हेलो दोस्तों, स्वागत है आप सभी का Brain Book चैनल में, जहाँ पर आप देख सकते हैं complete book summaries | आज मैं आपके लिए एक नया वीडियो लेकर आया हूँ जो कि विदुर निति पर आधारित है  |

दोस्तों जब life में success हासिल करने की बात आती हैं, तो सबसे पहला Life Lesson जो दिमाग में आता है, वह है चाणक्य निति  | लेकिन चाणक्य से लगभग कई हजार वर्ष पहले एक महान विद्वान और philosopher हुए, जिनका नाम था विदुर |

विदुर महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक हैं  | विदुर एक दासी पुत्र थे, इसलिए उन्हें राजा बनने का अधिकार नहीं था  | लेकिन अपनी intelligence और knowledge के दम पर वे हस्तिनापुर के प्रधानमंत्री बने  | विदुर हमेशा सच का साथ देते थे, चाहे उन्हें स्वयं राजा के विरोध का ही सामना क्यों न करना पड़े, इसलिए विदुर को धर्मराज भी कहा जाता था  | विदुर situation और time के अनुसार राज्य की भलाई और सफलता के लिए अपनी नीतियाँ बनाते थे और राजा धृतराष्ट्र के साथ उन नीतियों पर चर्चा करते थे  | इन नीतियों को ही विदुर निति कहा जाता है |

इस वीडियो में बताये गए, विदुर निति के दस नियम आपके career, love-life, professional – life, यहाँ तक कि आपके day to day life में भी काफी मददगार और उपयोगी साबित हो सकती हैं |

तो आइये शुरू करते हैं विदुर निति के इस पहले नियम से :-

मन, वचन और कर्म से हम लगातार जिस वस्तु के बारे में सोचते हैं, वही हम अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं, अतः हमें सदा अच्छी चीजों का चिंतन करना चाहिए।

Don't Trust People Blindly Vidur Niti in Hindi - Brain Book

विदुर जी कहते हैं कि जिस चीज के बारे में हम अक्सर सोचते हैं, बातें करते हैं और उसकी तरफ काम करते हैं, उन्ही चीजों को हम अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं | जैसे अगर आप दिन भर अपनी किसी problem के बारे में सोचते रहें और उससे related बातें करते रहें, तो फिर आपकी problem कम होने की जगह और बढ़ जाएगी | वहीं अगर आप उस problem के solution के बारे में सोचें और उसका solution खोजें, तो फिर जल्द ही आपकी problem solve हो जाएगी  | अगर आप अमीर बनना चाहते हैं तो अमीरी के बारे में सोचे, इससे related books पढ़े, Youtube पर videos देखें, ऐसे लोगो की बातें सुने जो successful तथा अमीर हैं और knowledge हासिल करें | इसके ठीक opposite अगर आप बस अपनी गरीबी को कोसते रहेंगे, दुखी रहेंगे और complaint करते रहेंगे, तो बदले मैं आपको वही चीज मिलेगी, यानि कि गरीबी | Basically विदुर ने यहाँ हजारों वर्ष पहले ही Law of Attraction के नियम को बता दिया था | जिसे आजकल के बड़े – बड़े विद्वान और successful लोग भी अपनी life में हर जगह use करने की बात करते हैं  | Rhonda Byrne द्वारा लिखित विश्वप्रशिद्ध किताब “The Secret” इसी Law पर आधारित है | तो अगर आप भी अपने लाइफ में success चाहते हैं तो विदुर निति के इस नियम को अपने जीवन में उतारें |

जो अधिक सुने और कम बोले, वह बुद्धिमान मनुष्य कहलाता है।

Don't Trust People Blindly Vidur Niti in Hindi - Brain Book

आप अगर दुनिया के सबसे successful और intelligent लोगों की एक Habit पर ध्यान दें, तो आप पाएंगे कि सारे ही successful लोग अक्सर कम बोलते हैं और सुनने पर ज्यादा ध्यान देते हैं  | ऐसा इसलिए क्यों कि successful लोग अक्सर learning attitude वाले होते हैं | वो हर वक़्त कुछ न कुछ हर किसी से सीखते रहते हैं | उन्हें पता होता है कि ज्यादा बोलकर वो बस वही बातें जान सकते हैं, जो वो पहले से जानते हैं, जब कि दूसरों की बातें ध्यान से सुनकर वह कुछ ऐसा नया जान या सीख सकते हैं जिससे वे और ज्यादा successful बन सकते हैं  |

