हेलो फ्रेंड्स इस वीडियो में मैं आपको शिव खेड़ा की बुक You Can Win के बारे में बताऊंगा | इस book में लेखक शिव खेड़ा ने हमें जीवन में जीतने के लिए यानी सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत से तरीके बताएं हैं | Friends मुझे पूरा यकीन है कि इस वीडियो को देखने के बाद आप बहुत कुछ सीखेंगे और अपने आप को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए तैयार कर पाएंगे | अगर आपने अभी तक अपने जीवन में सफल होने के लिए कोई Action Plan यादी प्रैक्टिकल योजना नहीं बनाई है तो यह वीडियो आपको अपने लिए एक नया Action Plan बनाने में मदद करेगा | दोस्तों एक Action Plan यानी प्रैक्टिकल योजना का मतलब इन 3 चीजों को निर्धारित करना है :

आप जीवन में क्या चाहते हैं
आप उसे कैसे हासिल करेंगे
आप उसे कब हासिल करेंगे

Friends इस वीडियो को देखने के बाद आपको बहुत सारी चीजें पता चल जाएगी जो आपको अपने जीवन में सफलता की नींव रखने के लिए चाहिए होंगी | आप दुनिया के किसी भी देश में रहते हो या किसी भी संस्था में काम करते हों इस वीडियो में बताए गए नियम हर जगह आगे बढ़ने में और सफलता प्राप्त करने में आपकी मदद करेंगे | लेखक ने You Can Win book 8 Chapters में लिखी है | दोस्तों हम एक एक करके सभी Chapters को Discuss करेंगे | तो चलिए शुरुआत करते हैं पहले chapter से |

Importance of attitude-Attitude का महत्व

दोस्तों जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए Positive Attitude होना बहुत जरूरी है | कुछ लोग जीवन में दूसरों से ज़्यादा कामयाब होते हैं | उनका कामयाब होना कोई रहस्य नहीं है, वह इसलिए कामयाब होते हैं क्योंकि वह दूसरों से अधिक प्रभावशाली तरीके से सोचते हैं और काम करते हैं | जीवन में किसी भी क्षेत्र में कामयाब होने के लिए Positive Attitude का होना बहुत जरूरी है | फ्रेंड्स यहाँ मैं आपको तीन बातें बताऊंगा जो जीवन में हमारे Attitude को निर्धारित करती हैं | पहला हमारा वातावरण, \दूसरी हमारी शिक्षा और तीसरा हमारा तजुर्बा |

वातावरण का मतलब है आपके आसपास का माहौल | स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए वातावरण का मतलब है उनके घर का माहौल, स्कूल का माहौल, उनके दोस्त किस तरह के हैं, वो टीवी में किस तरह के प्रोग्राम देखते हैं | काम करने वाले व्यक्ति के लिए वातावरण का मतलब है घर का माहौल, ऑफ़िस का माहौल, साथ काम करने वाले लोग, उनका धर्म, उनके संस्कार, आस पड़ोस के लोग और जिस सोसाइटी में वो रहते हैं | दोस्तों आपने देखा होगा कि कुछ लोग सब के साथ बड़े प्यार से बात करते हैं लेकिन कुछ लोग बहुत अशिष्ट व्यवहार करते हैं | कुछ लोगों के घर का वातावरण प्यार से भरा होता है और कुछ घरों में लोग आपस में लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं | यह सब उनके Attitude पर निर्भर करता है | व्यक्ति जिस तरह के वातावरण में रहता है उसी तरह का उसका Attitude बन जाता है |

शिक्षा का भी व्यक्ति के Attitude पर बहुत प्रभाव पड़ता है | शिक्षा का मतलब है आप जो किताबों में पढ़ते हैं और जो बातें आप समाज से सीखते हैं | आप केवल स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई से ही नहीं बल्कि दोस्तों, आसपास के लोगों और समाज से भी बहुत कुछ सीखते हैं | आज के आधुनिक युग में लोग इंटरनेट से भी बहुत कुछ सीखते हैं | हम जो कुछ भी सीखते हैं उसी तरह से सोचते हैं और उस सोच से ही हमारा attitude यानि Attitude बनता है | जैसी हमारी सोच और Attitude होते हैं, हम उसी तरह से अपने जीवन को जीते हैं |

हमारा तजुर्बा भी हमारे Attitudeों को बहुत प्रभावित करता है | हमारे साथ जीवन में जो कुछ भी होता है, हम क्या काम करते हैं और जिस तरह के लोगों से हम मिलते हैं, इन सभी बातों से हमारा तजुर्बा बनता है | Positive लोगों से मिलकर हमारा तजुर्बा Positive होता है और Negative लोगों से मिलकर हमारा तजुर्बा Negative होता है | तजुर्बा चाहे अच्छा हो या बुरा वह जीवन में हमारे Attitude को निर्धारित करता है |

दोस्तों जीवन में सफल होने के लिए हमारा Attitude Positive होना चाहिए | तो अब मैं आपको Positive Attitude विकसित करने के लिए कुछ बातें बताऊंगा |

