HELLO BOOK LOVERS आपका स्वागत है हमारे चैनल Brain Book में , जहां पर आप देख सकते हैं Complete Book Summaries | | आज मैं  आपके लिए जो वीडियो लेकर आया हूँ और जिस किताब के बारे में हम बात करने वाले है उसका नाम है 92 Little Tricks for Big Success in Relationships

और इस किताब की Writer हैं Leil Lowndes | इस किताब में 92 ऐसी TRICKS बताई गयीं है जिससे हम अपने रिश्तों को अच्छा बना सकते हैं और किसी भी इंसान से IMPRESSIVE तरीके से बात कर सकते हैं | आपने इससे पहले भी इस BOOK के तीन  PART सुने और उन्हें बहुत पसंद किया | इसके लिए आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद | मैंने इस BOOK को 4 PARTS में DIVIDE किया है ताकि आपको इस किताब के अंदर लिखी हुई हर एक TRICK को बेहतर तरीके से समझा सकूँ | आज मैं आपको इस BOOK का 4th और अंतिम PART आपके लिए  लेकर आया हूँ | तो चलिए शुरुआत करते हैं TRICK 71 के साथ |

Trick 71 :  How to meet the people you want to meet

आप उन व्यक्तियों से कैसे मिलें  जिनसे आप मिलना चाहते हैं

Writer लिखतीं हैं कि अगर आप अपने जीवन में कुछ बड़ा  करना चाहते हैं और अगर उसके लिए आपको किसी और व्यक्ति से मिलना पड़े तब यह इंतजार मत कीजिए कि वह व्यक्ति सामने से खुद आकर आप से मिलेगा बल्कि आपको ऐसा करना चाहिए कि आप खुद उस व्यक्ति से जाकर मिलें | Writer  ये भी कहती हैं कि अगर आप अपने जीवन में किसी व्यक्ति को पाना चाहते हैं तो हर वक्त उसी के बारे में सोचिए जैसे कि अगर आपका goal बहुत बड़ा है तो आपको यह पता होना चाहिए कि मुझे कब , कहां, कैसे कितने वक्त में पहुँचना है ?

Trick 72 :  How to subliminally your people to you at a gathering

बड़े  समूह में लोगों को अपनी तरफ कैसे आकर्षित करें

Writer लिखतीं हैं कि अगर आप बहुत बड़े CROWD  में सबका ध्यान अपनी तरफ खींचना चाहते हैं तो हमेशा अपनी बाँहें खुली रखिए और सबसे दिल खोलकर मिलिये | सभी लोगों को ऐसा लगना चाहिए कि आप उनसे कुछ  भी नहीं छिपा रहे हैं | आपका BEHAVIOUR ऐसा होना चाहिए कि जब भी कोई आप से बात करें तो आप कहें कि मैं आपकी बात मानता हूं कि आप क्या कह रहे हैं | आप हमेशा लोगों को अपनी तरफ खींचिये ना कि खुद उनकी तरफ जाइये |

Trick 73 :  How to make them feel like a movie star

लोगों को मूवी स्टार की तरह कैसे महसूस करायें

Writer लिखतीं हैं कि आपको अपने पार्टनर की छोटी-छोटी Details को अपनी बातों में शामिल करना चाहिए जैसे कि अगर आपका पार्टनर कहीं घूमने गया है या आपका  कोई दोस्त कहीं घूमने गया है या वह कोई काम कर रहा है तो हमें उससे ही पूछना चाहिए कि वो कहाँ घूमने गया था ? वो जगह उसे कैसी लगी ? उसका वहां पर सफर कैसा रहा ? इससे सामने वाले  व्यक्ति को महसूस होता है कि हम उसके बारे में पूरी खबर रखते हैं | अगर आप किसी व्यक्ति के छोटे या बड़े Event , छोटी या बड़ी घटनाओं को NOTICE करते हैं तो यह Confirm हो जाता है कि आप उसे पसंद करते हैं  और वह व्यक्ति अपने आप को एक हीरो मानने लगता है | उसे लगता है कि सारी दुनिया उसके आसपास घूमती है और हम सब तो जानते ही हैं कि लोगों को उनकी Stardom याद दिलाना कितना अच्छा लगता है |

Trick 74 :  How to amaze them with what you remember about them

लोगों के बारे में याद रख के उन्हें कैसे आश्चर्य चकित करें

इस Trick में Writer लिखतीं हैं  कि जब भी आप किसी नए व्यक्ति से मिले तो  उस व्यक्ति की कुछ बातें लिख लें जो उसको पसंद हो जैसे कि उसका पसंदीदा  रेस्टोरेंट , उसका पसंदीदा Sport , उसकी पसंदीदा Movie और पसंदीदा ड्रिंक जो वह पसंद करता है | आप उस व्यक्ति को उनके  Favourite रेस्टोरेंट ले जा सकते हैं , उनका Favourite खाना खिला सकते हैं , Favourite Movie देख सकते हैं और किसी भी व्यक्ति को यह बता सकते हैं कि हम उनके बारे में सब कुछ याद रखते हैं | यकीन मानिए जब हम किसी  व्यक्ति के बारे में सब कुछ याद रखते हैं तो सामने वाले व्यक्ति को बहुत अच्छा अहसास होता है |

