HELLO BRAINBOOK ARMY, स्वागत है आप सभी का BRAIN BOOK  चैनल में, जहां पर आप देख सकते हैं COMPLETE BOOK SUMMARIES |  आज का यह वीडियो Zig Ziglar की किताब See You At The Top पर आधारित है |  Zig Ziglar ने सफलता हासिल करने के 6 steps बताएं है | जिसमे उन्होनें बताया है कि Positive sefl-image का महत्व क्या होता है और किस तरह हम अपनी एक positive sefl-image बना सकते हैं?  दुनिया भर के Corporates, शिक्षण संस्थाएं,  सरकारी संस्थाएं और Sales एजेंसियां इस किताब में  बताए गए नियमों को follow करते हैं।  यह किताब आपको बताती है कि किस प्रकार लक्ष्य निर्धारित  किया जाए  और कैसे इन लक्ष्यों को प्राप्त किया जाए ।   इसमें हमें यह भी जानेंगे कि कैसे अपने attitude  को बेहतर बनाया जाए । मैं एक-एक करके आपको सभी steps के बारे में DETAIL में बताऊंगा |  इस video के अंत में, मैं बताए गए steps के  सभी महत्वपूर्ण बातों को  संक्षिप्त में दोबारा दोहरा दूँगा, ताकि इस video में बताई गई बातें आपको आसानी से याद रहे |  तो इस वीडियो को अंत देखना मत भूलियेगा |

तो चलिए शुरूआत करते हैं पहले step से |

Self Image – आत्म छवि 

ज्यादातर लोगों ने अपनी खुद की image या छवि को ही खराब बनाई हुई है क्योंकि  समाज हमेशा लोगों को negative बातें सिखाती है और negativity फैलाती है | जब हमने खुद की  छवि ही खराब बनाई हुई है तो हम दूसरों को क्या सिखाएंगे |  लेखक Zig Ziglar ने हमें खुद की छवि को positive बनाने के बहुत से तरीके बताएं हैं |  मैं आपको उन्हीं में से सबसे  महत्वपूर्ण तरीके बताऊंगा |

खुद की अच्छी image बनाने के लिए आपके अंदर आत्मविश्वास और  ईमानदारी  जैसे सकारात्मक गुण  होने चाहिए | अगर आप में यह  गुण नहीं है तो आपको यह सब  गुण अपने अंदर  विकसित कर लेनी चाहिए | आप बाहर से लोगों को जैसे नजर आते हैं उसका सीधा-सीधा बंद आपकी सोच और आपके विचारों से हैं |  जिस तरह के विचार आप सोचते हैं और जिस तरह आप महसूस करते हैं, उसी तरह आप  समाज में उठते बैठते हैं, आप उसी तरह के कपड़े पहनते हैं और लोगों के साथ उसी तरह से  व्यवहार करते हैं |  एक research में पाया गया है कि जो  कर्मचारी साफ सुथरे और अच्छे कपड़े पहनते हैं और खुद को अच्छी तरह से maintain रखते हैं वह काम में दूसरों से बेहतर प्रदर्शन करते हैं | इसलिए अपनी छवि को सुधारने के लिए हमें अपने Looks को भी सुधारना होगा |

खुद की छवि को सुधारने के लिए और positive बनाने के लिए आप इतिहास के सफल लोगों की  कहानियां भी पढ़ सकते हैं |  इतिहास के सफल  लोग जैसे कि  हेनरी फोर्ड,  अब्राहम लिंकन , थॉमस एडिसन और एंड्रयू कार्नेगी जैसे महान लोगों की कहानियां जब आप पढेंगे तो आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको जीवन में मेहनत करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी |

अपनी छवि को बेहतर बनाने के लिए आप कई और काम भी कर सकते हैं |  उदाहरण के तौर पर आप कोई बिज़नेस शुरू कर सकते हैं या कोई भी ऐसा काम शुरू कर सकते हैं जिसमें आपको  विश्वास है कि आप उसे  सफलतापूर्वक कर लेंगे | जब आप नया काम करने की कोशिश करते हैं और उसमें सफल होते हैं तो उससे आप में आत्मविश्वास आता है और  आत्मविश्वास से आपकी खुद की छवि और भी positive बन जाती है |

