUME खरीद रहे हों जिसके लिए आप सोचते हैं कि महंगे से महंगा PERFUME ही सबसे अच्छा होगा | BENJAMIN GRAHAM  कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति को हमेशा safety के margin के साथ ही invest करना चाहिए। आइए इसे एक example से समझें।

Imagine कीजिए कि आप एक construction business में हैं। आपने पुल बनाने का ठेका लिया, जो 8 टन तक का वजन सहन कर सकता है | अब, एक CONSTRUCTOR  के रूप में, आप पुल को 2 टन ज्यादा holding capacity के साथ बनाने पर विचार कर सकते हैं ताकि किसी घटना के दौरान पुल गिर न जाए | कुल मिलाकर, आप पुल को कुल 10 टन holding capacity के साथ बना देंगे |  यहां, आपका 2 टन ज्यादा पुल बनाना safety का margin है।

तीसरी चीज है ADEQUATE RETURN यानि पर्याप्त लाभ । आपको हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि SHARE MARKET कोई जादू नहीं है जहाँ पैसा लगाते ही आप करोड़पति हो जाएंगे या पैसा 10 गुना हो जायेगा | अगर ऐसा होता तो गरीबी होती ही नहीं | किसी भी STOCK  से ज्यादा से ज्यादा 10 से 12 % profit ही आप प्राप्त कर सकते हैं | बहुत से लोग सोचते हैं पैसा DOUBLE हो जायेगा जो कि बिलकुल गलत है अगर ऐसा कोई कहता है तो आप इस बात पर बिलकुल ध्यान न दें |

सबसे अच्छा example तो हम चिटफंड कंपनियों के बारे में ले सकते हैं  जो लोगों को पैसा DOUBLE करने का झांसा देती है और लोग अपने पैसे को INVEST  कर देते हैं | कुछ समय बाद वो कंपनी पैसा लेकर भाग जाती है | आप खुद ही सोचिये क्या कभी कोई भी तरीका ऐसा है जिससे पैसा double हो सकता है ? आपको अपना जवाब खुद ही मिल जायेगा | इसलिए BENJAMIN GRAHAM  की सलाह को मानें और पर्याप्त RETURNS पर ही ध्यान दें , लालच न करें | जहाँ दूसरे areas में excitement , success के लिए जरूरी है , वहीँ SHARE MARKET के लिए over excitement , failure का कारण बनती है |

ये 3 POINTS हैं जिससे आप INVESTMENT  और सट्टे में अंतर समझ सकते हैं | मेरे हिसाब से जो व्यक्ति  BENJAMIN GRAHAM के द्वारा समझाए गए इन 3 POINTS को ध्यान में रख कर अपने पैसे INVEST करता है तो उसे INVESTOR  कहेंगे और जो नहीं करता , उसे सट्टेबाज़ | ये कहा गया है कि जो लोग INVESTOR होते हैं वो अपने खुद के लिए पैसा कमाते है लेकिन जो लोग सट्टे में ज्यादा ध्यान देते हैं वो अपने BROKER के लिए पैसा कमाते हैं | BENJAMIN लिखते हैं कि कभी कभी हम जिसे INVESTMENT  समझ रहे होते है वो असलियत में सट्टा होता है जिसके बारे में हमें तब समझ आता है जब हम बहुत सारा पैसा बर्बाद कर चुके होते हैं | लेकिन एक मज़े की बात ये भी है कि अगर आप फिर भी सट्टा खेलना चाहते है तो BENJAMIN कहते हैं कि आप के पास कुल investment करने के लिए जितना भी पैसा है उसके सिर्फ 10 प्रतिशत पैसे से ही सट्टा खेलें | फिर चाहें कोई भी चीज या STOCK  आपको कितना भी अपनी तरफ attract करे उसमें और पैसे न लगाएं | INVESTOR और सट्टेबाज के लिए BENJAMIN GRAHAM ये अंतर बताते हैं | जो की इस किताब की सबसे important चीज है |

