HELLO BOOK LOVERS आपका स्वागत है हमारे चैनल Brain Book में , जहां पर आप देख सकते हैं Complete Book Summaries | आज मैं आपके लिए फिर से एक वीडियो लेकर आया हूँ और जिस किताब के बारे में हम बात करने वाले है उसका नाम है 92 Little Tricks To Talk To Anyone और इस किताब की Writer हैं Leil Lowndes | इस किताब में 92 ऐसी TRICKS बताई गयीं है जिससे हम अपने रिश्तों को अच्छा बना सकते हैं और किसी भी इंसान से IMPRESSIVE तरीके से बात कर सकते हैं | मैंने इस BOOK को 4 PARTS में किया है ताकि आपको इस किताब के अंदर लिखी हुई हर एक TRICK को बेहतर तरीके से समझा सकूँ | इससे पहले वाली VIDEO में हमने इस BOOK के पहले PART को dekha जिसमे मैंने आपको 23 TRICKS बताई थी | आज मैं इस किताब के दूसरे PART की TRICKS आपको बताने वाला हूँ | तो चलिए शुरुआत करते हैं 24th TRICK के साथ |
Trick 24 : How to Always Have Something Interesting to Say
आपके पास हमेशा बात करने के लिए Intresting बातें कैसे हों
जब भी आप बाहर किसी पार्टी में जाते हैं और आप चाहते हैं कि सबका ध्यान आपके ऊपर रहे तो ये ज़रूरी है कि आपकी बातें INTERESTING हों और लोग उन्हें सुनने में INTEREST दिखाएं | इसके लिए Writer लिखतीं हैं कि आप जब भी घर से बाहर निकलें तो News Channels और News Paper पर नज़र ज़रूर डाल लें | आपको आज और पहले के कुछ दिनों की सारी ख़बरों की जानकारी ज़रूर होनी चाहिए | ऐसे में अगर आपको जानकारी होगी तो लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे इसके साथ ही आपको किसी भी बात को थोड़े अलग और CREATIVE अंदाज़ में पेश करने का तरीका भी आना चाहिए |
Trick 25 : How to Find Out What They Do (Without Even Asking!)
दूसरे लोग क्या करते हैं ये उनसे पूछे बिना कैसे पता करें
दोस्तों किसी से मिलते वक़्त हम सभी का पहला सवाल होता है कि “ What Do You Do “ ? लेकिन Writer लिखतीं हैं कि हम में से कई लोग ऐसे काम भी करते हैं जो वो किसी को बताना नहीं चाहते या जो महिलाएं House wife होतीं हैं वो अक्सर इस सवाल का जवाब देने से बचती हैं | ये सवाल अक्सर लोगों को शर्मिंदा करता है और ऐसा लगता है कि आप लोगों को नीचे दिखाना चाहते हैं या आपको उनका साथ पसंद नहीं हैं | इसके लिए Writer लिखतीं हैं कि सवाल कुछ इस तरह होना चाहिए जैसे :- आज कल आप अपना ज्यादातर समय किस काम को दे रहे हैं ? इससे सामने वाला बिना शर्मिंदा हुए अपनी बात कहने में COMFORTABLE महसूस करता है और आपको खुद भी कुछ गलत पूछ लेने के कारण Awkward Feeling नहीं होती इस लिए What Do You Do से ज्यादा अच्छा है “How do you spend most of your time?
Trick 26 : How to Know What to Say When They Ask, “What DoYou Do?”
