HELLO BOOK LOVERS आपका स्वागत है हमारे चैनल Brain Book में , एक ऐसा अकेला चैनल जहां पर आप देख सकते हैं Complete Book Summaries | आज मैं  आपके लिए जो वीडियो लेकर आया हूँ और जिस किताब के बारे में हम बात करने वाले है उसका नाम है 92 Little Tricks For big success in relationships और इस किताब की Writer हैं Leil Lowndes | इस किताब में 92 ऐसी TRICKS बताई गयीं है जिससे हम अपने रिश्तों को अच्छा बना सकते हैं और किसी भी इंसान से IMPRESSIVE तरीके से बात कर सकते हैं | आपने इससे पहले भी इस BOOK के दो PART  सुने और उन्हें बहुत पसंद किया | इसके लिए आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद | मैंने इस BOOK को 4 PARTS में DIVIDE किया है ताकि आपको इस किताब के अंदर लिखी हुई हर एक TRICK को बेहतर तरीके से समझा सकूँ | आज मैं आपको इस BOOK के तीसरे PART की SUMMARY सुनाने वाला हूँ | तो चलिए शुरुआत करते हैं TRICK 46 के साथ |

Trick 46 : How to Really Make It Clear to Them

किसी भी बात की सफाई अन्य लोगों को कैसे दें

जब भी हम नए लोगों से बात करते हैं  तो उन्हें अपने बारे में बताना चाहते हैं   लेकिन अगर कोई व्यक्ति सिर्फ अपने बारे में कहता है और आपकी बात नहीं सुनना चाहता या फिर आपसे गलत बोलता  है तो हमें उसे सही करने की बहुत ज़रुरत होती है | ऐसे में ये ज़रूरी है कि सबसे पहले हम उनकी बातों को सुनें और समझें  और सही बात पर अपने POSITIVE REACTION दें | उसके बाद आप अपनी बात कहना शुरू करें और उनकी ADVICE माँगे |

ऐसे में जब सामने वाले व्यक्ति को ये लगता है कि आप उसे IMPORTANCE दे रहे हैं  तो आपके लिए अपनी बात की सफाई देना और अपनी बात समझाना बहुत आसान हो जायेगा |

Trick 47 : How to Make Them Feel You Empathize

दूसरों को कैसे बताएं की आप उनकी भावनाओं को समझते है

जब भी हम किसी व्यक्ति से बात करते हैं और वो व्यक्ति हमारी बात ध्यान से सुनता है तो  हाँ ,  हूँ  या छोटे शब्दों में ही जवाब देता है | ऐसे में Writer लिखतीं हैं कि आप अपनी FEELINGS  को और भी अच्छी तरीके से कुछ Special Words के साथ EXPRESS कर सकते है | जैसे

आपने जो काम करने का फैसला लिया है मैं उसे मानता  हूँ या  ये बहुत INTRESTING  है |

ऐसे शब्द आपको अपनी EMOTIONS  को POSITIVE तरीके से रखने का मौका देता है और सामने वाले को ऐसा भी लगेगा की आप उनकी बातों को समझ रहे हैं |

Trick 48  :How to Make Them Think You See/Hear/Feel It Just the Way They Do.

उन्हें कैसे बताएं कि वह जो महसूस करते हैं ठीक वैसा ही आप भी उनके लिए महसूस करते हैं

जब भी हम किसी नए व्यक्ति से मिलते हैं तो उस व्यक्ति से दोस्ती करना हमारे लिए तब ज्यादा आसान होता है जब हम ठीक उसी व्यक्ति की तरह देखते हैं , उसी की तरह सुनते हैं और उसी की तरह महसूस करते हैं और जब सामने वाला व्यक्ति यह समझता है कि वो  और आप दोनों एक ही तरह के एक ही nature के हैं तो वह आपकी सारी बातों को समझता है | इसलिए हमेशा सामने वाले व्यक्ति की सही बातों में उसका साथ दें | जब दोनों एक जैसे होते हैं तो उन्हें बात करना उन्हें समझना बहुत आसान हो जाता है