INVESTOR अपने पैसे के बारे में सही analysis के माध्यम से invest करता है | एक सही INVESTOR अपने STOCK को कम से कम 3 वर्षों या उससे ज्यादा समय के लिए अपने पास रखते ही हैं | सही INVESTOR में RISK लेने की क्षमता कम और सीमित होती है INVESTOR हमेशा खुद के पैसे का ही उपयोग करते हैं एक अच्छे INVESTOR का व्यव्हार active और CARING होता है
सट्टेबाज हमेशा अपने भाग्य के अनुसार पैसे को INVEST करते है और सोचते हैं कि किस्मत होगी तो पैसे वाले बन ही जायेंगे | सट्टेबाज़ जल्दी से जल्दी पैसा वापस पाना चाहता है और भागने की कोशिश करता है | जबकि सट्टेबाज़ बहुत ज्यादा RISK लेते हैं जबकि सट्टेबाज़ लोगों को बेवकूफ़ बना कर या बाजार से पैसा उठा कर INVEST करते हैं | सट्टेबाज़ हमेशा लापरवाही से काम लेते हैं |

ये सब आपको BENJAMIN GRAHAM  ने इसलिए बताया है ताकि आप आसानी से सट्टेबाज़ों को पहचान सकें और एक अच्छे INVESTOR  बन सकें | BENJAMIN लिखते हैं कि INVESTOR  और सटोरिये के बीच सबसे बड़ा अंतर STOCK MARKET  के ups and downs के प्रति उनके नजरिये में होता है | सटोरिये का interest बाजार के ups and downs का कयास लगाने और फायदा उठाने में होता है जबकि  INVESTOR का interest शेयर को उचित दाम पर खरीदने और संभालने में होता है |

BENJAMIN के कुछ PRINCIPLES  ऐसे हैं जो आज भी उतने ही विश्वसनीय हैं जितने पहले थे | उन्होंने कुछ principle बताये हैं जैसे कि BENJAMIN कहते हैं कि ऐसा नहीं है कि आपने कोई STOCK  इलेक्ट्रॉनिक तरीके से खरीद लिया तो आपका काम पूरा हो गया बल्कि आप जिस भी कंपनी के SHARE खरीदते हैं तो आपकी हिस्सेदारी भी उस कंपनी के BUSINESS  में हो जाती है | जिसकी VALUE  उस कंपनी की MARKET में situation और उसके BUSINESS  पर depend nकरती है न की SHARE MARKET के भाव पर | कहने का मतलब है कि  अगर आप किसी कंपनी के शेयर खरीदते है तो आप उस कंपनी के PARTNER बन जाते हैं | अब चाहे कंपनी को फायदा हो या नुक़सान , दोनों ही आपको भी उसी रूप से effect करते हैं जितना कंपनी के मालिक को | साथ ही BENJAMIN  कहते हैं कि अगर किसी कंपनी के SHARE की कीमत कम है तो ऐसा नहीं कह सकते कि वो कंपनी छोटी है और अगर किसी कंपनी के SHARE price बहुत ज्यादा हैं तो ये नहीं कह सकते कि वो कंपनी बहुत बेहतर है |

मतलब किसी कंपनी के काम को उसके SHARE के कीमतों से नहीं देखा जा सकता | क्यूंकि SHARE MARKET में भाव घटते बढ़ते रहते हैं और कुछ भी हो सकते हैं | इसलिए शेयर खरीदते समय कंपनी की VALUE देखनी चाहिए न कि शेयर की |

मान लीजिये अब आपको किसी शेयर में INVEST करना है तो आप हमेशा  अच्छी कंपनी ही चुनेंगे क्यूंकि आप उस कंपनी के PARTNER होते हैं | BENJAMN लिखते हैं कि ज्यादातर लोग बिना सोचे समझे ऐसे SHARE खरीदने में interest दिखाते हैं जो तेज़ी से बढ़ रहे हैं | उन्हें कंपनी और उसके काम से कोई मतलब नहीं होता | उन्हें लगता है कि  कंपनी के शेयर तेज़ी से बढ़ रहे है तो यही सबसे अच्छी कंपनी होगी , जिसमे लोग पैसा लगा रहे हैं लेकिन BENJAMIN कहते हैं कि यहीं INVESTOR को सबसे ज्यादा नुकसान होता है क्यों की सभी लोगों की यही सोच होती है और सभी एक साथ जाल में फँस जाते है |