इस तरह से अपनी  छवि को सुधारने के लिए आपको लगातार ऐसे काम करने होंगे जिससे आपका  आत्मविश्वास बढ़ता रहे |  सबसे ज़रुरी बात यह है कि  आत्मविश्वास  कभी भी 1 दिन में नहीं  बढ़ता और आपकी छवि कभी एक दिन में नहीं बनती | इस तरह से लगातार  आत्मविश्वास बढ़ाने वाले काम करके आप अपनी  छवि को बेहतर बना सकते हैं और जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं |

Your Relationship with others – दूसरों के साथ आपके संबंध

आपको जीवन में सफल होने के लिए इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि लोगों के साथ आपका संबंध कैसा है | कुछ वर्ष पहले 100 सफल लोगों पर research किया गया जो खुद अपनी मेहनत से करोड़पति बने थे | वह सब अलग-अलग जगह से थे और उनकी शिक्षा और  कुशलता का स्तर भी अलग अलग था | उनमें से 70 लोग ऐसे थे जो ऐसी जगह के रहने वाले थे जहां 15000 से भी कम  जनसंख्या थी | लेकिन उन सभी में एक चीज समान थी और वो थी दूसरों में अच्छाई देखने की आदत |  वह सभी दूसरे लोगों में बुराई देखने की बजाय उनकी अच्छाइयाँ देखते थे | वह बुरी  परिस्थितियों में भी अच्छाई देखते थे | यह बात हमारे  संबंधों में बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि जैसा हम लोगों के बारे में  सोचते हैं वैसा ही  व्यवहार वह हमारे साथ करते हैं |

आप जिस तरह से लोगों को देखते हैं और समझते हैं, उनसे उसी तरह का  व्यवहार करते हैं | लोगों के साथ बेहतर  संबंध बनाने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप उनके अंदर अच्छाइयों को देखें ना की बुराइयों को | सफल लोगों की यह विशेषता होती है कि वह दूसरों की बुराई नहीं करते | अब आप सोचिए कि आप दूसरों को किस तरह से देखते हैं, आप उनमें बुराई देखते हैं या अच्छाई देखते हैं? अगर आप अभी तक दूसरों में बुराइयां देखते रहे हैं तो आज से बुराइयां देखना बंद करें और दूसरों में अच्छाइयाँ  देखना शुरु कर दें |

हर व्यक्ति के अंदर बहुत सारी  क्षमताएं होती है लेकिन कई बार लोगों को खुद ही इसके बारे में जानकारी नहीं होती | इसलिए हम दूसरों को उनकी  क्षमताओं के बारे में बता सकते हैं |  सफल होने के लिए पहले आपको खुद की  क्षमताओं को जानना होगा और उसके बाद दूसरों से अच्छे  संबंध बनाने के लिए आपको दूसरों की  क्षमताओं को पहचानना होगा | ऐसा करने से आप दूसरों को  प्रोत्साहित करेंगे और उनके साथ आपके  संबंध बेहतर बनेंगे जो आपको एक सफल  इंसान बनने में मदद करेंगे |

केवल दूसरे लोगों के साथ ही नहीं आपके  परिवार के सदस्यों के साथ भी आपके  संबंध अच्छे होने चाहिए | जिन लोगों के  संबंध अपने  परिवार के साथ ख़राब होते हैं वह ज्यादातर समय  तनाव में रहते हैं क्योंकि उनके मन में अपनी  परिवार को लेकर कोई ना कोई  समस्या चलती रहती है और  परिवार की यही  समस्याएं उनकी सफलता में रुकावट पैदा करती हैं | ज्यादातर सफल लोगों के अपनी  परिवार  के साथ बहुत अच्छे  संबंध होते हैं  और यही उनकी सफलता का एक बहुत बड़ा सच है |  परिवार के लोगों के साथ अच्छे  संबंध होने से व्यक्ति अपना सारा ध्यान अपने काम पर लगाता है जिससे वह अच्छा काम करता है और सफलता  हासिल करता है |

