The Art of Seduction

नमस्कार दोस्तों मैं एक बार फिर से आपके लिए अपने चैनल का एक नया वीडियो लेकर आया हूं जो कि रॉबर्ट ग्रीन की किताब The Art of Seduction पर आधारित है | इस किताब में लेखक रॉबर्ट ग्रीन ने हमें दूसरों को control करने के बहुत से तरीके बताएं हैं | दोस्तों में एक-एक करके आपको वह सभी तरीके डिटेल में समझाऊंगा और यह भी बताऊंगा कि किस तरह आप उन्हें इस्तेमाल करके दूसरों को आकर्षित कर सकते हैं और उनसे अपनी बात मनवा सकते हैं |
दोस्तों प्रलोभन का मतलब है किसी भी व्यक्ति को लालच देना और उसे अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना | शातिर और शक्तिशाली लोग हमेशा से आम लोगों का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करते रहे हैं | आज के युग में भी बिजनेस में और राजनीति में रोमन का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया जाता है |

दोस्तों प्रलोभन का खेल मानसिकता का खेल है ना की सुंदरता का और कोई भी व्यक्ति इसमें महारत हासिल कर सकता है उसे केवल दुनिया को एक अलग नजरिया चाहिए और एक प्रलोभन की नजरों से देखना होगा | किसी भी व्यक्ति को झांसा देने के लिए आपको उसे बताना होगा की आप उसकी कितनी कद्र करते हैं और वह कितना लायक है |

किसी भी व्यक्ति को लुभाने के लिए आपको दो बातें का ध्यान रखना होगा, सबसे पहले आपको अपने आप को समझना होगा कि आपके अंदर ऐसी कौन सी विशेषता है जो लोगों को आपकी और आकर्षित कर सकती है और दूसरा आपको अपने टारगेट को समझना होगा कि आप किस तरह से उसे अपनी और आकर्षित कर सकते हैं |

दोस्तों रोबोट ग्रीन ने हमें लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के 24 नियम बताए हैं | तो चलिए शुरुआत करते हैं पहले नियम से |

1. Choose The Right Victim – सही शिकार को चुने


आपको ऐसे शिकार को चुनना होगा जिसके जीवन की किसी कमी को आप पूरा कर सके | उन लोगों को प्रभावित करने की कोशिश ना करें जो हमेशा आपको खुश करने की कोशिश करते हैं क्योंकि इसके बदले में वह आपसे कुछ ना कुछ चाहते हैं | आपको ऐसे ही लोगों को ढूंढना है जिनके जीवन की कमियों को आप आसानी से जान सकते हैं और उन कमियों को पूरा करने का संकेत दे सकते हैं | उन लोगों को ढूंढें जो सूक्ष्म संकेत देते हैं, जैसे आपकी उपस्थिति में शर्माते हैं है, कि वे आप से प्रभावित होने के लिए तैयार हैं |

 

2. Create a False Sense of Security — Approach Indirectly – सुरक्षा की झूठी तस्वीर दिखाएं


अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ नया रिश्ता बनाना चाहते हैं जो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और आप सीधे संपर्क करके उसके आगे अपना प्रस्ताव रखते हैं या उनसे कुछ भी मांगते हैं तो आप उनके सुरक्षा कवच को और भी मजबूत कर देते हैं | उनके सामने कृपया अपना प्रस्ताव रखने की बजाय किसी तीसरे व्यक्ति के माध्यम से उनसे संपर्क करें और असल बात करने से पहले उनसे दोस्ती का रिश्ता बनाए | उन्हें यह महसूस कराएं कि आप केवल उनके साथ दोस्ती करना चाहते हैं और कुछ नहीं |

 

3. Send Mixed Signals – अपने शिकार की ओर मिश्रित संकेत भेजें


एक बार जब आप किसी से संपर्क करते हैं और बात करना शुरू कर देते हैं तो अपने बारे में उसे सब कुछ ना बताए | अपने बारे में सामने वाले व्यक्ति को सब कुछ ना बताने से उसकी दिलचस्पी आपने बनी रहेगी | इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप उन्हें अपने बैकग्राउंड और अपने असली इरादों के बारे में कभी ना बताएं क्योंकि अगर आप पहले ही उन्हें अपने बारे में बता देंगे तो वह आपके इरादे जान जाएंगे और आप में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं लेंगे जिसके कारण आप उन्हें अपने वश में नहीं कर पाएंगे |