[shop_promo_link]

Trick 75 :  How to make the sale with your eyeballs

अपनी आंखों के द्वारा कैसे हम किसी व्यक्ति को कोई सामान बेचें

इस Trick में Writer लिखतीं  हैं कि जब भी हम किसी व्यक्ति को कोई सामान बेचें   तो हमारी नजर उस व्यक्ति पर ही होनी चाहिए | अपनी आँखें खुली रखनी चाहिए और सामने वाले Customer के Reaction को ध्यान से देखना चाहिए और फिर सामान को बेचने का तरीका उनके Reaction के अनुसार बनाना चाहिए |  हम जब सामने वाले कि समझ के ACCORDING उसे सामान बेचते हैं तो वह Bore भी नहीं होता और हमारे सामान को खरीदने में INTEREST दिखाता है |

Trick 76 :  How to win their affection by overlooking the bloopers

पार्टी बिगाड़ने वाले लोगों को अनदेखा करके कैसे लोगों का प्यार हासिल करें

इस Trick में Writer लिखतीं हैं कि जब भी हम किसी व्यक्ति के साथ  किसी पार्टी में जाते हैं तो हमें उन लोगों से दूर रहना चाहिए जो Party Blooper होते  हैं यानी जो लोग सिर्फ अपनी बातें करते हैं या किसी भी व्यक्ति के बारे में कुछ भी उल्टा सीधा बोल देते हैं तो हमें उनसे दूर रहना चाहिए |  हमेशा एक Positive , Cool अंदाज़ में बात करना चाहिए | जिन लोगों की सोच बड़ी होती है वो छोटी-छोटी बातों पर ध्यान नहीं देते क्योंकि वह हमेशा अपने अंदर एक Positive Thinking रखते हैं |

Trick 77 :  How to win their heart when their tongue is faltering

लोगों के गलत बोलने पर लोगों का दिल कैसे जीतें

आप जब कहीं बाहर जाते हैं ,सबसे बातचीत कर रहे होते हैं और अचानक कोई दूसरा व्यक्ति आया और आपकी बात काट कर अपनी बात कहने लगा और सभी लोगों का ध्यान उसकी तरफ चला गया , तो  इसी वक्त आपको अपनी बात कहने का एक अच्छा मौका मिलता है | आपको यह कहना चाहिए कि रुकिए अभी दूसरे व्यक्ति की बात ना सुनें | पहले हम जिस व्यक्ति की बात सुन रहे थे उसी व्यक्ति की बात को पूरा कर लेते हैं और सभी से यह Request करनी चाहिए कि सभी लोग एक एक करके अपनी बात पूरी करें | इससे पहले वाले व्यक्ति को ऐसा लगेगा की आप उसकी बातों को IMPORTANCE  दे रहे हैं तो वो आपको पसंद कर सकता है |

Trick 78 :  How to make them want to do favours for you

लोगों को अपने पक्ष में कैसे करें

अगर आपके किसी दोस्त को आपकी मदद की ज़रूरत है तो आप उसकी मदद बहुत ही खुशी के साथ कर दीजिए | चाहे आप का कोई फायदा हो या ना हो |  अगर आप लोगों को अपने FAVOUR में करना चाहते है तो पहले आप उनके FAVOUR में रहे | लोगों की हर परेशानी में उनके साथ रहे ताकि आप लोगों की नज़र में आएं |

Trick 79 :  How to ask for favours

मदद करने के लिए कैसे पूछें

Writer लिखतीं हैं कि अगर आप किसी की मदद करते हैं तो सामने वाला व्यक्ति भी अपने तरीके से आपकी मदद करने के लिए तैयार रहता है | वैसे तो मदद अपने मन से ही की जाती है लेकिन कभी कभी ऐसा भी हो जाता है कि  हम लोगों का अच्छा सोच कर उनकी Help करते हैं और लोग उसे गलत WAY में ले लेते है | इसलिए हमेशा पहले पूछ लीजिये कि क्या में आपका ये काम कर सकता हूँ ? क्या में आपकी मदद कर सकता हूँ ? साफ़ सीधे शब्दों में पूछना आपके लिए और सामने वाले दोनों के लिए बहुत अच्छा रहेगा |

