Hello दोस्तों  आपका हमारे चैनल ब्रेन बुक पर स्वागत है जहां पर आप देख सकते हैं  कंपलीट बुक summaries , आज में आपको बताने जा रहा हूँ Sun Tzu की किताब The Art Of War के बारे में |   ये किताब 13 अध्यायों में लिखी गयी है | ये किताब करीब 2000 साल पुरानी है और इस किताब में Sun Tzu ने युद्ध  के तरीकों के बारे में बताया है | Sun Tzu चीन के सेना नायक रणनीति कार और दार्शनिक थे |

इस किताब को बहुत बड़े बड़े नेता और Politician भी उपयोग में लाते है और बहुत सारे स्कूलों  में भी ये किताब पढ़ाई जाती है | कुछ देशों ने इसे अपने Millitary Syllabus में भी रखा है |  सबसे पहले इस पुस्तक का अनुवाद चीनी भाषा से फ़्रेंच भाषा में हुआ था | ये माना जाता है की महान योद्धा  नेपोलियन ने इस किताब को पढ़ा था और इसमें दी गई अनेक योजनाओं पर अमल भी किया था | द्वितीय विश्व युद्ध के महान  अमेरिकी सेना नायक Mac Douglas द्वारा भी अनेक अवसरों पर सैन्य योजनाएँ बनाने में इस पुस्तक का उपयोग किया गया था |

हो सकता है की आप सोच रहे होंगे की आपका और युद्ध का तो दूर दूर तक कोई संबंध नहीं है तो फिर हम आपको इस किताब के बारे में क्यों बता रहे है ?   तो आपको बता दें दोस्तों, की इस किताब के अंदर दिए गए सारे सिद्धांत हमारे जीवन में आने वाली सभी परेशानियों से सामना करने की ऊर्जा हमारे अंदर भर सकते हैं  | ये किताब सिर्फ युद्ध के मैदान में ही नहीं बल्कि दैनिक जीवन के युद्ध जीतने में भी बहुत सहायक है | इस किताब को सुनने के बाद आप यकीनन अपने अंदर साहस और ऊर्जा का अनुभव करेंगे |  Sun Tzu की ये किताब हमें युद्ध के मैदान में युद्ध कला सिखातीं है कि , किस तरह अलग अलग परिस्थितियों में कुछ बातें याद रख के आप सामने वाले को हरा सकते है और इस किताब के द्वारा आप जीवन की विभिन्न  परिस्थितियों में जीतने के तरीकों  के बारे में जान सकते हैं | चलिए Video की शुरुआत  करते हैं इस बुक के पहले part से …

1.LAYING PLAN( योजना तैयार करना )

इस पहले अध्याय में Sun Tzu  ने युद्ध में उतरने से पहले किन किन परिस्थितियों को ध्यान में रखना चाहिए |  इस बारे में बताया है ताकि आप अपने दुश्मन को धोखा दें सकें | पूरा Chapter इसी बात पर आधारित  है की आप सामने वाले को धोखा कैसे दे सकते हैं ? Sun Tzu कहते हैं की युद्ध बहुत महत्वपूर्ण है और अगर किसी राज्य के सैनिकों  को लड़ाई लड़ना नहीं आता तो उस राज्य को हारा हुआ मान लेना चाहिए | ठीक इसी तरह अगर आप सब भी अपने जीवन की कठिन परिस्थितियों से लड़ कर उसे जीतना नहीं जानते तो  ये माना जायेगा कि आप हार को स्वीकार कर चुके हैं | लेकिन आप युद्ध के मैदान में नहीं हैं , इसलिए आपको अपने अंदर की सभी Negetivity को कैसे ख़त्म करना है  और दुश्मन से कैसे लड़ना है में आपको बताता हूँ |

Sun Tzu ने 5 नियम बताये  हैं जिन्हे अपना कर युद्ध के मैदान में जीता जा सकता है और शत्रु को हराया जा सकता है |

The Moral Law (नैतिक नियम)

