HELLO BOOK LOVERS आपका स्वागत है हमारे चैनल Brain Book में , एक ऐसा अकेला चैनल जहां पर आप देख सकते हैं Complete Book Summaries | आज मैं आपके लिए फिर से एक वीडियो लेकर आया हूँ और जिस किताब के बारे में हम बात करने वाले है उसका नाम है 92 Little Tricks To Talk To Anyone और इस किताब की Writer हैं Leil Lowndes | इस किताब में 92 ऐसी TRICKS बताई गयीं है जिससे हम अपने रिश्तों को अच्छा बना सकते हैं और किसी भी इंसान से IMPRESSIVE तरीके से बात कर सकते हैं | किसी से बात करना एक ART है जो हमें हर जगह प्यार और सम्मान दिलाता है | अगर हम किसी से अच्छे से बात करें तो हर व्यक्ति हमारा दोस्त बनना चाहता है | चाहें कोई BUSINESS हो या नौकरी हो या किसी से प्यार की बात करनी हो या किसी को IMPRESS करना हो , अगर अपनी बातों से सामने वाले व्यक्ति के ऊपर जादू कर दिया जाये तो हमें सब कुछ मिल सकता है | अच्छे तरीके से बात करना लोगों के साथ व्यवहार करने का सबसे अच्छा तरीका है | इस किताब में यही बताया गया है की किस तरह आप दूसरों के साथ बात करके , उन्हें अपना बना सकते हैं और अपने लिए तरक्की के रास्ते खोल सकते हैं | आज हम आपको ऐसी 92 छोटी छोटी TRICKS बताने वाले हैं | मैंने इस BOOK को 4 PARTS में DIVIDE किया है ताकि आपको इस किताब के अंदर लिखी हुई हर एक TRICK को बेहतर तरीके से समझा सकूँ | तो चलिए शुरुआत करते हैं पहली TRICK के साथ |

Trick 1 : How to Intrigue Everyone Without Saying a Word
किस तरह लोगों को एक भी शब्द कहे बिना अपनी बातों से प्रभावित करें
जैसा की हम कहते है की First Impression Is The Last Impression तो हमारे पास सिर्फ 10 सेकंड होते है ये दिखाने के लिए कि हम क्या है ? और ये इस बात से DECIDE होता है कि हम किस तरह चलते है , किस तरह दूसरों से बात करते है , हमारी सोच कैसी है और हमारा व्यवहार कैसा है | Writer लिखतीं हैं कि हमारा शरीर हमारी ज़ुबान के बोलने से पहले ही सामने वाले से बात करने लगता है | हमारी आंखे PERSONALITY का आईना होतीं हैं और हमारा 80% Impression देखने वाले व्यक्ति पर छोड़ देती है । ये इस बात से DECIDE हो जाता है कि हमारा किसी भी इंसान को देखने का तरीका क्या है ? इस लिए कोशिश कीजिये की आँखे हमेशा सच बोलें क्योंकि अगर हम झूठ बोलेंगे तो भी हमारी आँखों में दिखेगा और सच बोलेंगे तो भी |

Trick 2 : How to Make Your Smile Magically Different
किस तरह आप अपनी हँसी को जादुई बना सकते है
अगर हम किसी पर अपना Impression जमाना चाहते हैं या किसी भी रिश्ते को खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो हमारा सबसे पहला हथियार है हमारी हँसी | चेहरे की हँसी अगर सामने वाले का दिल जीत ले तो समझो बात बन गयी इसलिए ये जरूरी है कि आप जब भी किसी से मिलें तो हँस कर मिलें और ध्यान रखें की हँसी दिखावटी न हो | आपकी आँखों में भी किसी से मिलने की ख़ुशी नजर आनी चाहिए | सबसे अच्छी हँसी वही है जिसमे आपके होंठो के साथ साथ आपकी आँखें भी मुस्कुराएं |