Step 1: Change Focus, Look for the Positive

अपना नज़रिया बदलिए, Positiveता को देखें – हमें अपने जीवन में Positive चीजों को देखना चाहिए | अपनी सोच को Positive बनाएँ और Negative लोगों से दूर रहें | दोस्तों प्रत्येक व्यक्ति में कुछ अच्छाइयाँ और कुछ बुराइयां होती हैं | हमें दूसरों में ग़लतियाँ देखने की बजाय उनकी अच्छाइयों को देखना चाहिए | हमें सभी परिस्थितियों में Positive चीजें देखनी चाहिए और अपनी सोच को हमेशा Positive बनाए रखना चाहिए |

Step 2: Make a Habit of Doing It Now

किसी भी काम को अभी करने की आदत डालें – हमें काम को टालने की आदत को बदलना चाहिए क्योंकि कार्यों को टालने से जीवन में Negative आती है और कुछ काम करने का तो हमें कभी समय ही नहीं मिलता | जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कार्यों को आज और अभी करने की आदत डालें |

Step 3: Develop an Attitude of Gratitude

कृतज्ञता का रवैया अपनाए – हमें अपने जीवन में कृतज्ञता का रवैया अपनाना चाहिए और अपनी समस्याओं को देखने की बजाय अपनी blessings को देखना चाहिए | दोस्तों हमारे पास ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जो दूसरे लोगों के पास नहीं है | जैसे कि मेरा यह वीडियो देखने के लिए आपके पास कंप्यूटर है, स्मार्ट-फोन है और internet है जो बहुत से दूसरे लोगों के पास नहीं है | हमारे पास जो कुछ भी है हमें उन सभी चीज़ों के लिए शुक्रिया अदा करना चाहिए | ऐसा करने से हमारी सोच और Attitude Positive बनते हैं जो कि सफलता के लिए बहुत जरूरी है |

Step 4: Get into a Continuous Education Program

हमें सही शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए क्योंकि शिक्षा प्राप्त करने से ही ज्ञान हासिल होता है | यहां शिक्षा का मतलब केवल स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई नहीं है | स्कूल और कॉलेज की शिक्षा के अलावा हमें जीवन में Positive रहने के लिए शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए | हमें अपनी सोच और विचारों को Positive बनाने के लिए जहां से भी ज्ञान मिले ले लेना चाहिए | अपनी सोच और विचारों को Positive बनाने के लिए हमें इंटरनेट के माध्यम से कामयाब लोगों की किताबें पढ़नी चाहिए और हो सके तो उनके सेमिनार में भी देखने चाहिए |

Step 5: Build a Positive Self-Esteem

अपना आत्म सम्मान बनाएँ – आत्म सम्मान बनाने का मतलब है कि हम अपने बारे में कैसा महसूस करते हैं | जब आप अपने बारे में अच्छा महसूस करते हैं तो आप अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा काम करते हैं | आपके रिश्तों में सुधार आ जाता है | आपका व्यवहार आपकी भावनाओं पर निर्भर करता है | आत्मसम्मान से आप अच्छा महसूस करते हैं और लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं | अपना आत्म सम्मान बनाने के लिए आप लोगों के लिए कुछ ऐसा करें जिसकी वह पैसों से या किसी भी रूप में कीमत ना चुका सके |

Step 6: Stay Away from Negative Influences

आपको Negative लोग और Negative चीजों से दूर रहना चाहिए – आपको Negative लोगों से एक दूरी बनाकर रखनी चाहिए क्योंकि वो अपनी Negative Energy से सभी को प्रभावित करते हैं | अगर आप ऐसे लोगों के साथ या उनके आसपास रहेंगे तो आप पर उनकी उर्जा का Negative प्रभाव पड़ेगा | आपको शराब सिगरेट और Drugs से दूर रहना चाहिए | आपको Negative ख़बरें और Negative फिल्में दिखाने वाले चैनल नहीं देखने चाहिए | Negative विचारों, Negative लोगों और Negative चीजों के प्रभाव में रहने से आप सफल नहीं हो सकते |

Step 7: Learn to Like the Things That Need to be Done

वह काम पसंद करें जिन्हें करना जरूरी है – दोस्तों हमें जीवन में कुछ काम करने पड़ते हैं क्योंकि उन्हें करना जरूरी होता है चाहे वह हमें पसंद हो या ना हो | उदाहरण के तौर पर एक मां को अपने बच्चे की देखभाल करनी ही पड़ती है | ऐसे बहुत से काम होते हैं जो हमें मुश्किल लगते हैं लेकिन उन्हें करना जरूरी होता है | जब हम उन जरूरी कामों को पसंद करते लगते हैं तो वही काम हमें आसान लगते हैं | इसलिए उन सभी कामों को पसंद करना शुरु करें जो आपके लिए जीवन में करने जरूरी है |

Step 8: Start Your Day with a Positive

अपने दिन की शुरुआत Positive काम से करें – हमें अपने दिन की शुरुआत किसी Positive विचार हो पढ़ कर, सुन कर या देख कर करनी चाहिए | रात को अच्छी नींद में सोने के बाद सुबह हमारा अचेतन मन ग्रहणशील होता है , वह किसी भी नए विचार को ग्रहण करने के लिए तैयार होता है | इसलिए हमें सुबह की शुरुआत Positive विचार से करनी चाहिए | दिन की शुरुआत Positive विचार से करने से Positive Energyहमारी और आकर्षित होती है और सारा दिन अच्छा गुजरता है |