Sun Tzu  कहते हैं की नैतिक नियम में सबसे महत्वपूर्ण ये है की  युद्ध के मैदान में सेना नायक को अपने सैनिकों को इस तरह तैयार करना चाहिए की वो जीने और मरने की चिंता किये बगैर और बिना किसी डर के युद्ध करे |  ठीक ऐसा ही हमारे दैनिक जीवन में भी है , कई बार हम सब किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले ही क्या होगा? कैसे होगा? परिणाम क्या होगा ? ये सोचने लगते हैं  | में ये नहीं कह रहा हूँ की ऐसा सोचना गलत है | हम सभी किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले एक बार तो ये सब सोचते ही हैं , पर सोच कर इतना डर जाना की काम की शुरुआत ही न की जाये ये यकीनन गलत है | इसलिए सोच विचार कर योजना ज़रूर बनाएं |

Heaven (स्वर्ग)

स्वर्ग से Sun Tzu का मतलब यहाँ मौसम की परिस्थितियों जैसे सर्दी ,गर्मी ,बरसात और रात और दिन को दर्शाता है ,  कि सैनिकों को ये सब ध्यान में रख कर युद्ध के मैदान में उतरना चाहिए | लेकिन हम अपने दैनिक जीवन में इस नियम का उपयोग ऐसे कर सकते हैं  की हमारे जीवन में आने वाली सभी परेशानियां हमारे लिए आंधी तूफ़ान की तरह होती हैं जो कभी कभी आती तो बहुत छोटे वक़्त के लिए हैं लेकिन सब कुछ बर्बाद कर के चली जाती हैं  | लेकिन अगर हम इन परेशानियों से लड़ने का साहस रखते हैं तो चाहे कुछ भी हो जाए ये आंधी तूफ़ान हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे | इसलिए  तब तक न रुके जब तक लक्ष्य को पूरा न कर लें | क्यों कि आंधी तूफ़ान या कोई भी परेशानी लक्ष्य से बड़ी नहीं हो सकती |

Earth (पृथ्वी)

पृथ्वी से Sun Tzu का अर्थ है की  किस तरह के मैदान में लड़ाई की जा रही है ,  वो कितना संकरा और चौड़ा है , और वहां युद्ध लड़ने में कितनी सहुलियत होगी | ठीक वैसे ही हमें ये सोचना होगा की हम जिस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने कदम बढ़ा रहे हैं |  क्या सच में वो हमारे लायक है ? क्या लक्ष्य प्राप्त होने के बाद हम अपने काम के साथ पूरा न्याय कर पाएंगे या नहीं | क्या ऐसा तो नहीं है कि हमारे दोस्त जो कर रहे हैं हमने भी वही करना शुरू दिया है | क्यों कि कई बार हम ये नहीं समझ पाते कि हम करना क्या चाहते हैं  |

The Commandar(सेना नायक)

Sun Tzu  इस नियम के बारे में लिखते हैं   की किसी भी सेना नायक को अपनी सेना का हौसला बढ़ाना चाहिए  | हिम्मत और दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ने का प्रोत्साहन देना चाहिए और ये सभी  गुण उसके अंदर स्वयं भी होने चाहिए | कहने का मतलब ये है की आप अपनी लड़ाई में खुद ही सेना नायक है |  इस लिए अपने आप को डर से दूर रखना , खुद को किसी भी लड़ाई के लिए तैयार करना और हिम्मत और दृढ़ता के साथ सभी परेशानियों का सामना करना आपको स्वयं ही आना चाहिए |

Method and Dicipline( प्रणाली और अनुशासन )

इस नियम  में Sun Tzu ने कहा है की प्रणाली और अनुशासन कि समझ सभी को होनी चाहिए |

युद्ध के मैदान में ये ध्यान रखना होगा की सेना को किस तरह Divide करे , अधिकारियों  के बीच उचित पद को कैसे Divide करें और सेना के पास ज़रूरत की सामग्री किस तरह पहुँचाई  जाये और जरुरत पर उनकी मदद कैसे की जाये | ठीक इसी तरह आपको भी किसी काम की शुरुआत करने से पहले अपने लक्ष्य की रूपरेखा बना लेनी चाहिए ताकि आपको ये पता हो कि आगे आपको किन किन चीजों कि जरुरत होगी | उस सबके लिए आप पैसे कहाँ से Manage  करेंगे और किसी भी सामान को लेने के लिए सही जगह कौन सी होगी | आपके पास अगर पहले से ही सभी बातों की सही जानकारी होगी तो जीवन की लड़ाई लड़ना बहुत आसान हो जायेगा |

