As a Man Thinketh Summary Hindi (Complete)

हेलो फ्रेंड्स मैं एक बार फिर से आपके लिए एक नया वीडियो लेकर आया हूं | मेरा नया वीडियो James Allen की किताब As A Man Thinketh पर आधारित है | James Allen ब्रिटेन के 19 वी शताब्दी के एक मशहूर Philosopher यानी दार्शनिक और लेखक है | As A Man Thinketh बाइबिल की एक कहावत पर आधारित है जिसमें लिखा है कि जो भी इंसान अपने मन में सोचता है वह वैसा ही बन जाता है |

दोस्तों As A Man Thinketh में लेखक द्वारा यह बताया गया है कि हमारे विचारों का हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है | इस किताब में लेखक हमें बताते हैं कि किसी भी व्यक्ति का जीवन उसके विचारों से किस प्रकार जुड़ा होता है | जेम्स एलन ने इस किताब को सन 1903 में लिखा था लेकिन इस में बताए गए सिद्धांत आज भी उसी तरह लागू होते हैं जिस तरह इस किताब में बताए गए हैं |

जेम्स एलन कहते हैं की व्यक्ति जो भी विचार अपने मन में लंबे समय तक रखता है और उनके बारे में सोचता है वह वैसा ही बन जाता है | लोग अपने आप को उन विचारों से बनाते हैं जिन्हें वह मन में सोचते हैं और बढ़ावा देते हैं यानी विश्वास करते हैं |विचार ही इंसान के चरित्र को बनाते हैं और बाहरी परिस्थितियों को उसकी ओर आकर्षित करते हैं |

दोस्तों लेखक ने इस किताब को 7 अध्यायों में लिखा है | हर एक अध्याय में उन्होंने मनुष्य के विचारों को उसके जीवन के किसी न किसी हिस्से से जोड़कर बताया है | लेखक ने बताया है कि किस तरह से मनुष्य के जीवन का हर पहलू कहीं ना कहीं उसके विचारों से जुड़ा हुआ है | मनुष्य के विचार चाहे सकारात्मक हो या नकारात्मक, अच्छे हो या बुरे, वह मनुष्य के जीवन को किसी न किसी रूप में जरूर प्रभावित करते हैं | व्यक्ति के विचारों का प्रभाव उसके जीवन के किसी ना किसी हिस्से पर जरूर दिखाई देता है | दो दोस्तों देखते हैं कि व्यक्ति के मन के विचार उसके जीवन को कैसे प्रभावित करते हैं | एक-एक करके मैं आपको सभी सात अध्याय डिटेल में बताऊंगा तो चलिए शुरुआत करते हैं पहले अध्याय से |

Thought & Character

जेम्स लेन कहते हैं कि व्यक्ति का चरित्र उसके विचारों से बनता है , किसी भी व्यक्ति का चरित्र उसकी विचारों का ही योग होता है | मनुष्य का चरित्र उसके जीवन मैं आने वाली सभी परिस्थितियों को प्रभावित करता है | एक व्यक्ति के जीवन में जो कुछ भी होता है, वह भौतिक संसार में होने से पहले उसके विचारों में होता है | कारण और प्रभाव केवल भौतिक संसार में ही नहीं बल्कि विचारों के संसार में भी होते हैं | दोस्तों हमें देखने में लगता है कि हमारे साथ जीवन में जो कुछ भी होता है उसका हमारे विचारों से कोई भी रिश्ता नहीं है, लेकिन जेम्स एलन कहते हैं की हर वह कार्य जो हम करते हैं, यह जो कुछ भी हमारे जीवन में होता है वह पहले हमारे विचारों में होता है | कुछ काम जो हमें लगते हैं कि हमने बिना सोचे समझे किए हैं, वह भी हमारे मन के प्रबल विचारों के कारण ही होते हैं |
एक अच्छे चरित्र वाला मनुष्य अपने अच्छे विचारों के कारण वैसा होता है | दूसरी और एक बुरी चरित्र वाला मनुष्य अपने बुरे विचारों के कारण वैसा होता है | हर एक व्यक्ति का चरित्र उसके विचारों से बना है | मनुष्य के विचार इतने शक्तिशाली होते हैं कि वह उसके चरित्र को बना सकते हैं और बिगाड़ सकते हैं | कोई भी व्यक्ति काम करने से, खुद का विश्लेषण करने से और अपने तजुर्बे से अपने विचारों का स्वामी बनता है | सोना और हीरे जैसे कीमती धातु बहुत गहरी खुदाई करने पर मिलते हैं ठीक उसी प्रकार व्यक्ति को अपने आपको समझने के लिए अपने मन के विचारों को गहराई से समझना होगा |