What Do You Do का जवाब कैसे दें
हमने आपको बताया कि पहली बात तो What Do You Do पूछना ही नहीं चाहिए लेकिन अगर किसी ने आपसे फिर भी ऐसा पूछ लिया है तो Writer इसका जवाब देने का तरीका कुछ इस तरह बता रहीं हैं कि पहले पूछने वाले व्यक्ति का Self Intrest समझ लेना चाहिए की वो किस Way में आपसे इस सवाल का जवाब जानना चाहता है | उसके बाद उसके सवाल के तुरंत बाद आपको आपके काम के बारे में बता देना चाहिए और पूछना चाहिए कि क्या आपको मेरे काम से किसी तरह की मदद मिल सकती है ? अगर हाँ तो में आपकी मदद करने के लिए तैयार हूँ | Writer लिखतीं हैं कि आपका ये जवाब सामने वाले की बोलती बंद कर देगा |
Trick 27 : Let Them Discover Your Similarity
किस तरह आप में खुद को खोजें
हर व्यक्ति का BEHAVIOUR अलग अलग होता है लेकिन अगर हम किसी नए व्यक्ति से मिलें तो ऐसे दिखाना चाहिए जैसे आप में और उसमें काफी similarity है | इस तरह आप सामने वाले व्यक्ति को अपने साथ ज्यादा अच्छा FEEL करवा पाएंगे | अगर दो लोग एक जैसे BEHAVIOUR के हों तो हम उनके साथ बात करने में , घूमने फिरने , साथ खाना खाने में अपनापन महसूस होता है इसलिए अच्छा है कि दो लोग एक दूसरे में कुछ similarity देख लें |
Trick 28 : How to Be a “YouFirstie” to Gain Their Respect and Affection
अन्य लोगों से सम्मान और स्नेह पाने के लिए उन्हें पहले मौका दें
जब भी आप किसी व्यक्ति से मिलें तो मैं या मेरा न करते हुए आप शब्द को ज्यादा IMPORTANCE दें | अगर आप दूसरे लोगों को सम्मान देते हुए उन्हें पहले मौका देंगे तो आप को खुद भी सम्मान मिलेगा | जब भी आप किसी अन्य व्यक्ति को अपने साथ कहीं बाहर चलने का या खाना खाने का , घूमने जाने का या किसी भी काम का मौका अपने आप से पहले देते हैं तो उस व्यक्ति को लगता है कि आप उसका सम्मान कर रहे हैं | जैसे मान लीजिये किसी ने आपसे एक अच्छे होटल के बारे में पूछा तो आप सीधा नाम बताने की बजाय अगर ये कहें कि
हाँ पास में ही एक बहुत अच्छा होटल है मैं भी वहीँ जा रहा हूँ क्या आप मेरे साथ चलना चाहेंगे ? तो ये ज्यादा Effective होगा |
Trick 29 : How to Make Them Feel You “Don’t Smile at Just Anybody”
किसी ख़ास के लिए अलग तरह से कैसे हसें
हँसी जीवन का बहुत अच्छा Emotion होता है | आपकी हंसी आपके पूरे PERSONALITY को निखार देती है लेकिन हर व्यक्ति के साथ हँसने का तरीका अलग अलग हो तो हम अपने किसी ख़ास व्यक्ति को Special महसूस करवा सकते हैं इसलिए Writer लिखतीं हैं कि जब भी आप किसी GROUP में हो तो सबसे INTRODUCTION करते वक़्त सबके साथ एक अलग Smile होनी चाहिए और अगर कोई ख़ास हो तो उसके साथ सिर्फ उसके लिए हँसे और ये न सोचें की आपके आस पास कौन कौन है |
Trick 30 : How to Avoid Sounding Like a Jerk
किस तरह अपनी बातों से किसी को झटका न दें
हर बात को कहने का और करने का एक तरीका होता है और ये आप पर DEPEND करता है कि आप किस तरह लोगों से अपनी बात कहेंगे | Writer लिखतीं हैं कि बिना सोचे समझे अचानक से अपनी बात कह देना अच्छा नहीं होता | पहले मामले की नज़ाकत को समझिये , माहौल बनाइये और सोच लीजिये की क्या कहना सही होगा |