Sun Tzu कहते है की जो सेना नायक इन सभी बातों  को ध्यान में रख कर युद्ध की तैयारी करता है वो जीत के बहुत करीब होता है  और सबसे बड़ी बात ये है कि कभी भी अपनी योजना किसी को न बतायें | कहने का मतलब ये  है की अपने पूरे पत्ते आप कभी न खोले | हमेशा अपने विरोधी को धोखे में रखें | जैसे जब आप युद्ध के लिए तैयार हो तो ऐसा लगना चाहिए की आप तैयार नहीं है |  जब आप शत्रु के पास हो तो शत्रु से दूर दिखना चाहिए | अपने विरोधी को धोखे में रखने के लिए हमेशा ये दिखावा करते रहना चाहिए की अभी आप तैयार नहीं है ताकि विरोधी निश्चिंत रहे और मौका मिलते ही आप उस पर हमला कर सकें | अपने गुस्से पर काबू रखें क्यों कि कई बार गुस्से में हम अपने सारे राज़ खुद ही खोल देते है और हमारे हारने के चांस बढ़ जाते है  | जो सेना नायक युद्ध में विजय प्राप्त करता है वो शुरू से ही अपने मन में सारे Calculation लगा लेता है और जो सबसे सही और सटीक गणना करता है वो जीत के अधिक करीब होता है |

2.WAGING WAR( युद्ध शुरू करना)

Sun Tzu लिखते है कि जब युद्ध की तैयारी की जाती है तो काफी पैसे की जरुरत पड़ती है  ,सैनिकों का भोजन ,रहने की व्यवस्था ,मनोरंजन की व्यवस्था, हाथी घोड़े हथियार और भी ऐसी कई चीजें जिनमें पैसा खर्च होता है | ठीक उसी तरह  जब आप भी अपने जीवन के किसी महत्वपूर्ण दौर की शुरुआत करते है , तो कई तरह के संसाधनों की आपको जरुरत पड़ती है , जैसे पैसे ,जगह ,सही दिशा और सभी का सहयोग | Sun Tzu लिखते है की यदि आप युद्ध शुरू करते है और अगर वो कई सालों तक चलता रहता है तो सैनिक कमजोर पड़ने लगते है और उनका उत्साह भी कम होने लगता है | बहुत लम्बे चलने वाले युद्ध में संसाधन भी कम होने लगते है ठीक इस तरह जब हम अपने लक्ष्य की शुरुआत करते है तो मन मे अपार उत्साह और विश्वास होता है की जिस काम में हाथ डाला है वो पूरा हो ही जायेगा लेकिन समय के साथ अगर वो पूरा न हो तो उत्साह भी कम होने लगता है और संसाधन भी | Real Example  लें तो अगर कोई इंसान किसी बड़े Competition की तैयारी करना शुरू करता है , तो सोचता है की हाँ ये काम मैं कर सकता हूँ लेकिन अगर किसी कारण वश वो सफल न हो पाए तो अंदर से टूटने लगता है | और जैसे ही आपके हथियार यानी उत्साह ,जोश ,सही फैसला और हिम्मत कम होती है , आप कमजोर पड़ने लगते है | उसी वक़्त विरोधी आपका फायदा उठाने की कोशिश करते है | चाहे वो पढ़ाई हो या किसी कंपनी में Job हर जगह हमारा कोई विरोधी होता ही है | इस लिए किसी भी लक्ष्य को पूरा करने में बहुत वक़्त बर्बाद करने को Sun Tzu  ने मूर्खता पूर्ण कहा है चाहे वो युद्ध का मैदान हो या हमारा जीवन | इसलिए Sun Tzu कहते है की  सेना नायक को अपने सैनिकों के अंदर क्रोध को भरना होगा , उसे अपने सैनिकों को बताना होगा की जीतना ही एक मात्र विकल्प है | ठीक इसी तरह आपको भी हार नहीं माननी चाहिए ,  ज्यादा वक़्त किसी भी काम को देने से अच्छा है की शुरुआत से ही न हारने वाली प्रवृत्ति रखें और जिस जोश के साथ काम को शुरू किया है उसी जोश के साथ जल्दी से जल्दी अपने लक्ष्य को प्राप्त करें |Sun Tzu  ने लिखा ही कि किसी काम को पूरा करने के लिए अगर सैनिकों को पुरस्कार दिया जाये तो उनका उत्साह और काम करने कि इच्छा बनी रहती है |ठीक ऐसे ही आप अपने सेना नायक खुद है अपने आप से भी कहिये की अगर ये काम पूरा हो गया तो में अपने लिए कुछ करूँगा , कुछ ऐसा जो में बहुत समय से करना चाहता था | अपने हर लक्ष्य के साथ एक इच्छा को पूरा  करने की कोशिश करते रहे | कहने का मतलब ये है की खुद ही अपने आप को हमेशा प्रोत्साहित करें | आपके लिए अपने लक्ष्य को पाना जरूरी है और उसके लिए ऐसी योजना बनाइये की हारने का कोई विकल्प ही न हो | हम सब खुद ही अपने भाग्य के विधाता होते है इसलिए हार होगी या जीत इसका फैसला हम खुद ले सकते है | तो बस अपने फैसले ऐसे लीजिये की सब आप पर गर्व करें और सबसे ज़रूरी आप खुद पर गर्व महसूस करें  |