Trick 49 :  How To Make Them Think We Instead Of You vs Me

मैं और तुम छोड़ कर हम किस तरह अपनाएं

जब भी कोई व्यक्ति मैं ऐसा कर सकता हूं या मैं वैसा कर सकता हूं या तुम यह नहीं कर सकते  यह बोलता है तो इसका EFFECT  बहुत ही NEGATIVE तरीके से पड़ता है | अगर हम किसी भी बात को चाहे वह NEGATIVE हो या POSITIVE बोलने के लिए केवल हम ऐसा नहीं कर सकते यह हमें ऐसा करना चाहिए ये कहेंगे  तो आप जिस से दोस्ती करना चाहते हैं वह व्यक्ति आपसे ज़रूर IMPRESS  होगा और आपके लिए ये Trick काम कर जाएगी |

[shop_promo_link]

Trick 50 :  How to create a friendly private joke with them

POSITIVE  तरीके से उनके साथ मज़ाक  कैसे करें

जब भी आप पहली बार किसी अजनबी व्यक्ति से मिलें और आप उनसे दोस्ती  करना चाहें तो कोई ऐसा Special Moment जिसमें आप पहली बार उनसे बात कर सकें और कुछ ऐसे शब्द ढूंढिए जिसमें आप दोनों खुलकर हंस सकें और अच्छा महसूस कर सकें | ठीक वैसे जैसे कि आप अपने पुराने दोस्त के साथ किया करते थे | ऐसा करने से आप अपने किसी ख़ास  व्यक्ति के साथ बहुत ही अच्छा वक़्त बिता सकते हैं जो आपको हमेशा याद रहेगा |

Trick 51 :  how to compliment someone

किसी खास व्यक्ति की प्रशंसा कैसे करें

इस Trick  के लिए writer लिखतीं हैं  कि किसी भी व्यक्ति की तारीफ़ सीधे  उसके सामने करने से अच्छा है कि आप उसके किसी खास दोस्त के सामने उस व्यक्ति की तारीफ़  करें | इससे जब भी आप अपने दोस्त की तारीफ़ करेंगे और जब आपके दोस्त का दोस्त , आपके दोस्त को बताएगा कि आपने उसकी तारीफ़  की है तो वह व्यक्ति आप पर शक नहीं करेगा इस तरह आमने सामने न रह कर भी एक बहुत ही मजबूत रिश्ते की शुरुआत हो सकती है |

Trick 52 :  How to be a carrier pigeon of good feelings

अच्छी भावनाओं का संवाहक कैसे बने

आप सभी ने सुना होगा कि पहले के जमाने में कबूतर चिट्टियां एक जगह से दूसरी जगह ले जाया करते थे | हमारी चिट्ठियों में लिखी सारी बातें हमारे अपनों तक पहुंच जाया करती थीं | Writer  लिखतीं हैं कि ऐसी अच्छी बातें अगर आप किसी के बारे में सुनते हैं तो आपको वह बातें जल्दी से जल्दी उस व्यक्ति तक पहुंचा देनी चाहिए | अगर आप किसी व्यक्ति के पास सिर्फ अच्छी बातें अच्छी ख़बरें  ही ले जाएंगे तो रिश्ते को मज़बूत बना सकते हैं |

Trick 53 :  How to make them feel your admiration

लोगों को  कैसे एहसास करायें कि आप उनकी प्रशंसा करते हैं

अगर आप किसी नए व्यक्ति के साथ बात कर रहे हैं तो सबसे पहले बातों के दौरान सामने वाले व्यक्ति के बारे में कुछ Positive Lines या शब्द ज़रूर कहिये  | लेकिन इतनी ज्यादा भी तारीफ़ मत कीजिये कि सामने वाले व्यक्ति को ऐसा लगे की आप उसकी चापलूसी कर रहे हैं | किसी की तारीफ़ करने के लिए हमेशा उसकी ACTIVITIES  को ध्यान से देखिये | Writer लिखतीं हैं कि हर व्यक्ति की अपनी खूबी होती है बस आपको उस खूबी को पहचान कर उस व्यक्ति की तारीफ करनी है |

Trick 54 :How to Win Their Hearts by Being an “Undercover Complimenter”

गुप्त रूप से प्रशंसक बन कर लोगों का दिल कैसे जीतें

दोस्तों  आप जब भी किसी से बात करें तो बातों के बीच में कुछ ऐसी बातें भी करें जो सामने वाले के दिल के बहुत करीब हों और आपकी बात सुन कर उसे अपने पुराने दिन या कोई किस्सा याद आ जाए |  ख़ुशियाँ बाँटना बहुत मजेदार होता है और किसी व्यक्ति को उसकी पुरानी अच्छी बातें याद दिलाना भी ख़ुशियाँ बांटने का एक बहुत अच्छा तरीका है |

