How to Become Rich | Think and Grow Rich Summary (Animated) Part-2 of 2

How to Become Rich | Think and Grow Rich 7th Principle - है Decision मतलब फैसला लेना

7th Principle – है Decision मतलब फैसला लेना

जब नेपोलियन हिल सैकड़ों कामयाब लोगों से मिले उन्होंने देखा कि उन सभी को सही समय पर सही फैसला लेने की आदत थी | यह लोग बहुत जल्दी और बहुत सोच समझकर फैसला लेते थे और वो अपने फैसलों को जल्दबाजी में बदलते नहीं थे | Friends यहाँ जल्दी फैसला लेने का मतलब यह है कि वो लोग कोई फैसला लेने में ज्यादा समय नहीं लेते थे क्योंकि वो कम समय में सही फैसला लेना जानते थे | जब आप किसी कार्य को करने का फैसला लेते हैं तो आपको उस पर अटल रहना चाहिए | बहुत से लोग जो किसी भी कार्य को करने में सफल नहीं होते दूसरों की सलाह से जल्दी ही प्रभावित हो जाते हैं | सलाह इस दुनिया में सबसे सस्ती चीजों में से एक है क्योंकि यह आपको किसी से भी मिल सकती है | आपको अपने goals हासिल करने के लिए अपनी टीम के सदस्यों के अलावा किसी और व्यक्ति की सलाह नहीं लेनी चाहिए |अपनी टीम के सदस्य भी आप को बहुत सोच समझ कर चुनने चाहिए | आपको सिर्फ उन लोगों को चुनना चाहिए जो आपके साथ आपकी योजना में सामंजस्य स्थापित कर सकें | कई बार आपके करीबी दोस्त और रिश्तेदार मुफ्त की सलाह देकर आप की योजना को खराब कर सकते हैं | Henry Ford में कम समय में सही फैसला लेने लेने की काबिलियत थी | उनकी कम समय में फैसला लेने की विशेषता के कारण ही उन्हें अपनी गाड़ी के “T” मॉडल को बनाने की प्रेरणा मिली | जबकि उनके कई सलाहकारों और खरीदारों ने उन्हें गाड़ी का डिजाइन बदलने की सलाह दी | Henry Ford ने उनकी सलाह नहीं मानी और वो अपने फैसले पर अटल रहे | उन्होंने कहा कि “T” मॉडल आम आदमी की गाड़ी है और वो इसे कम दाम में बेचेंगे | Ford सही साबित हुए और “T” मॉडल उस जमाने में अमेरिका की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बन गई | सही समय पर सही फैसला लेना और उस पर पूरा यकीन होना ही Henry Ford की कामयाबी का राज़ था |

 

How to Become Rich | Think and Grow Rich 8th Principle - Persistence यानि दृढ़ता या अटलता