Trick 3 : How to Strike Everyone as Intelligent and Insightful by Using Your Eyes
कैसे आप अपनी आँखों से अपने आप को व्यावहारिक और समझदार दिखा सकते है
हम अपनी आँखों के द्वारा अपने आप को समझदार और अच्छे BEHAVIOUR वाला दिखा सकते है । हमारी आँखें, हमारे तरीके और हमारी भावनाओं का आईना है। इनमें परेशानी या डर नज़र आ सकता है। इनमें दया और प्यार भी झलक सकता हैं। कभी-कभी ये किसी बात पर शक होने की बात भी कह सकती हैं और इनमें गहरे सदमे की झलक भी मिल सकती है। Writer लिखतीं हैं कि जितने अच्छे तरीके से हम लोगों से आँख मिला कर बात करेंगे उतना ही ज्यादा सामने वाले व्यक्ति के अंदर Positive भावनाओं का FLOW होगा और लोग हमारी बात आसानी से समझेंगे इसलिए हमेशा बातचीत के दौरान Eye Contact रखें , ताकि लोगों को ये लगे की आप उसकी बातों में intrest ले रहे है |

Trick 4 : How to Use Your Eyes to Make Someone Fall in Love with You
किस तरह आप अपनी आँखों से किसी व्यक्ति से अपने आप को प्यार करवा सकते है
जिस तरह पुलिस वाले किसी CRIMINAL से बात करते समय अपनी नजर एक मिनट के लिए भी नहीं हटने देते है , जिस तरह किसी Company के बॉस अपने EMPLOYEES को कोई बात समझाते हुए अपनी आँखें एक दम सामने रखते हैं उसी तरह अगर आप किसी व्यक्ति को अपने आप से प्यार करवाना चाहते है तो उस व्यक्ति पर अपनी आँखें बनाए रखें लेकिन आपको ये भी याद रखना होगा कि कई बार किसी को लगातार देखते रहना ऐसा लगता है जैसे आप सामने वाले इंसान को घूर रहे हैं या उसे Judge कर रहे हैं | ऐसी situation में व्यक्ति Uncomfortable भी हो सकता है इसलिए इस बात का ध्यान रखें | Writer लिखतीं हैं कि आप जिस भी व्यक्ति पर अपना IMPRESSION छोड़ना चाहते हैं बस उसे ही देखें चाहे आस पास कितने ही लोग क्यों न खड़े हों |

Trick 5: How to Look Like a Big Winner Wherever You Go
जहाँ भी आप जाएं अपने आप को विजेता कैसे दिखाएं
मान लीजिये कि आप किसी पार्टी में जाते हैं और वहां खड़े सभी लोगों से अलग अकेले खड़े होते हैं तो बाकी सारे लोगों की नजर कम से कम एक बार तो आप पर ज़रूर जाएगी और लोग आपको नोटिस करेंगे | अपने आप को IMPORTANCE दिलाना बहुत बड़ी बात है और जो WINNERS होते है उनके चलने के तरीके , बात करने के तरीके सभी में एक SELF CONFIDENCE झलकता है । हमेशा अपने अंदर पहले खुद विश्वास और ख़ुशी महसूस कीजिये ताकि आपके साथ खड़े लोग भी आपसे Positive Vibes ले सकें और आपको देख कर भी अनदेखा न कर पाएं |

Trick 6 : How to Win Their Heart by Responding to Their “Inner Infant”
अपने अंदर के बच्चे को खुल कर बाहर आने दीजिये
जब भी हम किसी इंसान से मिलते है तो कुछ हद तक हमें पता होता हैं कि सामने वाला व्यक्ति हमें देख कर क्या react करेगा । अगर वो हमें देख कर खुश होता है तो वो व्यक्ति हम सब को बहुत ज्यादा पसंद आता है | जिस तरह हम छोटे बच्चों को देख कर खुश होते है ठीक उसी तरह हमें भी अपने अंदर के बच्चे को मारना नहीं चाहिए क्योंकि बचपन में दिल की सारी FEELINGS सबसे ज्यादा Pure और सबसे ज्यादा सच्ची होती है इसलिए अचानक से बड़े होने की कोई जरुरत नहीं है | किसी ख़ास व्यक्ति के साथ आप अपना बचपन याद करें और उसी तरह जीवन जीने की कोशिश करें |
[shop_promo_link]

Trick 7 : How to Make Someone Feel Like an Old Friend at Once
किसी व्यक्ति को पुराने दोस्त होने का एहसास कैसे दिलाएं
जब भी हम अपने पुराने दोस्तों से मिलते है तो हमारी ख़ुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहता और कितनी ही पुरानी बातें सब एक ही दिन में कह देना चाहते हैं | Writer कहती हैं कि अगर इतनी ही ख़ुशी के साथ हम नए व्यक्तियों से भी मिलें , उनका भी सम्मान करें तो सामने वाले इंसान को अपनी ओर attract करना ज्यादा आसान होता है | अगर आप किसी से भी बहुत खुशी के साथ मिलेंगे तो यकीनन आपके चेहरे पर एक SELF CONFIDENCE झलकेगा और पुराने दोस्तों की कमी भी नए दोस्तों के साथ पूरी हो जाएगी |