3.ATTACK BY STRATAGEM( छल पूर्वक आक्रमण)  

Sun Tzu  लिखते है की शत्रु की सेना को मारने और राज्य को खत्म करने से ज्यादा अच्छा है की उसे अपने अधीन कर लिया जाये | अगर बिना लड़े ही आपका शत्रु आपके सामने समर्पण कर दे तो इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता | ठीक इसी तरह आपके शत्रु जैसे आपका गुस्सा , डर, अविश्वास ,चिंता और तनाव  इन सभी को आप लगातार सफलता का प्रयास करके अपने अधीन कर सकते है | आपके अंदर जीत का जूनून इतना होना चाहिए की ये सब शत्रु आपके रास्ते मे आ ही न पाएं | Sun Tzu ने बताया है कि विरोधी पर आक्रमण करने के बाद उसे अपने अधीन करना ही सबसे श्रेष्ठ होता है | आपकी सबसे सही योजना वो होगी जो आपके विरोधी की सभी योजनाओं को खत्म कर दें | ठीक ऐसे ही आप भी अपनी भविष्य की सभी योजनाएं ऐसी बनाइये जिनमे आपको हराने वाला कोई शत्रु न हो | कोशिश हमेशा ऐसी कीजिये कि आप कभी कुछ ऐसा करें ही न कि आपके शत्रु पैदा हों |

Sun Tzu  लिखते है सबसे अच्छा राजा वही होता है जो अपनी फ़ौज को लड़वाए बिना ही विरोधी राज्य पर कब्ज़ा करने का सामर्थ्य रखता है और अपने विरोधी को उखाड़ फेंकता है|  ऐसा करने से सेना नायक की सेना को भी कोई नुक़सान नहीं पहुँचता और जीत भी हासिल हो जाती है | इससे हम ये समझ सकते है की कभी कभी हम अपने गुस्से ,अपने डर , तनाव और चिंता को अपने ऊपर हावी कर लेते है और अपने आप को हारा हुआ मान लेते है लेकिन हमें ऐसा नहीं करना चाहिए | इन सभी नकारात्मक भावनाओं को निकाल कर बाहर कर देना चाहिए और अपने आप पर विश्वाश करना चाहिए |  Sun Tzu ने ऐसे 3 तरीके बताये है जिससे सेना नायक अपनी सेना को हरा सकता है |