4. Appear to be an Object of Desire


अपने शिकार के सामने अपने बारे में ज्यादा बोल कर खुद को मूर्ख ना बनाए, लेकिन जब आप किसी को जीतने की कोशिश कर रहे हों तो आपको ज्यादा विनम्र भी नहीं होना चाहिए क्योंकि विनम्रता से वह आप से प्रभावित नहीं होंगे | अगर आप अपने शिकार को प्रभावित करना चाहते हैं तो आपको अपनी उपलब्धियों के बारे में उन्हें बताना होगा | अपने सबसे महत्वपूर्ण रिश्ता और सफलताओं के बारे में दूसरों को जरूर बताएं | ऐसा करने से सामने वाले को आप की सामाजिक स्थिति और आपकी वैल्यू का पता चलेगा और वह आपसे दोस्ती करने के महत्व को समझेगा | कई बार तो लोग खुद आपसे दोस्ती करने की पहल करेंगे |

 

5. Create a Need — Stir Anxiety and Discontent – एक आवश्यकता बनाएँ – चिंता और असंतोष


लोगों को तब तक आकर्षित या प्रलोभित नहीं किया जा सकता जब तक वह अपने आप को संपूर्ण समझते हैं | अपने शिकार के सामने अपने आप को ऐसी विशेषताओं के साथ प्रदर्शित करें जिनकी उसमें कमी है और उसके बाद उसे यह दिखाएं कि आप उस कमी को कैसे पूरा कर सकते हैं | लोग हमेशा उन चीजों और गुणों की तरफ आकर्षित होते हैं जो उनके पास नहीं होती | उदाहरण के तौर पर गरीब लोग अमीर लोगों के धन और उनकी सामाजिक स्थिति की ओर आकर्षित होते हैं | इसलिए आपको अपने शिकार को यह दिखाना होगा कि आपके पास ऐसा क्या है जो उनके पास नहीं है और आप उस कमी को कैसे पूरा कर सकते हैं |

 

6. Master The Art of Tnsinuation – उकसाने की कला को सीख


जिन लोगों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं अगर आप उनके साथ बहुत सीधे तरीके से पेश आते हैं तो वह आपसे डर सकते हैं और आप के खिलाफ बदल भी सकते हैं | आपको अपने शिकार को सूक्ष्म रुप से संकेत देने होंगे बिना अपने असली इरादे बताएं जिससे उन्हें लगी कि वह खुद आपसे संपर्क करने की पहल कर रहे हैं | मनुष्यों की प्रकृति ऐसी होती है कि जो चीज उन्हें आसानी से मिल जाती है वह उसका मूल्य नहीं समझते और केवल उसी चीज की कीमत समझते हैं जिसे पाने के लिए उन्हें मेहनत करनी पड़ती है | इसलिए आपको लोगों से सीधे बात करने की बजाय उन्हें पहल करने का मौका देना होगा |

 

7. Enter Their Spirit – लोगों के अनुसार चलें


यदि आप लोगों के मन को बदलने की कोशिश कर रहे हैं, तो पहले उनके नियमों के अनुसार खेलते रहें। दर्पण बनकर शुरू करो, और वे आपके लिए खुलेंगे | किसी भी व्यक्ति की मानसिकता को बदलने के लिए आपको पहले उसके जीवन के नियमों और उसूलों के बारे में जानना होगा | आप शुरू में ही अपने नियम दूसरों पर नहीं छोड़ सकते | किसी भी व्यक्ति को प्रभावित करने के लिए पहले आप को उसके नियमों का पालन करना होगा उसके बाद ही आप उनकी मानसिकता और विचारों को बदल पाएंगे |

 

8. Create Temptation – प्रलोभन की भावना को जगाएं


अपने शिकार की कमजोरी को ढूंढे और उससे खेलने की कोशिश करें | उसके आदर्श का पता लगाएं जहां वह पहुंचना चाहता है और उसे संकेत दे कि आप उसे उसके आदर्श तक ले कर जा सकते हैं | कहने का मतलब यह है दोस्त कि हर व्यक्ति अपने जीवन में कुछ बड़ा करना चाहता है या पाना चाहता है | आपका काम यह पता लगाना है की जिसे आप प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं वह क्या पाना चाहता है | उसके बाद आपको उन्हें रास्ता दिखाना होगा कि आप उन्हें वहां तक कैसे पहुंचा सकते हैं |

 