Trick 8 : How to Come Across as 100 Percent Credible to Everyone
अपने आप को 100 % विश्वास पात्र कैसे बनाएं
दोस्तों कई बार जीवन में ऐसी situations आती है कि हम झूठ न बोलते हुए भी आस पास के माहौल का शिकार हो जाते हैं | अगर हम किसी ऐसे व्यक्ति के साथ उठते बैठते हैं जो झूठ बोलता है तो कई बार ये situation हमारे लिए भी negative EFFECT पैदा कर देती है इसलिए हमेशा कोशिश कीजिये की आप जो कहें उसी बात पर डटे रहे और अपना काम पूरा करें। यही एक तरीका है लोगों को अपने ऊपर विश्वास दिलाने का और अगर यही बात आपके BEHAVIOUR में हमेशा के लिए शामिल हो जाये तो कभी भी आपको किसी प्रकार के अविश्वास का सामना नहीं करना पड़ेगा और लोग आँख बंद करके आपके ऊपर विश्वास करेंगे |

Trick 9 : How to Read People Like You Have ESP
अपनी अद्भुत शक्ति से लोगों को कैसे पढ़ें
लोगों को अपनी IMPORTANCE बताने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि आप एक निश्चित समय पर अपनी चारों तरफ की activities पर नज़र रखें । अपने आस पास वाले लोगो की activities पर नजर रख के आप अपनी MIRACULOUS POWER का उपयोग कर सकते हैं और आप किसी भी व्यक्ति के बारे में कोई भी बात बता पाएंगे और आसान लोगों के लिए ये बहुत आश्चर्य जनक बात होगी और ये जादू सिर्फ आपके अपने आसपास नजर रखने से हो सकता है ।

Trick 10 : How to Make Sure You Don’t Miss a Single Beat
किस तरह आप कुछ भी भूल नहीं सकते
कई बार पूरी तरह बात का पता न होने पर हम अपने मन में ही कोई गलत फैसला लेने में जल्दी कर देते हैं और बाद में अगर हमारी बात झूठ साबित हो जाये तो इसका हमारी personality पर बहुत ही ज्यादा Negetive असर होता है इसलिए हमेशा कोशिश करें की पहले किसी भी SITUATION को अच्छे से देख लें | सारी बातों को सच की कसौटी पर कस लें और उसके बाद ही कुछ बोलें ताकि आपका बोला गया हर शब्द बिलकुल सही हो |

Trick 11 : How to Start Great Small Talk
अपनी बात की शुरुआत कैसे करें
जब भी आप किसी से मिलें तो कोशिश करें की अचानक मिलते ही काम की बात कहना शुरू न करें | कुछ वक़्त रुके , लोगों की बात सुनें और जिस व्यक्ति से आपको काम है उस वक़्त उसका Mood कैसा है ये जानने की कोशिश करें क्यों कि हो सकता है कि सामने वाला व्यक्ति किसी परेशानी में हो और आपकी कही कोई भी बात उसे और परेशान कर दे या वो ध्यान न दे तो आपको बुरा लगे । तो बेहतर है की जब आप दोनों का Mood Match हो जाये तभी किसी बात की शुरुआत की जाये |

Trick 12 : How to Sound Like You’ve Got a Super Personality
अपने व्यक्तित्व को कैसे असाधारण दिखाएं
दोस्तों सबसे ज्यादा जरूरी है कि हम वास्तव में जैसे है वैसे ही दिखें | कई बार हम ये सोच कर कि लोग हमारे बारे में क्या सोचेंगे , अपनी real personality को बाहर नहीं निकालते और वो बोलते है जो सामने वाले को सुनने में अच्छा लगे | लेकिन Writer लिखतीं है कि आपके द्वारा कहा गया पहला शब्द हमेशा अच्छा ही होता है चाहे वो कुछ भी हो | ज्यादा बन कर या संभल कर बात करने से आपका एक अलग अंदाज़ ख़त्म हो जाता है लेकिन आप जैसे हैं वैसे ही रहें तो आपका व्यक्तित्व असाधारण दिखेगा |