दोस्तों हमें अपने विचारों को ध्यान से समझना चाहिए और देखना चाहिए कि हमारे विचारों का हम पर, हमारे आस-पास के लोगों पर और हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है | अगर हम लगातार अपने विचारों पर नजर रखेंगे और उन्हें समझने की कोशिश करेंगे तो धीरे-धीरे हम समझ जाएंगे कि हमारे जीवन में जो कुछ भी हो रहा है वह हमारे विचारों के कारण ही हो रहा है और हम खुद ही अपने चरित्र और जीवन के निर्माता हैं |

Effect of Thought on Circumstances

एक व्यक्ति का मन एक बगीचे की तरह होता है, अगर उसकी ठीक से देखभाल की जाए तो उसमें फल और फूल उगते हैं | अगर उस बगीचे की देखभाल ना की जाए तो उसमें घास और झाड़ियां उगती हैं | जिस तरह एक बगीचे में फल और फूलों की अच्छी खेती के लिए हमें उसमें से घास को निकालना पड़ता है उसी तरह हमें जीवन में अच्छे परिणाम पाने के लिए अपने मन से गलत विचारों को निकालना पड़ता है | अपने जीवन में अच्छे परिणाम पाने के लिए हमें अपने मन में शुद्ध और सही विचार रखने चाहिए |

व्यक्ति का चरित्र उसके विचारों पर निर्भर करता है और हमारे चरित्र का हमारे जीवन में आने वाली परिस्थितियों पर अत्यधिक प्रभाव होता है | अगर एक व्यक्ति यह सोचता है कि वह आज जो कुछ भी है बाहरी परिस्थितियों के कारण है, तो बाहरी परिस्थितियां उसे हमेशा प्रभावित करती रहेंगी | जब वह अपने विचारों को बदलेगा ,अपने मन में शुद्ध विचारों को जगह देगा और अपने ऊपर नियंत्रण रखने का अभ्यास करेगा तो बाहरी परिस्थितियां और परिणाम अपने आप बदल जाएंगे | जब वह मन में सही विचार सोचेगा तो वह सही कार्य करेगा और उसे सही परिणाम मिलेंगे | मन में शुद्ध विचार रखने से व्यक्ति का चरित्र भी शुद्ध हो जाता है |

दोस्तों आपने देखा होगा कि कुछ लोग हमेशा नकारात्मक बातें करते हैं, जैसे कि जब भी आप उनसे मिलेंगे तो वह आपसे कहेंगे कि उनका काम ठीक नहीं चल रहा, वह ज्यादा पैसे नहीं कमा रहे, उनका बिजनेस अच्छा नहीं चल रहा या उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल रहा | जब भी आप ऐसे लोगों से मिलेंगे तो वह आपसे कोई ना कोई शिकायत करेंगे, चाहे वह शिकायत उनके खुद के बारे में हो या किसी दूसरे व्यक्ति के बारे में | यह सब उन्हें अपने जीवन में मिलने वाले परिणाम है और उनके साथ यह सब उनके विचारों के कारण हो रहा है | उनके साथ ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह अपने काम, अपने बिजनेस और अपने जीवन के बारे में नकारात्मक विचार रखते हैं, इसीलिए उन्हें परिणाम भी नकारात्मक मिलते हैं |

दूसरी और आपको कुछ ऐसे लोग भी मिलेंगे जो कभी आपसे शिकायत नहीं करेंगे, जब भी आप हमसे मिलेंगे तो वह आपको हमेशा खुश दिखाई देंगे | आपने देखा होगा कि कुछ लोग हमेशा मौज मस्ती करते रहते हैं और खुश रहते हैं | ऐसे लोग किसी से कोई शिकायत नहीं करते और दूसरों के साथ उनके रिश्ते अच्छे होते हैं, क्योंकि उनके विचार शुद्ध और सकारात्मक होते हैं | अपने सकारात्मक विचारों के कारण ही उन्हें जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं |

हमारे मन के विचार चाहे अच्छे हो या बुरे, वह एक बीज की तरह होते हैं और ज्यादा देर तक मन में रहने पर वह फल जरूर देते हैं | अच्छे विचार से हमें अच्छे फल मिलते हैं और बुरे विचार से हमें बुरे फल मिलते हैं | हमारे विचारों के फल हमें अपने चरित्र, हमारे जीवन की परिस्थितियां और मौकों के रूप में मिलते हैं |

Effects of Thoughts on Health & Body

लेखक जेम्स एलन कहते हैं कि मनुष्य का शरीर उसके मन का गुलाम है | जब व्यक्ति के मन में अशुद्ध और बुरे विचारों होते हैं तो उसका शरीर बीमार हो जाता है और सड़ने लगता है | मन में खुशी के विचार रखने से शरीर को स्वास्थ्य और यौवन मिलता है |
तनाव मनुष्य के शरीर को कमजोर बना देता है और बीमारियों को खुला न्योता देता है | अशुद्ध विचार मनुष्य के Nervous system को खराब कर देते हैं | शुद्ध विचार और खुशी की भावनाएं शरीर को स्वास्थ्य और शक्ति प्रदान करते हैं | दोस्तों विचार चाहे अच्छे हो या बुरे उसके परिणाम हमें अपने शरीर पर जरूर दिखाई देते हैं | मन में शुद्ध विचार रखने से हमारे शरीर में भी शुद्धता आती है | इसलिए अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें अपने विचारों पर ध्यान देना होगा | अगर हमारे विचार नकारात्मक है तो हमें उन्हें सकारात्मक बनाना होगा |

दोस्तों अगर आप एक संपन्न शरीर चाहते हैं तो आपको बुरे विचारों से यह अपने मन की रक्षा करनी होगी | अपने शरीर को सुंदर बनाने के लिए आपको अपने मन में सुंदर विचार रखने होंगे | ईर्ष्या और निराशा के विचार हमारे स्वास्थ्य और यौवन को खराब कर देते हैं | इसलिए हमें दूसरों को देखकर जलना नहीं चाहिए और बुरा महसूस नहीं करना चाहिए , हमें ऐसे विचारों को अपने मन में नहीं आने देना चाहिए | अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिए हमें अपने मन को प्यार, उमंग, शांति और खुशी के विचारों से भरना होगा | ऐसा करने के लिए हमें सब के बारे में अच्छा सोचना होगा, दूसरे लोगों में अच्छाइयां देखनी होंगी, और सब के साथ खुशी से व्यवहार करना होगा |

Thought & Purpose

जब तक विचारों को उद्देश्य के साथ ना जोड़ा जाए तब तक कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता | जिन लोगों का जीवन में कोई उद्देश्य नहीं होता वह जल्दी ही डर और चिंता के शिकार हो जाते हैं जिसके कारण उन्हें जीवन में असफलता का सामना करना पड़ता है | दोस्तों हम सब को अपने जीवन का उद्देश्य जरूर निर्धारित करना चाहिए और उसे पाने के लिए अपने आप को तैयार करना चाहिए | हमें अपने जीवन के उद्देश्य को अपने विचारों का केंद्र बनाना चाहिए | व्यक्ति को अपने जीवन के उद्देश्य को ही अपना परम कर्तव्य बनाना चाहिए और अपनी सारी ऊर्जा और समय उसे प्राप्त करने के लिए लगाना चाहिए | दोस्तों जब आप जीवन में कोई लक्ष्य निर्धारित कर लेते हैं उसे आप सभी हासिल कर पाएंगे जब आप अपने विचारों को इधर उधर भटकने नहीं देंगे | आपके विचार केवल उस लक्ष्य पर केंद्रित होने चाहिए | आपको खुद पर और अपने विचारों पर नियंत्रण रखना होगा तभी आप अपना सारा ध्यान अपने उद्देश्य पर केंद्रित कर पाएंगे |
दोस्तों ऐसा नहीं है कि आप पहली बार कोशिश करने में ही किसी भी लक्ष्य को हासिल कर लेंगे | अब बार-बार अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में असफल हो सकते हैं लेकिन असफल होने पर भी आप अपनी कमजोरियों को खत्म कर देंगे जिससे आगे चलकर आपको सफलता मिलेगी | बार बार कोशिश और अभ्यास करने से सबसे कमजोर व्यक्ति भी ताकतवर बन सकता है | एक कमजोर शरीर कसरत करने से ताकतवर बनता है और एक कमजोर विचारों वाला व्यक्ति सही सोच और शुद्ध विचारों से ताकतवर बनता है | हमारे उद्देश्य और हमारे विचारों में एक बहुत गहरा रिश्ता है | शक और डर सफलता के सबसे बड़े दुश्मन है इसलिए हमें अपने मन से शक और डर वाले विचारों को निकाल देना चाहिए | जेम्स एलन कहते हैं कि जिसने शक और डर को जीत लिया उसने अपने सभी असफलताओं को जीत लिया | दोस्तों जब आप अपने विचारों को बिना किसी डर के अपने उद्देश्य पर केंद्रित करेंगे तो आप के विचार एक रचनात्मक शक्ति का काम करते हैं | इस रचनात्मक शक्ति से आप जीवन में कुछ भी कर सकते हैं और कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकते हैं |