BENJAMIN के अनुसार SHARE MARKET  एक ऐसी जगह है जहाँ दुःख और ख़ुशी दोनों एक साथ रहते हैं | बुद्धिमान INVESTOR वो है जो ख़ुशी में SHARE  बेचता है और दुःख में खरीदता है | कहने का मतलब है कि जब STOCKS बहुत महंगे होते है तो शेयर बेचता है और बहुत सस्ते हो जाते हैं तो खरीदता है |  अच्छी खबर के साथ MARKET ऊपर चला जाता है और बुरी खबर के साथ MARKET नीचे गिर जाता है | यहाँ एक intelligent investor शेयर तब खरीदता है जब बहुत सारे लोग डर के कारण अपने शेयर बेच रहे होते है और लोग शेयर तब बेचते है जब STOCK  के भाव अच्छे चल रहे होते हैं |

Book में  ग्राहम एक ऐसे व्यक्ति के बारे में एक कहानी बताते हैं जिसे वह श्री मार्केट कहते हैं। कहानी में, श्री मार्केट आपके INVESTMENT में business partner है जहां वह एक व्यक्ति के रूप में पूरे शेयर market का analysis करता है |  हर दिन श्री मार्केट आपके दरवाजे पर आता है और या तो उसके साथ PARTNERSHIP करने की या अपनी हिस्सेदारी आपको बेचने की या आपकी हिस्सेदारी खरीदने की पेशकश करता है | लेकिन यहां आपको समझना होगा कि  श्री मार्केट एक emotional person है जो अपने excitement और निराशा को किसी भी दिन , शेयर खरीदने और बेचने के लिए तैयार होने वाली price को affect करता है मतलब अगर शेयर के दाम नीचे जाएंगे तो भी आप प्रभावित होंगे और शेयर के दाम ऊपर होंगे तो भी आप प्रभावित होंगे | इस वजह से, जब भी दाम बढ़ेंगे तो आपको लगेगा की आप अपने शेयर खरीद लें  और वो इससे लाभ कमा लेगा और जब दाम कम होंगे तो आपको लगेगा कि आप शेयर बेच दें और आप अपनी हिस्सेदारी बहुत कम कीमत के लिए बेचने के लिए तैयार हो जाएंगे लेकिन सोच समझ कर ही ये decision लीजिये | किसी भी दिन, आप श्री market को खरीद या बेच सकते हैं। लेकिन, आपके पास पूरी तरह से उसे avoid करने का option भी है यानि आपको श्री मार्केट के साथ रोज business करने की ज़रूरत नहीं है मतलब जरूरी नहीं है कि आप अपने पैसे STOCK रोज़ लगाएं ।  यदि आप उसे avoid करते हैं, तो ऐसा नहीं है कि आपका नुकसान होगा बल्कि अगले दिन वही श्री मार्किट वापस आपके पास आ जाता है | बस आपको ये समझना होगा कि एक intelligent investor के रूप में, आप केवल तब ही श्री मार्किट के साथ business कर रहे हैं जब आपको profit दिखाई दे रहा हो | यहां ध्यान देने वाली important बात यह है कि श्री मार्केट यानि शेयर बाज़ार समय-समय पर कुछ बड़े सौदों की पेशकश करता है| उस वक़्त INVESTORS को सिर्फ सतर्क रहना पड़ता है और ऑफ़र आने पर उस बड़े सौदे से profit कमाने के लिए तैयार रहना चाहिए | क्यूंकि वह पूरी तरह से UNPREDICTABLE यानि अप्रत्याशित होता है