दोस्तों अब मैं आपको अपने जीवन को बदलने के लिए एक Action Plan बताऊंगा |

1) सबसे पहले इस वीडियो में मैंने आपको जो 8 steps बताए हैं उन सभी को एक काग़ज़ पर लिखें और अगले 21 दिन तक रोज पढ़ें | रोज पढ़ने से आप इन्हें याद रख सकेंगे और अपने जीवन में शामिल करेंगे |
2) आप यह देखें कि प्रत्येक Step को आप अपने जीवन में किस तरह से फॉलो करेंगे | आपको यह सभी steps अपने घर में, अपने ऑफ़िस में और सामाजिक मेलजोल में रोज़ इस्तेमाल करने चाहिए जिससे कि वह आपके जीवन का हिस्सा बन जाए |
3) आप उन सभी चीजों की लिस्ट बनाएँ जो आप अपने बारे में बदलना चाहते हैं | उदाहरण के तौर पर जैसे आप अपने काम में सुधार लाना चाहते हैं या आप अपने समय का अच्छा उपयोग करना चाहते हो | उन सभी चीजों की लिस्ट बनाएँ जो आप अपने लिए बदलना चाहते हैं या सुधारना चाहते हैं |
4) अब उन सभी फ़ायदों की लिस्ट बनाएँ जो आपको बदलाव करने से मिलेंगे | इसमें वो फायदे भी लिखे जो आपके बदलाव करने से दूसरे लोगों को होंगे |
5) इस वीडियो में दिए गए सभी Steps को इस्तेमाल करने के लिए एक Time Table बनाएँ और बदलाव लाने के लिए अपने आप से कमिटमेंट करें |

 

इस वीडियो में मैं आपको सफलता के बारे में डि-टेल में बताऊंगा | मैं आपको बताऊंगा कि सफलता का असली मतलब क्या है और उसे हासिल करने के लिए आप क्या कर सकते हैं | जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको किस तरह योजना बनानी चाहिए और उन योजनाओं को कैसे अमल में लाना चाहिए |

दोस्तों सफलता कभी भाग्य से नहीं मिलती | सफलता हमारी सोच का परिणाम है और हम अपनी सोच खुद बनाते हैं | अगर हम इतिहास के कामयाब लोगों को देखें तो उन सभी में कुछ समान विशेषताएँ थीं इनकी वजह से भी सभी लोग कामयाब हुए | अगर आप भी उन सभी विशेषताओं को अपने अंदर विकसित कर लें तो आपको कामयाब होने से और सफलता प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता |

प्रत्येक व्यक्ति के लिए सफलता का अलग अलग मायने हैं | कुछ लोगों के लिए सफलता का मतलब है बहुत सारे पैसे कमाना | कुछ लोग जीवन में बहुत नाम कमाना चाहते हैं | कुछ लोग नाम और पैसा कमाना दोनों को सफलता समझते हैं | कुछ लोगों के लिए सफलता का मतलब है अच्छी सेहत, खुश-हाल परिवार, मन की शांति और संतुष्टि | आप जीवन में जो भी लक्ष्य निर्धारित करते हैं इस लक्ष्य को हासिल करना ही सफलता है |

चलिए मैं आपको कुछ ऐसी बातें बताता हूं जो सफलता में बाधा डालती हैं | अहंकार का Attitude, असफल होने का डर, लक्ष्य को निर्धारित ना करना, किसी प्रैक्टिकल योजना का ना होना, कार्यों को टालने की आदत, परिवार की जिम्मेदारियां, आर्थिक सुरक्षा का डर, कुछ पैसों के लिए लक्ष्य को त्याग-ना, प्रशिक्षण की कमी और दृढ़ता की कमी की वजह से लोगों को जीवन में सफलता नहीं मिलती |

दोस्तों अब मैं आपको सफलता प्राप्त करने के लिए कुछ ऐसी विशेषताएँ बताऊंगा जो सभी कामयाब लोगों में होती है | आज तक जितने भी लोग कामयाब हुए हैं उन्होंने अपने अंदर यह सभी विशेषताएँ विकसित की थी | तो चलिए शुरूआत करते हैं पहली विशेषता से |

Desire – तीव्र इच्छा दोस्तों जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए, सफल होने की तीव्र इच्छा का होना बहुत जरूरी है | Napolean Hill ने अपनी किताब Think and grow rich में लिखा है कि लक्ष्य को हासिल करने की तीव्र इच्छा से ही सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है | जीवन में किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने की शुरुआत मन में तीव्र इच्छा से ही होती है | जिस तरह एक छोटा सा बल्ब ज्यादा रोशनी नहीं दे सकता, उसी तरह एक कमजोर इच्छा से बड़ी सफलता प्राप्त नहीं की जा सकती | आपका लक्ष्य छोटा हो या बड़ा उसे प्राप्त करने के लिए मन में तीव्र इच्छा होनी चाहिए क्योंकि तीव्र इच्छा के होने से ही आप उस दिशा में काम करेंगे |

Commitment – कमिटमेंट मतलब वादा करना – ईमानदारी और बुद्धि-मानी वह आधार हैं जिनके बलबूते पर आप कमिटमेंट करते हैं और उसे निभाते हैं | ईमानदारी का मतलब है ऐसे समय में भी ईमानदार रहना जब आपके पास दौलत की कमी हो जाए | बुद्धिमानी इसी में है कि आप कभी ऐसा समय आने ही ना दे जब आप को दौलत की कमी हो जाए | जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अपने आपसे कमिटमेंट करना बहुत जरूरी है | दोस्तों सफल तो हर कोई होना चाहता है लेकिन सफलता प्राप्त करने के लिए कमिटमेंट और मेहनत नहीं करना चाहता | ज्यादातर लोग सफल होने के लिए जैसे हालात चाहते हैं वैसे हालात कभी नहीं बनते | सफल होने के लिए हमें अपने आप को परिस्थितियों के अनुसार ढालना पड़ता है |