The Thought-Factor in Achievement

जेम्स एलन कहते हैं कि इंसान को उसके जीवन में जो कुछ भी मिलता है वह सब उसके विचारों का ही परिणाम है | इंसान अपने जीवन में जो कुछ भी हासिल करता है और जो हासिल नहीं कर पाता है वह सब उसके विचारों पर निर्भर करता है | अपने विचारों और परिणामों को व्यक्ति केवल खुद ही बदल सकता है | इंसान अपने बारे में जैसा भी सोचता है वह वैसा ही बना रहता है | दोस्तों एक ताकतवर व्यक्ति किसी कमजोर व्यक्ति की तब तक मदद नहीं कर सकता जब तक कमजोर व्यक्ति मदद लेने को तैयार ना हो | एक कमजोर व्यक्ति को ताकतवर बनने के लिए पहले खुद ताकतवर बनने का दृढ़ निश्चय करना होगा, तभी कोई दूसरा व्यक्ति उसकी मदद कर पाएगा | दोस्तों जो व्यक्ति अपनी कमजोरियों को जीत लेता है और अपने खुद गलत विचारों को त्याग देता है वह ना तो अत्याचार करता है और ना ही अत्याचार सहता है | वह अत्याचार और उत्पीड़न से मुक्त होता है | कोई भी व्यक्ति अपने विचारों पर नियंत्रण करके ही जीवन में ऊंचा उठ सकता है और सफल हो सकता है | दोस्तों अगर आप जीवन में कुछ भी हासिल करना चाहते हैं तो उससे पहले आपको अपने विचारों को ऊपर उठाना पड़ेगा | मान लीजिए कि आप जीवन में बहुत सारा पैसा कमाना चाहते हैं एक बड़ा घर खरीदना चाहते हैं और एक बड़ी गाड़ी खरीदना चाहते हैं | आप अमीर लोगों की तरह जीना चाहते हैं तो उसके लिए आपको अमीर लोगों जैसी सोच बनानी होगी या नहीं उनके जैसे विचार बनाने होंगे | आप एक गरीब व्यक्ति की तरह सोचकर आप अमीर लोगों वाला जीवन नहीं जी सकते |

अगर आपके विचार स्पष्ट नहीं है तो आप स्पष्ट नहीं सोच सकते और एक अच्छी योजना नहीं बना सकते | जब भी व्यक्ति जीवन में कोई लक्ष्य निर्धारित करता है और उस पर काम करना शुरू करता है तो उसके मन में कई तरह के विचार आते हैं जो उसे अपने लक्ष्य से भटका सकते हैं | ज्यादातर लोग ऐसे विचार आने पर अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं क्योंकि उनका ध्यान उन विचारों पर चले जाता है जो उस समय उनके दिमाग में आते हैं | ऐसे लोग अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल नहीं होते | दोस्तों आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे या नहीं यह किस बात पर निर्भर करता है कि आप अपने विचारों को नियंत्रित कर सकते हैं या नहीं | आप अपने ध्यान को अपने लक्ष्य पर केंद्रित रख सकते हैं या नहीं | जब आप अपने ध्यान को भटकने नहीं देंगे और पूरा ध्यान अपने लक्ष्य पर लगाएंगे तभी आप उस दिशा में कार्य करेंगे और अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे |

आपने कुछ लोगों को शिकायत करते सुना होगा कि वह किसी काम को करने में सफल नहीं हो पा रहे, यहां सफल होने के लिए उन्हें पर्याप्त परिस्थितियां नहीं मिल रही | उनके साथ ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह अपने विचारों में ऐसा सोचते हैं कि वह सफल नहीं हो सकते यहां सफलता के लिए उन्हें अच्छी परिस्थितियां नहीं मिलती | दूसरी और आप अपने आसपास और ऑफिस में ऐसे लोगों को भी देख सकते हैं जो कभी शिकायत नहीं करते और हर छोटे-बड़े काम में सफलता प्राप्त करते हैं | उनके लिए परिस्थितियां ज्यादातर अच्छी रहती हैं और वह जो भी काम करते हैं उसमें सफल होते हैं | ऐसा उनके सकारात्मक विचारों के कारण होता है, वह सोचते हैं कि वह अपने जीवन में सफल है और उन्हें हमेशा अच्छी परिस्थितियां मिलती रहती हैं |

दोस्तों अगर आप जीवन में कुछ भी हासिल करना चाहते हैं तो पहले आपको विश्वास करना होगा कि आप उसे हासिल कर सकते हैं | आपको अपने लक्ष्य के बारे में कुछ भी नकारात्मक नहीं सोचना चाहिए | आपको अपने मन में अपने लक्ष्य के बारे में सकारात्मक विचार रखने होंगे और उस दिशा में सकारात्मकता से कार्य करना होगा | आपको अपने विचारों को अपने लक्ष्य पर केंद्रित रखना होगा और इधर उधर भटकने से बचाना होगा | तभी आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे |

दोस्तों बिजनेस में, बुद्धिमता में और अध्यात्म में कामयाब लोगों ने आज तक जो कुछ भी हासिल किया है वह सब उनके अत्यधिक केंद्रित विचारों का ही परिणाम है | कामयाब लोगों के विचार हमेशा उनके लक्ष्य पर सटीकता से केंद्रित होते हैं | अगर जीवन में कुछ बड़ा हासिल करना हो तो उसके लिए बलिदान भी बड़ा ही करना पड़ता है |

Visions & Ideals

जेम्स एलन कहते हैं कि सपने देखने वाले लोग ही दुनिया के रक्षक है | जो लोग दुनिया को खूबसूरत बनाने का सपना देखते हैं वही दुनिया को बचा कर रखते हैं | आप बुलंद सपने देखिए और जैसे जैसे आप सपने देखेंगे वैसे ही आप बनते जाएंगे | दोस्तों यहां मैं आपको एक जरूरी बात बता दूं की सपना वह नहीं जो आप सोते हुए देखते हैं | सपनों का मतलब है जो आप अपने आप से वादा करते हैं कि आप जीवन में अपने लिए और दूसरों के लिए क्या करेंगे | आप दुनिया को क्या बनकर दिखाएंगे | दुनिया की सबसे बड़ी उपलब्धियां उन्हें हासिल करने वाले इंसान के सपनों से शुरू हुई थी | सपने वास्तविकता के बीज की तरह होते हैं जो बड़े होकर आपको फल देते हैं |

दोस्तों आप हमेशा उन चीजों की तरफ आकर्षित होंगे जिन्हें आप दिल से प्यार करते हैं | आपकी इच्छा है आप को नियंत्रित करती हैं, आप यहां तो आप को नियंत्रित करने वाली इच्छा की तरह छोटे हो जाएंगे या फिर अपनी प्रबल महत्वकांक्षा की तरह बड़े हो जाएंगे | मूर्ख और आलसी लोग अच्छी और बुरी किस्मत में विश्वास करते हैं और हमेशा किस्मत के सहारे जीते हैं | वह उन कामयाब लोगों की कोशिश, मेहनत और असफलताएं नहीं देखते जिन्होंने दौलत, शोहरत और बुद्धिमता हासिल की है | और बुरी किस्मत में विश्वास करने वाले लोग यह नहीं जानते कि कामयाब लोगों ने भी अपने जीवन में बहुत मुश्किलों का सामना किया है | कामयाब लोग अच्छी किस्मत से नहीं बल्कि कड़ी मेहनत और दृढ़ विश्वास से अपने सपनों को पूरा करने में कामयाब होते हैं | कामयाब लोगों की संपत्ति, उनकी ताकत और उनकी बुद्धिमता उनके अटूट विश्वास और कड़ी मेहनत का परिणाम है |