विदुर जी ने भी यही बात अपने नियम द्वारा बताने कि कोशिश की है  | इसलिए अगर आपको भी successful और intelligent बनना है, तो किसी से भी बात करते वक़्त बोलने से ज्यादा आपको सुनने पर ध्यान देना चाहिए और विदुर निति के इस प्रमुख नियम को अपने life में उतारना चाहिए  |

बुरे लोगों के साथ रहने पर बेकसूर लोग भी उन्ही के समान सजा पाते हैं, जैसे कि सुखी लकड़ियों के साथ गीली भी जल जाती हैं, इसलिए बुरे लोगों के साथ मित्रता नहीं करनी चाहिए |

Don't Trust People Blindly Vidur Niti in Hindi - Brain Book

[shop_promo_link]

महाज्ञानी विदुर के अनुसार यदि आप बुरे या अपराधी लोगों के साथ दोस्ती रखते हैं, तो आप बिना किसी कारण के मुसीबत में फँस सकते हैं  | जैसे कि अगर आपका दोस्त कोई आपराधिक या गलत काम करता है और आप उसके साथी या दोस्त हों, तो भले ही आपने कोई गलती न की हो लेकिन फिर भी आपको उसी के सामान सजा मिल सकती है | जैसे कि सुखी लकड़ियों के साथ गीली लकड़ियाँ भी जल जाती हैं  | चाहे school life, professional life हो या normal day to day life, यह बात पूरी तरह से सही है | जैसे कि कभी – कभी class में एक बच्चे कि गलती के कारण पूरी class को सजा मिलती है या फिर आपका कोई दोस्त राह चलते किसी लड़की या महिला को छेड़ दें और आप उस वक़्त उसके साथ हों तथा वह महिला Police में complaint कर दें, तो आपके दोस्त के साथ- साथ आप पर भी Police Case बन सकता है, भले ही आपने ऐसी कोई गलत हरकत न की हो  | इसलिए विदुर जी हमें हमेशा ऐसे लोगो या दोस्तों से दूर ही रहने कि सलाह देते हैं जो कभी भी आपको किसी अनजान मुसीबत में डाल सकते हैं |

जो काम करके अंत काल में अकेले बैठकर पछताना पड़े, उसे शुरू ही नहीं करना चाहिए।

Don't Trust People Blindly Vidur Niti in Hindi - Brain Book

अक्सर ऐसा होता हैं कि हम बिना सोचे-समझे या किसी के बहकावे में कोई काम शुरू तो कर देते हैं, लेकिन बाद में जाकर हमें पछताना पड़ता हैं कि हमने ये काम क्यों शुरू किया | इसलिए हमेशा ऐसा काम करें, जिसके बारे में आपको अच्छी knowledge हो और जिसमें आपको कुछ न कुछ experience हो  | आप जो काम करना चाहते हैं उससे related आपके पास कोई knowledge या experience न हो, तो पहले उस काम की knowledge हासिल करें | ऐसे लोगों से सीखें, जो उस काम या field में successful हैं | ऐसे ही किसी को देखकर या सुनकर कोई काम शुरू न करें | वरना आप उस काम में कभी भी सफल नहीं हो पाएंगे | वहीँ दूसरी ओर आपका investment और time तो बर्बाद होगा ही, साथ ही साथ आपको अपने घरवालों, दोस्तों और रिश्तेदारों के criticism का भी सामना करना पड़ेगा  | इससे भी बुरी चीज यह हो सकती है कि इन सब चीज़ों के डर के कारण, आप फिर कभी कोई नया काम शुरू ही न करें | इसलिए विदुर निति का यह नियम बड़े ही काम का है | जिसमें साफ़-साफ़ बताया गया है कि अज्ञानता और जल्दबाजी में कोई काम शुरू करके पछताने से अच्छा है कि उसे शुरू ही न किया जाय |

दुनिया में सफलता पाने की इच्छा रखने वाले लोगों को नींद, ऊंघ, भय, क्रोध, आलस्य तथा देर से काम करने की आदत, इन छह बुरी आदतों को हमेशा के लिए छोड़ देना चाहिए।