8th Principle – Persistence यानि दृढ़ता या अटलता

Friends दृढ़ता होना किसी भी goal को हासिल करने के लिए बहुत जरूरी है और आप की दृढ़ता आपकी इच्छा शक्ति पर निर्भर करती है | दृढ़ता एक ऐसी विशेषता है जो कामयाब लोगों को असफल लोगों से अलग करती है | अपने फैसलों में अटल ना होना ही बहुत सारे लोगों की असफलता का कारण है | ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो किसी भी कार्य को बड़े शौक से शुरू करते हैं और जैसे ही उन्हें थोड़ी सी मुश्किल आती है तो वह हिम्मत हार जाते हैं और उस काम को बंद कर देते हैं | वह ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि वह अपने काम को करने के फैसले पर अटल नहीं होते | अगर आप अपने लिए कोई goals निर्धारित करते हैं तो आपने उसे पाने की दृढ़ता भी होनी चाहिए | यह तो निश्चित है कि आपको किसी भी कार्य में मुश्किलें जरुर आएंगी | इसके बावजूद यदि आप अपने काम में डटे रहते हैं तो निश्चित ही अपने goals को जरुर हासिल करेंगे | Friends अगर आप अपने आपको दृढ़ निश्चय लेने में कमजोर समझते हैं तो आप ध्यान लगाइए और अपने आप से कहिए कि आप अपने फैसलों में अटल है | इस affirmation का प्रयोग आप दिन में बार बार कर सकते है | इसके लिए यह जरूरी है कि आप बाहर के लोगों की दोस्तों की या रिश्तेदारों की बात ना सुने | आप अपने लिए कोई बड़ा goals निर्धारित कीजिए और उसी कार्य क्षेत्र के सफल लोगों से मिलिए | सफल लोगों से सीखिए कि उन्होंने किस तरह सफलता हासिल की और फिर उन्हीं बातों को फॉलो करने का फैसला लीजिए | चाहे आपके दोस्त या रिश्तेदार कुछ भी कहे आपको अपने फैसले पर अटल रहना होगा | अगर आप रोज़ अटल रहने का अभ्यास करेंगे तो यह आपकी आदत बन जाएगी | महात्मा गांधी को बहुत सारे लोगों ने कहा कि वे अहिंसा के रास्ते पर चलकर भारत को आज़ाद नहीं करवा सकते | गांधी जी अहिंसा की ताकत को जानते थे और वे अपने फैसले पर अटल बने रहे जिसका नतीजा यह हुआ कि वह भारत को आज़ादी दिलाने में कामयाब हुए | Friends कामयाब होने के लिए ज़रूरी है की आप जो भी goals निर्धारित करें उस पर अटल बने रहे जब तक आप उसे हासिल न कर लें |

 

How to Become Rich | Think and Grow Rich 9th Principle - Power of the Master Mind

9th Principle – Power of the Master Mind

Friends आपने कई बार देखा होगा कि जब आप किसी व्यक्ति से बात करते हैं तो उससे बात करते-करते आपको अपने लिए कोई ना कोई आईडिया मिल जाता है | ये आईडिया शायद आपको नहीं मिलता अगर उस व्यक्ति से आपकी बातचीत ना होती और यही नहीं दूसरे लोगों को भी आपसे मिलकर उनके लिए कोई ना कोई आईडिया मिल जाता है | अगर आप ध्यान देंगे तो यह देखेंगे कि हमेशा एक जैसे विचारों वाले लोग ही आपस में मिलते हैं और बातचीत करते हैं | तो Friends वह कौन सी शक्ति है जो समान विचारों वाले लोगों को करीब लाती है | ये शक्ति आकर्षण की शक्ति है जो एक जैसी सोच रखने वाले लोगों को आपस में मिलाती है | अपने आप को कामयाब लोगों के साथ जोड़ने से आपका ज्ञान बढ़ता है | दुनिया में कोई भी व्यक्ति सब कुछ नहीं जानता, इसलिए हमें दूसरों से भी ज्ञान लेना चाहिए और जब एक जैसे विचारों वाले लोग आपस में मिलते हैं तो बहुत सारा ज्ञान उपलब्ध होता है | Friends आप अपने field और goals के लोगों से दोस्ती करें और उनके साथ अपना नेटवर्क बनाएं | ऐसा करने से आप एक दूसरे के साथ ज्ञान बांट सकेंगे और आपको एक दूसरे के साथ काम करने का मौका मिलेगा | आपका और आपके नेटवर्क के लोगों का ज्ञान बढ़ेगा जो आपको कामयाब होने में और आपके goals को हासिल करने मे मदद करेगा | अमेरिका के मशहूर उद्योगपति Andrew Carnegie के नेटवर्क में लगभग 50 लोग थे जो उनके साथ अपने ideas शेयर करते थे, लोहा बनाने और बेचने के लिए मीटिंग करते थे और योजना बनाते थे | इन 50 लोगों के नेटवर्क की वजह से ही Andrew Carnegie America में स्टील के सबसे बड़े बिजनेसमैन बने | अगर आप अपने नेटवर्क के लिए आलसी लोगों का चुनाव करेंगे तो आप भी उनके जैसे बन जाएंगे और अपने goals को भूल जाएंगे | दूसरी और अपने लिए सही लोगों का चुनाव करके आपको अपने कार्य क्षेत्र का ज्ञान और उसमें मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी | इस ज्ञान और प्रेरणा से आप अपने field में आगे बढ़ेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे |

How to Become Rich | Think and Grow Rich 10th Principle - Sexual Transmutation यानि परिवर्तन

10th Principle – Sexual Transmutation यानि परिवर्तन

यह Napolean Hill की किताब में सबसे विवादग्रस्त Principle है | Friends Transmutation का मतलब है एक तरह की ऊर्जा तो दूसरी ऊर्जा में परिवर्तित करना | Napolean Hill कहते हैं कि हम सब में एक बहुत शक्तिशाली यौन ऊर्जा होती है जिसके कारण हम लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब होते हैं | इतिहास के बहुत से कामयाब लोगों ने अपने यौन ऊर्जा को creative कल्पना के लिए इस्तेमाल किया है | अगर हम अपने यौन ऊर्जा को इकट्ठा करें और उसे creative कल्पना के लिए इस्तेमाल करें तो हम लोगों को आसानी से प्रभावित कर सकते हैं | यौन ऊर्जा का इस्तेमाल करके हम अपना व्यक्तित्व ऐसा बना सकते हैं जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा | इस आकर्षण के जरिए हम लोगों को कोई भी बात समझा सकते हैं और उन्हें किसी भी काम के लिए जैसे अपना प्रोडक्ट या सर्विस खरीदने के लिए मना सकते हैं | यौन ऊर्जा किसी भी नई चीज को जन्म दे सकती है | Hill कहते हैं कि इतिहास के कामयाब लोगों ने अपने यौन ऊर्जा को बड़े-बड़े goals हासिल करने के लिए इस्तेमाल किया है | यह मै आपको बताना चाहूंगा कि यह प्रिंसिपल पहली बार इसी पुस्तक में लिखा गया है | Friends यौन ऊर्जा आपके दिमाग में ऐसी वाइब्रेशन उत्पन्न करती है जो कोई और ऊर्जा नहीं कर सकती | यह वाइब्रेशन creative होती है और सृष्टि में एक सिग्नल की तरह जाती है जिसके कारण किसी ना किसी चीज़ की रचना होती है | नेपोलियन हिल ने इस प्रिंसिपल में बताया है कि किस तरह हम यौन ऊर्जा को एकत्रित करके लोगों को और अपने goals को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं | Maryland के Dr.Elmer R. Gates ने अपनी creativity का इस्तेमाल करके 200 से अधिक पेटेंट बनाए | Dr. Gates मैं creativity के लिए यौन ऊर्जा का इस्तेमाल किया था | वह बहुत ही बुद्धिमान और प्रतिभाशाली थे जो कि दुनिया के सबसे कम प्रसिद्ध वैज्ञानिकों में से एक थे | फ्रेंड्स आपने कई बार सुना होगा कि इतिहास में बहुत से कामयाब लोग किसी ना किसी औरत के प्रभाव से प्रेरित हुए थे | इस तरह कामयाबी के लिए प्रेरित होना उनकी यौन ऊर्जा का ही नतीजा था |
यौन ऊर्जा का सही इस्तेमाल करने से व्यक्ति में कल्पना ,आत्मविश्वास, इच्छा शक्ति, ढृढ़ता और creative शक्ति पैदा होती है जो की जीवन में कामयाब होने के लिए बहुत ज़रूरी है |

 

How to Become Rich | Think and Grow Rich 11th Principle - The Subconscious mind यानि अवचेतन मन