Set Goals – लक्ष्य तय करें

शिखर तक पहुंचने के लिए तीसरा कदम है अपने goals यानी लक्ष्य को निर्धारित करना | दोस्तों इस कदम पर आपको सबसे अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है क्योंकि गलत लक्ष्य निर्धारित करने से इंसान गलत दिशा में काम करता है और अंत में उसके हाथ केवल असफलता ही लगती है | सफलता के शिखर तक पहुंचने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप अपने लिए सही  लक्ष्य निर्धारित करें |  लक्ष्य निर्धारित करने के पहले आपका goal आपके मन में पूरी तरह से स्पष्ट होना चाहिए | आपको पता होना चाहिए कि आप जीवन में क्या करना चाहते हैं? जिन  कामों में आपकी दिलचस्पी है और  जिन्हें करने से आपको खुशी मिलती है आपको उन्हीं में से किसी काम को अपना goal बनाना चाहिए क्योंकि ऐसे goal के लिए आप पूरी तरह से  स्पष्ट होते हैं |

किसी भी  लक्ष्य को  निर्धारित करने के बाद आपको उसे हासिल करने के लिए पूरी  योजना बनानी होगी क्योंकि बिना योजना के किसी भी  लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सकता |  उदाहरण के तौर पर Sir Edmund Hillary जो कि माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाले सबसे पहले व्यक्ति थे, उन्होंने अपना goal हासिल करने के लिए एक  स्पष्ट योजना बनाई थी | दोस्तों ऐसा बिल्कुल नहीं है कि वह एक दिन अपने घर से बाहर घूमने निकले  और अचानक उन्होंने अपने आप को माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पाया |  उन्होंने माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने के लिए एक स्पष्ट योजना बनाई थी और उनके अंदर वहां तक पहुंचने का उत्साह था | उन्होंने हमें कुछ जरूरी बातें बताई हैं जो जीवन में किसी भी goal  को हासिल करने के लिए  महत्वपूर्ण हैं |  दोस्तों मैं आपको वह  महत्वपूर्ण बातें बताना चाहता हूं |

  1. आज आप जीवन में जहां भी हैं उस बात का रिकॉर्ड ज़रूर रखिए |  रिकॉर्ड रखने से आपको पता होगा कि आपने अपना सफर कहां से शुरू किया था और आप इस बात का भी अंदाजा लगा पाएंगे कि आपको कहां तक जाना है और उसके लिए आपको कितनी मेहनत करनी होगी |
  2. अपने सभी goals को एक कागज़ पर List बनाकर लिखिए | कागज़ पर यह भी लिखे कि कौन से goals को आप 1 वर्ष में हासिल करेंगे,  कौन से goals को कुछ महीनों में हासिल करेंगे,  और कौन से goals को कुछ हफ्तों में या कुछ ही दिनों में हासिल करेंगे | ऐसा करने से आप अपने सभी goals के लिए एक  समय सीमा निर्धारित करेंगे |
  3. आपको अपने हर goal को  स्पष्ट करना होगा |  आप ऐसे नहीं लिख सकते कि आप पैसे कमाना चाहते हैं, आपको  स्पष्टता से सोचना होगा कि आप कितना पैसा कमाना चाहते हैं और कितने समय में कमाना चाहते हैं | आपको ऐसा नहीं सोचना चाहिए कि आप को एक बड़ा घर बनाना है और एक बड़ी गाड़ी  खरीदनी है |  आपको कागज पर  साफ-साफ यह लिखना होगा कि आपको किस तरह का घर बनाना है और कौन सी जगह पर बनाना है |  आपको किस कंपनी की गाड़ी खरीदी है,  उस गाड़ी का मॉडल, रंग और  उसकी सभी खूबियां आपके मन में बिल्कुल साफ होने चाहिए तभी आप उन्हें कागज पर लिखें |
  4. आपको Longterm goals set करने चाहिए | उदाहरण के तौर पर 1 साल में आप अपने बिजनेस को कितना बढ़ाना चाहते हैं या 1  साल में आप कितना धन  कमाना चाहते हैं | आपके जीवन  के ज्यादातर goals longterm ही होते हैं |  हर रोज करने वाला काम जीवन का लक्ष्य नहीं हो सकता |
  5. आप अपने और अपने  लक्ष्य के बीच में आने वाली बाधाओं की भी एक List  बनाइए क्योंकि  बाधाओं की List बनाने से आप उन्हें हटाने  की योजना बना सकते हैं |  जब आप   बाधाओं की List नहीं बनाते तो कई  बाधाएं जो आपके ध्यान में नहीं रहते, अचानक से आपके सामने आ जाते हैं और आपका काम रुक जाता है और आपको अपने  लक्ष्य  तक पहुंचने में बहुत अधिक समय लगता है |
  6. अब आप अपने बड़े goal को छोटे-छोटे goals में बांट दे |  उदाहरण के तौर पर अगर आप किसी खास Exam की तैयारी कर रहे हैं तो आप उसके syllabus को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट दे |  जैसे कि अगर आप के syllabus में 16 chapters हैं तो आप किस chapter को कितना समय देंगे, यह सब आपको अपनी  योजना में लिखना होगा |
  7. अपने goal की ओर पहला कदम उठाने से पहले आपको खुद को अपने goals को visualize  या कल्पना  करनी होगी | दोस्तों visulization की प्रक्रिया एक बहुत ही शक्तिशाली प्रक्रिया है जिसे इतिहास के बहुत से सफल लोगों ने इस्तेमाल किया है |  उदाहरण के तौर पर अगर आप अपनी मनपसंद गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो आपको  मन ही मन में अपने आप को उस गाड़ी को चलाते हुए देखना होगा |  हर रोज visualize करने से आप अपने मन में अपनी मनपसंद गाड़ी को चलाने का अहसास जगाएंगे और  जब आप उस दिशा में काम करेंगे तो वहीं  एहसास आपको आपके लक्ष्य की ओर खींच  ले जाएगा |