Don't Trust People Blindly Vidur Niti in Hindi - Brain Book

दुनिया में हर इंसान successful होना चाहता है, अमीर बनना चाहता है लेकिन ज्यादातर लोग अपनी किसी न किसी बुरी आदत की वजह से गरीबी और बेरोज़गारी के दलदल में फंसे रहते हैं | विदुर ने यहाँ ऐसी ही छह  बुरी आदतों के बारे में बताया है जो हमे successful और अमीर बनने से रोकते हैं | ये आदते हैं, जरुरत से ज्यादा नींद, बोरियत, डर, गुस्सा, आलस, और procrastination यानि की किसी भी काम को देर से करने या टाल- मटोल करने की आदत  |

अगर आप जरूरत से ज्यादा नींद से प्रेम करते हैं तो आपके सारे काम छूट जाएँगे। और अगर success से प्रेम करते हैं तो जरूरत से ज्यादा नींद और आलस को अपना दुश्मन बनाना ही पड़ेगा। साथ ही साथ देरी से काम करने और हर जगह देर से पहुँचने के कारण, मिलने वाली सफलता भी हाथों से निकल जाती है। जैसे कि अगर आप किसी नौकरी के interview में देर से पहुँचते हैं, तो क्या पता आप की देरी के कारण वह नौकरी किसी और को मिल जाए?

दूसरी तरफ़ डर, frustation और गुस्सा इंसान की असफ़लता के सबसे प्रमुख कारण हैं। डर के क​ई रूप होते हैं, जैसे चीजों के खोने का डर​, असफल होने का डर  | यही डर, आपके अंदर गुस्से और frustration को भी जन्म देता है | विदुर जी के अनुसार अगर आप अपनी इन छह बुरी आदतों को छोड़ देते हैं तो आप भी successful बन सकते हैं और success की अपनी इस journey को बड़ी ही जल्दी पूरा कर सकते हैं|

जो विश्वास का पात्र नहीं है, उसका तो कभी विश्वास किया ही नहीं जाना चाहिए। पर जो विश्वास के योग्य है, उस पर भी अधिक विश्वास नहीं किया जाना चाहिए। क्यों कि जब विश्वास टूटता है तो बहुत पीड़ा होती है |

Don't Trust People Blindly Vidur Niti in Hindi - Brain Book

दूसरों पर विश्वास या Trust करना एक बहुत ही important human nature है | विश्वास ही हर रिश्ते की नींव होती है, चाहे वो रिश्ता personal हो या फिर professional  | जैसे कि जब आप किसी को पैसे देते है या किसी से पैसे लेते है या बाजार से किसी Brand का कोई सामान खरीदते हैं या बीमार पड़ने पर किसी डॉक्टर के पास इलाज के लिए जाते है,  तो विश्वास हर जगह काम करता है | लेकिन मान लीजिये, अगर आप किसी को पैसे उधार दें और वह वापस न लौटाए, तो क्या आप उसे फिर कभी उधार देने की बात सोच सकते हैं? या अगर आप किसी brand का सामान ख़रीदे और वह घटिया Quality का निकले, तो क्या आप फिर कभी उस brand का सामान खरीदेंगे? शायद बिलकुल नहीं  | यही बात हमें विदुर निति की इस नियम से पता चलती है कि कभी भी दूसरों पर आँख बंद करके विश्वास नहीं करना चाहिए | खासकर ऐसे लोग जो बिलकुल भी भरोसे के लायक न हो | बल्कि वह यहां तक कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति भरोसे के लायक हो तब भी उस पर हद से ज्यादा Trust नहीं करना चाहिए | क्यों कि अगर आप किसी पर जरुरत से ज्यादा Trust करते हैं और आगे चलकर वह कभी आपका trust तोड़ता है, तो आप इस चीज को बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे और आपको बहुत दुःख पहुँचेगा  |

संसार के पाँच सुख प्रमुख है- धन प्राप्ति, हमेशा स्वस्थ रहना, आज्ञाकारी संतान, प्रिय पत्नी, और मनोरथ पूर्ण कराने वाली विद्या- अर्थात् इन पाँच से संसार में सुख उपलब्ध होता है।