Responsibility – मतलब ज़िम्मेदारी – कामयाब लोग अपनी जिम्मेदारियों को जानते हैं और उन्हें सही समय पर निभाते हैं | सफलता प्राप्त करने के लिए वह अपने सभी फैसले खुद लेते हैं | ज़िम्मेदारी लेने के लिए कई बार जोखिम उठाना पड़ता है और कामयाब लोग कभी जोखिम उठाने से नहीं डरते | कामयाब लोग अपनी ग़लतियों को स्वीकार करते हैं और उनसे बहुत कुछ सीखते हैं |

Hard Work – Hard Work मतलब कड़ी मेहनत – सफलता कभी अच्छी किस्मत या भाग्य से नहीं मिलती, उसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है | कड़ी मेहनत करने के लिए अनुशासन में रहना पड़ता है | आमतौर पर लोग अपनी Energyऔर क्षमता का केवल 25% हिस्सा ही इस्तेमाल करते हैं, दूसरी ओर कामयाब लोग अपनी क्षमता और काबिलियत का 100 प्रतिशत इस्तेमाल करते हैं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं |

Character – Character मतलब चरित्र – चरित्र एक व्यक्ति के विश्वास और व्यक्तित्व का मिश्रण है जो की उसके काम और व्यवहार में नजर आता है | कामयाब लोगों का चरित्र उनकी बहादुरी, ईमानदारी समझदारी, निष्ठा और स्वाभिमान का योग है | सफलता प्राप्त करने के लिए सही चरित्र का होना बहुत जरूरी है |

Positive Believing – Positive Believing मतलब Positive धारणा जो कि Positive सोच से भी बढ़कर है | Positive धारणा का मतलब है अपनी Positive सोच पर पूरा विश्वास होना | Positive धारणा किसी काम को पूरे विश्वास के साथ करने से आती है | कामयाब लोगों को किसी भी काम में सफल होने का पूरा विश्वास होता है |

Give More Than You Get – अपने वेतन से अधिक कार्य करें – बहुत से लोग अपने वेतन से कम कार्य करते हैं, और बहुत से लोग ऐसे हैं जो सिर्फ उतना ही कार्य करते हैं जितना उन्हें कहा जाता है | बहुत कम लोग अपने वेतन से अधिक कार्य करते हैं, ऐसे लोग ही जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं | जो लोग मेहनत करते हैं और अच्छा कार्य करते हैं उनकी मांग हर जगह और हर समय रहती है |

The Power of Persistance – दृढ़ता की शक्ति – दृढ़ता की शक्ति का मतलब है किसी भी काम को सफलतापूर्वक पूरा करना | धावक कुछ सेकंड के प्रदर्शन के लिए वर्षों तक कड़ी मेहनत करते हैं | दृढ़ता का मतलब है किसी कार्य को बीच में ना छोड़ना और यह फैसला लेना कि जो कार्य आप ने शुरु किया है आप उसे सफलतापूर्वक पूरा करेंगे |

Pride of Performance – प्रदर्शन का गर्व – प्रदर्शन के गर्व का मतलब घमंड नहीं है, इतना मतलब है किसी भी कार्य को प्रसन्नतापूर्वक करना | किसी भी कार्य की विशेषताओं को कार्य करने वाले की विशेषताओं से अलग नहीं किया जा सकता | आधे अधूरे मन से किया गया कार्य कभी सफल नहीं होता | बहुत सारे कार्य आधे अधूरे मन से करने से बेहतर है, थोड़े से काम को पूरी लगन और प्रसन्नता से करना |

Be Willing to Be a Student–Get a Mentor – गुरु से शिक्षा लेने के लिए तैयार रहें – शिक्षा लेने के लिए ध्यान पूर्वक सही गुरु का चुनाव करें | किसी ऐसे गुरु को चुने जो आपको आपके कार्य-क्षेत्र की शिक्षा दें और सफल होने में आपकी मदद करें | एक अच्छा गुरु आपको सफल होने के लिए सही रास्ता दिखाएगी और मुश्किल समय में आपकी मदद करेगा |

What is holding us back ?
दोस्तों बहुत से लोग हैं जो कामयाब होना चाहते हैं लेकिन वह सफल नहीं हो पाते | अब मैं आपको कुछ ऐसी बातें बताऊंगा जो उन्हें कामयाब होने से रोकती हैं | मैं आपको ऐसी 20 विशेषताएँ बताऊंगा जो किसी भी व्यक्ति को जीवन में सफल नहीं होने देती |

जोखिम उठाने से डरना
दृढ़ता की कमी
तुरंत परिणाम की चाहत
प्राथमिकताओं की कमी
लक्ष्य को निर्धारित ना करना
काम को करने के लिए शॉर्टकट ढूंढना
लालच और ख़ुदग़र्ज़
अटूट विश्वास की कमी
सृष्टि के नियमों का ना पता होना
प्रैक्टिकल योजना का ना होना
तर्क वितर्क करना
ग़लतियों से कुछ ना सीखना
अच्छे अवसरों को नजर अंदाज़ करना
किसी भी कारण डर का होना
अनुशासन की कमी
स्वाभिमान की कमी
किसी काम का ज्ञान ना होना
किस्मत में अधिक विश्वास करना
लक्ष्य का निर्धारित ना होना
साहस की कमी