दोस्तों जिस सपने को आप अपने मन में लंबे समय तक रखेंगे, और विश्वास करेंगे कि आप उसे पा सकते हैं वही सपना आपकी जिंदगी बनाएगा, और आप खुद भी अपने सपने की तरह ही बन जाएंगे |

Serenity

दोस्तो Serenity का मतलब है शांति | जेम्स एलन कहते हैं कि मन की शांति बुद्धिमता का सबसे खूबसूरत गहना है | मन की शांति लंबे समय तक अपने आप पर या नहीं अपने विचारों पर नियंत्रण रखने से आती है | एक शांत मन का व्यक्ति यह जानता है कि अपने आप को नियंत्रित कैसे करना है | वह अपने आप को परिस्थितियों और दूसरे लोगों के बीच में ढालना जानता है | विपरीत परिस्थितियों में भी वह अपने लक्ष्य से भटकता नहीं है और अपने विचारों को बदलता नहीं है | वह अपने मन को शांत रखने की कला और उसकी ताकत को जानता है | जितना एक व्यक्ति अपने आप को शांत बनाता है उतनी ही बड़ी उसकी सफलता और प्रभाव होता है | एक शांत व्यक्ति को सब लोग पसंद करते हैं और हर तरफ उसकी सराहना होती है | एक विद्वान और शांत मन वाला व्यक्ति ही अपने विचारों को नियंत्रित कर सकता है |
दोस्तों आपने देखा होगा की अशांत मन वाला व्यक्ति जल्दी ही उत्साहित हो जाता है |अशांत मन वाला व्यक्ति छोटी-छोटी बातों पर भड़क जाता है और दूसरों से झगड़ा करता है क्योंकि दूसरे लोगों के लिए ऐसे व्यक्ति को उकसाना बहुत आसान होता है | अशांत मन वाला व्यक्ति हमेशा चिंता करता रहता है, वह किसी ना किसी समस्या से जूझता रहता है, उसे अपने काम की, अपने परिवार की, समाज की बातों की, और अपने भविष्य की चिंता लगी रहती है | दोस्तों एक अशांत व्यक्ति की समस्याओं का कारण और कुछ नहीं केवल उसका अशांत मन होता है |
दूसरी ओर आपने देखा होगा कि जितने भी बड़े-बड़े लोग जिन्होंने अपने अपने कार्य क्षेत्र में सफलता की ऊंचाईयां हासिल की हैं, सदा शांत रहते हैं | आप किसी भी अत्यधिक सफल व्यक्ति को देखिए उसके चेहरे पर आपको खुशी और शांति नजर आएगी | सफल लोग शुरू से ही ऐसे नहीं होते, वह भी अपने जीवन में बहुत सी समस्याओं का सामना करते हैं, आम लोगों की तरह उनका मन भी इधर उधर भटकता है, लेकिन वह जानते हैं कि सफलता प्राप्त करने के लिए उन्हें अपने मन को अपने लक्ष्य पर केंद्रित करना होगा, और मन को लक्ष्य पर केंद्रित करने के लिए पहले उसे शांत करना होगा | उनकी संपत्ति और उनकी सफलता उनके शांत मन का ही परिणाम होते हैं |

दोस्तों समस्याएं और मुश्किल परिस्थितियों सभी के जीवन में आती हैं | जिन लोगों का मन शांत नहीं होता, वह लोग अपने जीवन में कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं करते, उनके मन में हजारों तरह के विचार आते हैं, कुछ सकारात्मक तो कुछ नकारात्मक, उनके विचार एक दिशा में नहीं होते बल्कि सकारात्मक और नकारात्मक विचारों के मिश्रण होते हैं | मिश्रित विचारों के कारण उन्हें अपने जीवन में परिणाम भी मिश्रित ही मिलते हैं |