1)अगर सेना नायक को यह  पता हो की सेना उसका आदेश नहीं मानेगी और फिर भी सेना नायक ने सेना को आगे बढ़ने का आदेश दे दिया है , तो राजा अपनी सेना के साथ हार जायेगा |  ठीक वैसे ही आप सभी पहले अपने लक्ष्य को सुनिसश्चित करें तभी कदम आगे बढ़ाये | जिस तरह किसी नयी जगह पर हमें सभी रास्तो का पता होना ज़रूरी होता है ताकि हम भटक न जाएँ ठीक उसी तरह जीवन के कठिन रास्तो के बारे में भी हमें जानकारी होनी चाहिए ताकि योजनाएं पहले से बनायीं जा सकें |

2)जिस तरह राजा अपने राज्य को संचालित करता है अगर ठीक उसी तरह वो अपनी सेना को भी संचालित करे तो सेना हार सकती है , क्यों की राज्य और सेना दोनों की जरूरतें  अलग अलग होती है| वैसे ही आपने जो लक्ष्य या काम चुना है उसके बारे मे सही जानकारी हासिल करें , क्यों की सभी कामों को करने का तरीका अलग अलग होता है और सभी चीजों को एक ही तराजू मे रख कर नहीं तौला  जा सकता |

३) Sun Tzu लिखते है कि सेना को पहले से बिना बताये अचानक ही उन्हें युद्ध के लिए आदेश दे देना राजा को हरा सकता है , क्यों की इससे सैनिकों का विश्वास राजा पर से  ख़त्म हो जाता है | ठीक इसी तरह बिना ये जाने की आप कोई काम कर सकते है या नहीं उस काम को करना आपको परेशान कर सकता है | आपको हमेशा मानसिक रूप से अपने आप को तैयार रखना चाहिए | में यही कहना चाहूंगा की ,  अपने और अपने लक्ष्य के बीच की सभी रुकावटों को चाहे वो भावनात्मक हो चाहे शारीरिक हो खत्म कर दीजिये और आगे बढ़िये |

4.TACTICAL DISPOSITIONS (युक्तिपूर्ण प्रबंधन)

Sun Tzu कहते है की एक अच्छा सेना नायक पहले खुद को हार की सम्भावना से दूर करता है और फिर उस अवसर का इंतज़ार करता है जब वह अपने दुश्मन को हरा सके | ठीक वैसे ही आप सब भी  हमेशा अपने आप को अपने लक्ष्य के लिए समर्पित करके तैयारियां पूरी रखें ताकि वक़्त आने पर आप अपना समय बर्बाद न करते हुए जीत के करीब पहुँच जाये | अगर आप वक़्त आने पर ही अपनी तैयारियों की शुरुआत करेंगे तो आपके विरोधी को जीतने के लिए बहुत वक़्त मिल  जायेगा | अपने आप को हार से सुरक्षित करना हमारे खुद के ही हाथ में होता है | हमारी जीत और हार का सारा श्रेय हमें ही जाता है | कई बार कुछ लोग अगर हार जाते है तो आस पास की परिस्थितियों को दोष देने लगते है , असल में वो लोग ऐसा अपनी गलतियों को छिपाने के लिए करते है  | Sun Tzu लिखते है की अगर कोई सेना नायक अपने आप को सुरक्षित करना जानता है , तो उसके रहने का स्थान जमीन के नीचे होता है और जब वो हमला करता है तो उसकी उंचाई और गति आसमान से भी ऊपर होती है और इस तरह उसकी जीत सुनिश्चित हो जाती है | ठीक इसी तरह आपको मेहनत हमेशा इतनी शान्ति से करनी चाहिए की जब आप सफलता  प्राप्त कर लें तो आपके नाम का शोर चारों तरफ सुनाई दे | Sun Tzu लिखते है की पतझड़ के मौसम में सूखी हुए पत्तियों को इकठ्ठा करना कोई बड़ी बात नहीं होती | न ही सूरज और चाँद को देख लेना आपकी नजर तेज़ होने की निशानी है | ये सब काम कोई भी कर सकता है | बात तो तब है जब आप सबसे अलग करें | सबसे नकारात्मक परिस्थितियों में भी अपनी जीत निश्चित कर लें , और कुछ ऐसा करें जो असाधारण हो |