11th Principle – The Subconscious mind यानि अवचेतन मन

Subconscious mind यानी हमारा अवचेतन मन | इस Principle में Napolean Hill ने कहा था कि हमारे सभी विचार हमारे subconscious mind में स्टोर होते हैं | subconscious mind हमेशा काम करता रहता है क्योंकि ये हमारे दिमाग का वो हिस्सा है जिसमें सभी विचार हमारी पांच senses के माध्यम से रिकॉर्ड किए जाते हैं | फ्रेंड्स जिस तरह एक कंप्यूटर को किसी काम को करने की इंस्ट्रक्शंस दी जाती जिसे हम सॉफ्टवेयर भी कहते हैं ठीक उसी तरह हमारा subconscious mind भी इंस्ट्रक्शंस लेता है | जो इंस्ट्रक्शंस हम कंप्यूटर को देते हैं वह उसमें सेव हो जाती है और वह उनके हिसाब से काम करता है | Napolean Hill कहते थे कि हमारा subconscious mind भी एक कंप्यूटर की तरह है जो हमारी पांच senses के द्वारा इंस्ट्रक्शंस लेता है | हम जो भी देखते हैं, जो भी सुनते हैं जिन चीजों को छूते हैं और जो भी महसूस करते हैं वह सब हमारे subconscious mind में स्टोर होता है | subconscious mind बहुत शक्तिशाली होता है और वो हमारी सभी समस्याओं का समाधान करने में सक्षम है |Napolean Hill ने किताब में subconscious mind का प्रयोग करने के बारे में कुछ इस तरह से बताया है | आप जीवन में जो भी बनना चाहते हैं या जो भी आपका goal है उसे एक कागज पर विस्तार में लिखें | उसके बाद उन सभी चीजों का एक Clear video अपने दिमाग में बनाएं | यहां clear video का मतलब है विस्तारपूर्वक चलती हुई तस्वीरें | इन तस्वीरों में आप अपने आपको वह सब करते हुए देखें जो आप अपने goals को पाने के बाद करते , जैसे कि आप बहुत खुश होते या कहीं छुट्टियां मनाने जाते या आपके दोस्त आपको मुबारकबाद देते | इस प्रक्रिया को आप रात को सोने से पहले और सुबह उठने के तुरंत बाद कर सकते हैं क्योंकि उस समय आपका subconscious mind नए विचारों को रिकॉर्ड करने के लिए सबसे अधिक सक्रिय होता है | जब आप इस प्रक्रिया को बार-बार दोहराएंगे तो आपका subconscious mind आपको आपके goals तक पहुंचने का रास्ता दिखायेगा | आपके दिमाग में नए Ideas आएंगे जो आपको अपने goals को हासिल करने में मदद करेंगे और आपको सिर्फ उन पर अमल करना होगा |

 

How to Become Rich | Think and Grow Rich 12th Principle - Power of the Brain यानि हमारे दिमाग की शक्ति