अगर आपके अंदर इनमें से कोई भी विशेषता है तो उसे आज ही त्याग दें |

Motivation

Motivation यानी प्रोत्साहन – प्रोत्साहन का मतलब है काम करने के लिए प्रेरित होना | कुछ लोग दूसरे लोगों से प्रोत्साहित होते हैं और कुछ लोग खुद को प्रोत्साहित करते हैं | जीवन में सफल होने के लिए हमें खुद को प्रोत्साहित करना सीखना चाहिए | खुद को प्रोत्साहित करने को आत्म सुझाव भी कहते हैं | आत्म सुझाव का मतलब है अपने आपसे वर्तमान काल में Positive वाक्य कहना | प्रोत्साहन दो तरह का होता है | बाहरी प्रोत्साहन और अंदरूनी प्रोत्साहन |
बाहरी प्रोत्साहन वो होता है जो हमें बाहर से मिलता है | उदाहरण के तौर पर धन कमाने का प्रोत्साहन, समाज की बातें या किसी बात का डर | अंदरूनी प्रोत्साहन वो होता है जो हमें अंदर से मिलता है जैसे कुछ करने की इच्छा, गर्व, जिम्मेदारी और विश्वास | अंदरूनी प्रोत्साहन केवल सफलता के लिए नहीं होता बल्कि स्वयं की संतुष्टि के लिए होता है जो किसी कार्य को पूरा करने से मिलता है | अंदरुनी प्रोत्साहन के सबसे बड़े कारक है, काम की ज़िम्मेदारी लेना और अपनी पहचान बनाना |
जीवन में सबसे बड़ा प्रोत्साहन है अटूट विश्वास | जब आपको अपने आप पर अटूट विश्वास होता है और आप किसी कार्य को करने की जिम्मेदारी लेते हैं तो उत्पादकता और गुणवत्ता बढ़ती है और आपके रिश्ते अपने आप सुधर जाते हैं |
दोस्तों अब मैं आपको दूसरों को प्रोत्साहित करने के लिए कुछ बातें बताऊंगा जिससे आप अपने आसपास के लोगों को प्रोत्साहित कर सकते हैं |
दूसरों का आदर सम्मान करें
कार्यों को दिलचस्प बनाएँ
लोगों की बात ध्यान से सुने
दूसरों को लक्ष्य निर्धारित करना सिखाए
लोगों को आगे बढ़ने का मौका दें
दूसरों को प्रशिक्षण दें
लोगों के सामने चुनौती रखें

ऐसा करने से आप केवल दूसरों को प्रोत्साहित ही नहीं करेंगे बल्कि खुद भी जीवन में सफल होने के लिए प्रोत्साहित रहेंगे |

Self Esteem

Self Esteem यानी आत्म सम्मान | आत्म सम्मान का मतलब है कि हम अपने बारे में कैसा महसूस करते हैं | आत्मसम्मान सफलता का एक महत्वपूर्ण अंग है | ऊँचे आत्मसम्मान वाले लोग हमेशा अपने काम की ज़िम्मेदारी लेते हैं और जीवन में आगे बढ़ते हैं | वह जीवन में Positive होते हैं, उनके रिश्ते बहुत अच्छे होते हैं और वह एक परिपूर्ण जिंदगी जीते हैं | ऐसे लोग बहुत समझदार होते हैं और वह जोखिम उठाकर भी काम करते हैं |

दोस्तों कुछ लोगों में आत्म सम्मान की कमी होती है जो जीवन में कभी सफल नहीं हो सकते | चलिए मैं आपको बताता हूं कि ऐसे लोगों में आत्म सम्मान की कमी के क्या कारण होते हैं |
Negative self talk – ऐसे लोग अपने आप से Negative बातें करते हैं | जैसे की कुछ लोग अपने आपसे कहते है कि मैं ज्यादा पैसे नहीं कमा सकता या मेरी अंग्रेजी अच्छी नहीं है |

Environment – आसपास का वातावरण – व्यक्ति को उसके घर का और आसपास का वातावरण बहुत प्रभावित करता है | ऊँचे आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास वाले लोग अपने बच्चों को Positiveता से सोचना सिखाते हैं जबकि कम आत्म सम्मान वाले लोग ऐसा नहीं कर पाते |
Making Unfair Comparison – कम आत्म सम्मान वाले लोग दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में लगे रहते हैं | वो अपने आप को बेहतर बनाने की कोशिश नहीं करते बल्कि दुसरो के साथ अपनी तुलना करते रहते हैं |

Lack of Discipline – यानी अनुशासन की कमी | कुछ लोगों में अनुशासन की कमी होती है जिसकी वजह से वो किसी भी कार्य में संपन्न नहीं हो पाते | वह अपने समय और ज्ञान का सही सदुपयोग नहीं कर पाते |

Labelled and put down by everyone – कम आत्म सम्मान वाले बच्चों को उनके माता-पिता और शिक्षक हमेशा नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं | माता पिता और शिक्षक उनसे कहते हैं कि वह पढ़ाई में अच्छे नहीं है और उनमें कोई काम सही ढंग से करने की काबिलियत नहीं है |