Trick 55 :How to Make ’Em Never Forget You with a “Killer Compliment”

मैं आपको कभी भूल ही नहीं सकता  दूसरों को इसका एहसास कैसें दिलाएं

अगर आप किसी व्यक्ति के साथ दोस्ती बढ़ाना चाहते है या  ऐसा चाहते है कि लोग आपके बारे में तारीफ करें तो Writer इस  Trick को Killer Compliment कहती हैं | Killer Compliment वो होता है जब हम किसी व्यक्ति की पर्सनल चीजों की तारीफ करते हैं और वो व्यक्ति EMOTIONAL  हो कर उन चीजों को और भी ज्यादा अच्छा बनाने की कोशिश करता है जैसे अगर कोई बोले की आपकी आँखें कितनी सुन्दर है , या आपकी आवाज़ कितनी प्यारी है | इसलिए अगर आप किसी को अपना बनाना चाहते है और उसके साथ अपना FUTURE  देखते हैं तो उस व्यक्ति के अंदर कोई एक खूबी ज़रूर पता कीजिये |

Trick 56 :How to Make ’Em Smile with “Itty-Bitty Boosters”

“थोड़े शब्दों ” से उन्हें खुश कैसे करें

Writer  लिखतीं हैं कि अगर आप किसी की तारीफ उसी Present Moment में कर रहे हैं  जिस वक़्त आप उसके साथ हैं तो बहुत बड़े बड़े शब्दों में न करके छोटे छोटे शब्दों में कीजिये |  जैसे Well Done , Cool , Nice Job वगैरह | इससे आप छोटे छोटे शब्दों से भी दूसरों को बहुत सारी बड़ी बड़ी  ख़ुशियाँ दे पाएंगे |

Trick 57  :How to Praise with Perfect Timing

सही समय में प्रशंसा कैसे करें

हर काम का एक सही वक़्त होता है और Writer लिखतीं हैं कि अगर आप किसी वक़्त सामने वाले की तारीफ़ करना चाहते है तो ज्यादा वक़्त न लगाएँ | उसी वक़्त अचानक से उसकी तारीफ़ कर दें | अगर आप ऐसा सोचेंगे कि बाद में करूँगा या अकेले में करूँगा तो सही वक़्त निकल जायेगा और अचानक मिलने वाली तारीफ सभी लोगों को बहुत अच्छी लगती है |

Trick 58  :How to Make ’Em Want to Compliment You

दूसरे लोगों से अपनी तारीफ कैसे करवाएं

Writer लिखतीं हैं कि जब भी कोई आपकी तारीफ़ करे तो बदले में आपको भी उसके धन्यवाद में या उसकी तारीफ़ में कुछ शब्द कहने चाहिए | इससे फायदा ये है कि जिस व्यक्ति को अपनी तारीफ पसंद होगी वो खुद  अपनी ही तारीफ सुनने के लिए पहले आपकी तारीफ करेगा | क्योंकि उसे पता होगा की आप भी तारीफ के बदले तारीफ करते है और इस तरह आपका काम हो जायेगा |

Trick 59  :How to Make a Loved One Feel You Are THE Partner for Life

आप अपने जीवन साथी से प्यार कैसे करें जो आप उनके लिए महसूस करते है

अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो उसकी तारीफ करें और हर वक़्त हर बात में उन्हें ये बताते रहें कि  आप उनसे प्यार करते हैं | अपने पसंदीदा व्यक्ति का हर सही काम में साथ देना और उसे Encourage करना भी एक तरीका है |  जो आप उनके लिए महसूस करते है उसे शब्दों में बताना भी ज़रूरी है लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है उसे एहसास दिलाना |

Trick 60 :How to Sound More Exciting on the Phone

फ़ोन पर EXCITED  कैसे दिखें

Writer लिखतीं हैं कि अगर आप किसी व्यक्ति से  आमने सामने से बात करते है तो हमें उस व्यक्ति को अपनी ख़ुशी , अपना दुःख या कोई भी एहसास दिखाना आसान होता है  क्योंकि हमारी बातों के जैसे ही REACT हमारी BODY करती है | लेकिन अगर हम किसी से फ़ोन पर बात करते है तो हमें ज्यादा Expressive होना चाहिए | अपने हर एहसास को शब्दों में बताने की खूबी हमारे अंदर होनी चाहिए |  इसके लिए जब भी आप फ़ोन पर किसी से बात करें तो ऐसा महसूस करें कि वो व्यक्ति आपके सामने ही बैठा है और उसी अंदाज़ में आप उससे बात करें | इस तरह आप फ़ोन पर भी अपने सारे एहसास उस व्यक्ति को बता पाएंगे |