12th Principle – Power of the Brain यानि हमारे दिमाग की शक्ति

Friends 12th Principle है Power of the Brain यानि हमारे दिमाग की शक्ति | ज़रा सोचिये कि आपके पास करोड़ों रुपए हों और आप उसमें से रोज केवल एक ही रुपया खर्च करें | ठीक ऐसा ही ज्यादातर लोग अपने दिमाग के साथ करते हैं | इंसान के दिमाग की काबिलियत असीमित है लेकिन लोग अपने दिमाग के केवल 1% हिस्से का इस्तेमाल करते हैं | इंसान का दिमाग दुनिया की सबसे शक्तिशाली मशीन है जिस का मुकाबला कोई सुपर कंप्यूटर भी नहीं कर सकता | मानव जाति ने अपने दिमाग का इस्तेमाल करके विज्ञान और कला के क्षेत्र में बहुत तरक्की की है | इंसान ने अपने दिमाग का इस्तेमाल करके सुपर कंप्यूटर, आवाज़ की गति से तेज़ चलने वाले हवाई जहाज़ और space में जाने वाले रॉकेट बनाए हैं | आज तक मनुष्य ने जितनी भी तरक्की की है और जो भी आने वाले समय में होगी सब उसके दिमाग की ही उपज है | Friends ये वही दिमाग है जो हम सबके पास है लेकिन हम सब उसकी शक्ति का पूरा इस्तेमाल नहीं करते | Napolean Hill अपनी किताब में कहते हैं कि आप जीवन में जो भी करना चाहते हैं चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों ना हो आपके दिमाग में है वह सब पैदा करने की शक्ति है | आप अपने दिमाग की शक्ति को पहचाने उसे कोई कार्य करने को दें और फिर देखें की वो उसे कैसे हैंडल करता है, आपको सिर्फ अपने दिमाग की काबिलियत पर विश्वास होना चाहिए | जब आपको दिमाग पर अटूट विश्वास होगा तो वो आपको रास्ता दिखाएगा और ideas भी देगा | Elias Howe जिन्होंने सन 1845 में सिलाई की मशीन बनाई थी, उन्हें सिलाई की मशीन बनाने का आईडिया एक सपने में आया था | इस तरह दिमाग आपको अपने काम के लिए रास्ता दिखायेगा और आपको सिर्फ उस पर काम करना होगा |

How to Become Rich | Think and Grow Rich 13th Principle - The Sixth Sense यानि छठी इंद्री

13th Principle – The Sixth Sense यानि छठी इंद्री

Friends Sixth Sense वो sense है जो infinite intelligence यानि ईश्वर के साथ संचार करती है | कोई भी व्यक्ति अपनी 6th sense का इस्तेमाल तभी कर सकता है जब वो पहले 12 principles का पालन करना जानता हो | हमारा subconscious mind कल्पना के लिए 6th sense का ही इस्तेमाल करता है | 6th sense एक रिसीवर की तरह काम करती है जिसके जरिए हमारे दिमाग में किसी कार्य को करने की तरकीबें आती हैं और प्रेरणा मिलती है | 6th sense का इस्तेमाल वो लोग नहीं कर सकते जो बाकी के 12 Principles के बारे में नहीं जानते क्योंकि 6th sense का इस्तेमाल करने के लिए जो ज्ञान और तजुर्बा चाहिए वो उनके पास नहीं होता | 6th sense कोई ऐसी चीज नहीं है जिसका इस्तेमाल कोई जब चाहे तब कर सके | इस महान शक्ति का इस्तेमाल करने के लिए बाकी के 12 Principles का पालन करना जरूरी है | तो फ्रेंड्स उन सभी प्रिंसिपल्स का पालन करना आज से ही शुरू करें तभी आप अपने जीवन के goals को प्राप्त करने में सफल होंगे | याद रखिए कोई व्यक्ति तब तक कोई चीज़ नहीं बना सकता जब तक उसके दिमाग में उस चीज का स्पष्ट विचार न हो | जब Thomas Edison Light Bulb को बनाने की कोशिश कर रहे थे तो वो रोज़ bulb की स्पष्ट तस्वीर अपने दिमाग में देखते थे | वो बहुत बार bulb बनाने में नाकाम हुए फिर भी उन्हें ज़रा भी संदेह नहीं था कि वो बल्ब बना पाएंगे या नहीं | आप डर को अपने दिमाग से बाहर रखें और पूरा ध्यान अपने goals पर लगाएं | अपने दिमाग में अपने goals को प्राप्त करने की स्पष्ट तस्वीर बनाएं | आप नकारात्मक लोगों से और मध्यम वर्गीय सोच वाले लोगों से एक दूरी बनाकर रखें | अपनी पूरी शक्ति और ऊर्जा अपने जीवन के सपनों को पूरा करने में लगाएं | आप जो चाहते हैं उसे प्राप्त कर सकते हैं चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों ना हो बस आपको इन 12 Principles को याद रखना होगा और उन्हें अमल में लाना होगा |