Attitude – मनोवृति

क्या आप ज्यादा धन कमाना चाहते हैं, अपने जीवन का आनंद उठाना चाहते हैं, तनाव को कम करना चाहते हैं, अधिक  प्रभावशाली बनना चाहते हैं, अच्छी  सेहत चाहते हैं और दूसरों के साथ अच्छे  संबंध बनाना चाहते हैं | दोस्तों यह सब पाना आपके लिए  संभव है, आप यह सब कुछ पा सकते हैं लेकिन उसके लिए जरूरत है सही Attitude की | सही Attitude का मतलब है सही सोच और दूसरों के साथ आपका सही  व्यवहारr | आजकल दुनिया के हर  देश में बहुत से ऐसे स्कूल हैं जो अलग-अलग तरह के काम सीखने की ट्रेनिंग देते हैं  लेकिन सही सोच और सही Attitude बनाने की ट्रेनिंग किसी स्कूल में नहीं दी जाती | आप तब तक किसी भी काम में आम लोगों से बेहतर दर्शन नहीं कर सकते जब तक उस काम के लिए आपका Attitude सही नहीं होगा | Attitude के बारे में समझाने के लिए लेखक Zig Zaglar ने हमें एक बहुत अच्छा  उदाहरण दिया है | Zig एक बार अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे तो रास्ते में उन्हें एक रोड ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता हुआ उनका एक दोस्त दिखाई दिया |  उन्होंने उसके पास जाकर अपनी गाड़ी रोकी और उससे मिले | Zig को अपने उस दोस्त से मिलकर बहुत खुशी हुई  क्योंकि वह स्कूल के बाद काफी समय बाद मिले थे |  उन दोनों ने मिलकर  एक साथ लंच किया और बहुत सारी बातें की | लंच करने के बाद जब वह जाने लगे तो उन्होंने देखा कि उनका एक और दोस्त जो कि उस ट्रांसपोर्ट कंपनी का हेड था वहां पर काम देखने आया |  यह सब देख कर  Zig ने अपने पहले दोस्त से पूछा कि तुम दोनों तो एक साथ पढ़ते थे और तुमने काम करना भी एक साथ शुरू किया लेकिन वह कंपनी का हेड बन गया है और तुम अभी भी उसी position पर काम कर रहे हो | तो इस पर उनके दोस्त ने जवाब दिया जब मैंने इस कंपनी में काम करना शुरु किया था तो सिर्फ यह सोचकर किया था कि मुझे 1  घंटा काम करने के 3:50 रुपए मिलेंगे | वह दोस्त आज भी यही सोच कर काम कर रहा था कि जितना वह काम करेगा उसके अनुसार ही उसे पैसे मिलेंगे | वही उनका दूसरा दोस्त यह सोचकर काम करता था कि उसे अच्छी तरह से काम करना है  और अपनी कंपनी के लिए  मूल्यवान बनना है |