Trick 61 :How to Sound Close (Even if You’re Hundreds of Miles Away)

हज़ारो मील दूर होने पर भी उन्हें पास होने का एहसास कैसे दिलाएं

Writer लिखतीं हैं कि अगर आप अपने किसी ख़ास व्यक्ति से बहुत दूर है और उन्हें ये एहसास दिलाना चाहते है कि  आप उनके पास है तो फ़ोन पर बात करते वक़्त आप उनका नाम ज़रूर लें | आमने सामने बात करने पर नाम लेना ज्यादा नाटकीय यानि Dramatic लगता है लेकिन फ़ोन पर बात करते वक़्त अपने ख़ास व्यक्ति का नाम लेना उन्हें आपके पास होने का एहसास दिलाएगा |

[shop_promo_link]

Trick 62 :How to Make ’Em Happy They Called You

उनके फ़ोन करने पर उन्हें कैसे दिखाएं की आप  खुश हैं

जब भी हमें कोई व्यक्ति फ़ोन करता है तो आपको फ़ोन उठाने से पहले ही थोड़ा मुस्कराना  चाहिए और फिर फ़ोन उठाना चाहिए | आपका पहले मुस्कराना आपके मूड को ठीक कर देता है और आप सामने वाले व्यक्ति से ज्यादा Positive अंदाज़ में ख़ुशी के साथ बात करते है जिससे सामने वाले व्यक्ति को ऐसा लगता है कि  उनसे बात करके आप खुश हैं |

Trick 63 :How to Get What You Want on the Phone from Big Shots

आप बड़े Famous  लोगों से जो चाहते है वो फोन कॉल से ही कैसे प्राप्त करें

अगर आप किसी बड़े या Famous व्यक्ति से अपना कोई काम करवाना चाहते है तो Writer लिखतीं हैं कि आप उस व्यक्ति से जुड़े लोगों से दोस्ती बढ़ाइए , हो सके तो उनकी तारीफ कीजिये  या उनके लिए कुछ काम भी कर सकते है | अपना काम करवाने के लिए अगर आपको किसी से सामने झुकना पड़े तो कुछ सोचिये मत | इस तरह आप जिस Famous व्यक्ति से मिलना चाहते हैं या काम करवाना चाहते हैं  वो करवा सकतें हैं |

Trick 64 :How to Get What You Want—by Timing!

आप जो चाहते है वो समय पर कैसे प्राप्त करें

जब भी आप किसी व्यक्ति से बात करें तो सबसे पहले ये पूछें कि क्या इस समय आप मुझसे बात कर सकते हैं ? या अपने किसी भी काम को करवाने के लिए सामने वाले व्यक्ति से ये ज़रूर पूछे कि क्या उसके पास आपके लिए समय है ? Writer लिखतीं हैं कि ये सवाल करने से अगर सामने वाले के पास टाइम नहीं भी होगा तो भी आपको जवाब हाँ ही मिलेगा क्योंकि इससे सामने वाले व्यक्ति के दिमाग पर एक Pshycological Effect पड़ता है और वो सोचता है कि आपको अपने समय से ज्यादा उसके समय की चिंता है और वो आपका  काम उसी समय करने के लिए तैयार हो जाता है |

Trick 65 :How to Impress Everyone with Your Outgoing Voicemail Message

सभी को अपने Outgoing Voicemail Message के साथ कैसे Impress करें

कई बार अगर हम किसी व्यक्ति को फ़ोन करते है तो वो उस फ़ोन को उठाने की SITUATION में नहीं होते

और हमारे वो Call उनके Voicemail मैसेज में चला जाता है | WRITER  लिखतीं हैं कि कभी भी Voicemail मैसेज करते वक़्त चिल्लाना नहीं चाहिए , कोई हसी मज़ाक नहीं करना चाहिए , Message  छोटा , Proffesional और दोस्ताना होना चाहिए | साथ ही अगर थोड़ी खांसी की आवाज़ आएगी तो आपकी बात ज्यादा Real लगेगी और ऐसा नहीं लगेगा कि सब आपका सोचा समझा है |