कुछ भी गलत कह देने से किसी अन्य व्यक्ति का कुछ नहीं बिगड़ता लेकिन आपकी ही IMAGE खराब होती है|
Trick 31 : How to Use Motivational Speakers’ Techniques to Enhance Your Conversation
अपनी बात को बढ़ाने के लिए किस तरह Motivational Speakers के तरीके अपनायें
कई बार हमारे पास अपनी बात को रखने का कोई तरीका नहीं होता लेकिन फिर भी हम चाहते हैं कि सब हमारी बात सुनें तो आप किसी Motivational स्पीकर या उनके द्वारा कहीं हुई बातों से अपनी बात की शुरुआत कर सकते हैं | अगर आपके अंदर Sense Of Humor है तो लोग आपकी Serious बातों पर भी हसेंगे और आप कोई भी बात अपने तरीके से आसानी से बोल पाएंगे | कुल मिला कर आपकी बातों को सुनने में लोगों को मज़ा भी आना चाहिए और वो उनके लिए BENEFICIAL भी होनी चाहिए |
[shop_promo_link]
Trick 32 : How to Banter Like the Big Shots Do
बड़े लोगों कि तरह मज़ाक कैसे करें
जब भी आप किसी ऐसे व्यक्ति के सामने खड़े हो जिसने अपनी लाइफ में बहुत कुछ ACHIEVE कर लिया हो और वो बहुत Famous हो तो उनका मज़ाक भी लोगों को सुनने में अच्छा लगता है | WINNERS कुछ भी बोलने में डरते नहीं हैं | वो हमेशा जो देखते है वही बोलते हैं | तो आपका मज़ाक भी ऐसा होना चाहिए जिससे किसी को बुरा न लगे या फिर आपके अंदर वो Quality हो कि आप अपनी हर बात मज़ाक के तौर पर रख सकें और लोग उन्हें मानें , पर किसी कि भावनाएं Hurt न हों |
Trick 33 : :How to Avoid the World’s Worst Conversational Habit
दुनिया की सबसे खराब बातचीत की आदत से कैसे बचें
अक्सर अगर हम किसी पार्टी में जाते है या किसी बड़े Crowd के बीच में होते हैं तो कुछ लोग ऐसे मिल ही जाते हैं जो बिना कुछ सोचे समझे कुछ भी बोल देते हैं | इस तरह की बातों से वहां बैठे सभी लोगों को शर्मिंदगी महसूस होती है और जब हमारी या किसी दूसरे व्यक्ति की बातों से सभी लोगों को शर्मिंदगी का एहसास हो तो यही दुनिया की सबसे खराब बातचीत होती है | इसलिए इस तरह की बातें करने और सुनने से हमेशा बचना चाहिए |
Trick 34 :How to Give Them the Bad News
लोगों को बुरी खबर कैसे बताएं
जब भी आप किसी व्यक्ति को कोई ऐसी खबर बताते हैं जो उसे सुनने में अच्छी न लगे तो उसके लिए यही बुरी खबर होती है | मान लीजिये आप सभी ने Movie देखने जाने का प्लान बनाया है लेकिन अचानक आपका प्लान Change हो जाता है और आप अपने दोस्त को ये बताना चाहते है तो एक दम अचानक से जाकर न कहें | उनके साथ कुछ वक़्त बिताऐं फिर आराम से अपनी परेशानी बताएं और न जाने के REASON ज़रूर बताएं | अचानक से किसी को बुरी खबर देना उसकी FEELINGS को HURT कर सकता है और वो बहुत दुखी हो सकता है|
Trick 35 : How to Respond When You Don’t Want to Answer
जब आप किसी बात का जवाब नहीं देना चाहते तो किस तरह प्रतिक्रिया दें
कई बार जीवन में ऐसी घटनाएं घटित हो जाती हैं जिनके बारे में हम बात नहीं करना चाहते और कोई दूसरा व्यक्ति बार बार हमसे वही बात करना चाहता है या एक ही सवाल लगातार पूछता है तो Writer कहती हैं कि आप भी एक ही जवाब लगातार हर बार दें | आपका CONTINUOUSLY हर बार मिलने वाला एक ही जवाब सामने वाले को शांत करने में मदद कर सकता है और उस व्यक्ति को ये समझ आ सकता है की आप उसकी बातों से परेशान हो रहे हैं |