Unrealistic expectations of perfection – कई माता पिता और शिक्षक बच्चों से अत्यधिक उम्मीद रखते हैं जिसे वह पूरी नहीं कर सकते, ऐसा करना बिलकुल गलत है | ऑफ़िस में भी अगर कोई व्यक्ति 10 काम सही करता है लेकिन एक काम गलत करता है तो Boss उसकी गलती पर ही ज्यादा ध्यान देता है |

Non Conformist behaviour – कम आत्म सम्मान वाले लोग चर्चा में रहने के लिए और दूसरों को आकर्षित करने के लिए कई तरह की बेहूदा हरकतें करते हैं | कुछ लोग दूसरों के सामने हमेशा अपने बारे में बढ़ा चढ़ा-कर बोलते हैं |
Feeling unworthy – अपने आपको अयोग्य समझना – कम आत्म सम्मान वाले लोग दिशाहीन होते हैं और यह उनके व्यवहार में दिखाई देता है | उन्हें तारीफ करने और तारीफ स्वीकार करने में मुश्किल होती है | किसी की तारीफ करना उन्हें गलत लगता है और अपने आपको वह तारीफ सुनने लायक नहीं समझते |

दोस्तों अब मैं आपको Positive आत्म सम्मान बनाने के कुछ तरीके बताऊंगा |
अपनी कमजोरियों को अपनी ताकत बनाएँ
लोगों के लिए कुछ ऐसा करें जिसकी वो कीमत ना चुका सके
दूसरों की तारीफ करना और अपनी तारीफ सुनना सीखे
कार्यों की ज़िम्मेदारी लेना और निभाना सीखें
अनुशासन में रहने का अभ्यास करें
जीवन में छोटे और बड़े लक्ष्य निर्धारित करें
ऊँचे चरित्र वाले लोगों के साथ दोस्ती करें
अपने अंदर खुश रखने की भावना विकसित करें
विपरीत परिस्थितियों में भी संयम से काम लें
अपनी कमजोरियों और अपनी ताकत की लिस्ट बनाएँ

The Importance of Interpersonal skills

पारस्परिक कुशलता का महत्व – दोस्तों यहां मैं आपको पारस्परिक कुशलता का महत्व बताऊंगा | पारस्परिक कौशल का मतलब है लोगों से बातचीत और व्यवहार करने का सही तरीका | सफलता प्राप्त करने के लिए पारस्परिक कुशलता का बहुत महत्व है | कामयाब लोग अपने व्यक्तित्व को ज्यादा से ज्यादा आकर्षक बनाते हैं | आकर्षक व्यक्तित्व के कारण उन्हें लोगों का समर्थन मिलता है |

दोस्तों अब मैं आपको लोगों की कुछ ऐसी विशेषताएँ बताऊंगा जिनसे हमें Positive रिश्ते बनाने में मुश्किल आती है |
ख़ुदग़र्ज़, विनम्रता की कमी , अशिष्ट व्यवहार, कमिटमेंट को पूरा ना करना, ईमानदारी की कमी, अत्यधिक आत्म केंद्रित होना, घमंड, Negative सोच, सब्र की कमी, कम सुनना और ज्यादा बोलना, क्रोधित होना, शक करना , सच को स्वीकार न करना , आत्म सम्मान की कमी, दूसरों का आदर ना करना, यह सब कुछ ऐसी विशेषताएँ हैं जो Positive रिश्तों को बनाने में बाधा डालती हैं |
=====================================

दोस्तों अब मैं आपको कामयाब लोगों की कुछ ऐसी विशेषताएं बताऊंगा जिनसे वह लोगों के साथ अच्छे रिश्ते बनाते हैं |
Reliability – विश्वास क्योंकि सभी रिश्ते विश्वास पर ही आधारित होते हैं | विश्वास ही सभी रिश्तों की नींव है जो कि लोगों से किए हुए वादे सही समय पर निभाने से बनता है |

Consistency  यानी सामंजस्य स्थापित करना | लोगों के साथ सामंजस्य स्थापित करने से आपने उनका विश्वास बनता है |
Respect यानी इज़्ज़त करना – जब आप लोगों की इज़्ज़त करते हैं तो उनके साथ बेहतर रिश्ते बनाते हैं और वो भी आपका सम्मान करते हैं |
Fairness यानी ईमानदारी – जब आप लोगों के साथ ईमानदारी से काम करते हैं तो उनके साथ आपके रिश्ते अच्छे बनते हैं |
Openness यानी बातचीत करने को तैयार रहना – जब आप लोगों के साथ खुलकर बात करते हैं तो उनके साथ दोस्ती करने में कामयाब होते हैं |
Congruence – आपकी बातों और आपके कार्य के बीच में सामंजस्य | जब आप लोगों से कोई बात कहते हैं और उसे पूरा करके दिखाते हैं तो उनके साथ आपका रिश्ता और भी बेहतर हो जाता है |

Competence – Competence का मतलब है सेवा करने का भाव और काबिलियत का होना | लोगों को अपनी सेवाएं देना उनके साथ अच्छे रिश्ते बनाने में मददगार होता है |

Integrity ईमानदारी – लोगों के साथ ईमानदारी से काम करने से उनके साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत हो जाता है |
Character चरित्र – किसी व्यक्ति में अच्छा काम करने की कितनी भी काबिलियत हो लेकिन अगर उसका चरित्र अच्छा नहीं है तो लोग उस पर विश्वास नहीं करते |