Sun Tzu कहते है की सबसे उत्तम लड़ाई वो होती है जो केवल जीती ही नहीं जाती बल्कि सभी संसाधनों का उचित प्रयोग कर और बिना किसी गलती के जीती जाती है अगर जीत आपके अंदर घमंड लाती है तो उसे जीत नहीं माना  जा सकता | कई बार सफलता हमारे अंदर घमंड भर देती है और अपने ही Attitude में सबसे बात करने लगते है | अपने आगे किसी को कुछ नहीं समझते लेकिन ये गलत है | ऐसा करने से आप आलोचना का शिकार होते है | हो सकता है की कोई आपके सामने आपके बारे में कुछ न बोले लेकिन आपकी पीठ पीछे आपकी बुराइयां ज़रूर होंगी और इस तरह की सफलता का कभी कोई अर्थ नहीं रह जाता | इसलिए हमेशा जीत की तैयारी सोच समझ कर करें ताकि सफलता आपने जैसा सोचा हो उससे भी अच्छी मिले और जीत शानदार हो |

5.ENERGY(ऊर्जा / निर्देशन)

Sun Tzu लिखते है की काफी बड़ी सेना पर नियंत्रण करने का भी वही तरीका है,  जैसे कुछ लोगों को नियंत्रित करने का है |बस सेना नायक को ये पता होना चाहिए की बड़ी सेना को छोटे छोटे भागों में विभाजित कैसे किया जाये | ठीक ऐसे ही आपको भी ये पता होना चाहिए की किस तरह एक एक कदम करके अपने लक्ष्य तक आप पहुँच सकते है | कहने का मतलब है की अगर आपके लक्ष्य तक पहुँचने में कोई चीज आपको रोक सकती है तो उसे ख़तम करने के सभी तरीके आपको मालूम होने चाहिए |  जैसे मान लीजिये की आप बहुत दिनों से किसी परीक्षा के आने का इंतज़ार कर रहे थे और सोच रहे थे की जब परीक्षा कि तारीख आएगी में तब से ही तैयारी शुरू करूँगा और अचानक एक दिन आपको पता लगता है की वो परीक्षा कुछ ही दिनों में होने वाली है और आप चिंतित हो जाते है की आपने तो तैयारी की ही नहीं | इस लिए आप हमेशा जो पाना चाहते है उसकी तैयारी पूरी रखें ताकि जब भी सही समय आये आप घबरा न जाएं | Sun Tzu  लिखते है कि सेना नायक को हमेशा विरोधी सेना के कमजोर और मजबूत पक्षों को ध्यान में रखना चाहिए, ताकि आपकी सेना हर परिस्थिति के लिए पहले से ही तैयार हो| ठीक उसी तरह आप भी अपने मजबूत और कमजोर पक्षों को पहले ही समझ लें ताकि शुरुआत में कमजोर पक्षों पर काम किया जा सके और मजबूत पक्षों को कुछ कम समय देकर भी पूरा कर लिया जाये | Sun Tzu कहते है की सामने से वार करके जीतना या हारना आप निश्चित कर सकते है लेकिन कुछ तरीके अपने पास हमेशा ऐसे भी रखें जो शत्रु को पता ही न चले | ऐसा नहीं है की इसे पीछे से वार करना कहते है बल्कि इसे समझदारी के साथ युद्ध का सञ्चालन करना कहा जाता है | Sun Tzu लिखते है कि सेना नायक को अपनी सेना को तूफ़ान की तरह तेज़ बनाना चाहिए जो रास्ते में आने वाले पहाड़ो को भी हिला देता है |  उसी तरह आपको भी हर प्रकार की परेशानी को खत्म करने के लिए अपने आपको मजबूत बनाना चाहिए और अडिग रहना चाहिए | सभी निर्णय बाज कि तरह पैनी नजर से लेने चाहिए जो की हजारो फ़ीट ऊँचे से भी अपने शिकार को देख कर उस पर वार करना जानता है | ठीक ऐसे ही आपकी आँखों में दिन रात आपके सपने को पूरा करने का जूनून होना चाहिए | ताकि मौका मिलते ही बाज की तरह झपट कर आप उसे अपना बना सकें |