लेकिन जो लोग समस्याओं और मुश्किल परिस्थितियों में भी घबराते नहीं है और उनका सामना एक शांत मन से करते हैं वह लोग अपनी सभी समस्याओं और परिस्थितियों पर जीत हासिल करते हैं | दोस्तों जीवन में लक्ष्य चाहे छोटा हो या बड़ा, आप किसी भी तरह का कार्य कर रहे हो, आप कैसे भी परिस्थितियों में जी रहे हो, आप किसी भी समाज में रहते हो, आप जीवन में जो कुछ भी करना चाहते हो या बनना चाहते हैं, सबसे पहला कदम है अपने भटके हुए मन को शांत करना | शांत मन बहुत शक्तिशाली होता है, अगर आप शांत मन से अपने लक्ष्य की कल्पना करेंगे, और अपनी सारी ऊर्जा और ध्यान उस पर केंद्रित करेंगे तो निश्चित तौर पर ही उस लक्ष्य को प्राप्त करेंगे | एक शांत मन किसी भी व्यथित मन से हजारों गुना शक्तिशाली होता है |

अगर हम इतिहास के अत्यधिक सफल व्यक्तियों की बात करें तो महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद और नेल्सन मंडेला जैसे लोग हमेशा शांत रहते थे | आधुनिक युग में भी अगर हम देखें तो हमें ऐसे कई उदाहरण मिल जाएंगे जैसे की क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर, दुनिया के सबसे अमीर आदमी बिल गेट्स | इन सभी लोगों की सफलता का कारण उनका शांत मन और प्रबल विचार हैं |

जेम्स एलन कहते हैं – हे तूफान से भरे हुए इंसान – खुद पर नियंत्रण ही तुम्हारी ताकत है, सही विचार ही तुम्हारी निपुणता है , मन की शांति तुम्हारी शक्ति है अपने मन से कहो शांत हो जा स्थिर हो जा | एक शांत मन बहुत बड़े तजुर्बे का और विचारों को नियंत्रण करने के नियमों की जानकारी का परिणाम है |

चलिए दोस्तों मैं अब आपको जेम्स एलन की इस किताब का सारांश बताता हूं |

अपने विचारों पर नजर रखिए क्योंकि विचार ही आपके शब्द बनते हैं
अपने शब्दों पर नजर रखिए क्योंकि शब्द ही आपके कार्य बनते हैं
अपने कार्यों पर नजर रखें क्योंकि कार्यों से ही आपकी आदतें बनती हैं
अपनी आदतों पर नजर रखिए क्योंकि आदतों से आपका चरित्र बनता है
अपने चरित्र पर नजर रखिए क्योंकि चरित्र से ही आपकी किस्मत बनती है

दोस्तों इसे अगर हम दूसरे शब्दों में समझे तो
आपके विचारों से ही आपकी सोच बनती है, आपकी सोच से ही आपका व्यवहार बनता है, अपने व्यवहार के मुताबिक ही आप काम करते हैं, और काम करने से आपको परिणाम मिलता है | व्यक्ति जिस तरह के विचार अपने मन में सोचता है वैसे ही उसकी सोच बन जाती है, अगर व्यक्ति की सोच सकारात्मक हो तो वह सकारात्मक व्यवहार करता है, अगर नकारात्मक हो तो नकारात्मक व्यवहार करता है | अपनी सोच के मुताबिक ही व्यक्ति कार्य करता है, अगर उसकी छोटी सोच है तो वह छोटे कार्य करेगा और उसे परिणाम भी छोटे ही मिलेंगे , जैसे कि छोटे स्तर पर कार्य करने वाले लोग कम पैसा कमाते हैं और कम सफल होते हैं | बड़ी सोच वाले लोग बड़े कार्य करते हैं और उन्हें परिणाम भी बड़े मिलते हैं, जैसे की बड़े स्तर पर कार्य करने वाले लोग पैसे भी ज्यादा कमाते हैं, नाम भी ज्यादा कमाते हैं और वह जीवन में बड़ा लक्ष्य और बड़ी सफलता प्राप्त करते हैं |

तो दोस्तों इसी के साथ हमारा यह वीडियो समाप्त होता है | मुझे उम्मीद है कि इस वीडियो से जो संदेश मैं आपको देना चाहता हूं वह आपको जरूर मिला होगा और आपने बहुत कुछ सीखा होगा | आप समझ गए होंगे कि व्यक्ति की सोच और उसके विचारों का उसके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है | मैं जल्दी ही आपके लिए अपने चैनल का अगला वीडियो लेकर आऊंगा |