Trick 36 : How to Talk like a Celebrity
प्रसिद्ध व्यक्ति की तरह कैसे बात करें
हम में से ज़्यादातर लोग Celebrities से बहुत ज्यादा प्रभावित होते हैं | किसी विशेष व्यक्ति को पसंद करते है जैसे लोगों की Actors और Actresses के बारे में अपनी एक अलग पसंद होती है | आप भी उनकी तरह बन सकते है बस छोटी छोटी बातें आपको याद रखनी होंगी जैसे
किसी भी चीज के लिए एक दम से EXCITED न हों , जरुरत से ज्यादा अच्छा बनने की कोशिश न करें | अगर आप उनकी तरह बनना चाहते हैं तो उनके बोलने का , चलने का और हंसने का तरीका MATCH कर सकते हैं | वैसे हम तो यही कहेंगे की आप जैसे हैं वैसे ही रहें |
Trick 37 : How to Make Them Want to Thank You
उन्हें कैसे बताएं की वो आपको धन्यवाद दें
जब भी हम किसी को Thank You बोलें तो हमेशा कोई REASON होना चाहिए | बिना REASON किसी का धन्यवाद न करें | अगर आपके धन्यवाद कहने का कोई REASON होगा तो सामने वाला भी पलट कर आपका धन्यवाद ज़रुर करेगा लेकिन बिना किसी कारण किसी को धन्यवाद देना सामने वाले इंसान को Confuse कर सकता है और फिर वो आपको चाह कर भी धन्यवाद नहीं करेगा |
Trick 38 :How to Be a Modern
आधुनिक कैसे बनें
MODERN बनने के लिए नयी चीजों को अपनाना पड़ता है जिन्हें अपनाने में कई लोगों को ऐसा लगता है कि अगर कोई काम हमसे नहीं हुआ तो सब हमारा मज़ाक उड़ायेंगे | लेकिन Writer लिखतीं हैं कि रोज़ आप एक काम ऐसा ज़रूर करें जो आपने कभी करने के बारे में न सोचा हो और ये न सोचें कि लोग क्या कहेंगे | हमेशा अपने दिमाग में ये ध्यान रखें कि अगर आपको वो काम आ गया तो आप दुनिया में कदम से कदम मिला कर चलने में SUCCESSFUL हो जायेंगे और फिर देखिएगा आपका विश्वास आपका साथ ज़रूर देगा |
Trick 39 :How to Sound Like You Know All About Their Job or Hobby
कैसे लोगों को बताएं की आप उनके काम और पसंद के बारे में सब कुछ जानते हैं
आपका पहला सवाल सामने वाले व्यक्ति के काम या पसंद से जुड़ा हुआ हो तो हम उन्हें ये बता सकते हैं कि हम उनके बारे में जानते हैं ऐसा करने के लिए आपको थोड़ी सी जासूसी ज़रूर करनी पड़ेगी | लेकिन अगर एक बार सामने वाले ने आपके साथ बात शुरू कर दी तो बस उसकी बातों में अपनी हाँ मिलाते चलिए ताकि सामने वाले व्यक्ति को ऐसा लगे की आप उससे जुड़े हर काम और हर पसंद के बारे में जानते हैं |
Trick 40 : How to Bare Their Hot Button
लोगों के नज़रिये को कैसे बढ़ाएं या परखें
हर काम में कुछ ख़ूबियाँ और कुछ कमियाँ होती हैं अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति से बात कर रहे हैं , जो अपनी या अपने काम की ख़ूबियाँ और कमियाँ दोनों ही बताता है और उसका अपने काम के बारे में बहुत ही Strong Opinion होता है तो आप उस कमी को जानने की कोशिश करें | कहने का मतलब है कि अगर किसी व्यक्ति की अपनी एक मज़बूत राय है तो आपको उससे बात ज़रूर करनी चाहिए ताकि भविष्य में वो आपके लिए Helpful हो |
Trick 41 :How to Secretly Learn About Their Lives
उनके जीवन के बारे में गुप्त रूप से कैसे जानें