Trick 66 :How to Get Them to Call You Back

कॉल वापस कैसे प्राप्त करें

इसमें Writer लिखतीं हैं कि किसी से भी फ़ोन पर बात करने के बाद अगर आप चाहते है कि सामने वाला व्यक्ति वापस पलट कर खुद आपको फ़ोन करे तो अपनी बात में कोई SUSPENSE CREATE करते जाएँ जिसका जवाब जानने के लिए सामने वाला व्यक्ति EXCITED  हो जाये तो समझिये कि  आपका काम हो गया और आपको वापस CALL  ज़रूर आएगा |

Trick 67  :How to Make the Gatekeeper Think You’re Buddy-Buddy with the VIP

Gatekeeper यानि सेक्रेटरी  को कैसे बताएं की आप उस VIP Person के दोस्त हैं

Writer लिखती हैं कि अगर आप किसी Famous Person से बात करना चाहते हैं  तो उसके Secretary या किसी रिश्तेदार से बात करते समय ये न कहें कि मैं [आपका नाम ] .बोल रहा हूँ  क्या मैं [उनका नाम ] से बात कर सकता हूँ | इस तरह पूछना बहुत Formal लगेगा बल्कि कहें की मैं [आपका नाम] क्या [उनका नाम ] घर पर है ?

इस तरह सामने वाले व्यक्ति को ऐसा लगेगा कि  आप उन्हें पहले से जानते है और तभी आप उनका नाम इतना Casually  ले रहे हैं |

Trick 68  :How to Make Them Say You Have Super Sensitivity

आप उनसे कैसे बुलवाएँ कि आपके पास Super Sensitivity है

Writer लिखतीं हैं कि आपको थोड़ा सा SENSETIVE  ज़रूर होना चाहिए जैसे कि जब आप किसी से फ़ोन पर बात करते हैं  तो पीछे से कभी कभी आपको कुछ आवाजें सुनाई देती हैं | अगर आपको फ़ोन पर किसी से बात करते वक़्त ऐसा लगता है कि  उस व्यक्ति को अपने और कामों को देखने की जरुरत है तो आप ये ज़रूर कहें कि आप अपना पहले वो काम कर लीजिये , हम बाद में भी बात कर सकते हैं | इससे उस व्यक्ति को ये लगेगा कि  आप उनके बारे में सोचते है और आपको उनकी परेशानियों के साथ CONCERNED हैं |

Trick 69  :How to “Listen Between the Lines” on the Phone

फ़ोन पर बात करते समय ध्यान से कैसे सुनें

Writer लिखतीं हैं कि हमेशा सामने वाले की बात ध्यान से सुनना चाहिए  और अगर बात बहुत जरूरी है तो Record करना चाहिए | बाद में उसे ज़रूर सुनें  ताकि आपसे कोई Important बात MISS न हो जाये , साथ ही कहने वाले के शब्दों पर नहीं बल्कि उसकी FEELINGS  पर ध्यान देना चाहिए | आपके पास किसी भी बात का Instant और Positive Reply होना चाहिए |

Trick 70 :How to make an unforgettable entrance

अपनी ENTRY  को कैसे ना भूलने लायक बनाएं

Writer लिखतीं हैं कि जब भी आप किसी पार्टी में जाएं तो वहां पर दरवाज़े  पर ही रुक कर पूरी SITUATION को अच्छे से समझ लीजिये कि कौन किससे बात कर रहा है ? वहां की Situation कैसी है ? वहां की Lighting  कैसी है ? वहां का Bar कैसा है ? और सभी लोगों के चेहरे अच्छे से पहचान लीजिए | Writer इस TECHNIQUE को Rubbernecking The Room कहती हैं  | आप हमेशा ऐसे बनिए कि सब आपको पसंद करें | जिस तरह शेर पूरे जंगल में राज़ करता है उसी तरह उस आप पार्टी में आप राज़ करेंगे |

हमारा VIDEO यहाँ खत्म होता है | मुझे उम्मीद है कि आपको यह वीडियो पसंद आया होगा और आपने  इससे बहुत कुछ सीखा होगा | आप इस वीडियो को बार बार देखें, समझे और इसमें बताई गई बातें अमल में लाएं | इस वीडियो को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और हमारे चैनल को SubsCribe करें | मैं जल्दी ही आपके लिए इस BOOK  का 4th और अंतिम PART लेकर आऊंगा | आपका समय शुभ हो |

[shop_promo_link]