9. Keep Them in Suspense – उन्हें रहस्य में रखें


जब लोगों को यह पता चल जाता है कि वह आपसे क्या उम्मीद कर सकते हैं तब आपका नियंत्रण उन पर से टूट जाता है | आपका काम है उन्हें समय समय पर सरप्राइज़ देकर उनकी रुचि अपने आप में बनाए रखना | अपने शिकार से ज्यादा खुलने मिलने पर वह आपके बारे में जानकारी हासिल कर सकता है और आप के इरादों को भी जान सकता है | अगर वह आपकी मानसिकता को समझ गए तो आपका उन पर कोई नियंत्रण नहीं रह जाएगा | इसलिए अपने शिकार को कभी यह ना बताएं कि वह आपसे ज्यादा से ज्यादा क्या उम्मीद कर सकते हैं | उसके सामने अपने आपको एक रहस्य की तरह बनाकर रखें जिसे वह पूरी तरह कभी ना जान पाए | ऐसा करने से उसकी दिलचस्पी आप में बनी रहेगी |

 

10. Use the power of words – शब्दों की शक्ति का उपयोग करें


यदि आप एक प्रस्तुति दे रहे हैं, उदाहरण के लिए, दर्शकों को अपनी तरफ से बताएं कि वे क्या सुनना चाहते हैं इसे सुखद बनाने के द्वारा अपने तर्क को समझें | आपको यह पता लगाना है कि लोग किस तरह की बात करना पसंद करते हैं और किन बातों में दिलचस्पी लेते हैं | आपको उनकी दिलचस्पी वाले टॉपिक पर ही उनसे बात करनी चाहिए जिससे कि उनकी तेजस्वी आपके अंदर बनी रहे | ऐसा करने से आपके शिकार को खुद में और आप में सामान्यत आए नजर आएंगी और वह आपसे बातचीत करना पसंद करेंगे |

 

11. Pay attention to detail – विस्तार पर ध्यान दें


अपने शिकार को लुभाने के लिए उसे यह दिखाएं कि आप ध्यान से उसकी बात सुन रहे हैं क्योंकि आप उसका ख्याल रखते हैं लेकिन असल में आप उसकी कमजोरियों को जानने के लिए ऐसा करते हैं | आपको उसे यह दिखाना होगा कि आप उसका ख्याल रखते हैं लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि आप ऐसा जरूरत से ज्यादा ना करें नहीं तो वह इस बात का फायदा उठाने की कोशिश करेगा | असल में आपको अपने शिकार की ज्यादा से ज्यादा कमजोरियों को जानना है ताकि आप बाद में उनका इस्तेमाल उसे प्रदूषित करने में कर सकें |

 

12. Poeticise your presence – अपने सुखद अनुभव दिखाएं


अगर आप खुद एक दुख भरा जीवन जी रहे हैं तो आप लोगों को कभी आकर्षित नहीं कर पाएंगे और ना ही उन्हें जीत पाएंगे | अपने आपको सुखद अनुभव के साथ जोड़कर रखें ताकि आप का शिकार आपकी कमी महसूस करे जब आप उसके पास ना हो | आज के युग में कोई भी व्यक्ति किसी दुखी व्यक्ति के साथ समय नहीं बताना चाहता | ऐसे व्यक्ति को कोई पसंद नहीं करता जो दुखी रहता है और अपने जीवन को खुलकर नहीं जीता | इसलिए आपको लोगों को यह दिखाना होगा कि आप अपने जीवन मैं सुखी है और खुलकर उस का आनंद उठा रहे हैं | ऐसा करने चाहिए लोगों की आप में दिलचस्पी बढ़ेगी और वह आपका साथ पसंद करेंगे|

तो दोस्तों अगर आपको हमारा यह वीडियो पसंद आया तो इस वीडियो को जरूर लाइक और शेयर कीजिए ताकि हमें प्रोत्साहन मिले और हमारे चैनल Brain बुक को जरूर सब्सक्राइब कीजिए ताकि आप robert green ki बुक the art of seduction ke अगले पार्ट को मिस ना करें| तो मिलते हैं अगले वीडियो में आपका समय शुभ हो|

तो दोस्तों हमें पूरी उम्मीद है कि robert green ki बुक the art of seduction बुक का पहला पार्ट आपको बहुत पसंद आया होगा और अगर आपने उस पहले पार्ट को नहीं देखा तो आप डिस्क्रिप्शन में दिए हुए लिंक पर जाकर उसे देख सकते हैं. इस किताब में लेखक रॉबर्ट ग्रीन ने हमें दूसरों को control करने के बहुत से तरीके बताएं हैं | दोस्तों में एक-एक करके आपको वह सभी तरीके डिटेल में समझा रहा हूँ इस पार्ट में मैं आपको बताऊंगा कि किस तरह आप उन्हें इस्तेमाल करके दूसरों को आकर्षित कर सकते हैं और उनसे अपनी बात मनवा सकते हैं |