अच्छा सेना नायक वो होता है जो अपनी कुछ चीजों का त्याग कर देता है , ताकि शत्रु उन चीजों को छीनने के लिए आगे आये और सेना नायक उन पर वार कर सके| ठीक ऐसे ही  कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है तो अगर कभी आपके और आपके लक्ष्य के बीच कोई ऐसे चीज आ जाये जो आपको बहुत पसंद है तो भी उसे त्याग दीजिये | और ये सोचिये की एक बार लक्ष्य प्राप्त हो जायेगा तो में इस लायक बन जाऊंगा की अपनी पसंद की चीज फिर से ला सकूँ | अपनी सारी ऊर्जा बस एक ही तरफ लगा दीजिये ताकि कोई चाहकर भी आपको रोक न पाए |

6.WEAK POINTS AND STRONG(कमजोर और मजबूत पक्ष)

दोस्तों SunTzu लिखते है की जो योद्धा  युद्ध के मैदान में पहले आता है , वो युद्ध के लिए तैयार होता है और अपने शत्रु का इंतज़ार करता है और जो बाद में आता है वो थका हुआ होता है | इसलिए चतुर योद्धा हमेशा अपने शत्रु पर भारी पड़ता है और वो शत्रु को कभी अपने पास पहुँचने तक का मौका नहीं देता|  ठीक ऐसे ही आपके शत्रु है “डर , गुस्सा अविश्वास , तनाव चिंता “ इससे पहले की ये सब आप पर हावी हो जाये आप इन पर हावी हो जाइये ताकि किसी भी परेशानी में आप कमजोर न पड़े | हमेशा अपने सभी कमजोर पक्षों को पहले से पता कर लेना चाहिए क्यों की युद्ध जीतने का सबसे अच्छा तरीका यही है की आप अपने सभी कमजोर पक्षों पर एक साथ हमला करे | हम सब की कुछ खूबियां और कुछ कमजोरियां होती है , अपनी खूबियों को बाहर निकालिये और कमजोरियों को ख़तम करने की कोशिश कीजिये | Sun Tzu लिखते है की जिस जगह  युद्ध होने वाला है उस जगह और युद्ध के समय के बारे में पूरी जानकारी रखना भी युद्ध जीतने का एक अहम् हिस्सा होता है ठीक इसी तरह आप भी अपनी तैयारियों के सभी पहलुओं के बारे में पहले से ही सब जान ले | -Sun Tzu कहते है कि सेना नायक को हमेशा अपनी सेना की तुलना शत्रु की सेना से ज़रूर करनी चाहिए ताकि अगर अपनी सेना में कोई कमी रह गयी है तो उसे पूरा किया जा सके | ऐसे ही आप भी अपने अंदर की सारी Negetivity को निकाल कर बाहर कर दीजिये | Sun Tzu लिखते है कि जिस तरह पानी बर्तन के अनुसार अपना आकर बदल लेता है उसी तरह युद्ध की कोई शर्त  नहीं होती | जीत के लिए साम दाम दंड भेद जो भी अपनाना पड़े अपनाइये बस जीतना है ये दिल और दिमाग पर अच्छे से लिख लीजिये ताकि एक सेकंड के लिए भी मन में कोई और विचार न आये |

तो मुझे पूरी उम्मीद है कि आपको Sun tzu द्वारा लिखित बुक “The art of war” का पहला part बहुत पसंद आया होगा मैं जल्द ही आपके लिए इस वीडियो का दूसरा पार्ट लेकर आऊंगा तो चलिए मिलते हैं अगले वीडियो में आपका समय शुभ हो|