दोस्तों इससे हमें यह पता चलता है की पहला दोस्त पैसे कमाने के लिए काम करता था और उसका सारा ध्यान केवल पैसा कमाने पर था | यही उसका Attitude था इसलिए वह अपनी कंपनी में ज्यादा आगे नहीं बढ़  सका | जबकि उनका दूसरा दोस्त यह सोचकर काम करता था कि उसे काम करना है और आगे बढ़ना है इसलिए वह अपना ध्यान केवल काम पर रखता है था पैसे कमाने पर नहीं  और उसके इस Attitude के कारण उसने तरक्की की और एक दिन वह अपनी कंपनी का हेड बन गया |

अगर आप भी अपने जीवन में कुछ करना चाहते हैं और कोई बड़ा लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं तो आज ही उसके लिए अपना सही Attitude बनाइए | अगर आप काम करने पर ध्यान देंगे और अपना काम करने का Attitude बनाएंगे तो आप अच्छा काम भी कर पाएंगे और साथ ही साथ अच्छे पैसे भी कमाएंगे | अच्छा काम करने से आपको तरक्की मिलेगी और एक दिन आप सफलता के शिखर पर पहुंच जाएंगे |

Work – काम

दोस्तो अगली बात जो हमें लेखक ने सफल होने के बारे में बताई है वह है काम करना | जीवन में सफलता पाने के लिए हमें काम करना होगा |  Zig कहते हैं कि सफल होने के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता इसलिए जीवन में कोई भी  लक्ष्य हासिल करने के लिए काम तो आपको करना ही होगा | आपको जीवन में वही काम करना चाहिए जिसमें आपकी दिलचस्पी हो क्योंकि तभी आप उस काम को अच्छी तरह कर सकेंगे | अगर आप ऐसा काम करने की कोशिश करेंगे जिनमें आपकी दिलचस्पी नहीं है तो ऐसे काम में आपका दिल नहीं लगेगा और आप बहुत जल्दी उस काम से बोर हो जाएंगे | इसलिए वही काम करें जिसमें आपकी दिलचस्पी है और जब आप उसे मन लगाकर करेंगे तो सफलता अपने आप आपको मिलती जाएगी |

सफलता हासिल करने का यही राज है कि आपको खुद कोशिश करनी होगी | आप जीवन में अपने सबसे अधिक दिलचस्पी वाले काम को चुनिए और अपने लिए मनपसंद  लक्ष्य निर्धारित कीजिए | इतना करने के बाद आप अपना मनपसंद काम ढूंढिए, आप देखिए कि आपका मनपसंद काम आपको कहां मिलेगा, आपका काम आपको इंटरनेट पर भी मिल सकता है,  आपके शहर में भी मिल सकता है और अगर आपके शहर में नहीं है तो आपको देखना होगा कि आपका मनपसंद काम कौन से शहरों में मिल सकता है |  कई बार आपको अपना घर छोड़कर किसी दूसरे शहर में काम करने के लिए जाना पड़ता है  घरवालों से  और घर के आराम  से दूर रहना पड़ता है | उसके बाद आप अपने मनपसंद काम  के लिए खुद को तैयार कीजिए और उसमें जुट जाइए |  दोस्तों इसी तरह से आपको काम में मेहनत करनी पड़ती है तभी आप को सफलता मिलती है |   लेखक  ने हमें इस chapter में यही समझाने की कोशिश की है कि जीवन में कोई भी बड़ा  लक्ष्य हासिल करने के लिए हमें पूरी मेहनत से काम करना होगा |

Desire – इच्छा

दोस्तों Desire का मतलब है किसी  लक्ष्य को पाने के लिए मन में तीव्र इच्छा का होना | जब आपके मन में कुछ पाने की तीव्र इच्छा होती है तो आपको रास्ते अपने आप मिल जाते हैं | नेपोलियन हिल  ने भी अपनी famous किताब Think and Grow Rich में भी पहला chapter Desire यानी तीव्र इच्छा के बारे में  ही  लिखा है | मैंने already Think and Grow Rich की BOOK SUMMARY वीडियो बनाई है । अगर आपने वह वीडियो नहीं देखा तो आप आई बटन पर क्लिक कर के या DESCRIPTION में दिए गए लिंक पे जाकर वह वीडियो देख सकते हैं ।

दोस्तों कई लोगों में बहुत काबिलियत होती है लेकिन उनके अंदर कुछ बड़ा करने की या कोई बड़ा  लक्ष्य  हासिल करने की तीव्र इच्छा नहीं होती | इसलिए वह जीवन में कोई बड़ा  लक्ष्य हासिल नहीं कर पाते और छोटे मोटे काम ही करते रहते हैं |