Don't Trust People Blindly Vidur Niti in Hindi - Brain Book

विदुर जी के अनुसार एक सुखी व्यक्ति की पहचान 5 बातों से होती है | पहला है धन – धन ही वह साधन है जिससे हर इंसान अपनी और अपनी family की हर जरूरत को पूरा कर सकता है और society में एक respectable life बिता सकता है  | दूसरा है अच्छा स्वास्थ्य – मान लें, आपके पास पैसे तो हो लेकिन अच्छी health न हो, तो आप कभी भी खुश नहीं रह सकते | एक सुखी जीवन जीने के लिए अच्छी health का होना बहुत जरुरी है | तीसरा है आज्ञाकारी संतान – जब बच्चे सही राह पर चलते हैं और कोई अच्छा काम करते है तो सबसे ज्यादा नाम और respect माँ – बाप को ही मिलती है, लेकिन अगर बच्चे कोई गलत काम करते हैं तो परेशानी और बदनामी भी सबसे ज्यादा माँ -बाप की ही होती है | इसलिए सुखी जीवन के लिए बच्चों का आज्ञाकारी होना बहुत जरूरी है | चौथा है प्रिय पत्नी – यदि आपके पास एक अच्छी life partner हो, जो आपकी respect करे और आपसे प्यार से बातें करे, तो लाइफ बहुत ही आसान हो जाती है और ख़ुशियों से भर जाती है  | वही अगर आपकी पत्नी विश्व सुंदरी ही क्यों न हो, लेकिन अगर वो आपकी respect नहीं करती और हमेशा कड़वा ही बोलती है, तो आप जीवन में कभी भी खुश नहीं रह पाएंगे | पाँचवाँ है मनोरथ पूर्ण कराने वाली विद्या – विदुर जी के अनुसार अगर आप के पास skill और knowledge है तो आप कभी भी दुखी नहीं रहेंगे | आप चाहे तो अपनी knowledge से दुनिया भर की दौलत कमा सकते है | आपके skill और knowledge को कोई भी आपसे छीन नहीं सकता |

जो व्यक्ति किसी भी कार्य व्यवहार को निश्चयपूर्वक आरम्भ करता है, उसे बीच में नहीं रोकता, समय को बर्बाद नहीं करता और अपने मन को नियंत्रण में रखता है, वही व्यक्ति ज्ञानी है ।

Don't Trust People Blindly Vidur Niti in Hindi - Brain Book

विदुर निति के इस नियम के अनुसार आपको कोई भी काम बिलकुल सोच-समझकर पूरी planning के साथ शुरू करना चाहिए  | आपको अपने Goal को अपने दिमाग में रखकर आगे बढ़ते रहना चाहिए | इस काम के दौरान हो सकता है कि छोटे-मोटे failures आये, लेकिन इससे डर कर अपने काम को रोकना नहीं चाहिए, बल्कि आपको इन failures का सामना करते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए  | सबसे जरूरी चीज़ है अपने समय को बर्बाद न करना | क्यों कि अक्सर हमने देखा है कि जब भी लोग कोई नया काम या बिज़नेस शुरू करते हैं तो इधर – उधर के कामों जैसे एक बढ़िया से बढ़िया website बनवाना, Logo design करवाना, इन सब बातों में ज्यादा time waste करते  | जब कि उन्हें अपने product की quality को better बनाने, अपनी cost को कम करने आदि चीजों पर ध्यान देने में अपना ज्यादातर time लगाना चाहिए | अंत में इस पूरे process के दौरान आपको अपने मन को पूरी तरह से control में रखना चाहिए | क्यों कि जिसका मन उसके control में होता है सफलता उसके कदम चूमती है और विदुर निति के अनुसार ऐसे ही लोग सच्चे ज्ञानी कहलाते हैं  |

जो व्यक्ति अपने मित्रों को त्याग देता है तथा अपने शत्रुओं को गले लगता है और जो अपने से शक्तिशाली लोगों से शत्रुता रखता है, वह व्यक्ति महामूर्ख है ।