एक example लेते हैं :-

आप सबको वो खबर याद है जब ये सुना गया कि MAGGI में LED और बहुत से खतरनाक रासायनिक तत्व मिले हैं | तो उस वक़्त MAGGI बनाने वाली कंपनी NESTLE  ने MAGGI के सभी पैकेट जो बाज़ार में थे वापस ले लिए , जिसके कारण कंपनी के शेयर को बहुत नुक़सान हुआ और वो तेजी से नीचे आ गए | ये निराशा या दुःख का समय कह सकते हैं जब कंपनी के शेयर नीचे आ गए | कुछ समय बाद सभी tests को पार करते हुए MAGGI  फिर से MARKET में आ गई और उसके SHARE की कीमत पहले से भी ज्यादा बढ़ गयी | तो उस वक़्त जब कंपनी घाटे में जा रही थी लेकिन फिर भी जिन लोगों ने उस पर विश्वास दिखाते हुए अपने पैसे लगाए उन्हें बहुत फायदा हुआ | बस आपको ध्यान से देखने की जरुरत है |

BENJAMIN ने लिखा है कि SHARE MARKET भी उस दुकान की तरह है जहाँ पर लोग SALE लगने  का इंतज़ार करते है और ऐसा ही होना भी चाहिए । जब price नीचे हो तभी शेयर खरीदे जाएँ जबकि होता हमेशा उल्टा है जैसे ही SHARE MARKET गिरने लगता है लोग दूर भागने लगते है और जब उठता है तो वापस invest करने लगते हैं |

BENJAMIN GRAHAM  एक बात और बताते हुए  कहते हैं कि आप किसी शेयर से कितना profit कमाते हैं ये पूरी तरह इस बात पर depend करता है कि आपने शेयर कितने रूपए में खरीदा | अगर आप ने शेयर को ज्यादा कीमत पर खरीदा तो आपको फायदा  कम ही होगा | सभी लोग सोचते है कि बशेयर बेचते वक़्त फ़ायदा कमाया जा सकता है लेकिन सही तो ये हैं की अगर ज्यादा profit कमाना है तो आप शेयर खरीदते वक़्त ध्यान दें | जब कीमत कम हो तब खरीदे ताकि बेचते वक़्त फायदा भी ज्यादा हो | कहने का मतलब है कि ज्यादा ख़ुशी के लिए दुःख के समय अपने पैसे को INVEST करें |

BENJAMIN  बताते हैं कि SHARE MARKET में बहुत सावधानियों के बाद भी इस बात की संभावना बनी रहती है कि कहीं कुछ गलत ना हो जाए | इसके लिए आप MARGIN OF SAFETY  पर ध्यान दें | BENJAMIN कहते हैं कि कभी भी किसी STOCK को उसके REAL VALUE से ज्यादा पर नहीं खरीदें | चाहे आपको कोई भी STOCK कितना भी अपनी और खींचे |  आपको ये ध्यान रखना चाहिए कि आप अपना वो पैसा बाज़ार में लगा रहे हैं जो आपने बहुत मेहनत से कमाया है इसलिए आपको अपने emotional stress को दूर रखना चाहिए और INVEST करते समय हमेशा hard  रूप अपनाना चाहिए | ताकि कोई भी BROKER या आप खुद अपने आप को बेवकूफ़ ना बना पाएँ | इसका मतलब यह है कि आप बस एक fix बजट decide करें जिसे आप हर महीने या तिमाही में INVEST कर सकते हैं | और उसी को खर्च करें ऐसा न हो कि आप STOCK MARKET के  लुभाने वाले चक्करों में पड़ कर अपना नुकसान करवा बैठें | आप INVEST कैसे करते हैं ये तो मायने रखता ही है लेकिन आपका खुद का behavior सबसे ज्यादा मायने रखता है तो उस पर पूरा ध्यान दें |

तो दोस्तों इसी के साथ हमारा ये VIDEO समाप्त होता है | मुझे उम्मीद है कि आपको BENJAMIN GRAHAM की book THE INTELLIGENT INVESTOR पर बना हुआ यह VIDEO  पसंद आया होगा और आप इसमें बताई हुई बातों को अमल में लाकर एक अच्छे INVESTOR बनने की कोशिश करेंगे और successful होंगे | तो चलिए मिलते हैं अगले VIDEO में , आपका समय शुभ हो |