Trick 80 : How to know what not to say at parties

पार्टी में क्या नहीं बोलना चाहिए इसे कैसे जानें

WRITER  लिखतीं हैं कि  किसी भी जगह हमेशा अपने अलग अंदाज़ में जाइये और वहां के माहौल को खुश-नुमा बनाने की कोशिश कीजिये | कभी भी ऐसी कोई बात नहीं बोलना चाहिए जिससे STRESS  पैदा हो या कोई नाराज़ हो जाये | आप अगर सबको अपनी बातों से खुश कर सकें तो लोगों की नज़रों में भी आएंगे और सभी लोग आपसे Impress भी होंगे |

Trick 81 :How to Know What Not to Say at Dinner

ये कैसे जानें कि Dinner करते वक़्त क्या नहीं बोलना चाहिए

Writer लिखतीं हैं कि जब भी आप सब के साथ मिल कर रात का खाना खा रहे हों  तो डिनर Table पर सिर्फ Positive बातें ही करना चाहिए | अपने BUSINESS , अपने सपनों , अपनी Desires इन  सब के बारे में बात कीजिये | कोई भी ऐसी बात मत कीजिये जो सुनने में अच्छी न हो या NEGATIVE लगे |

Trick 82 :How to Know What Not to Say in a Chance Meeting

अचानक होने वाली Meeting में क्या न बोलें

जब भी अचानक आप किसी के साथ Meeting करने जाएँ या अचानक आपको Meeting के लिए बुलाया जाए तो किसी के भी साथ ज्यादा बढ़ चढ़ कर बात न करें | आपको Meeting करने का मौका मिले तो Sweet And Simple तरीके से ही आपको बात करनी चाहिए |

Trick 83 :How to Prepare Them to Listen to You

लोगों को आपकी बात सुनने के लिए कैसे तैयार करें

अगर आप किसी व्यक्ति को अपनी बात कहना चाहते हैं ,  कोई Idea देना चाहते हैं तो उसकी शुरुआत तब करें जब सामने वाले व्यक्ति के पास उसके सारे IDEAS ख़त्म हो जाए | इससे सिर्फ आपकी बात सुनी जाएगी और हो सकता है कि  मानी भी जाए |

Trick 84 :How to Turn Their Anger Around (in Three Sentences or Less)

सामने वाले के गुस्से को तीन वाक्यों में कैसे ख़त्म करें

Writer लिखतीं हैं की जब हम Facts की बात करते हैं  तब शांत तरीके से बात करते हैं लेकिन अगर कोई व्यक्ति अपनी FEELINGS  की बात करे तो कभी कभी उसे गुस्सा आ जाता है | ऐसे वक़्त में हमें लोगों की FEELINGS  या उनके गुस्से को निकालने का मौका देना चाहिए ताकि लोग अपने मन की सारी बातें कह सकें उसके बाद आपको सिर्फ इतना कहना है कि आप चिंता मत कीजिये हम सब हैं आपके साथ सब कुछ ठीक हो जायेगा |

Trick 85 :How to Make ’Em Like You

सामने वाले को अपनी तरह कैसे बनाएं

Writer लिखतीं हैं कि जब भी आप कोई ग़लती करें  तो जिस व्यक्ति को आपके कारण नुक़सान हो रहा है उसके बारे में ध्यान रखें |  मतलब ये कि सिर्फ आपकी ग़लती ठीक कर देना ही काफी नहीं है , बल्कि अपने आप से पूछिए कि  अगर यही Same ग़लती कोई मेरे साथ करता तो , मैं इसे ठीक करने के लिए क्या उपाय करता ? और आप वही काम उस सामने वाले व्यक्ति के लिए कर दीजिये ताकि आपका किया हुआ नुक़सान किसी के लिए फायदा कर दे |

Trick 86 :How to Trap a Rat with Class

किसी गलत व्यक्ति को अपने जाल में कैसे फसायें

Writer लिखतीं है कि अगर आप किसी व्यक्ति को झूठ बोलते हुए या कोई गलत काम करते हुए पकड़ लें , तो उसे उसकी ग़लती सामने से न बताएं  बल्कि कोई ऐसी Trick तैयार करें जिसमें वो खुद ही फँस जाए और अपनी गलती खुद ही मान ले और आगे कभी कोई ऐसी ग़लती न करे |

Trick 87  :How to Get Whatever You Want from Service Personnel

अपने लिए व्यक्तिगत सेवा में वो कैसे प्राप्त करें जो आप चाहते है

इसमें Writer ने लिखा है कि अगर आप किसी भी व्यक्ति से PERSONAL काम करवाना चाहते हैं तो  उस व्यक्ति की हमेशा तारीफ कीजिये | थोड़ी बहुत BUTTERING करने से FUTURE में वो व्यक्ति वही करेगा जो आप उससे करवाना चाहते हैं |