Trick 13 : How to Make People Want to Start a Conversation with You
लोग किस तरह आपसे बात करने के इच्छुक बनें
Writer लिखतीं हैं कि हमेशा अपने साथ ऐसा कोई सामान रखें जिससे लोग आपकी ओर attract होने से रुक न पाएं | अगर आपके पास कुछ असाधारण चीजें है तो आप भी एक असाधारण व्यक्तित्व के मालिक बन जाते है क्यों कि लोग उस सामान को देखने के लिए ही आपके पास आना चाहेंगे और आपसे मिलना चाहेंगे । किसी को Impress करने का सबसे अच्छा तरीका यही है |

Trick 14 : How to Meet the People You Want to Meet
पसंदीदा लोगो से कैसे मिलें
मान लीजिये आप किसी पार्टी में गए और वहां आपको कोई पसंद आ गया तो अब आप क्या करेंगे ? या तो जिसकी पार्टी है उसके पास जायेंगे और कहेंगे की जो व्यक्ति आपको पसंद आया है उस से आपकी बात करवा दें या फिर खुद कुछ ऐसा करेंगे कि वो व्यक्ति खुद आपके पास आकर आपसे बात करे |अगर आप किसी ख़ास व्यक्ति से मिलना चाहते हैं तो आप भी उनके लिए कुछ ख़ास कीजिये | कुछ ऐसा कीजिए कि आप जिससे बात करना चाहते है वो व्यक्ति खुद आपको notice करे |

Trick 15 : How to Break into a Tight Crowd
भीड़ में अपने आप को कैसें नोटिस करवाएं
मान लीजिये आप किसी ऐसी जगह जाते हैं जहाँ आपको बहुत कम लोग जानते हैं और आप चाहते हैं कि लोग आपको जानें तो अपनी आँखें और कान खुले रखिये और देखिये कि पूरी पार्टी में आपकी ज़रूरत कहाँ और किस काम के लिए है | वहां काम कीजिये अपना सहयोग दीजिये और सभी के चहेते बन जाइये |

Trick 16 : How to Make “Where Are You From?” Sound Exciting
आप कहाँ से है ये ख़ास तरीके से कैसे बताएं
अगर कोई आपके शहर के बारे में पूछे तो सीधा सीधा जवाब देने से अच्छा है कि अपने शहर की कुछ ख़ासियत और वहां की कुछ अच्छी जगहों के बारे में बताएं ताकि लोगों को ये पता लगे कि आप किस तरह की जगह से RELATION रखते है और अपने शहर के बारे में आप कितना Update रहते है |

Trick 17 : How to Come Out a Winner Every Time They Ask, “And What Do You Do?”
आप क्या करते है ? इसका जवाब विजेता की तरह कैसे दें
जब भी आपसे कोई आपके काम के बारे में पूछे तो सीधा जवाब देने से अच्छा है कि आप अपने काम के बारे में सारी अच्छाइयां सामने वाले व्यक्ति को बताएं | किस तरह आपका , आपके काम की तरफ झुकाव हुआ ? आप इस काम में अपना क्या FUTURE देखते है ? और अपने काम को आप कितना पसंद करते है ? ये सब बताने से सामने वाले के ऊपर Positive असर ज़रूर होगा और वो आपके काम का सम्मान करेगा फिर चाहे काम छोटा हो या बड़ा ।

Trick 18 : How to Introduce People Like the Host(ess) with the Most(est)
अपने ख़ास दोस्त को किस तरह मेज़बान से मिलवाएं
जब भी हम अपने ख़ास मित्र या किसी अन्य व्यक्ति का परिचय मेज़बान यानि host से करवा रहे हों तो कोशिश कीजिये कि नाम बताने के साथ साथ उस व्यक्ति की कुछ खूबियां जैसे STUDIES , उसकी HOBBIES और उसके Acheivement के बारे में भी ज़रूर बताएं ताकि सुनने वाला Intrest के साथ आपकी बात को सुनें और मेज़बान को आपके मेहमान में दिलचस्पी हो |
[shop_promo_link]

Trick 19 : How to Resuscitate a Dying Conversation
किस तरह बातचीत को Boring न होने दें
किसी से बात करते वक़्त कई बार बातचीत इतनी Boring हो जाती है कि सामने वाला व्यक्ति उठ कर जाने का तरीका ढूंढने लगता है और बात को टालने की कोशिश करता है | इसलिए कोशिश कीजिये की कभी भी बातचीत को BORING न होने दें | इसके लिए जब भी आप किसी की बात सुन रहे हों तो एक जासूस की तरह अपने आँख और कान खुले रखिये और बातचीत के दौरान कोई ऐसी बात आये जो सामने वाले व्यक्ति की पसंद की हो तो बस वही बात करना शुरू कर दीजिये क्योंकी सब को हमेशा वही बात करने में अच्छी लगती है जिसमे उनकी रूचि हो |