Steps to build positive personality
दोस्तों अब मैं आपको एक Positive व्यक्तित्व विकसित करने के लिए कुछ बातें बताऊंगा | यह वो विशेषताएँ जो सभी कामयाब लोगों में होती है |
जिम्मेदारियों को लेना और निभाना सीखें
हमेशा जीत और कामयाबी के बारे में सोचें
जो भी बोले सोच समझकर बोलें
ज्यादा शिकायतें ना करें
सदा मुस्कुराए और विनम्रता से पेश आए
लोगों की बात ध्यान से सुने
अपने आप को जोश से भर कर रखें
ईमानदारी से लोगों की तारीफ करें
अपनी गलतियों को स्वीकार करें और उन से सीख ले
वार्तालाप करें लेकिन बहस करने से बचे
लोगों की चुगली ना करें
लोगों पर व्यंग्य ना करें
सहानुभूति जताए
दोस्त बनाने के लिए दोस्त बनाना सीखें

Sub-Conscious mind and habits

हमारा अचेतन मन और आदतें – Positive आदतें और चरित्र कैसे बनाएँ
दोस्तों कई बार आपने देखा होगा कि कोई व्यक्ति जब किसी भी काम को करता है तो उस में सफल होता है | दूसरी तरफ कोई व्यक्ति ऐसा भी होता है जो किसी भी काम में सफल नहीं होता | लोग अक्सर अच्छी किस्मत और बुरी किस्मत में यकीन करते हैं लेकिन अगर हम ध्यान से देखें तो हमें यह पता चल जाएगा कि सफल व्यक्ति सही दिशा में कोई कोई न कोई काम कर रहा होता है, और असफल व्यक्ति किसी न किसी गलती को दोहराता है |

हमारा व्यवहार हमारी सोच पर निर्भर नहीं करता, वह तो हमारी आदतों पर निर्भर करता है, वह आदतें जो हमारे नियंत्रण में नहीं है | अगर हम अपने लिए अच्छी आदतें विकसित नहीं करते, तो बुरी आदतें अपने आप विकसित हो जाती हैं | वही काम जो हम बार बार करते हैं वह हमारी आदत बन जाता है | हम किसी कार्य को कर कर के सीखते हैं | जैसे की अगर हम रोज ईमानदारी से काम करेंगे तो हमारी ईमानदारी से काम करने की आदत बन जाएगी |

Your Conscious and Sub-Conscious mind

Conscious मतलब हमारा चेतन मन और Sub-Conscious mind मतलब हमारा अचेतन मन | हमारे चेतन मन में सोचने की शक्ति है | वह किसी भी चीज को स्वीकार या अस्वीकार कर सकता है लेकिन हमारा अचेतन मन केवल स्वीकार कर सकता है | चेतन मन सही और गलत में फर्क बता सकता है जबकि अचेतन मन ऐसा नहीं कर सकता | हमारा अचेतन मन ज्यादा शक्तिशाली होता है , वो चेतन मन द्वारा बताई गई हर बात को स्वीकार करता है | अगर आप अभी तक अपने जीवन में कामयाब नहीं हुए हैं तो आपको अपने अचेतन मन के विचारों को बदलने की जरूरत है |

Forming Positive Habits

बुरी आदतों को बदलने के लिए कभी भी देर नहीं होती है भले ही बुरी आदत कितनी भी पुरानी हो | आप अपनी आदतों को कभी भी बदल सकते हैं और अच्छी आदतें विकसित कर सकते हैं | शुरुआत में किसी भी आदत को बदलना आसान होता है लेकिन पुरानी आदतों को बदलना मुश्किल होता है | बुरी आदतों को बदलने से बेहतर है कि उन्हें अपने अंदर विकसित ही ना होने दें |

Prepare the Sub conscious

बुरी आदतों को छोड़ने के लिए और अच्छी आदतों को विकसित करने के लिए आत्म सुझाव का इस्तेमाल किया जाता है | हम सब जाने अनजाने में आत्म सुझाव का इस्तेमाल करते हैं | अचेतन मन हमारे लिए हमेशा काम करता रहता है | आत्म सुझाव एक प्रक्रिया है जिसके द्वारा हम अपने अचेतन मन को Positive विचारों से भरते हैं और वही विचार बाद में हमारे जीवन का सच बन जाते हैं | विचार चाहे अच्छे हो या बुरे हमारा अचेतन मन उन्हें बिना सोचे समझे स्वीकार कर लेता है |

Visualisation

आत्म सुझाव बिना मानसिक दर्शन के काम नहीं करता | Visualisation यानि मानसिक दर्शन अपने आपको तस्वीरों में वह सब करते हुए देखने की प्रक्रिया है जो हम जीवन में करना चाहते हैं या जो हम बनना चाहते हैं | मानसिक दर्शन की प्रक्रिया को प्रभावशाली बनाने के लिए कम से कम 21 दिन तक लगातार करना चाहिए क्योंकि बार-बार किसी भी चीज को अपने मन में देखने से हमारा अचेतन मन उसे स्वीकार कर लेता है |

Goal Setting – Setting and achieving your goals

Goal Setting का मतलब है लक्ष्य को निर्धारित करना | दोस्तों मैं आपको बताऊंगा कि कामयाब लोग अपने लक्ष्य क्यों निर्धारित करते हैं और उन्हें कैसे हासिल करते हैं | आप अपने लक्ष्य को कैसे निर्धारित कर सकते हैं |