अगर आप किसी के बारे में कुछ जानना चाहते है तो सबसे अच्छा तरीका है कि आप उस व्यक्ति के पीछे खुद जासूस बन कर घूमें और देखें कि वो कहाँ जाते हैं ? क्या खाते हैं ? क्या पढ़ते हैं ? किससे मिलते हैं ? लेकिन ये ज़रूर याद रखें की इस तरह आप किसी की FEELINGS को कोई नुक़सान तो नहीं पहुंचा रहे हैं | इससे भी ज्यादा अच्छा तरीका ये है कि आप जिसके बारे में जानना चाहते हैं उससे पहले दोस्ती करें और फिर सब कुछ खुद ही जान लें |
Trick 42 : How to Talk When You’re in Other Countries
दूसरे देशों में कैसे बात करें
जब भी हम अपने देश से बाहर किसी दूसरे देश में जाते हैं तो हमें अक्सर वहां बात करने में , बोली और भाषा समझने में मुश्किल होती है | इस का एक तरीका तो ये होता है कि आप अपने साथ अनुवादक यानि Translator को लें जाएँ या फिर बाहर जाने से पहले आप वहां की कुछ ख़ास जगहों जैसे Hotels और Airport इन सब की जानकारी एक डायरी में अपनी भाषा में नोट कर लें और साथ कुछ ऐसे शब्द जो आपको ज्यादा Use आने वाले है उन्हें भी नोट कर लें और उनका अर्थ भी लिख लें | इस तरह आपको शुरुआत करने में थोड़ी आसानी हो जाएगी |
Trick 43 :How to Talk Them into Getting the “Insider’s Price”
किसी भी चीज का सही मूल्य कैसे पता करें
जब भी हम कोई सामान खरीदते हैं तो चाहते हैं कि उसका PRICE हमारे मन मुताबिक हो | ऐसे में अगर आप किसी चीज का PRICE कम करवाना चाहते हैं तो शुरुआत में ही अपनी कीमत कम से शुरू करें ताकि अगर Seller कीमत बढ़ाये तो बढ़ाते बढ़ाते आपके मन मुताबिक कीमत तक पहुँच जाए और जो सामान आप खरीदने जा रहे हैं उसके बारे में पहले से ही थोड़ी जानकारी रखिये ताकि कोई भी आपको बेवकूफ़ न बना सके |
Trick 44 : How to Make Them Feel You’re of the Same “Class”
आप दूसरों को कैसे महसूस करवाएं की आप दोनों Same Class से हैं
दोस्तों अगर दो लोग Same Class के होते हैं तो उनके बैठने , बात करने ,खाने पीने का तरीका सब एक जैसा होता है लेकिन अगर आप किसी व्यक्ति के साथ अपनी Class मिलाना चाहते हैं तो लोगों को देखिये | उनके छोटे, बड़े , तेज़ , कम सभी तरह की ACTIVITIES पर नज़र रखिये और वैसे ही खुद भी करने की कोशिश कीजिये और लोगों को ये दिखाइए कि आप भी उनकी तरह ही हैं ताकि सामने वाला व्यक्ति आपसे बात करने में COMFORTABLE महसूस करे और आपके साथ अपनी सारी बातें शेयर करें |
[shop_promo_link]
Trick 45 :How to Make Them Feel That You’re Like “Family”
उन्हें कैसे बताएं की आप एक परिवार की तरह हैं
जब भी हम किसी नए व्यक्ति से मिलते हैं तो हमें और सामने वाले दोनों लोगों को पहली बार बहुत अजीब और अलग महसूस होता है | ऐसे में आप नए व्यक्ति के घर, परिवार , काम , परेशानियों और इच्छाओं इन सब के बारे में जानने की कोशिश करें | उनके सुख दुःख में साथ खड़े रहे ताकि जब आपको भी कोई परेशानी हो तो सामने वाला भी आपकी तकलीफ़ में साथ रहे | ऐसे ही परिवार बनता है और रिश्ते भी ऐसे ही बनाये जाते हैं|
दोस्तों ये इस किताब का दूसरा PART था | उम्मीद है कि आपको जरूर पसंद आया होगा | आगे मैं आपके लिए इसी किताब का तीसरा PART लेकर आऊंगा जिसमें आपको आगे की और भी INTERESTING TRICKS जानने को मिलेंगी | अगर आपको ये VIDEO पसंद आयी हो तो हो तो हमारे चैनल को SUBSCRIBE कीजिये | आपका समय शुभ हो |