Trick 20 : How to Enthrall ’Em with Your Choice of Topic
लोग आपके पसंदीदा विषय पर कैसे बात करें
कई बार लोग सिर्फ अपनी बातें कहने पर ही ध्यान देते है , दूसरों की बातें सुनने में नहीं | लेकिन अगर आप सबका ध्यान अपनी तरफ खींचना चाहते है तो दूसरों की बात सुनना भी शुरू कीजिये क्यूंकि सभी को अच्छे Speaker से ज्यादा अच्छे Listener पसंद होते है और उससे भी अच्छी बात ये है कि अगर कोई अपने दिल की बात आपसे कहना चाहता है तो आप सामने वाले को ये मौका ज़रुर दें | अगर आप किसी की बात सुनेंगे तो वो भी आपकी बात सुनने में INTREST ज़रूर लेगा |

Trick 21 : How to Never Need to Wonder, “What Do I Say Next?”
अब में क्या कहूं ? किस तरह ये सोचने की जरुरत न पड़े
मान लीजिये की आप किसी से बात कर रहे हैं और उस व्यक्ति की बात पूरी हो गयी है और अब बोलने की बारी आपकी है | ऐसी SITUATION में कई बार ये समझ नहीं आता कि अब क्या बोलें ? और दिमाग बिलकुल Blank हो जाता है तो आप बस इतना कहिये कि “हाँ में समझ गया ” या आपके साथ वाले व्यक्ति ने अपनी बात में जो आखिरी शब्द बोले थे उन्हें आप सवाल के रूप में repeat कर दीजिये | अपने आप को बचाने का ये सबसे आसान तरीका है |

Trick 22 : How to Get ’Em Happily Chatting (So You Can Slip Away if You Want To!)
Chating सबसे अच्छा उपाय
अगर हम किसी से आमने सामने बात कर रहें हों और अचानक हमें किसी ज़रूरी काम से जाना पड़े या आप बोर हो रहे हों , तो उस व्यक्ति से ये कहना थोड़ा Awkward हो जाता है कि माफ़ कीजियेगा मुझे आपकी बात अधूरी छोड़ कर जाना पड़ रहा है | लेकिन Chat करते वक़्त आपके लिए ये SITUATION बिलकुल भी awkward नहीं होगी क्यों की Chat करते वक़्त सामने वाला व्यक्ति हमारे सामने नहीं होता तो वो कैसा reaction करेगा , ये डर हमें नहीं होता और हम आसानी से अपनी बात रख कर अलग हो सकते हैं |

Trick 23 : How to Come Across as a Positive Person
Positive व्यक्ति कैसे बनें
जब भी हम किसी नए व्यक्ति से मिलते हैं तो हम यही चाहते हैं कि अगर पहले हमारे जीवन में कुछ ऐसा हुआ है जो आगे आने वाले रिश्ते को खराब कर सकता है तो हमें वो सारे सच सामने वाले व्यक्ति को बता देना चाहिए | Writer लिखतीं हैं कि आपकी ये सोच बिलकुल सही है लेकिन आप जिस भी व्यक्ति को ये सच बताना चाहते है पहले उसके साथ एक अच्छी दोस्ती की शुरुआत कीजिये और जब आपको ऐसा लगे की सामने वाला व्यक्ति आपकी बात सुनने के लिए तैयार है या वो आपकी बात को समझेगा , तब अपनी बात रखिये | कभी भी अचानक सामने वाले व्यक्ति की SITUATION जाने बिना जल्दबाज़ी में अपनी बात बताने की कोशिश न करें |
[shop_promo_link]

तो दोस्तों ये इस BOOK का पहला PART था | हम उम्मीद करते हैं कि आप इस में से बहुत सारी TRICKS सीख कर अपने जीवन में तरक्की करेंगे | जल्दी ही मैं इस किताब का दूसरा PART लेकर आऊंगा जिसमे मैं आपको आगे की और INTRESTING TRICKS के बारे में बताऊंगा | हमारे चैनल को SUBSCRIBE कीजिये | आपका समय शुभ हो |