Don't Trust People Blindly Vidur Niti in Hindi - Brain Book

विदुर निति के इस नियम में कहा गया है कि दोस्त और दुश्मन मे फ़र्क समझने वाला इंसान ही असल मे विद्वान है और जो इस फ़र्क को ना समझे वह बेवकूफ़ है​। दुनिया में दो तरीके के लोग होते हैं और ये दोनो तरीके के लोग आपके आस-पास ही होते हैं  | एक जो आपके दोस्त बनने का नाटक करते हैं, आपकी हर हाँ में हाँ मिलाते हैं और आपको गलत सलाह देकर अपने रास्ते से भटकाने की कोशिश में लगे रहते हैं। और दूसरी तरफ़ वे लोग होते हैं जो आपकी भलाई के लिए आपको कड़वे शब्द बोलते हैं लेकिन आप उन लोगों को अपना दुश्मन मान लेते हैं। उदाहरण के लिए आपने देखा होगा कि जब किसी को नशे की लत लगती है, तो उसे ऐसे लोग बहुत अच्छे लगते हैं, जो उसे नशे के लिए उकसाते हैं या फिर उसे नशा करवाते हैं, जबकि ये लोग reality में उसके सबसे बड़े दुश्मन होते हैं  | वहीँ दूसरी ओर ऐसे दोस्त या रिश्तेदार जो उसे नशे से दूर रहने के लिए कहते हैं और उसे नशा करने से रोकते हैं, ऐसे लोग उस नशेबाज को तब अपने दुश्मन की तरह नजर आते हैं | ज़िन्दगी के हर मोड़ पर आपका सामना इन दोनों तरीके के लोगों से होता है लेकिन कौन दोस्त है और कौन दुश्मन? यही समझना ज़रूरी है। जिस इन्सान ने इस फ़र्क को पहचान लिया, वह व्यक्ति ही समझदार है ।

यदि कोई व्यक्ति अपराध कर कहीं दूर भी चला जाए, तो चैन से नहीं बैठ सकता, क्यों कि समय आने पर उसे इसका बदला चुकाना ही पड़ता है

Don't Trust People Blindly Vidur Niti in Hindi - Brain Book

[shop_promo_link]

विदुर जी के अनुसार, अपराध करके आप कहीं भी छुप जाओ, वह आपको ढूँढ ही लेगा। मतलब आप अगर कोई भी गुनाह या पाप करते हैं तो उसकी guilt आपको शांति से जीने नहीं देती  | आपका सुख चैन सब छिन जाता है, जब तक आप उस अपराध का पछ्तावा नहीं कर लेते, तब तक वह एक कभी ना खत्म होने वाला बुरा सपना बनकर आपके पीछे भागता रहता है और आपको दिन, रात​, सुबह​, शाम बस परेशान करता रहता है। फ़िर चाहे आप दुनिया के किसी भी कोने मे क्यूँ ना जाकर छिप जाएँ, उसके निशान आपको ढूँढ ही लेते हैं। चाहे किसी को आपके अपराध के बारे में पता हो या ना हो, लेकिन उस अपराध के सबसे बड़े Witness तो आप ही हैं, और इसलिए आप ही अपने आप को कभी भी शांति से जीने नहीं देते  | आपकी अन्तरात्मा आपको अंदर ही अंदर परेशान करती रहती है। विदुर जी ने सही कहा है कि हर अपराध​, हर गलती, हर पाप का हर्जाना हमें इसी जन्म में ही चुकाना पड़ता है। तो चाहे आप कुछ पल के लिए उस गलत काम को करने से खुश हो जाएँ, लेकिन कभी ना कभी, भविष्य के किसी भी मोड़ पर वह गलत काम , एक न​ई मुसीबत का रूप लेकर आपके आगे आ ही जाता है। और उसका बदला आपको किसी भी रूप में चुकाना ही पड़ता है। तो बेहतर यही है कि कोई भी गलत काम या अपराध करने से पहले उसके परिणाम के बारे में ज़रूर समझ लें और इस गलत फेहमी मे ना रहें के, उस काम को करने के बाद आप बच जाएँगे।

तो इस आखिरी निति के साथ हमारा यह video यही समाप्त होता है  | मुझे उम्मीद है कि विदुर निति पर बना यह video आपको जरूर पसंद आया होगा  | अगर आप विदुर निति के इन नियमों को follow करें, तो आप बहुत ज्यादा और बहुत जल्द एक successful इंसान बन सकते हैं  | इस video को like करें और अपने friends तथा family के साथ इस video को share करें | और ऐसे ही interesting और knowledge से भरे videos देखने के लिए हमारे चैनल को subscribe करें | मैं जल्द ही आपके लिए एक नया video लेकर आऊंगा, तो चलिए मिलते हैं अगले video में  | आपका समय शुभ हो |