Goal Setting – लक्ष्य निर्धारित करने का महत्व

अगर आप एक कागज़ और एक लेंस हो धूप में रखते हैं और आप लेंस को कागज़ के ऊपर हिलाते रहेंगे तो वह कागज़ को जला नहीं पाएगा | अगर आप लेंस को कागज़ के किसी एक हिस्से पर केंद्रित करेंगे तो निश्चित तौर पर वह कागज़ को जला देगा | असफल लोग अपना लक्ष्य निर्धारित नहीं करते और जो करते भी हैं वह अपना ध्यान लक्ष्य पर केंद्रित नहीं करते | कामयाब लोग लक्ष्य निर्धारित करते हैं और अपना ध्यान पूरी तरह लक्ष्य पर केंद्रित करते हैं |

Goals and Dreams – लक्ष्य और सपने

अक्सर लोग अपने सपनों को ही लक्ष्य समझ लेते हैं लेकिन दोनों में बहुत बड़ा अंतर है | सपने मात्र चाहत से बढ़कर और कुछ नहीं होते जबकि लक्ष्य को पूरा करने के लिए एक प्रैक्टिकल योजना और समय सीमा होती है | लक्ष्य केवल निर्धारित करने से ही नहीं बल्कि लगन से मेहनत करने पर पूरे होते हैं | चलिए देखते हैं कि अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमें क्या करना चाहिए |
अपने लक्ष्य को आसान शब्दों में एक काग़ज़ पर लिखें |
लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रैक्टिकल योजना बनाएँ और उसे भी कागज़ पर लिखे |
अपने लक्ष्य को और उसे पूरा करने के योजना को दिन में कम से कम 2 बार पढ़े |

Values and Vision

Doing the right things for the right reason – सही काम को सही कारण के लिए करना |

किसी भी कामयाब व्यक्ति को इस बात के लिए सम्मानित नहीं किया जाता उसने समाज से क्या लिया | कामयाब लोगों इस बात के लिए सम्मानित किया जाता हैं कि उन्होंने समाज को क्या दिया | गुण और सदाचार कभी विरासत मैं नहीं मिलते | हमें सही कार्यों को प्राथमिकता देनी पड़ेगी अगर हम आने वाली पीढ़ियों को Positiveता से प्रभावित करना चाहते हैं, क्योंकि आने वाली पीढ़ियाँ हमसे बहुत कुछ सीखती हैं |

Commitment

Commitment यानी वचनबद्धता | वचनबद्धता किसी भी मूल्य प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है | जब मूल्य प्रणाली बिल्कुल साफ हो तो फैसला लेना और कमिटमेंट करना बहुत आसान हो जाता है | कमिटमेंट का मतलब है दूसरों से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए अपनी चाहत का त्याग करना | जैसे कि किसी दोस्त से कमिटमेंट करने का मतलब है उसकी सभी बातों को गुप्त रखना | अपने ग्राहक से कमिटमेंट करने का मतलब है उसे अच्छी सर्विस देना | कामयाब लोग अपनी कमिटमेंट को किसी भी कीमत पर पूरा करते हैं फिर चाहे वह ग्राहक से हो या अपने परिवार से या फिर समाज से |

Purpose in Life

जीवन का उद्देश्य – बिना उद्देश्य का जीवन मृत्यु के समान है | दोस्तों, आप अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य निर्धारित करें और पूरे जोश और उत्साह के साथ उसे हासिल करने की कोशिश करें | जितनी जल्दी आप अपने जीवन का उद्देश्य निर्धारित कर लेंगे उतनी ही जल्दी आप उसे पूरा करने की दिशा में कदम उठाएंगे और उतनी ही बेहतर आपकी जिंदगी होगी |

Blueprint For Success

सफलता की मूल योजना – जीतने के लिए हमें अपने प्रतियोगियों की ग़लतियों का फायदा उठाना चाहिए | प्रतियोगियों की ग़लतियों का फायदा नहीं उठाना मूर्खता होगी | जीवन एक प्रतिस्पर्धा है जिसमें हमें हिस्सा लेना ही पड़ेगा | प्रतिस्पर्धा से हमें जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलता है | जीवन में हमारा उद्देश्य केवल जीतना और सफल होना है |

Winners are Gracious

विजेता दयालु होते हैं – विजेता कभी दूसरों के सामने अपने बारे में अधिक बढ़ चढ़कर नहीं बोलते | विजेता लोगों के सामने अपनी टीम के सदस्यों और अपने प्रतियोगियों की तारीफ और सम्मान करते हैं | जीतना और सफल होना तो बहुत से लोग जानते हैं लेकिन सफलता को संभाल कर रखना बहुत कम लोग जानते हैं |

दोस्तों इसी के साथ हमारा यह वीडियो खत्म होता है | मुझे उम्मीद है कि आपको यह वीडियो पसंद आया होगा और आपने इससे बहुत कुछ सीखा होगा | आप इस वीडियो को बार बार देखें, समझे और इसमें बताई गई बातें अमल में लाएं | इस वीडियो को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले | मैं जल्दी ही आपके लिए अपने चैनल का अगला वीडियो लेकर आऊंगा | तब तक के लिए आपका समय शुभ हो