दोस्तों मन में तीव्र इच्छा होने का एक और फायदा यह है कि जब आपको यह पता नहीं होता कि आप अपने  लक्ष्य को कैसे हासिल करेंगे तो अपनी तीव्र इच्छा के कारण आपको उसे पाने के रास्ते अपने आप मिल जाते हैं | मान लीजिए आप किसी बड़ी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम करना चाहते हैं  लेकिन आप वहां तक कैसे पहुंचेंगे इस बारे में आपको कुछ नहीं पता |  जब आप हर रोज उस कंपनी में काम करने के बारे में सोचेंगे तो धीरे-धीरे आपको रास्ते दिखाई देने शुरू होंगे |  आप को इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने का कोई ना कोई रास्ता मिल जाएगा |  अगर आप ठीक से तैयारी करेंगे तो किसी अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में आपको एडमिशन मिल जाएगी |  उसके बाद आप को इंजीनियरिंग में मेहनत करनी होगी और जब आप इंजीनियरिंग करते हुए भी उस कंपनी में काम करने के बारे में लगातार सोचेंगे और अपने मन में  इच्छा रखेंगे तो हो सकता है वह वह कंपनी   कर्मचारियों को भर्ती करने के लिए आपके कॉलेज में ही आ जाए | अगर वह कंपनी आपके कॉलेज में नहीं भी आती तो इंजीनियरिंग के बाद वहां काम करने वाला कोई ना कोई व्यक्ति आपको जरूर मिलेगा जो आप को उस कंपनी में भर्ती होने में मदद करेगा |  दोस्तों शायद इस समय आप को मेरे इस example पर ज्यादा यकीन ना हो लेकिन यह example 100% सच है |  जब आप किसी  लक्ष्य को पाने की अपने मन में  इच्छा रखेंगे तो उस तक पहुंचने के रास्ते आपको जरूर मिलेंगे | बस आपको उन रास्तों पर चलने के लिए और मेहनत करने के लिए खुद को तैयार करना होगा |

आपका  लक्ष्य बहुत सारे पैसे कमाना, बड़ी गाड़ी और बड़ा घर खरीदना, अपने मनपसंद जीवन साथी से शादी करना भी हो सकता है | आपका  लक्ष्य चाहे जो भी हो आपको उसे हासिल करने के लिए अपने मन में  इच्छा रखनी चाहिए और खुद को मेहनत करने के लिए  तैयार रखना चाहिए |

तो दोस्तों जैसा कि मैंने आपसे कहा था कि इस video के अंत में, मैं आपको बताए गए सारे steps के  महत्वपूर्ण points को दोबारा दोहराऊँगा तो चलिए सारे महत्वपूर्ण बातों पर एक बार फिर से नजर डाल लेते हैं

  1. सबसे पहले हमें अपनी Self-Image यानी खुद की  छवि अच्छी बनानी होगी और खुद को  आत्मविश्वास से भरना होगा |
  2. उसके बाद हमें दूसरों के साथ अपने रिश्ते अच्छे बनाने होंगे और दूसरों में अच्छाइयों को देखना होगा |
  3. तीसरी बात हमें अपना  स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए  और उन्हें पाने के लिए  समय सीमा भी तय करनी  चाहिए |
  4. चौथी बात है सही Attitude यानी सही मनोभाव | जीवन में कुछ भी हासिल करने के लिए हमें सही  Attitude की जरूरत होती है |
  5. पांचवी चीज है काम, जीवन में सफलता पाने के लिए हमें उस दिशा में पूरी मेहनत से काम करना होगा क्योंकि बिना काम किए कोई भी व्यक्ति सफल नहीं हो सकता |
  6. सबसे आखिरी चीज है Desire यानी तीव्र इच्छा जो आपके लक्ष्य को आपकी ओर खींचती है और आपको उस तक पहुंचने का रास्ता दिखाती है |

तो दोस्तों मुझे उम्मीद हैं कि आपको  See You At The Top ,  किताब पर बना यह video बहुत पसंद आया होगा  | इस video को like और share करें  | और ऐसे ही interesting book summaries और knowledge से भरे videos देखने के लिए हमारे चैनल Brain Book को subscribe करें | मैं जल्द ही आपके लिए एक नया Video लेकर आऊंगा | तो चलिए मिलते हैं अगली VIDEO  में | आपका समय शुभ हो |