Trick 88 :How to Be a Leader in a Crowd

लीडर कैसे बनें

दोस्तों अगर आप लीडर बनना चाहते हैं  तो हर काम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और ये न सोचें कि  वो काम आपके फायदे का है या नहीं | जब आप हर जगह आगे बढ़ कर काम करेंगे तो लोगों की नज़रों में आयेंगे और लोग आपको IMPORTANCE  देने लगेंगे |

[shop_promo_link]

Trick 89 : How to Sound Even Smarter Than You Are

आप जितने समझदार हैं उससे ज्यादा कैसे दिखें

इस Trick में Writer  लिखतीं हैं कि अंग्रेजी  के करीब 50 WORDS ऐसे हैं  जिन्हे आप सीख लें और Daily Use में उनका उपयोग करें तो आप अपने आप को काफी Intelligent दिखा सकते हैं जैसे

Glorious , Wonderful , Splendid  , Ravishing , Stunning

ऐसे शब्द जो सुनने में काफी अच्छे लगते हैं |  इन शब्दों को बोलने से ऐसा लगता है जैसे आपकी vocabulary बहुत अच्छी है और लोगों पर आपका IMPRESSION  पड़ता है |

Trick 90 : How To Sneak Past The Gatekeeper

किस तरह Secretary को अपना काम दें और अपने पीछे रखें

कई बार ऐसा होता है कि आपके बॉस कुछ लोगों के जवाब देना नहीं चाहते तो वो अपने Secretary से कहते हैं कि जिसका भी फ़ोन आये उन्हें मना कर दें |  लेकिन Direct मना करना अच्छा नहीं लगता इसके लिए Writer एक Trick बता रहीं है कि जब भी किसी का फ़ोन आये तो Secretary को पहले नाम पूछना चाहिए फिर जब सामने वाला व्यक्ति अपना नाम बता दे तो Secretary को कहना चाहिए कि “ठीक है Please Hold On मैं  बॉस को ये सूचना दे देती हूँ” लेकिन बॉस तो बात करना ही नहीं चाहते तो थोड़ी देर बाद वापस आकर Secretary को कहना चाहिए कि “माफ़ कीजियेगा बॉस इस वक़्त ऑफिस में नहीं है” |

Writer बतातीं हैं कि इस तरह सामने वाला व्यक्ति इसे Personal नहीं लेता और उसे आपकी बातों का बुरा नहीं लगता |

Trick 91 : How to Direct Dial their hearts

लोगों के दिल तक कैसे पहुंचे

अगर आप किसी के दिल तक पहुँचना चाहते  हैं तो अपने सारे काम उनको ध्यान में रख कर ही करें | जैसे कि उन्हें क्या पसंद है ?  वो आपको कैसे देखना चाहते है ? किस तरह की बातें पसंद है ? Writer ये नहीं कहती कि आप अपने आप को बदल लीजिये  पर अगर किसी को खुश करना है तो इतना तो कर ही सकते हैं |

Trick 92 : How To Get Anything You want from Anybody

किसी भी व्यक्ति से कुछ भी कैसे प्राप्त करें

Writer लिखतीं  हैं कि किसी भी व्यक्ति से कुछ भी पाने के लिए आपको उस व्यक्ति की पहले, उसके मन के मुताबिक़ मदद करनी चाहिए या जो उसे पसंद हो वो देना चाहिए | कहने का मतलब है कि Tit For Tat

और ये भी जरूरी नहीं है कि आप किसी का काम आज करें तो आप भी आज ही किसी की  मदद लें

जब आपको ज़रूरत हो तब मदद लें | लेकिन कभी किसी को भी Force न करें बल्कि हमेशा कुछ ऐसा करें कि सामने वाला व्यक्ति खुद अपने आप को आपकी मदद करने से रोक न पाए |

Trick 93 : How to Make All the Right Moves

अपने सारे काम सही तरीके से कैसे करें

अंत में WRITER  लिखतीं हैं कि अगर आप जीवन में हर काम बेहतर तरीके से करना चाहते हैं  तो इन सभी Tricks का Use ज़रूर कीजिये , हमेशा Positive रहिये , सभी के साथ खुशियां  बाँटिये | हमेशा अच्छा व्यवहार करें सभी को खुश रखें और खुद भी खुश रहें |

हमारा VIDEO यहाँ खत्म होता है | मुझे उम्मीद है कि आपको यह वीडियो पसंद आया होगा और आपने  इससे बहुत कुछ सीखा होगा | आप इस वीडियो को बार बार देखें, समझे और इसमें बताई गई बातें अमल में लाएं | इस वीडियो को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और हमारे चैनल को SubsCribe करें | मैं जल्दी ही आपके लिए नयी VIDEO  लेकर आऊंगा | अगर आप भी किसी BOOK की SUMMARY सुनना चाहते हैं तो हमें ज़रूर बताइये आपका समय शुभ हो |